ऊना /सुशील पंडित : पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव कोटला खुर्द में एक व्यक्ति को 3.36 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर के मुलाजिम यातायात चैकिंग के दौरान कोटला खुर्द के पास मौजूद थे। तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 3.36 ग्राम चिटटा/हैरोईन बरामद की गई। आरोपित व्यक्ति की पहचान राहुल निवासी कोटला खुर्द, तह0 व जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Blog
-

बचपन की दोस्त से मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने की सगाई
नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिक मर्चेंट से हो गई है। उदयपुर के एक लग्जरी होटल में दोनों ने एक-दूसरे के हाथ में अंगूठी पहनाई। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पर इसी के साथ लोग ये जानना चाहते हैं कि राधिका मर्चेंट कौन हैं?
राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी की बचपन की दोस्त हैं। वह देश की प्रमुख दवा कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ और अरबपति उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। उनकी मां का नाम शैला मर्चेंट है।
अंबानी परिवार ने रखी थी अरंगेत्रम सेरेमनी
राधिका मर्चेंट का जन्मदिन 18 दिसंबर 1994 है। उन्हें क्लासिकल डांस बहुत पसंद है, साथ ही उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम की दीक्षा ली है। उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग मुंबई की श्री निभा आर्ट एकेडमी में गुरु भावना ठक्कर के अंडर पूरी की। इस साल मई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी भी होस्ट की थी। किसी भी शास्त्रीय संगीत के कलाकार के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी अहम होती है, क्योंकि वो उसकी पहली स्टेज परफॉर्मेंस होती है।
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं राधिका मर्चेंट
राधिका की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। बाद में उन्होंने 2017 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट किया। एजुकेशन खत्म करने के बाद वो इंडिया आ गईं और इंडिया फर्स्ट ऑर्गनाइजेशन और देसाई एंड दीवानजी जैसी फर्म में इंटर्नशिप करने लगी। इसके बाद उन्होंने मुंबई की रीयल एस्टेट कंपनी इस्प्रवा में जूनियर सेल्स मैनेजर की नौकरी की और उसके बाद फैमिली बिजनेस ज्वॉइन कर लिया।
स्विमिंग की शौकीन हैं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट को स्विमिंग का बहुत शौक है। इसके अलावा वह कई बार अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर भी गई हैं। वहीं उन्हें पढ़ना पसंद है और वो एक एनिमल लवर भी हैं।
-

पंजाबः हथियार और लाखों रुपए सहित लूट गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
फरीदकोटः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों से हथियार सहित 4.40 लाख रुपए बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी गगनेश कुमार ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव के आदेशोनुसार क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 5 आरोपियों को काबू करके उनसे 1 देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और एक बीट कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की करवाई शुरू कर दी है।
-

पैरेट के स्पेलिंग न बताने पर टीचर ने दी मासूम को ऐसी सजा, जानें पूरा मामला
भोपाल: आज के समाज में व्य़क्ति के लिए शिक्षा बहुत ज़रुरी है, शिक्षा न हो तो मनुष्य आदिमानव कहलाएगा। शिक्षा ही हमारे भीतर की आदिम प्रवृतियों को आधुनिक प्रवृति में तब्दील करती है। लेकिन अगर शिक्षा देनेवाला शिक्षक ही आदिम प्रवृति अपना ले तो यह ज्यादा चिंता की बात है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां पैरोट की स्पेलिंग नहीं बताने पर एक टीचर ने हैवानियत की हदें पार कर दीं।
यह मामला भोपाल के हबीबगंज इलाके का है। यहां बिजली घर के पास ई-6 अरेरा कॉलोनी में भानुप्रताप सिंह कुशवाहा (25) परिवार के साथ रहते हैं। वे प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी बहन की 5 साल की बेटी प्रिया भी पढ़ाई के लिए उनके साथ ही रहती है। भानु ने बताया कि अगले सत्र में बच्ची का एडमिशन अच्छे स्कूल में कराना है, इसके लिए बच्ची को घर के पास ही रहनेवाले टीचर प्रयाग विश्वकर्मा के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज रहे थे।
जानकारी के अनुसार बच्ची ने बताया कि टीचर ने पैरोट की स्पेलिंग नहीं बताने पर पहले हाथ मरोड़ा, फिर गाल पर 6-7 थप्पड़ मारे। बच्ची रोती हुई घर आई। उसने घर आकर पूरी बात बताई। बच्ची के मामा भानु के मुताबिक, बच्ची दर्द में थी, लेकिन आरोपी को थोड़ी भी दया नहीं आई। इससे पहले भी वह बच्चों को बेरहमी से पीट चुका है। हालांकि, पहले कभी उसकी शिकायत नहीं की गई थी। आरोपी टीचर की उम्र 19-20 साल है। वह खुद कॉलेज में पढ़ता है। साथ ही, बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता है।
जब डॉक्टर ने बच्ची के हाथ के एक्सरे कराये तो इसमें उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर निकला। पुलिस ने बच्ची के साथ मारपीट करनेवाले आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-323, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा-75 तहत केस रजिस्टर्ड किया है। हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों धाराएं जमानती होने की वजह से उसे जमानत दे दी गई है।
-

