Blog

  • Rape मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर का Encounter

    Rape मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर का Encounter

    ग्वालियर : पुलिस ने 22 साल की युवती से रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है। वह चीनौर के रास्ते भाग रहा था। पुलिस को देख फायरिंग करने लगा। गोली इंदरगंज थाने के टीआई की गाड़ी में लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने घुटने पर गोली मारकर उसे अरेस्ट किया। रेप की घटना 22 मई की रात 2 से 3 बजे की है। इंदरगंज इलाके में घर का दरवाजा खुला देख आरोपी अंदर घुसा और सो रही युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। जिस कमरे में मां थी, बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी थी। युवती के पिता बाहर थे। उनके आने पर 23 मई को केस कराया गया था।

    पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश कोमल खटीक भिंड, मुरैना और ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है। वह आदतन अपराधी है। उस पर शहर के पड़ाव थाने में लूट, पुरानी छावनी में लूट, बहोड़ापुर और इंदरगंज में दुष्कर्म के केस दर्ज हैं। पुलिस इसका मुरैना और भिंड से भी क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने स्वीकार किया है कि वह रात को रैकी करता हुआ घूमता है। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। अंदर घुसा तो युवती सो रही थी। उसकी नीयत बिगड़ गई। बदमाश का जब पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता लगा कि एक साल पहले इसने बहोड़ापुर इलाके में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था।

     युवती ने थाने में एफआईआर कराते हुए बताया था कि वे आरोपी को नहीं पहचानती। ऐसे में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में लाल रंग की ई-बाइक पर एक संदिग्ध दिखा। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक एक और फुटेज में ई-बाइक पर आखिरी में 6 नंबर लिखा नजर आया। कंपनी से डिटेल निकाली तो ऐसी ई-बाइक ग्वालियर शहर में सिर्फ 12 ही निकलीं।

    आखिरी में 6 नंबर लिखी बाइक गोलू की थी। उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसकी ई-बाइक गोहद (भिंड) निवासी कोमल भदकारिया (खटीक) चला रहा है। एसपी के मुताबिक बदमाश चीनौर रोड होता हुआ शहर छोड़ने की तैयारी में है। सीएसपी अशोक सिंह जादौन और टीआई इंदरगंज धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ उसकी घेराबंदी की। चीनौर रोड पर सामना होने पर बदमाश ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके एक पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

  • Jalandhar पहुंचे सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर नशे सहित अन्य मुद्दों पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर नशे सहित अन्य मुद्दों पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब लोकसभा चुनावों को लेकर आज पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ प्रेस क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरा। जाखड़ ने कहा कि पंजाब ने नशा जोरो से बिक रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रहा है।

    इस दौरान जाखड़ ने पंजाब की फसल बचाओं और नस्ल बचाओं का नारा दिया। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसानों को भाजपा की ओर किया जा रहा है। लेकिन पंजाब के किसानी को लेकर आप पार्टी कोई बात नहीं कर रही। इस दौरान उन्होंने आप सरकार द्वारा दी जा रही नौकरियों को लेकर भी घेराव किया। उन्होंने कहा कि कितने लोगों को नौकरियां मिली है, इसका सभी को पता है। इसी के चलते अभी भी बेरोजगार कर्मी प्रदर्शन कर रहे है। वहीं शंभु बॉर्डर पर किसानों के मुद्दे को लेकर कहा कि उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कोई किसान मान सरकार से किसानी मुद्दे को लेकर बात नहीं कर रहा है।

    जाखड़ ने कहा कि किसानों से जब उनकी बात हुई थी तो किसानों ने कहा था कि वह पक्का मोर्चा चंडीगढ़ में सीएम मान की कोठी के बाहर लगाएंगे, लेकिन वह किसान जाते-जाते चंडीगढ़ की जगह शंभु बॉर्डर पर केंद्र के खिलाफ धरना लगाकर बैठ गए। जाखड़ ने कहा कि उनके सहित भाजपा के कई नेताओं ने धरना खत्म करने और मुद्दे पर बात करने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने धरना नहीं हटाया। वहीं सीएम मान के कहने पर किसान रेलवे ट्रैक से हट गए। जाखड़ ने कहा कि यह काम किसान नहीं कर रहे, बल्कि किसान की आड़ में कोई ओर कर रहा है। जाखड़ ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर धरना लगाने के भारी मात्रा में व्यापारियों को भारी नुकसान हो गया है।

