Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਪਿੰਜਰੇ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋਇਆ ਤੇਂਦੂਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਪਿੰਜਰੇ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋਇਆ ਤੇਂਦੂਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਨੰਗਲ ਸਰਕਾਰੀ ਆਈ ਟੀ ਆਈ ਵਿਚ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿੱਚ ਤੇਂਦੁਏ ਵੱਲੋਂ ਕੁੱਤੇ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲੈ ਜਾਂਦੇ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਕੈਦ ਹੋਈ ਸੀ।  ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਆਈ ਟੀ ਆਈ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਭਲੜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸੀ  ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਕਸਰ ਆਈਟੀਆਈ ਕੈਂਪਸ ਵਿੱਚ ਤੇਂਦੁਆ ਵੇਖਣ ਦੀ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ । 

    ਦੋਬਾਰਾ ਫਿਰ ਤੋਂ  ਤੇਂਦੁਆ ਕੁੱਤੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਕਰਦਾ ਆਈਟੀਆਈ ਕੈਂਪਸ ਵਿੱਚ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਿਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਆਈ ਟੀ ਆਈ ਵਿੱਚ ਬੱਚੇ ਆਉਂਦੇ ਨੇ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਇਸ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਫੜਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ। 

    ਜਿਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅੱਜ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਜਗਾ ਦਾ ਮੁਆਇਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਦੇਖੀ ਗਈ ਉਨਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਰਾਤ ਨੂੰ ਨਿਕਲਣ ਸਮੇਂ ਸਾਵਧਾਨੀ ਵਰਤਣ ਹੱਥ ਵਿਚ ਡੰਡਾ ਜਾਂ ਲਾਈਟ ਜ਼ਰੂਰ ਲੈ ਕੇ ਨਿਕਲਣ ਬਾਕੀ ਇਸ ਤੋਂ ਡਰਨ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਇਨਸਾਨਾਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਨਹੀਂ ਕਰਦਾ। ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਆਈਟੀਆਈ ਰੋਡ ਉੱਤੇ ਹਰਿਆ ਭਰਿਆ ਇਲਾਕਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਲੋਕ ਅਕਸਰ ਇਸ ਮਾਰਗ ਤੇ ਸੈਰ ਕਰਨ ਨੂੰ ਨਿਕਲਦੇ ਹਨ। ਉਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਿੰਜਰਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਜ ਤੇਂਦੂਏ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। 

  • जालंधरः हथियारों को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश

    जालंधरः हथियारों को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश

    जालंधर/वरुणः हथियारों के लाइसेंस जारी करने को लेकर जिला प्रशासन सख्ती शुरू कर दी है। इसी के चलते अधिकारियों ने हथियारों को लेकर गहराई से वेरीफिकेशन करने के आदेश जारी किए  हैं। आदेशों में कहा गया है जिस भी हथियार के लिए लाइसेंस जारी करने का आवेदन किया गया  है उसकी पहले गहराई से जांच होगी कि जिन कारणों करके हथियार रखने के लिए लाइसेंस मांगा जा रहा है वह शख्स उस पर खरा भी उतर रहा है या नहीं।

    उसकी हर एंगल से जांच-पड़ताल की जाएगी। अगर इसके बावजूद वेरीफिकेशन दौरान पुलिस को दी गई जानकारी सही नहीं पाई गई तो लाइसेंस का आवेदन करने वाले शख्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अभी सरकार की ओर से  लाइसेंस जारी करने के कोई निर्देश नहीं मिले है। बता दें कि सरकार ने पिछले कुछ समय पहले गन कल्चर को लेकर सख्त आदेश जारी किए थे जिसके चलते सरकार ने हथियारों के लाइसेंस जारी करने को लेकर पाबंदी लगा दी थी और जांच के आदेश दिए थे। सोशल मीडिया से गन कल्चर को प्रमोट कर रही तस्वीरें हटाने के निर्देश दिए गए थे। जिक्रयोग्य है कि अभी तक 538 लाइसेंस रद्द हो चुके हैं। 

  • तीसरे दिन फिर भूकंप से हिली धरती

    तीसरे दिन फिर भूकंप से हिली धरती

    नई दिल्लीः मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.0 थी। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह 10.31 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ग्वालियर से 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। उधर, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10:39 भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र सूरजपुर के भटगांव से 11 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। 

    इससे पहले मंगलवार रात को भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी। भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में था। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। इन झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, गनीमत रही कि अब तक देश से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई।

  • Pakistan ने फिर ड्रोन के जरिए फेंके हथियार, देखें वीडियो

    Pakistan ने फिर ड्रोन के जरिए फेंके हथियार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारतीय सीमा में  गत रात एक बार फिर ड्रोन ने दस्तक दी, जिस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग कर वापस भगाया। तलाशी लेने पर ड्रोन द्वारा फेंके हथियार को जवानों ने बरामद किए।

