Blog

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर CM मान का बड़ा ऐलान

    पंजाबः स्कूलों को लेकर CM मान का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः सरकारी स्कूलों को लेकर सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने सरकारी स्कूलों में भी बसे चलाने का ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि अब घर से स्कूल की दूरी ज्यादा होने पर विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। सरकार ऐसे विद्यार्थियों को स्कूलों तक लाने के लिए बसें चलाएगी। पहले चरण में सूबे के लड़कियों के 15 स्कूल और 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस में से कुछ को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 21 करोड़ की राशि जारी की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि जल्द ही प्रोजेक्ट साकार होगा। इस प्रोजेक्ट से 20 हजार विद्यार्थियों का फायदा होगा। इससे पंजाब के स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या भी रुकेगी।

    चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पंजाब के अधिकतर एरिया में 5वीं कक्षा तक स्कूल बने हैं। इसके बाद की पढ़ाई करने में विद्यार्थियों को दिक्कत आती थी क्योंकि गांवों में स्कूल भी नहीं हैं और यातायात के साधन भी उचित नहीं हैं। जब वह गांवों में जाते थे तो जहां 5वीं तक स्कूल बने हैं, वहां के लोग 8वीं कक्षा तक के स्कूल बनाने की मांग रखते थे।  8वीं वाले 10वीं और 10वीं वाले 12वीं तक के स्कूल बनाने की मांग रखते थे। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि इन गांवों की स्कूलों से दूरी ज्यादा थी।

    ऐसे में खासकर लड़कियों के परिजन अपनी बेटियों को स्कूलों से हटा देते थे क्योंकि स्कूलो तक कोई सीधी बस सेवा नहीं है। उन्हें स्कूल जाने के लिए ट्रॉलियों के पीछे लटककर या फिर किसी अजनबी से लिफ्ट लेनी पड़ती थी। ऐसे में लड़कियों के परिजन इसे सुरक्षित नहीं समझते। वह स्कूलों से अपने बच्चों का हटा लेते थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये बातें उन्होंने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से साझा कीं। ऐसे में उन गांवों व बच्चों का पता लगाया गया, जिन्हें स्कूल दूर होने की वजह से दिक्कत आती थी।

    इस सर्वे में सामने आया कि इससे 20 हजार विद्यार्थी प्रभावित होते हैं। इनमें आठ हजार लड़के और 12 हजार लड़कियां हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने लड़कियों के 15 बड़े स्कूलों को चुना है, जहां पर छात्राओं को दिक्कत आती थी। इसके बाद अब प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रोजेक्ट के पहले चरण में शामिल स्कूलों को शिक्षा विभाग सात-सात बसें खरीदकर देगा। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में यहां पर 7वीं तक के विद्यार्थियों को छुट्टी पहले कर दी जाएगी। इसके बाद बसें स्कूलों में दोबारा आकर बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को लेकर उन्हें घर तक पहुंचाएगी।

  • जालंधरः आप वर्करों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे, देखें वीडियो

    जालंधरः आप वर्करों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: वेस्ट के थाना बस्ती बावा खेल के बाहर शुक्रवार रात को आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आप वर्करों ने पंजाब पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाने के एसएचओ कमलजीत सिंह के खिलाफ धरना लगाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सुखजिंदर सिंह उर्फ गोरा ने बताया कि चंदन शेरगिल‌‌ गांव कोटली से आम आदमी पार्टी से सर्कल प्रधान है। कुछ दिन पहले इनकी हथियार के साथ एक फोटो वायरल हो रही थी। जिसकी किसी ने आपसी रंजिश के चलते थाना बस्ती बावा खेल में शिकायत कर दी थी।

    जिसके बाद थाने के एसएचओ कमलजीत सिंह ने फोन करके चंदन शेरगिल को थाने में बुलाया था। जब चंदन शेरगिल थाने के एसएचओ से मिलने पहुंचे तो एसएचओ कमलजीत सिंह ने चंदन शेरगिल के साथ गलत व्यवहार किया। जिसके बाद देर रात चंदन शेरगिल आप विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल व चंदन ग्रेवाल के साथ एसएचओ कमलजीत सिंह से बात करने पहुंचे। जिस दौरान आम आदमी पार्टी के वर्करों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया है पंजाब पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। सुखजिंदर सिंह का कहना है कि जो हथियार चंदन शेरगिल के पास है। वह उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखा है जिसका लाइसेंस भी उसके पास है।

