Blog

  • पंजाबः SBI सर्विस सेंटर में Gun Point पर लाखों की लूट, देखें वीडियो

    पंजाबः SBI सर्विस सेंटर में Gun Point पर लाखों की लूट, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : गांव भट्टियां से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एसबीआई के सर्विस सेंटर से पिस्तौल के बल पर 3 नकाबपोश लुटेरे कैश लूटकर फरार हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरे सर्विस सेंटर से डेढ़ लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हुए है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। जिसके बाद सर्विस सेंटर में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश अग्निहोत्री पुत्र मनोहर लाल निवासी गहोट भट्टियां स्टेट बैंक के पास पैसों के लेन-देन के सेवा केंद्र में काम करता है।

    वह अपने बेटों सहित दुकान पर मौजूद था। इस दौरान बीते दिन देर शाम के समय नकाबपोश 3 युवकों ने उनकी दुकान में दाखिल होकर गन पॉइंट पर राजेश और उसके बेटे पर पिस्तौल बट से हमला कर उनसे नकदी की मांग की। पलक झपकते ही वह दुकान में पड़ी डेढ़ लाख की नकदी लेकर मौके से नहर की ओर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे डीएसपी राजबीर सिंह ने बारीकी से लुटेरों की पहचान करने और इस घटना के लिए जरूरी तथ्य भी दुकानदार व आसपास के लोगों से प्राप्त किए हैं। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि इन 3 युवकों की पुलिस द्वारा गंभीरता से तलाश की जा रही है। एक लाख से अधिक रकम की लूट हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

  • पंजाबः इस कालोनी के पास पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, देखें वीडियो

    पंजाबः इस कालोनी के पास पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, देखें वीडियो

    तरनतारन: शहर के चेला कलोनी के पास दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल भिखीविंड की बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 28 विद्यार्थी सवार थे, हालांकि इस हादसे में बताया जा रहा है कि बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि बस चालक मेहर सिंह मामूली चोटिल हो गया। स्थानिय लोगों द्वारा विद्यार्थियों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद स्कूल से संबंधित अन्य ट्रांसपोर्ट के माध्यम से उन्हें घर तक पहुंचाया गया।

    गौरतलब है कि इस मामले को लेकर जब स्कूल बस के ड्राइवर से बात करनी चाही तो ड्राइवर मौके से भाग गया, वहीं इस पलटी हुई स्कूल वैन के बारे में जब स्कूल की प्रिंसिपल मनप्रीत कौर से संपर्क किया तो वे भी इस बारे में अपना पल्ला झाड़ती हुई नजर आईं। और इस मामले को लेकर वह मीडिया कर्मियों से प्रतीक्षा करने का कहने लगी। बताया जा रहा है कि खेतों में पलटी स्कूल बस की इंश्योरेंस, फिटनेस और टैक्स की अवधि समाप्त हो चुकी है और पिछले काफी समय से क्षेत्र के स्कूल सुरक्षित वाहन पॉक्सी की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। 

  • भारी बारिश से टूटा पुल, राज्य के 12 जिलों में रेड अलर्ट, देखें वीडियो

    भारी बारिश से टूटा पुल, राज्य के 12 जिलों में रेड अलर्ट, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में देर रात से भारी बारिश जारी है। इस बीच सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बालद नदी पर बना पुल टूट गया है। भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण पुल का एक हिस्सा धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं। पुल टूटने से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का संपर्क चंडीगढ़ और हरियाणा से भी कट गया है। दरअसल, बद्दी में कल रात से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण बालद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। तेज बहाव के चलते ही पुल का एक हिस्सा टूटकर धंस गया है।

    इस घटना के बाद पुलिस ने बद्दी से होते हुए नेशनल हाइवे 105 पिंजौर बद्दी और चंडीगढ़ रोड की जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया है। पुल टूटने के बाद यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को अब लक्कड़ डीपू पुल से होते हुए हरोटीवाला की तरफ निकाला जा रहा है। सोलन में बद्दी के साथ-साथ कई इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है। सोलन जिले के ही परवाणू के नजदीक चक्की मोड़ पर भी ट्रैफिक को फिलहाल रोक दिया गया है। यहां गाड़ियों का जमावड़ा ना हो इसलिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज और कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। भारी बारिश के बाद शिमला के  उपायुक्त ने यह आदेश जारी किया है।

  • पंजाब : पानी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, SDM का आया बयान,देंखे वीडियो

