Blog

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः 34 व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, 20 अरेस्ट, देखें वीडियो

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः 34 व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, 20 अरेस्ट, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाबी सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा पुलिस द्वारा आज सीजीएम की अदालत में चालान पेश किया गया। मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला मामले में 34 व्यक्तियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। जिनमें से 20 लोगों को मानसा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया गया है। 2 लोग पुलिस मुकाबले में मारे गए हैं। दो व्यक्तियों को इनोसेंट करार दिया गया है, जबकि 8 व्यक्तियों को अभी गिरफ्तारी बाकी है।

    मानसा के एसएसपी गौरव पूरा आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। अभी इस मामले में 4 लोग विदेश में बैठे हैं और 8 लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मानसा पुलिस ने 122 लोगों को गवाही के लिए रखा है।

    हाई प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, सतविंदर गोल्डी बराड़, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई, लिपिन नेहरा सहित एक दर्जन के करीब सूत्रों को शामिल किया गया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अगर और भी तथ्य पुलिस के सामने आएंगे। उन्हें भी इस मामले में जोड़कर और 4 चार्जशीट फाइल की जा सकती है।

    मानसा एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अभी तक 7 मोबाइल फोन के इलावा 1850 पन्नों की पहली चार्जशीट फाइल की गई है। इस पूरे मामले में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह मुख्य गवाह है और विदेश में बैठे गोल्डी बराड़, सचिन तापन, अनमोल वश्नोई, लिपिड नेहरा के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाएंगे।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड और सेहत स्टाफ को जारी हुए ये निर्देश 

    जालंधरः सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड और सेहत स्टाफ को जारी हुए ये निर्देश 

    जालंधर/वरुणः सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड और सेहत स्टाफ को निर्देश जारी किए गए है। निर्देशों अस्पताल में दाखिल सीरियस मरीजों की फीडबैक देने के लिए कहा गया है। सिविल सर्जन डॉ. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा, राजीव शर्मा ने सिविल अस्पताल के एमसीएच सेंटर स्थित लेबर रूम का दौरा किया।

    चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव शर्मा ने गायनी वार्ड के सेहत स्टाफ (स्वास्थ्य अमले) को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पूरी तन्मयता से देखभाल करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की देखरेख में को ढील ना बरती जाए। डॉ. राजी शर्मा की ओर से स्टाफ को हिदायत दी गई कि पिछले दिनों में जो घटनाएं घटी वो दोबारा नहीं हो।

    यह सुनिश्चित करते हुए उचित उपाय किए जाएं और गायनी वार्ड (स्त्री रोग वार्ड) में दिन और रात दोनों शिफ्टों में तैनात कर्मचारियों द्वारा गंभीर रोगियों की प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को सिविल अस्पताल में इलाज कराने में विश्वास हो और अधिक से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल में आएं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने कर्मचारियों को पूरी लगन से अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • बड़ी कार्रवाईः PSPCL ने 3 जेई, 2 लाइनमैन और 1 एसएसए को किया Suspended

    बड़ी कार्रवाईः PSPCL ने 3 जेई, 2 लाइनमैन और 1 एसएसए को किया Suspended

    बठिंडाः पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली चोरी रोकने में विफल रहने और अपने आधिकारिक कर्तव्यों में लापरवाही, गलतियों, अनियमितताओं के लिए कारपोरेशन की उचित जांच के बाद 3 जेई, 2 लाइनमैन और एक एसएसए को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पीएसपीसीएल ने एक वाट्सएप संदेश के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम पंचायत ग्राम घुड्डूवाला, सब डिवीजन- डिवीजन सादिक, डिवीजन फरीदकोट, सर्कल फरीदकोट के अंतर्गत भूमि में प्रवर्तन दस्ते बठिंडा ने चेकिंग के दौरान 4 अवैध मोटरों को पकड़ा। प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए 6 अवैध मोटरों का संचालन वर्तमान सरपंच हरनीत सिंह लंबे समय से कर रहा था। इसी के पास मेजर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह 2 अवैध मोटरें चलाते हुए पकड़ा गया। इन 6 अवैध मोटरों के उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने पर कुल 3,89,181 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि सरपंच हरनीत सिंह और गुरमीत सिंह के खिलाफ एसएचओ, विद्युत चोरी रोधी थाना द्वारा विद्युत चोरी अधिनियम की धारा-135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त व्यक्तियों को पकड़ने के लिए चोरी के द्वारा एसएचओ,बिजली विरोधी छापेमारी की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि इस बिजली चोरी को रोकने में विफल रहने के लिए जेई लवप्रीत सिंह, जेई बलविंदर सिंह और लाइनमैन सिन्दर सिंह को जिम्मेदार पाया गया और पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 3 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि बलविंदर सिंह जेई  जो वंड उप मंडल सादिक अधीन वंड मंडल फरीदकोट में तैनात था, उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय मंडल हलका श्री मुक्तसर साहिब के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। इसके अलावा लवप्रीत सिंह जेई, जिन्हें वंड उप मंडल सादिक, वंड मंडल फरीदकोट से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय मण्डल हलका फिरोजपुर में नियत किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि फरीदकोट संभाग के वंड मंडल सादिक के अधीन आने वाले सिंदर सिंह लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय मंडल हलका बठिंडा कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