    इस मामले में थाने के एसएचओ कमलजीत सिंह ने मीडिया से कोई भी बात नहीं की। जबकि एसीपी वेस्ट गगनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि चंदन शेरगिल व एसएचओ कमलजीत सिंह के बीच जो भी मनमुटाव था वह आपस में सुलझ गया है। दोनों के बीच समझौता हो गया है। इस मामले में चंदन ग्रेवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने एसएचओ के साथ बात की लेकिन उनका मामला अभी सुलझा नहीं है जिस कारण वह कल इस सारे मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर को देंगे और उसके बाद वह जो फैसला करेंगे । उसके आधार पर आगे की बात की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 29 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 29 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा।  इसके अलावा आज रात 12 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को सफलता, आनंद और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी।  इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

    वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आपकी रुचि अध्यात्मि में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवारवालों के साथ करेंगे। 

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएं रखेंगे। आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं, आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें।  इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।  

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।  ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा।  जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें। 

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। 

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैं, अपनी खाने में सीजनल फ्रूट शामिल करें। 

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे। 

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें।  किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आसपास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। 

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।  कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए।

    मकर राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।  आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। 

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। 

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी।  किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

  • जालंधरः गाजी गुल्ला में घर में लगी भीषण आग

    जालंधरः गाजी गुल्ला में घर में लगी भीषण आग

    दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

    हादसे दौरान दमकल विभाग के 3 कर्मचारी हुए घायल 

    जालंधर, ENS: गाजी गुल्ला में स्थित लक्ष्मी पैलेस के पास घर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू गोपाल नगर चप्पलों के व्यापारी अशोक कुमार के घर में ज्योत जलाने दौरान यह हादसा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि घर में महिला ने मंदिर में ज्योत त जलाई थी। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ मार्केट में किसी काम के सिलसिले में चली गई। वहीं घर में ज्योत के दौरान कपड़े को आग लगी। धीरे-धीरे आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग के 3 कर्मी घायल हुए हैं। घायलों की पहचान मनिंदर कुमार जस्सी, अभी गिल और रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है तीनों कच्चे मुलाजिमों है। आग में झुलसने के बाद भी तीनों आग पर काबू पाने में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

  • जालंधर: पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार

    जालंधर: पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से आठ किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान मुरतजां अंसारी निवासी बशीर पुरा और उदयवीर निवासी गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त और नाकेबंदी के दौरान दोआबा चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्होंने एक आटो चालक को रुकने का इशारा किया तो वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे नाके पर मौजूद उनकी टीम के अधिकारियों ने रोककर जब आटो की तलाशी ली तो उसमें आठ किलो 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यह सप्लाई दोनों कहाँ से लेकर आए थे और कहा देने जा रहे थे।

  • बड़ी खबर : आग में झुलसने से पूर्व विधायक की बेटी की मौत

    बड़ी खबर : आग में झुलसने से पूर्व विधायक की बेटी की मौत

    जींद: सफीदों से पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी पिंकी की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई। सुबह रसोई में चाय बनाते समय ये हादसा हुआ। उसे घायल अवस्था में जींद नागरिक अस्पताल में लाया गया था। जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। लेकिन स्वजन हिसार निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
    पिंकी की शादी ढाठरथ गांव में जोगेंद्र साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। ससुराल में ही ये हादसा हुआ है। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे पिंकी चाय बनाने के लिए रसोई में गई। गैस चूल्हा नहीं जला, तो वह बाहर चली गई। वह इस दौरान गैस चूल्हा बंद करना भूल गई। वह कुछ देर बाद रसोई में पहुंची और जैसे ही चूल्हे को जलाने की कोशिश की, आग भड़क गई। जिसकी चपेट में पिंकी आ गई।
    स्वजन उसे उपचार के लिए जींद नागरिक अस्पताल में पहुंचे। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने पीजीआइ रेफर कर दिया। स्वजन में उपचार के लिए हिसार किसी निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पाेस्टमार्टम के लिए जींद नागरिक अस्पताल में लाया गया। कलीराम पटवारी इनेलो से विधायक रहे हैं। जब इनेलो से अलग होकर जजपा बनी, तब भी वे इनेलो के साथ ही थे। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। कलीराम पटवारी की बेटी की अचानक झुलसने से हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

  • गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाहर बिजली की तारों को लगी आग, देखें वीडियो