    सीमा सुरक्षा बल के सूत्रो के अनुसार गत रात गुरदासपुर सैक्टर की मेतला पोस्ट के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी की तरफ से ड्रोन के आने की आवाज सुनी तो जवानों ने 54 राउंड गोलियां चलाई। जिस पर ड्रोन तो वापिस भाग गया।  वहीं जवानों द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया गया और इलाके से 5 पिस्तौल 10 मैगजीन और 91 कारतूस बरामद किए गए।

  • जालंधर: अमृतपाल सिंह के ठेले पर भागने के बाद ड्राइवर ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर: अमृतपाल सिंह के ठेले पर भागने के बाद ड्राइवर ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष : देहात के गांव शेखुपुर से कल एक फोटो और सीसीटीवी वीडियो सामने आई थी जिसमें जुगाड़ किए ठेले पर अमृतपाल सिंह अपने एक साथी और प्लैटिना बाइक रख कर जाता नजर आया। उसी जुगाड़ी ठेले वाले से मीडिया ने जब बात की तो उसने बताया कि वह घर से मेहतपुर की ओर जा रहा था तो रास्ते में दो नौजवान खड़े हुए नजर आए। उन्होंने उसे रोककर कहा कि उनकी बाइक पंचर हो गई है वह उन्हें आगे तक छोड़ दे। उसके बाद वह अपने जुगाड़ी ठेले पर बिठाकर मेहतपुर लाकर छोड़ दिया।

    ठेले वाले लखबीर सिंह लक्खा ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम था कि उनके साथ अमृतपाल या उसका साथी है। लेकिन उसे बाद में यह पता चल गया कि अमृतपाल अपने साथी और बाइक को लेकर उसके ठेले का इस्तेमाल कर आया है। उसने बताया कि आते जाते रास्ते में गाड़ियां तो बहुत थी लेकिन उनकी किसी ने चेकिंग नहीं की और अमृतपाल ने उन्हें ₹100 दिए। लखबीर सिंह लक्खा ने बताया कि वही अपने ठेले को चला रहा था फोटो नकली नहीं है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के करीबी पप्लप्रीत सिंह के साथ चाचा की ऑडियो हुई वायरल, जानें क्या कहा

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के करीबी पप्लप्रीत सिंह के साथ चाचा की ऑडियो हुई वायरल, जानें क्या कहा

    अमृतसरः भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर कई सीसीटीवी सामने आ रहे है। वहीं हाल ही में खुद सरेंडर करने वाले अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह का भी सरेंडर करने से पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था। लेकिन अब फिर हरजीत सिंह का पप्पलप्रीत सिंह के साथ बातचीत करने का एक और ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में हरजीत सिंह अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पप्रीत सिंह के साथ बात कर रहा है और कह रहा है कि हमें मीडिया के सामने खुद को सरेंडर कर देना चाहिए।

    हरजीत सिंह ने कहा कि उनकी आईजी साहिब से बात हो गई है। इसलिए अब मैं तो सरेंडर करने लगा हूं। हमे गिरफ्तारी तो आज नहीं तो कल देनी ही होगी। नहीं तो पुलिस ने हमें पकड़ ही लेना है। इस दौरान हमारी बेइज्जती बहुत होगी। ऐसे में हमें योद्धाओं की तरह सरेंडर कर देना चाहिए। हरजीत ने आगे कहा कि हमारी रवनीत बिट्टू ने बहुत हमारी मीडिया के सामने आकर बहुत बेइज्जती की है। ऐसे में भाई साहिब भी तुम्हारे पास ही होंगे और मेरी बात सुन रहे होंगे। हमें खुद को सरेंडर कर देना चाहिए।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने गांव में बना रखी थी फायरिंग रेंज, जहां होती थी हथियारों की ट्रेनिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने गांव में बना रखी थी फायरिंग रेंज, जहां होती थी हथियारों की ट्रेनिंग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भगोड़े अमृतपाल के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पंजाब पुलिस के आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमृतपाल के गनमैन गोरखा बाबा के फोन को खंगाला गया तो हैरान कर देने वाली बात पता चली है। अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा के पास फायरिंग रेंज बनाकर यह लोग हथियार चलाने की प्रैक्टिस करते थे। हथियारों को खोलने-जोड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। आनंदपुर खालसा फोर्स के होलोग्राम भी बना रखे थे।

    वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिल जानकारी अमृतपाल सिंह को लेकर हैरानीजनक खुलासा हुआ है। अमृतपाल एसजीपीसी में एंट्री करने की कोशिश में था। अमृतपाल द्वारा एसजीपीसी इलेक्शन को लेकर प्लानिंग की जा रही थी। वह अमृत संचार के जरिए अपना वोट बैंक तैयार कर रहा था। खालसा वहीर के जरिए नौजवनों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा था। अमृतपाल नौजवानों को टूल की तरह इस्तेमाल कर रहा था। यह भी खुलासा हुआ है कि उसने खालसा वहीर जैसे और कई बड़े स्तर पर प्रोग्राम करने था ताकि ज्यादा से ज्यादा इकट्ठ उसके साथ जुड़ सके। इसका अंदाजा अजनाला कांड से लगाया जा सकता है कि कैसे थाने के बाहर बड़ा इकट्ठा हुआ था। 