    पंजाब : पानी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, SDM का आया बयान,देंखे वीडियो

    मोगा : करीब डेड महीने पहले आई सतलुज में बाढ़ के कारण धर्मकोट के अधीन पड़ते गाव संघेड़ा का बजुर्ग मलूक सिंह पानी के तेज बहाव में बह गया था और 3 दिन बाद उसकी लाश दरिया में झाड़ियों में फंसी मिली थी। वही अब प्रशासन की और से मृतक मलूक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशी का चेक दिया। एस.डी.एम चारु मीता ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा की अब धर्मकोट एरिया के 4 गांव अभी भी पानी की चपेट में है।

    लेकिन पानी घरो में नहीं पहुंचा और पानी का स्तर भी नार्मल है। प्रशासन ने गावों के लोगों से अपील की कि वह सुरक्षित जगह पर आ जाए। लेकिन लोग अपने घर छोड़ने को तयार नहीं है और न ही अभी कोई खतरे वाली बात है। उन्होंने कहा की किसानों की फसलों, का जो नुक्सान हुआ है सरकार उसकी भरपाई करेगी। लेकिन अभी पानी खड़ा होने के कारन जमीनों की गरदावरी नहीं हो सकती। पानी निकलते ही जमीनों की गरदावरी करवाके किसानों को उनका बनता मुआवजा दिया जाएगा।

  • पंजाबः आज 5 घंटे बिजली रहेंगी बंद

    पंजाबः आज 5 घंटे बिजली रहेंगी बंद

    लुधियानाः जिले में KV फीडर-11 से चलने वाले कई इलाकों की बिजली आज बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा मुरम्मत के कार्यों के कारण ये बिजली कट सुबह करीब 10 बजे से लेकर 3 बजे दोपहर तक रहेगा। इससे अग्गर नगर बॉल्क-बी, श्री रघुनाथ अस्पताल एरिया और मार्केट, एसबीआई ब्रांच, शर्मन स्विस्ट्स सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। पावरकाम अधिकारियों ने कहा- इस सभी एरिया में विभाग द्वारा बुधवार को मरम्मत की जानी है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

  • जालंधरः भगवान श्री राम पर टिप्पणी करने के मामले में Ajay Khosla की जमानत याचिका हुई रद्द 

    जालंधरः भगवान श्री राम पर टिप्पणी करने के मामले में Ajay Khosla की जमानत याचिका हुई रद्द 

    जालंधर, ENS: भगवान श्री राम एवं हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दलित नेता अजय खोसला की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, अजय खोसला ने इस मामले को लेकर कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जोकि माननीय कोर्ट ने रद्द कर दी है। बता दें कि भगवान श्री राम एवं हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले अजय खोसला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 

    यह है मामला

    दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें एक अजय खौंसला हिंदू धर्म के साथ-साथ भगवान राम के बार में अपशब्द बोलता दिखाई दे रहा था। उक्त व्यक्ति टाइगर फोर्स प्रमुख बताया जा रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे शख्स द्वारा हिंदू धर्म के बारे में जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है। उसका कहना है कि अगर अंग्रेज यहां होते तो यहां के चर्च और मंदिर अच्छे होते। असली अंग्रेज हिंदू लोग हैं, जिन्होंने हमें दबाने की कोशिश की है। इन अंग्रेजों को भारत से भगाना होगा, इस शब्दावली से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिस कारण उनमें रोष भी पाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर अजय खोसला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें पुलिस को इस बात के प्रमाण मिले कि अजय खोसला ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 

    चर्च में आयोजित सभा में दिया था विवादित बयान

    बताया जा रहा है कि अजय खोसला ने यह टिप्पणी एक चर्च में आयोजित सभा में दी थी। पुलिस प्रशासन के पास जब ये वीडियो पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज तो कर लिया था। हालांकि अजय खोसला की इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके कारण उसने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। हालांकि इस मामले में माननीय जज ने अजय खोसला की जमानत याचिका रद्द कर दी है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस अब अजय खोसला की गिरफ्तार करेंगी। क्या पुलिस किसी और साक्ष्य का इंतजार कर रही है या फिर अजय खोसला की गिरफ्तारी चुपचाप डाली जाएगी।