    इसके अलावा पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा देर शाम दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार पर लखवीर सिंह लाइनमैन वंड उप मंडल बुढलाडा और तरलोचन सिंह एसएसए 66 केवी सब स्टेशन भादड़ा अधीन एसएसई भिखी के तहत ओ और एम मंडल मानसा को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया और इस दौरान गांवों की बिजली भी प्रभावित हुई जिससे बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों में लापरवाही, गलतियों, अनियमितताओं के लिए तुरंत निलंबित कर दिया गया। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने बताया कि निलंबित लखवीर सिंह लाइनमैन के निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय बठिंडा में तय किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि तरलोचन सिंह एसएसए निलम्बन की अवधि के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय अपर अधीक्षण अभियंता ओ और एम मंडल पीएसपीसीएल श्री मुक्तसर के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

    इसके अलावा पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बताया कि जन्म अष्टमी के अवसर पर जब बिलासपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो सब डिविजन बिलासपुर (सब डिविजन बाघापुराना) में कार्यरत राजबिंदर सिंह एएई की ओर से बिजली आपूर्ति में व्यवधान के संबंध में हरभजन सिंह ईटीयू बिजली और लोक निर्माण मंत्री पंजाब के हस्तक्षेप के बावजूद, बिलासपुर उपमंडल क्षेत्र के प्रभारी जेई को भी मौके पर नहीं लाया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान अपने कर्तव्य में उपेक्षा, गलतियों, अनियमितताओं के लिए तत्काल निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय वितरण हलका श्री मुक्तसर साहिब के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

  • टीम ऊना ब्लड सर्विस संस्था नगरोटा में सम्मानित

    टीम ऊना ब्लड सर्विस संस्था नगरोटा में सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: टीम ऊना ब्लड सर्विस जो की रक्तदान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष लवीश कपिला ने बताया की संस्था के बेहतरीन कार्यो के लिए टीम को नगरोटा में आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। और टीम ऊना ब्लड सर्विस के बेहतरीन सेवायो के लिए टीम को नगरोटा में सम्मानित किया गया।

    टीम के उपाध्यक्ष रमन दरोच ने बताया की इस सम्मान का श्रेय टीम ऊना ब्लड सर्विस के सभी साथियों को जाता है। जो न दिन देखते है न रात देखते है और 24 घंटे सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है। टीम द्वारा और भी बहुत से कार्य किए जाते है जैसे की जरूरतमंद बहनों की शादी में राशन सामग्री देना, बच्चों की पढ़ाई का खर्चा, मरीजों का इलाज करवाना ये कार्य भी टीम द्वारा किए जा रहे है। टीम के अध्यक्ष लवीश कपिला ने सभी से अनुरोध किया है की टीम को ज्वाइन करे ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा से।इस समारोह में टीम से अध्यक्ष लवीश कपिला, उपाध्यक्ष रमन दरोच, कोषाध्यक्ष विकास ठाकुर, निखिल कुमार, सागर कुमार, सुमित कुमार द्वारा यह सम्मान लिया गया।

  • ऊना सदर की भाग्य रेखाओं को चमकाने पर खर्च हुए 61.77 करोड़ रुपए

    ऊना सदर की भाग्य रेखाओं को चमकाने पर खर्च हुए 61.77 करोड़ रुपए

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाली मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के पिछले साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऊना सदर विस क्षेत्र अप्रतिम विकास का साक्षी बना है। सड़कों को भाग्य रेखा भी कहा जाता है, ऐसे में ऊना विस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने, रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण पर पिछले साढ़े वर्ष में 61.77 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 