दिन दिहाड़े घर में किराएदार की हत्या, बोरे से शव बरामद
देहरादूनः मोहिनी रोड स्थित वीरवार दोपहर एक घर में हत्या की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक घर के कमरे में किराएदार की लाश बोरे में बंद मिली। कमरे का दरवाजा 24 दिसंबर से बंद था। मकान मालिक को जब कमरे से बदबू आई तब जाकर हत्या का राज खुला।
मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़के की शिनाख्त अशरफ निवासी नजीबाबाद के रूप में हुई है। वह कुछ महीनों से फंड इकट्ठा करने का बिजनेस चलाता था। जिसके लिए वह देहरादून में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
-

पंजाब में इस दिन सभी टोल होंगे फ्री, भड़की किसान यूनियन का ऐलान
चंडीगढ़ः पंजाब में सरकार द्वारा मांगे ना पूरी किए जाने पर भंड़की किसान यूनियन से टोल प्लाजा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल बंद कर दिया जाएगा। यह सभी टोल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद किए जाएंगे। भाकियूं एकता उगराहां ने यह फैसला किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के मांग पत्र पर सहमति जताते हुए लिया है। भाकियूं एकता उगराहां के प्रदेश सेक्रेटरी शिंगारा सिंह मान ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पहले से पंजाब के 18 टोल 15 जनवरी तक फ्री किए गए हैं।
पंजाब की मान सरकार भी केंद्र सरकार और पिछली सरकारों की तरह कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में हो गई हैं। इसका बड़ा उदाहरण जीरा फैक्ट्री का दिया गया। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी जिन मांगों पर लड़ रही है, उन पर सहमति जताते हुए पंजाब के सभी टोल फ्री किए जाएंगे। इन टोल पर लगाए जा रहे धरना प्रदर्शन में भाकियू एकता उगराहां द्वारा किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। ताकि किसान-मजदूर संघर्ष की मांगों का डटकर समर्थन किया जा सके। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही है। किसान संगठन राज्य सरकार से कृषि ऋण माफ करने, फसलों के लाभकारी मूल्य और फसलों को नुकसान के मुआवजे सहित अन्य विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर रहा है।
-

‘बोल राधा बोल’, ‘यमला पगला दीवाना’ मूवी बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर का निधन
मुंबईः बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर सामने आई है, ‘बोल राधा बोल’, ‘दस’ और कई अन्य शानदार हिंदी फिल्मों के निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब उनके निधन की खबर आई है। उनके दोस्त और निर्माता कलीम खान ने इस खबर की पुष्टि की। उनके मुताबिक, नितिन कई दिनों से अस्पताल में थे और वेंटिलेटर पर थे।