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में ट्रैवल एजेंटों द्वारा धोखेबाजी के कारण हरे पटके पहनकर धरने लगाए जा रहे है। इस मामले को लेकर कोई पंजाब सरकार से ट्रैवल एजेंटों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी को लेकर बात नहीं कर रहा। जाखड़ ने कहाकि वह जहां-जहां भी गए वहीं पर आदित्यनाथ योगी और अमित शाह को जालंधर लाने की मांग उठी। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि दोनों नेताओं ने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रण में कर देना है।

    जाखड़ ने कहा कि यह काम जब कि पंजाब में आप सरकार का था, लेकिन वह इस मामले में विफल साबित हुई, जाखड़ ने कहा कि 15 लाख इस मामले के गवाह है कि उनके खातों में 6 हजार रुपए इसलिए नहीं आ रहे क्यों कि उनके केवाईसी फार्म में दिक्कतें आ रही है। जाखड़ ने कहा कि इस मामले में सिर्फ सरकारी पेशन वालों के खाते में यह पैसा नहीं आना था। लेकिन इस 15 लाख किसानों के खातों में 9 करोड़ से अधिक पैसे इसलिए नहीं आ पाए क्योंकि पंजाब सरकार केवाईसी फार्म में किसानों की आ रही दिक्कतों को ठीक नहीं करवा सकी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इसलिए इस फार्म को ठीक नहीं करवाया क्योंकि इस स्कीम में सीएम मान, केजरीवाल की फोटों नहीं लगनी थी।

    वहीं कांग्रेस को लेकर जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस के दो नेताओं पर नशे के आरोप लगे हुए है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने सोनियां गांधी को चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें कहा गया था कि नेता की गाड़ी में हेरोइन पकड़ी गई थी। इस मामले में जाखड़ ने आरोप लगाया कि एक नेता ने सुखबीर बादल की सरकार के समय सुखबीर बादल को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उसने आग्रह किया कि उसके छोटे बच्चे है, उसका घर बर्बाद हो जाएगा।

    इस दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर कहा कि वह 2 साल से न्याय की मांग कर रहे है, लेकिन आप सरकार अभी तक इंसाफ नहीं दिला पाई। जाखड़ ने कहा कि कुछ दिन पहले सीएम मान सुखबीर बादल पर किकली पार्ट 2 गा रहे थे, लेकिन पंजाब के नशे के दलदल ने कोई विपक्ष पार्टी अभी तक निकाल नहीं पाई। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों को चाहिए कि वह देखें कि कौन सी पार्टी पंजाब को नशे की दलदल से बाहर निकाल सकती है। सुनील जाखड़ ने कहा कि जब तक जालंधर में इंडस्ट्री को डिपेल्प नहीं करवाया गया या जब तक इंडस्ट्री के लिए कोई नई सुविधा नहीं दी गई, तब तक जालंधर के व्यापारियों को आगे नहीं ले जाया जा सकता।

    किसानों को लेकर जाखड़ ने कहा कि भाजपा को गांवों में जाने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसानों की आड़ में विपक्ष के नेता अपनी जान बचा रहे है। इसलिए उनको गांवों में जाने से रोका जा रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री की अश्लील वीडियो को लेकर जाखड़ ने कहा कि इससे पहले भी एक मंत्री पर यह आरोप लगे थे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। जाखड़ ने कहा कि इस मामले में सीएम मान की जिम्मेदारी है कि वह कार्रवाई करें, लेकिन वह आंखे मूंदकर बैठे हुए है।

    इस दौरान जालंधर में एम्स अस्पताल बनाने को लेकर जाखड़ ने कहा कि वह भी चाहते है कि जालंधर में एम्स अस्पताल बनाया जाए। जाखड़ ने कहा कि इस मामले को लेकर वह केंद्र में मुद्दा भी रखेंगे ताकि जालंधर वासियों को सेहत की सुविधा दी जाए। वहीं पीटीयू यूनिवर्सिटी का कांग्रेस सहित विपक्ष ने बुरा हाल कर दिया। इस दौरान वह यह भी कहते दिखाई दिए कि वह किसी पर इल्जाम नहीं लगा रहे। जाखड़ ने कहा कि जेनयू की तर्ज पर पंजाब में बढिया यूनिवर्सिटी बनाई जाए ताकि बच्चे अच्छी पढ़ाई पंजाब में करें।

