Blog
-

130 वाहनों के चालान कटे
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने सोमवार को जिले की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 130 लोगों के चालान किए हैं। इसके अलावा खुले में धुम्रपान करने वाले 2 व्यक्तियों को भी पुलिस ने 200 रूपए जुर्माना लगाया है। -

सैर कर रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर
ऊना/सुशील पंडित:गगरेट की एक महिला सोमवार को जिस समय सैर कर रही थी तब एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार महिला ने अपना नाम गगरेट के वार्ड नंबर 5 की इंदु बाला पत्नी मेघनाथ बताया है। इंदु बाला का आरोप है कि जिस समय वह सैर कर रही थी तब ट्रक यूनियन के पास एक पिकअप बहुत तेज रफ्तार से आई।उसने इंदु बाला को साइड मारी जिससे वह गिरकर घायल हो गई। गिरने के कारण वह पिकअप का नंबर नोट नहीं कर पाई। गगरेट पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अधीन मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है। -
शिवसेना बालठाकरे करेगी 11 फरबरी को अयोध्या कारसेवकों को सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित :शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता राजीव मनन ने जानकारी देते हुए कहा कि शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष एस डी वशिष्ठ के दिशानिर्देश अनुसार श्री अयोध्या मे कार सेवा करने वाले कारसेवकों को सम्मानित करने की बात की गई है जिन्होंने राम जन्म भूमि में उस समय कार सेवा की थी। शिव सेना प्रदेश प्रवक्ता राजीव मनन ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 11 फरवरी दिन रविवार को हम इन कारसेवकों को ऊना के नटराज होटल में सम्मानित करेगे। ताकि उनके द्वारा दिये गए इस सराहनीय योगदान को सराहा जाए।उंन्होने कहा कि अगर कोई कार सेवक हमारी लिस्ट से अगर छूट जाता है तो वो इन दो नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है 9816053884,9817242700, उंन्होने बताया कि अभी तक हमारे इस संदर्भ में कुछ कारसेवकों के नाम आये है उन नामों पर भी चर्चा की जा रही है। उम्मीद है कि ओर भी कारसेवकों की सूची हमारे पास आने की सम्भावना है हमने इस सारे कार्यक्रम को लेकर एक कोर कमेटी का भी गठन किया है वह समाज के विभिन्न लोगों से सम्पर्क कर ऐसे लोगो की तलाश में जुटे है जिन्होंने उस समय अपना घर बार छोड़ कर अयोध्या में कार सेवा की थी। -
हेरोइन और शराब सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूला : पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलो में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनुज कुमार निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बरवाला के गांव टोकका और मोनू कुमार(26) के तौर पर हुई है। रामगढ़ पुलिस ने आरोपी अनुज को 2 पेटी शराब सहित किया गिरफ्तार है। आरोपी अनुज ईंटों के भट्ठों पर काम करता था। स्पेशल कोर्ट पल्लवी ओझा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी अनुज कुमार को 14 दिन के लिए अम्बाला जेल भेज दिया गया।
आरोपी से 2 पेटी अवैध पेटियां मिली है। दूसरा मामला दूसरे मामले में नारकोटिक्स सेल ने आरोपी मोनू को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सेल ने आरोपी मोनू से 8.60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू कुमार पंचकूला चंडीगढ़ के बॉर्डर का फायदा उठाकर नशे का कारोबार करता था। आरोपी को आज स्पेशल कोर्ट पल्लवी ओझा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को अंबाला जेल भेज दिया गया।
-
पंजाबः बच्चों से भरी 2 स्कूली बसों की टक्कर, देखें वीडियो
श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः नंगल के मुख्य मार्ग के नजदीक गांव जिंदवडी, बेहड़ू/दसगोराई के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बच्चों से भरी स्कूल पर हादसाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे घर वापिस जा रहे थे। इस दौरान गांव जिंदवडी के पास अज्ञात वाहन ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके बाद इस घटना दौरान स्कूल बस की पीछे से आ रही अन्य स्कूल बस के साथ टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूल बसे संत बाबा लाभ सिंह और सैंट मैरी स्कूल की थी। हालांकि इस हादसे में बच्चों को मामूली चोटें लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान बच्चों को मामूली चोटें आई थी। जिसके बाद घायल बच्चों को पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस में उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
-
दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1500 कर्मचारी थे अंदर, मचा हड़कंप
आगरा : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। यहां एक दवा की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर 1500 कर्मचारी भी मौजूद थे। ये आग इतनी भीषण थी कि हर तरफ सिर्फ काला धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। देखते ही देखते फैक्ट्री के अधिकांश हिस्से में आग लग गई। आनन-फानन में दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग के कई वाहन मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित एक दवा फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनट में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त 1500 से ज्यादा कर्मचारी अंदर थे।
आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और निकल कर बाहर आए। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हर तरफ धुआं फैला हुआ है। इस आग से उठने वाले धुएं को एक किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। आग की लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद 8 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। इसके अलावा आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें कि दवा फैक्ट्री में आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