    लोक निर्माण विभाग ने 8 बड़ी परियोजनाओं पर 31.20 करोड़ की धनराशि खर्च की है। विभाग के एसडीओ ऊना अरविंद चौधरी बताते हैं कि 3.01 करोड़ रुपए की लागत से भड़ोलियां बडैहर चड़तगढ़ सड़क का सुदृढ़ीकरण किया गया है तथा इसका कार्य सितंबर 2018 में पूरा किया गया था। वहीं 13.20 करोड़ की लागत से ऊना-अजौली रोड का सुधारीकरण किया गया था, जिसे नवंबर 2020 में कंपलीट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 3.55 करोड़ रुपए की लागत से झलेड़ा पुल से ऊना वाया लालसिंगी सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य दिसंबर 2018 में किया गया। जबकि 1.64 करोड़ रुपए की लागत से देहलां से दयालां मोहल्ला तथा आरटीओ बैरियर से जेखड़ा वाया आबादी आरोही के सुधारीकरण का कार्य जारी है। 

    उन्होंने कहा कि 1.31 करोड़ रुपए की लागत से रक्कड़ खूही, रेलवे क्रॉसिंग और पेखुबेला खड्ड पर पुलों व सड़क के सुधारीकरण का कार्य 2018 में पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 2.46 करोड़ की लागत से अजौली रोड से चड़तगढ़ उपरली तक सड़क, 3.04 करोड़ रुपए की लागत से बहडाला से जखेडा रोड़, 2.99 करोड़ से घंडावल रोड से आबादा बराना सड़क के सुधारीकरण का कार्य वर्ष 2020 में पूरा कर लिया गया। 

    वहीं केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय ने भी ऊना सदर में विभिन्न परियोजनाओं के तहत 30.57 करोड़ रुपए की राशि सड़कों के रखरखाव पर खर्च की है। एनएच के एसडीओ राजेश ने बताया कि झलेड़ा से मैहतपुर सड़क के सुधार पर 3.07 करोड़ रुपए तथा मैटलिंग आदि पर 9.64 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। वहीं ऊना बीहड़ू एनएच के सुधारीकरण के लिए पीरनिगाह तक 13.15 करोड़ तथा मैहतपुर में एंट्री गेट के रिपेयर कार्यों पर 11 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 4.60 करोड़ की लागत से क्रैश बैरियर बनाने का कार्य जारी है। 

    ऊना सदर में हुआ अथाह विकास 
    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में ऊना सदर विस क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है। 1500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं, जिनका लाभ ऊना के लोगों को मिला है। सड़कें जिला ऊना की लाइफलाइन हैं और इनके रखरखाव व प्रबंधन पर चरणबद्ध  तरीके से कार्य किया गया है। आने वाले समय में ऊना के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक के बेहतर प्रबंधन के लिए कुछ परियोजनाएं विचाराधीन हैं और सभी पक्षों को साथ लेकर इन परियोजनाओं को आगे ले जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

  • सरकारी स्कूल में लगी आग, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

    सरकारी स्कूल में लगी आग, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के घोंडा स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर में एक पैनल बॉक्स में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग उस वक्त लगी जब सुबह की पाली की छात्राओं की छुट्टी हो रही थी। पैनल में आग लगने से पांच छात्राएं बुरी तरह से डर गईं। उन्हें एम्बुलेंस से जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत ठीक है।

    दहशत में आईं बच्चियों में हीरा परवीन (13 साल), दीपा (11 साल), ईशा वर्मा (15 साल), अंजलि ( 11 साल) और लाली (11 साल) शामिल हैं। एसटीओ अमंगल ने बताया कि सभी के माता-पिता अस्पताल में मौजूद हैं। सभी की हालत ठीक है। डॉ. शालिनी गुप्ता की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

  • पंजाबः आम जनता को झटका, 1 सितंबर से इस टोल प्लाजा की बढ़ रही कीमतें

    पंजाबः आम जनता को झटका, 1 सितंबर से इस टोल प्लाजा की बढ़ रही कीमतें

    लुधियानाः जिलें के लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक सितंबर से टोल दरें बढ़ाई जा रही हैं, जिससे जनता पर बोझ बढ़ेगा। लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं और अब टोल रेट बढ़ने से लोगों को फिर से अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। एक सितंबर से लाडोवाल टोल पार करने वाले कार व जीप चालकों को पहले से 15 रुपये अधिक देनें होंगे।