    वहीं भाजपा के 10 साल से केंद्र में सत्ता में आकर किसानों को लेकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को कई लाख रुपए भेजे है। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों की आमदन बढ़ाने की जरुरत है ना कि एमएसपी की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वह तो यह भी कह रहे है कि पंजाब के किसानों की एमएसपी बंद होकर अगर किसानों की आमदन बढ़ाने जाए तो क्या गलत है। उन्होंने कहा कि वह किसानों की आमदन बढ़ाने को लेकर काम कर रहे है।

    दलितों पर हुए अत्याचार को लेकर जाखड़ ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए 23 लोगों को अंदर करवाया था। जाखड़ ने कहा कि एससी भाईचारे के चहेते कुछ नेता बन रहे है, लेकिन वह इस आड़ में कुछ नहीं कर पाए। जाखड़ ने कहा कि उसमें एक सुखबीर बादल का चहेता भी था। वहीं कपिल सिब्बल को केस भी सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर दलित भाईचारे को इंसाफ दिलवाकर ही सांस ली थी।

  • Jalandhar: शक्तिमान की ड्रैस पहनकर बहन के साथ पहुंचा नीटू शटरां वाला, विपक्ष पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar: शक्तिमान की ड्रैस पहनकर बहन के साथ पहुंचा नीटू शटरां वाला, विपक्ष पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शक्तिमान की ड्रैस में बहन के साथ आज प्रेस क्लब के बाहर नीटू शटरां पहुंचा। जहां चुनाव प्रचार के दौरान उसने वाहनों के लाइसेंस को लेकर निशाने साधे। इस दौरान नीटू ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार को लाइसेंस के रेट कम करने चाहिए। नीटू ने कहा कि 5-5 हजार रुपए लोगों से लाइसेंस के लिए जा रहे है।

    जब नीटू से पूछा गया कि पंजाब में तो सीएम भगवंत मान की सरकार है। इस दौरान नीटू ने कहा कि अगर मैं भगवंत मान की जगह होता तो टोल प्लाजा बंद करवा देने थे। वहीं नीटू ने कहाकि सबसे महंगा लुधियाना का टोल प्लाजा या तो बंद करवाया जाए या फिर उसका रेट 50 रुपए किया जाना चाहिए।

  • इस Movie पर छिड़ा विवाद, फिल्म रुकवाने की उठी मांग

    इस Movie पर छिड़ा विवाद, फिल्म रुकवाने की उठी मांग

    नई दिल्लीः इस दिनों अन्नू कपूर की नई फिल्म ‘हमारे बारह’ फिल्म का ट्रेलर आते ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। यह फिल्म बस कुछ ही दिनों बाद थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अभी तक सोशल मीडिया पर अपने टाइटल और कंटेंट के लिए लोगों से विरोध झेल रही इस फिल्म पर अब एक पॉलिटिकल पार्टी भी खफा हो गई है।

    अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ का ट्रेलर आने के बाद इसपर विवाद शुरू हो गया। अब महाराष्ट्र के वाशिम में इस फिल्म के विरोध में एक राजनीतिक पार्टी ने निवेदन दिया है और फिल्म की रिलीज रोकने और बैन लगाने की मांग की। मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला अधिकारी से ये भी मांग की कि फिल्म के डायरेक्टर और टीम पर भी कार्रवाई की जाए। राष्ट्रवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा कि यह फिल्म मुस्लिमों पर बनाई गई है, इससे मुस्लिम समुदाय की भावना आहत हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है जिसमें हमने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के साथ उसके डायरेक्टर और पूरी कास्ट पर कारवाई की मांग की है.’