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाहर बिजली की तारों को लगी आग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के गेट नंबर-2 पर आज भीषण आग लग गई। बारिश के चलते स्पार्किंग होने पर बिजली की तारें टूट कर गिर गईं और उन्होंने आग पकड़ ली। आग इतनी विकराल हो गई कि पेड़ के पत्ते और टहनियां भी जलने लगे। यह देखकर लोगों में दहशत फैल गई। 
    घटना की सूचना मिलते हॉस्पिटल के सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरंत गेट नंबर-2 से आने जाने से लोगों को रोका। वहीं पेड़ के नीचे खड़ी रेहड़ी फड़ी वालों को भी हटाया। बिजली की तारों  में लगी आग के कारण मेन सप्लाई की तारें टूट गईं, जिस वजह से हॉस्पिटल के आस-पास के इलाके में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।
    बताया जा रहा है कि 2 से 3 घंटे के बाद बिजली सप्लाई चालू हुई। हॉस्पिटल के सिक्योरिटी स्टाफ सुखबीर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग और नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विभाग को सूचना दी गई है। हॉर्टिकल्चर विभाग जले हुए पेड़ को काट रहा है। वहीं बिजली विभाग द्वारा तारों को ठीक किया जा रहा है।

  • पंजाब : सिविल हॉस्पिटल को चोरों ने बनाया निशाना, 8 AC लेकर हुए फरार

    पंजाब : सिविल हॉस्पिटल को चोरों ने बनाया निशाना, 8 AC लेकर हुए फरार

    लुधियाना: शहर में लूटपाट व चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने सिविल अस्पताल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सिविल अस्पताल से चोरों ने जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में लगे 8 AC चोरी कर लिए। कई दिनों से जच्चा-बच्चा अस्पताल में निर्माण का कार्य चल रहा है। शक जताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने चोरी से पहले अस्पताल में रेकी की है। जिसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले चोरी होने के बाद शुक्रवार को जिला पुलिस जागी है। अस्पताल में शुक्रवार को जॉइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा, ADCP रुपिंदर कौर सरां व पुलिस बल मौके का जायजा लेने पहुंचा।
    पुलिस अधिकारियों ने इस चोरी के बारे कोई जानकारी न देते हुए इसे रूटीन चेकिंग बताया। सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी जच्चा-बच्चा अस्पताल से 20 कदम की दूरी पर है। ऐसे में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड भी शक के घेरे में आ चुके है। जच्चा बच्चा अस्पताल के पूरे एरिया को पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने खंगाला। जिस जगह से सामान चोरी हुआ है। वहां भी पुलिस कर्मचारी पहुंचे। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। वारदात के समय जो सुरक्षा कर्मचारी तैनात था उस पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है।
    फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अस्पताल के बाहर मुख्य रोड की भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करवा रही है। कुछ कबाड़ियों पर पुलिस को शक है। अस्पताल के बाकी के सामान की भी जांच की जा रही है। 
    जच्चा बच्चा अस्पताल के पूरे एरिया को पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने खंगाला। जिस जगह से सामान चोरी हुआ है। वहां भी पुलिस कर्मचारी पहुंचे। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। वारदात के समय जो सुरक्षा कर्मचारी तैनात था उस पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अस्पताल के बाहर मुख्य रोड की भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करवा रही है। कुछ कबाड़ियों पर पुलिस को शक है। अस्पताल के बाकी के सामान की भी जांच की जा रही है।

  • डाइट देहला में चले पांच दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

    डाइट देहला में चले पांच दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

    मुख्यतिथि के रूप में एडीशन एस पी संजीव भाटिया व डिप्टी डायरेटकर दवेन्द्र चंदेल रहे मौजूद 