    अमृतपाल का हुलिया अभी भी वही है। उसने पगड़ी और चश्मा पहन रखा है। अमृतपाल बिलगा के शेखूवाल के गुरुद्वारे से लाडोवाल गया। वहां नदी पार करने के लिए नाव नहीं मिली तो पुराने पुल को पार कर हार्डीज वर्ल्ड में गया। वहां से ऑटो लेकर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद आया। अमृतपाल 19 मार्च की रात को शाहाबाद में बलजीत कौर के घर रुका। महिला उसे ढाई साल से जानती थी। अमृतपाल को शरण देने वाली महिला एसडीएम के रीडर की बहन है। आईजी ने बताया केस में अभी तक 207 लोग पकड़े गए हैं। इनमें 30 आरोपी हार्डकोर क्रिमिनल हैं।

    वे अभी हिरासत में हैं और इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। बाकी 177 लोगों के खिलाफ एहतियाति एक्शन लिया गया है। जांच-पड़ताल किए जाने के बाद जो लोग दोषी पाए जाते हैं, उन्हीं के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, बाकी लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। आईजी ने बताया कि अमृतपाल को लेकर कुछ तस्वीरें हमने शेयर की हैं, अगर किसी को इस बारे कोई सूचना मिलती है तो तुरन्त पुलिस को इसकी जानकारी दें। अमृतपाल किसी भी स्टेट में जा सकता है।

  • पंजाब : 2 वाहनों की भयानक टक्कर में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राईवर की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : 2 वाहनों की भयानक टक्कर में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राईवर की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के फाजिल्का रोड पर गांव खाई फेमे के पास सुबह दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राईवर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अध्यापकों से भरी तूफान गाड़ी जलालाबाद से तरनतारन की ओर जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही टेंपो ट्रेवलर बस अचानक गाड़ी से टकरा गई। 

    गाड़ी में करीब 7/8 अध्यापक सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 अध्यापकों और एक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं अन्य अध्यापक घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल के साथ घायलों को इस गाड़ी से निकाला गया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 24 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 24 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि किसी बात के लिए उलझन हो, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। रचनात्मक कार्य में आज सुधार होगा। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन आपकी पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। आपके तेज को देखकर कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई काम माता-पिता की बिना मर्जी के करने से नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपने व्यवहार से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा विवाह की मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपने पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस दे सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी ध्यान दें। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। शासन प्रशासन का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप किसी नए पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे। जो लोग किसी काम के पूरा न होने के कारण परेशान चल रहे हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। घर परिवार में लोग आपके दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और कुछ मनोरंजन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप भाइयों के साथ किसी अनबन को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप परिजन की सलाह पर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आप उसे अपने मन की सारी बात ना बताएं, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। काम का बोझ बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं।

    तुला राशिफल। आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने किसी साथी के कारण असुविधा होगी, क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी आज दूर होंगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ कामों को कल पर टाला था, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक मेहनत न करें, तभी आपके रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप मन के रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आज जीवनसाथी से कहासुनी के दौरान कोई ऐसी बात होगी, जो आपको परेशान करके रखेगी। यदि आप  किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आप हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आप अस्पष्टता बनाए रखें। आपको आज कुछ बेवजह की वस्तुओं की खरीदारी पर बल देंगे और घर परिवार में लोग आपकी बात का पूरा मान रखेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी  पड़ सकती है। पिताजी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे कल पर ना टालें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन जन कल्याण की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको आज लोगों की गलती को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार की गति आज तेज रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।

  • जालंधरः नाका देख भागने की फिराक में युवकों को पुलिस ने किया काबू, हेरोइन बरामद

    जालंधरः नाका देख भागने की फिराक में युवकों को पुलिस ने किया काबू, हेरोइन बरामद

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान अली मोहल्ला, जालंधर निवासी अमरजीत सिंह और कपूरथला निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के रूप में हुई है।

    क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि एएसआई पीपल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान कगनीवाल से लंधेवाली के पास मौजूद थे और उसी दौरान एक पैदल व्यक्ति आ रहा था। जोकि पुलिस को देख अपनी जेब से वजनदार लिफाफा निकालकर रास्ते में फेंक सड़क किनारे बैठ गया। जिसे क्राइम ब्रांच की एएसआई पीपल सिंह ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़कर लिफाफे की तलाशी ली, तो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इसी तरह एसआई निर्मल सिंह ने किशनगढ़ अड्डा के नजदीक मौजूद थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस का नाका लगा देख भागने की कोशिश करते समय नीचे गिर गया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने पूछताछ की तो उसके बाइक से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह खुलासा हो सके। उक्त आरोपी यह हेरोइन की सप्लाई कहां से लेकर आते थे।