    सोमवार को मेकर्स ने अनाउंस किया कि सेंसर बोर्ड के निर्देश पर अब फिल्म का टाइटल बदला जा रहा है। पहले टाइटल ‘हम दो हमारे बारह था’ लेकिन अब इसे बदलकर ‘हमारे बारह’ कर दिया गया है। 7 जून को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। 

  • Jalandhar: Neo Fitness Gym के बाहर गुंडागर्दी, हमलावारों ने युवक के साथ की मारपीट, देखें CCTV

    Jalandhar: Neo Fitness Gym के बाहर गुंडागर्दी, हमलावारों ने युवक के साथ की मारपीट, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में बीते दिन निओ फिटनेस जिम के बाहर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक को कई युवकों ने जमकर पीटाई की। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वह मारपीट के बाद युवक को कार में बिठाकर साथ ले गए। पीड़ित युवक की पहचान कौस्तव के लिए चोपड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम 8 बजे के करीब मॉडल टाउन की गोल मार्केट के पास स्थित निओ फिटनेस जिम के बाहर एक युवक का दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के साथ 6 से 7 युवक थे। वे लोग कौस्तव को पहले बुरी तरह पीटने लगे फिर कार मैं बैठाकर ले गए। और मौके पर राहगीरों ने कंट्रोल रूम पर युवक की किडनैपिंग की सूचना दे दौ।

    इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना-6 के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने बताया कि उन्हें युवक के गायब होने की सूचना मिली है। युवक को ट्रेस करने के लिए टेक्निकल व ह्युमन रिसोर्सेस की मदद ली जा रही है। जल्द ही युवक को ट्रेस कर आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक को ढूंढने के लिए पुलिस मंगलवार की देर रात तक लोकेशन की मदद से कई जगह छापेमारी करती रही। देर रात थाना-6 में तैनात एएसआई सतपाल ने बताया कि कौस्तव परिवार को दोआबा अस्पताल के पास मिल गया है और परिवार के साथ घर चला गया है। अभी किसी ने कोई बयान नहीं लिखवाया है। अगर कोई बयान आएगा तो आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Mine Collapse से 7 की हुई मौ’त, कई लोग मलबे में फंसे

    Mine Collapse से 7 की हुई मौ’त, कई लोग मलबे में फंसे

    नई दिल्ली : शहर के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की खदान ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग लापता हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक इलाके में आज सुबह लगातार बारिश के बीच यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से यह प्रभावित हो रहा है।

    अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

  • इस हत्याकांड में Ram Rahim को Punjab-Haryana HC से मिली बड़ी राहत

    चंडीगढ़ः बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए उसे दोष मुक्त करार दिया है। इस मामले में सीबीआई की अदालत ने राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने उसकी अपील पर मंगलवार को फैसला सुनाते हुए सीबीआई की अदालत के फैसले को रद्द कर दिया है। इस मामले में अभी विस्तृत आदेश आना बाकी है। रणजीत सिंह सिरसा डेरे का प्रबंधक था। एक शक की वजह से 22 साल पहले रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी।  रणजीत सिंह हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। 10 जुलाई 2002 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

    एक गुमनाम साध्वी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में राम रहीम की जांच की मांग की गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। ये वही गुमनाम चिट्ठी है जिसे सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने अपने सांध्य कालीन समाचार पत्र ‘पूरा सच’में छापा। जिसकी वजह से 24 अक्तूबर 2002 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पर हमला कर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया था। 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रामचंद्र की मौत हो गई थी।  

    पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट ने बेटे के पक्ष में फैसला सुनाकर केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी। मामले की जांच करते हुए सीबीआई ने राम रहीम समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए थे। हालांकि, शुरुआत में इस मामले में डेरामुखी का नाम नहीं था लेकिन 2003 में जांच सीबीआई को सौंपने के बाद 2006 में राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह के बयान के आधार पर डेरा प्रमुख का नाम इस हत्याकांड में शामिल हुआ था। 2021 में सीबीआई की अदालत ने गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम सिंह को 20 साल की सजा हुई है। इन दिनों राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में है।  

  • United Airlines Flight के इंजन में लगी आग, देखें वीडियो

    United Airlines Flight के इंजन में लगी आग, देखें वीडियो

    शिकागोः अमेरिका में सोमवार एयरबस A320 की विमान के एक इंजन में उड़ान भरते ही आग लग गई। शिकागो में ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में यह हादसा हुआ। फ्लाइट में 148 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे, जो सुरक्षित हैं। आग की सूचना मिलते ही विमान को एयरपोर्ट पर रोका गया और उसमें सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण एयरपोर्ट पर सारी फ्लाइट्स को 45 मिनट तक रोक दिया गया।