  • आज शाम खुले रहेंगे स्कूल, जाने मामला

    आज शाम खुले रहेंगे स्कूल, जाने मामला

    चंडीगढ़ :  इसरो की मानें तो चंद्रयान-3 की लैंडिंग का 23 अगस्त यानी आज शाम 5 बजकर 20 मिनट से लाइव टेलीकास्ट शुरू किया जाएगा। इसी को देखते हुए हरियाणा में बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हरियाणा के स्कूलों के विद्यार्थी लाइव देखेंगे।बता दें कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत का चंदयान-3 मिशन बहुत मायने रखता है। इससे सीख लेने के लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों ने चंद्रयान-3 के मिशन को लाइव दिखाने संबंधी आदेश दिए हैं।

    जिले के जिन स्कूलों में सुविधा उपलब्ध हैं, उनमें बुधवार शाम को सवा 5 से सवा 6 बजे तक बच्चों को बुलाने और चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाई जाएगी। जिन स्कूलों में ऐसा संभव नहीं है, वे स्कूल गुरुवार को सुबह 10 बजे इसका प्रसारण करेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम को 5 से 6 बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि शाम के समय जहां संभव हो, वहां शिक्षक व विद्यार्थी एक घंटे के लिए सभा आयोजित करें। वही जहां संभव नहीं होगा, उन स्कूलों में अगले दिन सुबह सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया का प्रसारण होगा। 

  • चंडीगढ़ और मोहाली समेत इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ और मोहाली समेत इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

    मोहालीः चंडीगढ़ में लोग जहां उमस भरी गर्मी से परेशान थे वहां आज यानी बुधवार को मौसम ने करवट ली और लोगोंको उमस भरी गर्मी से राहत देते हुए सुबह-सबह शहर पर भारी बारिश बरसा दी। इस दौरान सुबह तकरीबन 4-5 बजे से भारी बारिश शुरू हो गई थी और इस दौरान बादल भी खूब गरज रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक पूरे पंजाब में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस समय चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। देर रात से ही आसमन में बादल छाए हुए हैं। पूरे उत्तर भारत में बारिश का अनुमान है।

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी है। आईएमडी ने यहां के कुछ इलाकों के लिए अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा 5:11 बजे अलर्ट जारी किया गया था कि शहर में अगले तीन घंटे यानी 8 बजे तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये भी कहा था कि इस दौरान बिजली भी कड़क सकती है। मौसम विभाग ने का कहा था कि, “अगले 2-3 घंटों के दौरान ट्राईसिटी (चंडीगढ़, एसएएस नगर (मोहाली) और पंचकुला) और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने के साथ मध्यम से तीव्र बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।” 

    इतना ही नहीं बल्कि मौसम विभाग ने लोगों से अपील भी की कि वह “वज्रपात गतिविधि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। थंडरस्टॉर्म जैसी घटना के दौरान खेती के सभी कार्यों को निलंबित कर दें और कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों।” गौर हो कि चंडीगढ़ में जुलाई के महीने में तकरीबन 800 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है क्योंकि पूरे मानसून सीजन के दौरान जितनी बारिश होती थी, उतनी इस बार सिर्फ जुलाई के महीने में ही बरस चुकी है। अगर बात करें पिछले कई सालों में शहर में जुलाई के महीने में हुई बारिश की तो पिछले साल 2022 में जुलाई महीने में 463 मिलीमीटर बारिश हुई, 2021 में 148 मिलीमीटर और 2020 में 277 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल अगस्त के महीने में अब तक तकरीबन 80 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

  • आज चांद पर भारत रचेगा इतिहास

    आज चांद पर भारत रचेगा इतिहास

    नई दिल्ली : हर गुजरते पल के साथ बढ़ती उम्मीदों और उत्साह के बीच भारत आज चांद पर नया इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और बुधवार की शाम चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।मून मिशन चंद्रयान-3  आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर टच डाउन होगा। एक तरफ रूस का चंद्र मिशन लूना-25 जो क्रैश हो चुका है लेकिन भारत ने इससे सबक सिखते हुए ISRO के वैज्ञानिक भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। सबसे पहले लैंडर की स्पीड को कंट्रोल में रखना। दरअसल पिछली बार तेज रफ्तार की वजह से लैंडर क्रैश हो गया था और इसरो से संपर्क टूट गया था, हाल ही में रूस के लूना-25 के साथ भी ऐसा ही हुआ। दूसरा सबसे बड़ा चैलेंज यह है कि लैंडर चंद्रयान-3  उतरते समय सीधा रहे। इसका सीधा चांद की सतह पर उतरना बेहद जरूरी है, वहीं तो संपर्क टूटने की आशंका है।