    वहीं बसों व ट्रकों को 60 रुपये व भारी वाहनों को पहले से 95 रुपये अधिक देना होगा। गौरतलब है कि सिक्स लेन का प्रोजेक्ट साल 2009 से शुरू हुआ था और 13 साल बाद भी इस सिक्स लेन का काम पूरा नहीं हो पाया है, जिसके चलते वाहन चालक विरोध कर रहे हैं। बढ़े हुए रेट को लेकर जब लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर सरफराज खान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एनएचआई नियमानुसार हर साल 1 सितंबर को टोल रेट में बढ़ोतरी की जा रही है और सिक्स लेन प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है।

  • सतपाल सत्ती झूडोवाल में सुनेंगे जन समस्याएं

    सतपाल सत्ती झूडोवाल में सुनेंगे जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 27 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे खेल मंत्री राकेश पठानिया के प्रस्तावित बसदेहड़ा दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जबकि सांय 5 बजे झूडोवाल में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं का निवारण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि 28 अगस्त को खेल एवं वन मंत्री राकेश पठानिया बसदेहड़ा में बने खेल स्टेडियम का लोकार्पण तथा अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे, जिसमें सतपाल सिंह सत्ती उनके साथ रहेंगे। सतपाल सिंह सत्ती 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला परिषद हॉल में किसान सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

  • पंजाबः आतंकी हमले का अलर्ट! केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने दिया इनपुट, इन इलाकों में 24 घंटे लगेंगे नाके

    पंजाबः आतंकी हमले का अलर्ट! केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने दिया इनपुट, इन इलाकों में 24 घंटे लगेंगे नाके

    चंडीगढ़ः पंजाब में आतंकी अलर्ट को लेकर पुलिस ने राज्य में फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। इसके तहत, पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे हथियारबंद नाके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने जिलों की क्यूआरटी (QRT) टीम को भी अलर्ट कर दिया है। पंजाब पुलिस ने 23 जिलों के सभी पुलिस महानिरीक्षकों, उप महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को सभी संवेदनशील स्थानों और संभावित ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाने और समीक्षा करने में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब को इनपुट दिया है कि पाकिस्तान ने राजस्थान में जैसलमेर के रास्ते भारत-पाकिस्तान सीमा पर पांच आतंकवादियों को भेजा है। इस इनपुट के बाद केंद्र ने पंजाब और राजस्थान की पुलिस को अलर्ट मोड पर कर दिया है।

    राज्य पुलिस से भी आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए एहतियाती उपायों के बारे में पूछा गया है। जिले में प्रसारित फुलप्रूफ योजना में कहा गया है कि सभी सड़कों पर चौबीसों घंटे चौकियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इनमें खासकर सीमा क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़कों पर चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी आतंकवादी गतिविधि को कमजोर किया जा सके। अलर्ट जारी आदेशों में कहा गया है कि क्यूआरटी अलर्ट रहेगा। साथ ही, बुलेट प्रूफ वाहनों को प्रमुख सरकारी इमारतों, खासकर पुलिस, केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बल (सीएपीएफ) रक्षा प्रतिष्ठानों, प्रतिष्ठानों के पास और खतरे में किसी भी अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास तैनात करना यकीनी बनाया जाना चाहिए।

    अलर्ट में सीसीटीवी फीड की रीयल टाइम मॉनिटरिंग और डेटा के बैकअप के साथ नाइट विजन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए कहा गया है। अलर्ट में कहा गया है कि जाने-पहचाने और संदिग्ध सीमा पार तस्करों और कोरियरों के नजदीक कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पाकिस्तान स्थित किसी भी संस्था के संपर्क में नहीं हैं। इसका उपयोग सीमा पार से घुसपैठ या हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी के लिए किया जा सकता है।

  • जालंधरः Car Planet पर मोबाइल विंग ने दी दबिश

    जालंधर (वरुण)। बीएमसी चौंक संजय गांधी मार्किट के पीछे बनी कार मार्किट में जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग के अधिकारियों ने दबिश दी है।

    गाड़ियों की असेसरी बेचने वाले दुकान car planet पर जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग की एईटीसी जी एस गर्चा ने टीम सहित दबिश दी है। मोबाइल विंग के अधिकारियों द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही इस मामले में जानकारी अपडेट की जाएगी।