    अमेरिकी मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि यूनाइटेड एयरलाइंस 2091 फ्लाइट ने भारतीय समय अनुसार सोमवार रात करीब 11:30 बजे शिकागो से वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरी थी, तभी यह हादसा हुआ। अब एविएशन इमिग्रेशन अथॉरिटी पूरे मामले की जांच कर रही है। एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी और उनके लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की। दूसरी फ्लाइट ने घटना के 4 घंटे बाद उड़ान भरी।

    इसके अलावा 25 मई को स्पिरिट एयरलाइंस की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट NK270 जमैका से फ्लोरिडा जा रही थी, तभी उसकी मशीनरी में कुछ दिक्कत आ गई। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया कि विमान को पानी में उतारा जाएगा। हालांकि, पायलट ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट को वापस जमैका एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

  • Fake Registration को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 39 मुकदमे दर्ज, देखें वीडियो

    Fake Registration को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 39 मुकदमे दर्ज, देखें वीडियो

    हरिद्वारः फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मामले में हरिद्वार पुलिस ने कारवाई कर 4 लोगों गिरफ्तार कर लिया है जबकि 39 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारधाम यात्रा में फर्जी रजिस्ट्रेशन के तार दूसरे राज्यों तक जुड़े हुए है। इस बड़े गिरोह पर कारबाई करने के लिए ब हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है।

    फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में अभी तक उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में करीब 39 मुकदमे दर्ज हो चुके है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अकेले हरिद्वार में इस मामले में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हुए जबकि 4 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है। 

    एसएसपी हरिद्वार ने बताया की इस मामले के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हुए हैं, जिसमे राजस्थान, केरला महाराष्ट्र सहित कई प्रदेश शामिल है। उन्होंने कहा की कई एजेंसियां उनके रडार पर है जिनके खिलाफ सबूत जुटा कर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

  • Metro Train की छत पर दिखीं आग की लपटें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    Metro Train की छत पर दिखीं आग की लपटें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में आग लगने की घटना सामने आई है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की छत पर आग की लपटे निकलती हुई दिखाई दीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि मेट्रो के पैंटोग्राफ में आग लग गई। घटना के समय ट्रेन रुकी हुई थी। आग लगने के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री घटना का वीडियो बनाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मेट्रो के इंजीनियरों ने आग को बुझाकर पेंटोग्राफ को बदला। वहीं, कुछ ही समय बाद ट्रेन के ऊपर पेंटोग्राफ में आग लगने का वीडियो वायरल होने लगा।

    आखिर हुआ क्या था?

    ट्रेन के पेंटोग्राफ में आग लगने की घटना की दिल्ली मेट्रो रेल निगम की तरफ से पुष्टि की गई। वायरल वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो ने कहा कि वीडियो के में जिसमें एक ट्रेन की छत से मामूली आग निकलती दिखाई दे रही है। यह स्पष्ट करना है कि यह घटना आज शाम लगभग 6:21 बजे राजीव चौक स्टेशन पर वैशाली की ओर जाने वाली एक ट्रेन से संबंधित है। डीएमआरसी ने आगे कहा कि मौजूदा घटना पेंटोग्राफ फ्लैशिंग का मामला था। ऐसा कभी-कभी ओएचई और पेंटोग्राफ के बीच कुछ बाहरी सामग्री के फंसने के कारण होता है।

    बड़े हादसे का कितना खतरा?

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि इससे यात्रियों को कोई सुरक्षा खतरा या खतरा नहीं होता है। हालांकि, इस मामले में सटीक कारण की आगे जांच की जाएगी। दिल्ली मेट्रो की तरफ से कहा गया कि प्रभावित पेंटोग्राफ को तुरंत सेवा से बाहर कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के बाकी पेंटोग्राफ की जांत के बाद लगभग 5 के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इससे पहले ट्रेन के ऊपर लगी आग के बाद लोगों काफी पैनिक हो गए थे। वहीं, कई यात्रियों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

    पेंटोग्राफ क्या होता है?

    पेंटोग्राफ एक यंत्र होता है। यह ट्रेन की छत पर लगा होता है। यह ट्रेन को तारों से करंट के जरिए कनेक्ट करता है। इसके जरिये ही ट्रेन के इंजन को बिजली मिलती है। ट्रेन चलते समय पेंट्रोग्राफ की मदद से ही तारों यानी ओवरहेड वायर (OHE) से रगड़कर चलती है। यह पेंटोग्राफ एयर प्रेशर से संचालित होते हैं।