    वहीं तीसरी चुनौती है कि ISRO द्वारा सेलेक्ट की गई जगह पर ही लैंडिंग हो। पिछली बार ऊबड़-खाबड़ जगह से लैंडर टकराने की वजह से चंद्रयान-2 क्रैश हो गया था। चंद्रयान-3 की लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव के पास होगी। वहीं, पहले जो चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में 40 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा था, वहं अब लैंडिंग कछुए की गति से भी कम स्पीड में करेगा ताकि किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश न हो। चंद्रमा पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला विश्व का चौथा देश और चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका,रुस और चीन ऐतिहासिक करिश्मे को अंजाम दे चुके हैं। इसरो के मुताबिक सिस्टम की नियमित जांच हो रही है और मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है। इसरो ने एक ट्वीट में कहा,‘‘चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू संचालन जारी है।” इसरो ने कहा,‘‘MOX ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है! और इसका सीधा प्रसारण एमओएक्स / आईएसटीआरसी पर लैंडिंग ऑपरेशन 23 अगस्त, 2023 को 17:20 बजे शुरू होगा।” 

  • अब बाहरी वाहनों पर लगेगा कंजेशन टैक्स!

    अब बाहरी वाहनों पर लगेगा कंजेशन टैक्स!

    चंडीगढ़ः बाहर के परिवहन वाहनों पर कंजेशन टैक्स लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। एक साल पहले सांसद किरण खेर ने बाहरी गाड़ियों पर यह टैक्स लगाने का सुझाव दिया था। अब स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में प्रशासन ने कई रिमाइंडर के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव को डीओ पत्र भेजा है। एक जून 2022 को सांसद किरण खेर की अध्यक्षता में प्रशासकीय सलाहकार परिषद की स्थायी समिति की बैठक हुई थी। इसमें सांसद किरण खेर ने पहली बार बाहर से आने वाले परिवहन वाहनों पर कंजेशन टैक्स लगाने का सुझाव दिया था। दावा किया गया था कि इससे राजस्व में वृद्धि के साथ शहर में जाम की समस्या में सुधार होगा। 

    इस टैक्स को लागू करने से पहले प्रशासन को यात्री एवं माल कराधान अधिनियम (पैसेंजर एंड गुड्स टैक्सेशन एक्ट) को निरस्त करने की जरूरत है इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक्ट को निरस्त करने के संबंध में प्रस्ताव भेजा गया। 17 अगस्त 2022 को रिमाइंडर भेजा गया लेकिन मंत्रालय से कोई जवाब नहीं आया। इस बीच एक जून 2023 को फिर स्थायी समिति की बैठक हुई। सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद 12 जुलाई 2023 को परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव की तरफ से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव को डीओ पत्र भेजा गया है और जल्द मंजूरी देने की मांग की गई है।
    चंडीगढ़ में पंजाब पैसेंजर एंड गुड्स टैक्सेशन एक्ट-1992 लागू किया गया था। पंजाब सरकार ने कई साल पहले इस टैक्स को खत्म करके इसे मोटर व्हीकल टैक्स में जोड़ दिया। इसके अलावा देश के अन्य कई राज्यों में भी पैसेंजर एंड गुड्स टैक्सेशन एक्ट को खत्म कर दिया गया है लेकिन चंडीगढ़ में अभी तक यह लागू है, जिसकी वजह से बाहरी परिवहन वाहनों पर कंजेशन टैक्स या मोटर व्हीकल टैक्स नहीं लगाया जा सकता है। इस वजह से ही प्रशासन में इस एक्ट को निरस्त करने के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। इधर, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने कंजेशन टैक्स या जिसे मोटर व्हीकल टैक्स भी कहा जा रहा है, उसे लागू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मंत्रालय से मंजूरी मिलेगी, इसे लागू कर दिया जाएगा।

    कंजेशन टैक्स को उन गाड़ियों को चुकाना होगा, जो चंडीगढ़ से बाहर पंजीकृत होंगे और व्यवसाय के सिलसिले में चंडीगढ़ में आएंगे। यह टैक्स ऑनलाइन जमा होगा। वाहन मालिक गाड़ी के वर्ग के अनुसार एक दिन की एंट्री, तीन महीने, छह महीने या एक साल के लिए टैक्स जमा करा सकेंगे। यह टैक्स कई राज्यों में लागू है। बता दें कि पिछले साल जब यह प्रस्ताव आया था तो काफी विरोध हुआ था। पंजाब के कई नेताओं ने इसे पंजाब के अधिकारों पर हमला तक बता दिया था।