Blog

  • पंजाबः कोहरे के कारण पुल पर कई गाड़ियों की हुई टक्कर, 4 की मौत , देखे वीडियो 

    हरिके पतनः घने कोहरे के कारण देर रात नेशनल हाईवे 54 अमृतसर-बठिंडा रोड पर हरिके बाईपास बुह पुल पर हुए भयानक हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रोबिन सिंह पुत्र रेशम सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेज सिंह और राजबीर सिंह पुत्र गुरु हरसहाय निवासी बेदी चारो के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि सड़क किनारे एक खराब कैंटर खड़ा था। तभी उसके पीछे एक ट्राला आकर उसमें टकरा गया।


    इस दौरान ट्रॉली के पीछे ही  स्विफ्ट कार आकर टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार में सवार गुरु हरसहाय निवासी 5 लोग अमृतसर के धार्मिक स्थल से माथा टेककर वापस गुरु हरसहाय जा रहे थे, तभी करीब 12 बजे हरिके बाईपास पुल पर कार खड़ी ट्राली से जा टकराई। रात दो बजे हुई इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिके पुलिस मौके पर पहुंची। 

  • 40 करोड़ की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार

    मुंबईः पुलिस ने वीरवार को ड्रग फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। वहां से करोड़ों की ड्रग्स भी बरामद की गई है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई की मालवणी पुलिस ने कांदिवली थाना क्षेत्र के लालजीपाड़ा इलाके की झुग्गी बस्ती में चल रही एक ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 1.18 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए।

    इस बीच थाईलैंड की राष्ट्रीयता वाली 21 वर्षीय महिला को मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। उसके सामान से भारी मात्रा में कोकीन जब्त की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के मुताबिक, महिला को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अदीस अबाबा से यात्रा की थी।

  • सुबह सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    नई दिल्लीः अफगानिस्तान के उसी हिंदुकुश इलाके में शुक्रवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए जहां वीरवार दोपहर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप आज सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर आया। फिलहाल इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले वीरवार दोपहर भी भारत,पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद रहा था और इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई थी। 

    यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप 201 किमी की गहराई पर था। बुधवार को भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि अफगानिस्तान में बीते साल अक्टूबर 2023 में भयंकर भूकंप आया था। इस भूकंप ने वहां भयकंर तबाही मचाई थी। तालिबान ने तब 4000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी और तकरीबन 9000 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा 1,300 से ज्यादा घर तबाह होकर मलबे में बदल गए थे।

  • पंजाब : कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

    चंडीगढ़ : कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा एक बार फिर हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। उन्हें एक मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद उनके खिलाफ कपूरथला में एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप हैं कि सुखपाल खैहरा ने उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में गवाह को धमकाया और सबूतों को मिटाने के प्रयास किए हैं। खैहरा ने उनके खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को बदले की भावना बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

    साथ ही उक्त एफआईआर को लेकर फैसला आने तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। वीरवार को उक्त याचिका सुनवाई के लिए जस्टिस विकास बहल की कोर्ट में आई थी लेकिन उन्होंने सुनवाई करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह खैहरा के खिलाफ एक मामले में पहले वकील रह चुके हैं। अब याचिका पुनः चीफ जस्टिस के पास जाएगी, जहां से किसी दूसरी कोर्ट को भेजी जाएगी

  • पंजाबः टोल प्लाजा के पास भयानक सड़क हादसे में 2 की मौ’त

    मानसाः जिले के भीखी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्थानीय सुनाम रोड पर टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य नौजवान गंभीर रूप में जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए बाहरी अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। मिली जानकारी अनुसार 3 मोटरसाइकिल सवार नौजवान मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक नौजवान मुखबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरे नौजवान मोहित अरोड़ा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि तीसरा नौजवान विक्रम कुमार गंभीर रूप में जख्मी हो गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ भीखी मनप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जहां मृतक नौजवानों की लाशें सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखवा दी है, वहीं जख्मी नौजवान को भी सिविल अस्पताल मानसा में भेज दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि एक मृतक की तो टांग टूट कर दूर जा गिरी। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों नौजवान ढंडारी कलां लुधियाना के बताए जाते हैं। भीखी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों की लाशें कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

  • आज का राशिफल, 12 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 12 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 18 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपने अब तक जिस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की है उसका रिजल्ट आज आपको मिलने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। संतान की तरफ से आपको किसी प्रकार की खुशखबरी मिलेगी, इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके घर किसी जरूरी काम से दूर के किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति से मिलकर उसकी परेशानियों का कारण जानने की कोशिश करेंगे और हर संभव सहायता भी करेंगे। आज आपकी काफी समय बाद दोस्तों से मुलाकात होगी पुरानी यादें ताज़ा होगी। साथ ही कुछ पुराने टॉपिक पर बात भी हो सकती है। आज आपका मन आध्यात्म में लग सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जाएगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़िया बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आपने किसी को उधार दिया था तो वह आज आपको मिलने के संकेत हैं। आज ऑफिस में अफवाहों से बचकर रहें और अपने काम पर फोकस करेंगे तो सब बेहतर होगा। आज अपने खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको लापरवाही करने से बचना चाहिए।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको बच्चों से कोई गुड न्यूज मिल सकती है, यह न्यूज़ उनके करियर से रिलेटेड भी हो सकती है, आप सुकून की सांस लेंगे क्योंकि आपने इस दिन के लिए वर्षों का इंतजार किया है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मन में आज नए विचार आएंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं आज उनको रोजगार मिलने का योग बन रहा है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होगी बस आपको अपने आप पर विश्वास करना है।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा इससे आपका काम आसान होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा, आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जताएंगे, आपको राहत मिलेगी की लोग आपका सपोर्ट करते हैं। कारोबार में तरक्की आज आपके कदम चूमेगी, साथ ही आपको करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी भी प्रकार में इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं इसके साथ ही आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग खुश होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है इसके लिए आपको ज्यादा हिम्मत और धैर्य की जरूरत होगी जिसे आप जीवनसाथी की सहायता से करेंगे। संतान के बेहतर करियर के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही आप उन्हें पहलुओं को समझाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