-
पंजाबः इंसानियत शर्मसार! पड़ोसियों ने महिला पर बरसाए थप्पड़
लुधियानाः हैबोवाल इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद को लेकर एक महिला से उसके पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की। किसी व्यक्ति ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली। जिसमें देखा जा सकता हैकि बुजुर्ग व्यक्ति सहित 3 लोगों ने महिला पर थप्पड़ बरसाए है। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में कॉमर्शियल एक्टिविटी की जा रही है। पूरा दिन लोहे का सामान (शटरिंग) आदि पड़ोसी अपने गोदाम में रखते है। शोर-शराबा होने के कारण कई बार वह पड़ोसी को समझा चुके है लेकिन हर बार वह उनसे विवाद करता है।
जिसके चलते महिला अपने पड़ोसियों से परेशान है। इसी के चलते आज सुबह जब महिला पड़ोसी को शटरिंग के सामान की आवाज आने पर समझाने गई तो उन लोगों ने महिला से हाथापाई की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला कीर्ति ने कहा कि उसके घर के साथ शटरिंग का सामान किराए पर देने वालों का गोदाम है। पूरा दिन उसके घर में लोहे की प्लेटे आदि रखने का शोर-शराबा आता है। उसके बच्चे छोटे है अक्सर नींद से बच्चे जाग जाते है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक पड़ोसी के गोदाम में शटरिंग का सामान उठाने रखने की आवाजें आती है।
वह आज सुबह उन लोगों को समझाने गई थी कि उसके बच्चे सो रहे है। शटरिंग का सामान उठाते रखते समय आवाज कम करें। इतने में गुस्साए मालिक ने उसे गालियां दी। उसके पति को जान से मारने की कोशिश की। जब वह घर आई तो पड़ोसी कुछ युवकों को लेकर उसके घर हमला करने आ गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। आरोप लगाए जा रहे है कि पुलिस भी मौके पर पहुंच उनकों ही दबाने लगी हुई है। लेकिन इस मामले में पीड़ित ने चौकी जगत पुरी में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं पीड़ित कीर्ति के भाई रजत ने कहा कि उसकी बहन पड़ोसियों से इतनी दुखी है कि आज पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने लगी थी।
-
पंजाबः आर्मी इलाके में चोरों पर संतरी ने चलाई गोली, एक घायल, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः शहर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात चोरों को सुजानपुर के गांव मुद्दे में कबाड़ डिपो को निशाना बनाने की कोशिश महंगी पड़ गई। दरअसल, दीवार फांदकर चोरी की वारदात करने आए चोरों को ड्यूटी पर तैनात संतरी ने देख लिया। इस दौरान संतरी ने पहले हवाई फायरिंग की, लेकिन हवाई फायरिंग के बाद चोर संतरी पर हमला करने के लिए आए, वहीं संतरी ने मुस्तैदी दिखाते हुए दूसरी गोली चलाई जो कि चोर की टांग पर लगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक मुद्दे गांव का रहने वाला है और दूसरा मनवाल गांव का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि देर रात वे आर्मी इलाके में दीवार फांदकर चोरी करने के इरादे से आर्मी के कबाड़ डिपो में गये थे, जहां तैनात संतरी ने उन्हें डराने के लिए हवा में फायरिंग की गई। जिसके बाद दोनों संतरी पर हमला करने की नीयत से आगे बढ़ गये। इस दौरान संतरी ने अपनी जान बचाने के लिए एक राउंड ओर फायरिंग की। जोकि चोर की टांग में लगी। घायल चोर की पहचान मोहम्मद अली के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल चोर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसका अब पठानकोट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है और दूसरा चोर पुलिस की हिरासत में है।
-
तेज रफ्तार कार का कहर, 2 भाइयों को कुचला
फिरोजपुर : गांव आसल के एरिया में एक तेज रफ्तार कार 2 भाइयों को बुरी तरह से घायल कर दिया। जिन्हें फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और पुलिस द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।थाना सिटी फिरोजपुर के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई हरमेल सिंह पुत्र बेला सिंह वासी गांव भडाना ने पुलिस को दिए
बयानों में बताया है कि वह अपने भाई के साथ रिश्तेदारी में मौत हो जाने पर गांव आसल में गया हुआ था और वापसी पर जब वह किसी सवारी की इन्तजार कर रहे थे। तो इतने में शाम करीब 6:15 बजे एक अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ कर चलाते हुए उनके साथ हादसा कर दिया जिससे वह और उसका भाई घायल हो गए और उनकी टांग टूट गई, जिन्हें उपचार के लिए हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
-
जालंधरः शादी में गया परिवार, चोर घर से 3 तोले सोना, नगदी सहित अन्य सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा के अधीन आते ग्रीन टाउन से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां शादी में गए हुए परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरप्रीत ने बताया कि वह मामे के लड़के की शादी में नवांशहर गए हुए थे। इस दौरान आज पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके घर को चोरों ने निशाना बनाया है। जिसके बाद आज सुबह वह घर आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि घर से 10 हजार नगदी, 3 तोले सोना, एलइडी, 2 सिलेंडर लेकर चोर फरार हो गए।
वहीं मामले की जानकारी देती हुए महिला सुराज ने कहा कि वह शनिवार को शादी के सिलसिले में गए हुए थे। आज सुबह 11 बजे पड़ोसियों ने बताया कि हमारे घर के ताले टूटे हुए थे। जिसके बाद वह तुरंत नवांशहर से वापिस घर आए। पीड़ित महिला ने कहा कि उनके घर से गहने और सिलेंडर सहित नगदी लेकर चोर फरार हो गए है।
थाना 5 की पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पीड़ित के अनुसार अल सुबह 3 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें चोरी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर मामले की जांच कर रहे है।