    ऊना/सुशील पंडित: डाइट देहला में चले पांच दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में एडीशन एस पी संजीव भाटिया व विशेष रूप से डिप्टी डायरेक्टर दवेन्द्र चंदेल एबं मैहतपुर थाना के प्रभारी मनोज कोंडल ने शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी राकेश आरोड़ा ने की मुख्यतिथि संजीव भाटिया ने जिला में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण चला रहे अध्यापिकायों की सरहाना की ।उन्होंने कहा की अध्यापक कठिन परिस्थितियों में भी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ।उन्होंने सभी अध्यापकों से आहवान किया कि  प्रवासी बच्चों के साथ साथ उनके माता पिता की पहचान ज्यादा से ज्यादा पुलिस के पास  पंजीकृत करवाने  के लिए सहयोग करें ।संजीव भाटिया ने कहा की कहीं भी बच्चा बाल श्रम या भीख मांगता दिखे तो उसकी जानकारी पुलिस को दें ।एन.आर. एस. टी. जिला समन्वयक संजीव ठाकुर ने बताया की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला में चल रहे 38 गैर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों के अध्यापकों ने भाग  लिया। जिसमें उनको विभिन्न गतिविधियां जिनमें हिंदी अक्षर ज्ञान एवं गणित अंक ज्ञान  तथा अन्य प्रकार की गतिविधि द्वारा किस प्रकार शिक्षा ग्रहण की जाए। उस बारे इन अध्यापकों को जानकारी दी इस अवसर पर नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक बलराम महे , सनराइज एजुकेशन सोसायटी के प्रतिनिधि अंकुर सोसायटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  • एन.आर.पी.एल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, ऊना द्वारा गाँव बाथू में ऑफ-साइट स्तर-III फायर मॉक ड्रिल और ग्राम जागरूकता कार्यक्रम

    एन.आर.पी.एल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, ऊना द्वारा गाँव बाथू में ऑफ-साइट स्तर-III फायर मॉक ड्रिल और ग्राम जागरूकता कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन कार्यालय, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला ऊना के अंतर्गत गांव-बाथू तहसील-हरोली में एक आपातकालीन प्रतिक्रिया स्तर-III ऑफ-साइट मॉक फायर ड्रिल और ग्राम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विशाल शर्मा, एस.डी.एम. हरोली ने किया।इस मॉक ड्रिल में पेट्रोलियम पाइपलाइनों से उत्पाद के रिसाव के परिणामस्वरूप आग लगने की स्थिति को प्रदर्शित किया गया। आई.ओ.सी.एल. टीम द्वारा नागरिक अधिकारियों के साथ रिसाव और आग को रोकने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। आई.ओ.सी.एल. रखरखाव टीम द्वारा पेट्रोलियम उत्पाद रिसाव को रोका गया और आई.ओ.सी.एल. टीम द्वारा डी.सी.पी. प्रकार के अग्निशामक यंत्र का संचालन करके आग को रोका गया, इसके अलावा फायर सर्विस स्टेशन ऊना की टीम ने भी सहायता की।
    वाष्प के साँस लेने के कारण होने वाली क्षति का एक नाटक भी किया गया और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र, बाथड़ी की एम्बुलेंस के साथ चिकित्सा टीम ने रोगी को प्राथमिक उपचार दिया। अग्निशमन सुविधाओं की अनुमोदित आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन योजना (ई.आर.डी.एम.पी.) के अनुसार तैयारियों की जांच करने और डिपो, टर्मिनल या पाइपलाइन राइट ऑफ वे (आर.ओ.डब्ल्यू.) / संस्थापन तेल में रिसाव/आग जैसी किसी भी आपात स्थिति के मामले में नागरिक प्रशासन से प्रतिक्रिया/सहायता के लिए तेल उद्योगों द्वारा नियमित आधार पर ये अभ्यास आयोजित किए जाते हैं। स्थिति का आकलन करने और पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन से रिसाव को रोकने के बाद, ड्रिल को बंद कर दिया गया और सभ स्पष्ट का संकेत दिया गया। एस.डी.एम. ने ड्रिल में सक्रिय रूप से भाग लेने और आपातकालीन स्थिति को बहुत कुशलता से संभालने के लिए सभी की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने की सलाह दी।
    ग्राम जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को उच्च दबाव पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइनों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि ग्रामीण, पाइपलाइन आर.ओ.डब्ल्यू. में किसी भी घटना को कम करने में कैसे मदद कर सकते हैं। उन्हें आई.ओ.सी.एल. पाइपलाइनों के आर.ओ.डब्ल्यू. में किसी भी घटना की रिपोर्ट करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1340 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की प्रभावशीलता की जांच के लिए एक स्पॉट क्विज़ का भी आयोजन किया गया।अमनदीप भारद्वाज, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक, उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन, आई.ओ.सी.एल., ऊना ने मॉक ड्रिल के अवलोकन की समीक्षा की, ग्रामीणों को पेट्रोलियम पाइपलाइनों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सत्र का समापन किया। आई.ओ.सी.एल. के नेट-जीरो संकल्प को बनाए रखने के लिए नागरिक अधिकारियों और ग्रामीणों को फलों के पौधे दिए गए और एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए जूट बैग भी वितरित किए गए।