    धनु राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको सरकारी क्षेत्र में कोई अच्छी नौकरी मिलेगी। आप और आपका परिवार बहुत खुश होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार  को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप फिजूल खर्च से बचेंगे। कुछ सेविंग्स भी करेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिया अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री में कार्यरत है उनकी आज पदोन्नति होने के योग बने हुये है। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वह अपने दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं।

  • जालंधरः नाके पर तैनात ASI पर तेज रफ्तार कार चालक ने चढ़ाई गाड़ी, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शाहकोट के कावां वाला पतन से बड़ी खबर आई है। जहां देर रात हाईटेक नाका लगाकर पुलिसकर्मी खड़े थे। इस दौरान नाके पर पुलिसकर्मी ने एक सफेद रंग की कर को रोकने का इशारा किया। लेकिन उक्त कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए ASI तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी और ASI को घसीटते हुए काफी देर तक अपने साथ घूमता रहा। घायल ASI की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। नाके पर कुछ दूरी पर ASI सुरजीत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि उक्त कर चालक और नियंत्रित होकर काफी देर तक कार के बोनट पर ASI को घूमा रहा है। जिसके बाद कार सवार मौक़े से फ़रार हो गया। घटना शाहकोट सतलुज दरिया के पास लगने वाले हाईटेक नाके ही है। पुलिस वाले की हालत भी गंभीर बताई जा रही है कार सवार की तलाश की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने उक्त कार का नंबर नोट कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर थाना शाहकोट के SHO सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए कार डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बठिंडा : 200 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार , देखे वीडियो 

    बठिंडा :सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एस.पी अजय गाँधी ने बताया कि पुलिस ने कासो आपरेशन के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की टीम ने दोनों आरोपियो को सिविल लाइन से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियो से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियो ने अपने एक और साथी की जानकारी पुलिस को दी है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਦੋ ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਐਸ.ਪੀ ਮਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਸਮੇਤ 2 ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਕਪੂਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ SI ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਪਿੰਡ ਵੀਰਮ ਤੋ ਪਿੰਡ ਪੂਹਲਾ ਨੂੰ ਜਾਂਦੀ ਸੜਕ ਨਹਿਰੀ ਸੁਆ ਦੇ ਪੁੱਲ ਤੇ ਨਾਕਾ ਲਾ ਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਵਹੀਕਲਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾ ਸੁਆ ਦੀ ਪੱਟੜੀ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਪਿੰਡ ਵੀਰਮ ਨੂੰ ਮੁੜਣ ਲੱਗੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ SI ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਰੁੱਕਣ ਦਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਦਿੱਤਾ। ਗਡੀ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਰੁੱਕਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੱਡੀ ਤੇਜ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਪਰ ਗੱਡੀ ਸੜਕ ਦੇ ਹੇਠਾ ਕੱਚੀ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤਰ ਕੇ ਬੰਦ ਹੋ ਗਈ।

    ਪੁਲਿਸ ਕ੍ਰਮਚਾਰੀਆ ਨੇ ਗੱਡੀ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗੀਤੂ ਵਾਸੀ ਮੁੰਡਾ ਪਿੰਡ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਅਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗੋਰਾ ਪਵਾਸੀ ਮੁੰਡਾ ਪਿੰਡ ਥਾਣਾ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਦੱਸਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਜੋ ਦੌਰਾਨੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਸੋ 508 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇੰਨ ਅਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੋਂ 957 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ XUV ਗੱਡੀ ਨੰਬਰੀ UP15 DD 6521ਵੀ ਜਬਤ ਕਰ ਲੀਤੀ । ਥਾਣਾ ਖਾਲੜਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਤਾ  ਹੈ।

  • पंजाब: बस स्टैंड पर समोसे के पैसे मांगने को लेकर दुकानदार पर तलवारों से हमला, 3 घायल

    पटियाला: नए बस स्टैंड पर युवकों ने तलवारों से सरेआम दुकान मालिक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। समोसे के पैसे मांगने पर दुकान मालिक पर ठंडे समोसे देने की बात कह बहस की। जिसके बाद युवकों ने साथियों को बुलाकर दुकान मालिक पर तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें दुकान मालिक सहित तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी दुकान मालिक शंकर, नौकर शिवम व शंकर के रिश्तेदार राजेश को अस्पताल में दाखिल करवाया है। घटना बाद दोपहर को हुई, जिसकी सूचना मिलने के बाद थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची।

    हमले में जख्मी शंकर ने बताया कि उनकी दुकान पर समोसे खाने के लिए चार युवक दोपहर पहुंचे। इन युवकों ने समोसे ठंडे होने की बात कही तो गर्म छोले डाल दिए। समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर इन लोगों ने गालियां निकालते हुए बहस की। इन्हें रोकने की कोशिश की तो बाहर से साथियों को बुलाकर तलवारों से वार करना शुरू कर दिया। हमले में तीन लोगों को चोटें लगी है जबकि दो महिलाएं मामूली चोटिल हुई है। शोर सुनने के बाद आसपास के दुकानदारों ने दो युवकों को काबू कर लिया और बाकी मौके फरार हो गए।