4 दिसंबर को उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। एक सूत्र ने बताया था कि हालांकि उनकी तबियत स्थिर है, फिर भी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सूत्र ने यह भी कहा था कि कई डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी और उन्हें सबसे अच्छा इलाज दिया जा रहा था। बता दें, नितिन मनमोहन फेमस विलेन मनमोहन के बेटे थे। मनमोहन ने ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी कई फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया था। इसके अलावा भी उन्हें कई फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
नितिन मनमोहन एक भारतीय निर्माता, निर्देशक और कहानीकार हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म उद्योग में काम करते हैं। निर्माता के रूप में उनकी उल्लेखनीय फिल्में बोल राधा बोल (1992), आर्मी (1996), शूल (1999), लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) दस (2005), यमला पगला दीवाना (2011), रेडी (2011) हैं। नितिन ने अक्षय खन्ना के साथ ‘गली गली चोर है’, ‘दीवानगी’ और ‘सब कुशल मंगल’ फिल्में की हैं। इसलिए एक्टर उनके काफी करीबी थे।
-

तलमेहड़ा स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा के छात्र छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य श्री सुभाष कौशल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय के रोड़ सेफ़्टी क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता रैली विद्यालय से होती हुई तलमेहड़ा मुख्य बाज़ार तक पहुंची। जागरूकता रैली में सभी छात्र छात्राओं ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर पोस्टर लेकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ट्रैफिक पुलिस के आरक्षी दिनेश संधु ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की। साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट पहनने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान विधालय में पोस्टर मेकिंग, निबन्ध प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी जीवन मोदगिल में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की वजह से लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा बेहद जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
-

पंजाबः शेलर कारोबारियों से लूट मामले में हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
बरनालाः टोल प्लाजा पखो कैंचियां में दो दिन पहले शेलर कारोबारियों से 5 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद कोटकपुरा पुलिस की मदद से घटना के दोनों आरोपियों को पैसों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह और अरविंदर सिंह के रूप में हुई है।
-

EC ने बनाया नया सिस्टम, जल्द प्रवासी वोटर्स दूसरे शहर से भी कर सकेंगे मतदान
नई दिल्लीः चुनाव आयोग घरेलू प्रवासी वोटर्स के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत अब चुनाव के दौरान प्रवासी मतदाताओं को वोट डालने के लिए गृह राज्य जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव आयोग इसके लिए रिमोट वोटिंग सिस्टम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग ने दूरस्थ ईवीएम का प्रोटोटाइप तैयार किया है। आयोग ने 16 जनवरी को सभी पार्टियों के लिए इसका लाइव डेमो भी रखा है। चुनाव आयोग ने वीरवार को बताया कि घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए मल्टी कॉन्सिट्यूएंसी रिमोट ईवीएम तैयार की है। यह एक सिंगल रिमोट पोलिंग बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों को संभाल सकती है।
EC ने पार्टियों से मांगे सुझाव
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों को 16 जनवरी को लाइव डेमो के लिए बुलाया है। सभी पार्टियों और हितधारकों से फीडबैक और प्रोटोटाइप के प्रदर्शन के आधार पर चुनाव आयोग दूरस्थ मतदान पद्धति को लागू करने की प्रक्रिया पर आगे बढ़ेगा। इसे लागू करने में कानूनी, प्रशासनिक और तकनीकी चुनौतियों पर राजनीतिक दलों के विचार भी मांगे हैं। चुनाव आयोग ने बयान में कहा कि 2019 के आम चुनाव में 67.4% मतदान हुआ था। 30 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोट नहीं डाला था। चुनाव आयोग ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है।
प्रवासियों का कोई केंद्रीय डेटाबेस नहीं उपलब्ध
चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता कई वजहों से नए निवास स्थान का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाता है। ऐसे में वह मतदान के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाता। घरेलू प्रवासियों द्वारा मतदान में असमर्थता वोटिंग प्रतिशत में सुधार लाने और चुनाव में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रमुख कारणों में से एक है। हालांकि देश के भीतर प्रवासियों का कोई केंद्रीय डेटाबेस उपलब्ध नहीं है। हालांकि, सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नौकरी, कामकाज, शादी और शिक्षा घरेलू प्रवास की वजह हैं।
