Blog

  • Haryana News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की मौत मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की मौत मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: हिट एंड रन मामले में पंचकूला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी ने 10 जनवरी को थाना मनसा देवी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

    शिकायत में यह बताया गया कि 9 जनवरी को उनके 87 साल के पति रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल को एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 (बी) और 106 के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने 13 जनवरी को आरोपी की पहचान करके 13 जनवरी को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी की पहचान ओमप्रकाश निवासी जिला चूरु राजस्थान हाल निवासी मानव कॉलोनी सकेतड़ी चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि देश की सेवा करने वाले ऐसे सीनियर अधिकारी को खोना न सिर्फ पंचकूला बल्कि पूरे देश के लिए ही बहुत दुखद है।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डीसीपी का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर गश्त और भी सख्त कर दी जाएगी। तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ जो वाहन चलाएगा उनके खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।

    संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ज्यादा मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ट्रैफिक नियमों का यदि कोई उल्लंघन करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

    ट्रैफिक नियमों का जो उल्लंघन करेगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाएगा ताकि इस तरह के हादसों की पुर्नवृत्ति न हो। थाना मनसा देवी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने कहा कि एमडीसी क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।

    विशेष तौर पर सेक्टर-4 और 6 महादेवपुरा सुखना लेक से सट्टे हुए इलाकों तथा बाजारों में आक्रामक पेट्रोलिंग हो रही है। इससे अपराध पर प्रभावी अंकुश भी लगा है। उन्होंने बताया कि पुलिस नियमित तौर पर नागरिकों के बीच में जाकर उनसे फीडबैक भी ले रही है।

    इससे नियमित नाकाबंदी और महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस बल की उपस्थिति भी देखी जा रही है। भविष्य में लोगों से सीधी बात करके सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाई जा रही है।

    इसके साथ जहां जरुरत है वहां ट्रैफिक लाइट्स और प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए संबंधित विभागों को देखा भी जा चुका है। ऐसा इसलिए क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा पाएगा।

     

  • Punjab News: इंटरनेशनल ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश, 40 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: इंटरनेशनल ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश, 40 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस ने इंटरनेशनल ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान आरोपियों के कब्जे से 40 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। बरामद हुई हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्किट में 2 अरब 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस को इनपुट मिले थे कि नशा तस्करों का एक गिरोह हेरोइन की बड़ी खेप लेकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने की फिराक में है।

    पकड़े गए चारों आरोपी मोगा जिले के कोट इसेखान गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 40 किलो उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन तस्करों ने एक शातिर और आदतन नशा तस्कर के निर्देशों पर यह खेप इकट्ठा की थी। पुलिस के मुताबिक, इस हेरोइन को पंजाब के विभिन्न जिलों और ठिकानों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (पिछले और अगले संपर्कों) की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह खेप कहां से आई और इसे कहां भेजा जाना था।

    बॉर्डर रेंज होने के कारण, पुलिस इस मामले में सीमा पार संपर्कों की भी बारीकी से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हेरोइन की यह बड़ी खेप ड्रोन या अन्य माध्यमों से सरहद पार से मंगवाई गई हो सकती है। इस संबंध में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल) थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वे राज्य से ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। DGP गौरव यादव का कहना है कि, हम नशा तस्करी के पूरे सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए काम कर रहे हैं। पंजाब में ड्रग माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है।

  • Punjab News: विदेशी हथियार और 2 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: विदेशी हथियार और 2 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    बरनालाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने हथियारों और हेरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.7 किलो हेरोइन और एक विदेशी 9 एमएम पिस्टल बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गगनदीप उर्फ गगन निवासी गांव हमीदी, जिला बरनाला, राजकरण सिंह निवासी फाजिल्का और सारज सिंह निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है।

    इन तीनों पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहले गगनदीप को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 307 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ मिला था। गगनदीप से पूछताछ के बाद पुलिस ने राजकरण सिंह और सारज सिंह को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों से पूछताछ के दौरान कुल 2 किलो 7 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन और उनके बैंक खातों की डिटेल से खुलासा हुआ है कि उनके संबंध पाकिस्तान में बैठे हाजी नामक एजेंट से है, जो इन्हें निर्देश देता था।

    आरोपी कई बार पाकिस्तान में भारत के बीएसएफ के चौक नेक पुलिस नाके और कई संवेदनशील जगहों की फोटो भी भेज चुके हैं। आरोपी गगनदीप सिंह पर पहला नशा तस्करी आदि के कुल 4 केस दर्ज हैं, वहीं सारज सिंह पर भी नशा तस्करी का एक पर्चा दर्ज है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है इसमें और कई आरोपियों के शामिल होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: जल विलास के मैनेजर सहित चौंकीदारों पर नशेड़ियों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जल विलास के मैनेजर सहित चौंकीदारों पर नशेड़ियों ने किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वर्कशॉप चौंक के पास जल विलास पैलेस के बाहर नशेड़ियों को रोकना मैनेजर को महंगा पड़ गया। मैनेजर ने नशेड़ियों को पैलेस के बाहर नशा करने से मना किया। जिसकी रंजिश रखते हुए लोहड़ी के पर्व की रात नशेड़ियों ने पैलेस पर आकर हमला कर दिया। इस दौरान पैलेस के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। वहीं 2 चौंकीदारों पर हमला किया गया। इस दौरान जब मैनेजर को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद 6 नौजवानों द्वारा मैनेजर पर हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि घटना को 3 दिन हो गए, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही।

    मामले की जानकारी देते हुए मैनेजर लक्ष्मण केसरी ने कहा कि वह नेपाल के रहने वाले है। इस दौरान पैलेस के दूसरे मैनेजर सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे पैलेस के अंदर रहते है। मैनेजर ने कहा कि गोपाल नगर के कुछ नशेड़ी लोग उसके बरामदे के आगे बैठकर नशे का सेवन करते है। मैनेजर ने कहा कि वह काफी परेशान हो रहे है। जिसके कारण पैलेस में आने वाले कस्टर भी विरोध कर चुके है। मैनेजर के अनुसार पहले वह इसलिए कुछ नहीं कहते थे कि सब नशेड़ी लोग है लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

    व्यक्ति ने कहाकि दो दिन पहले उसे पैलेस से दूर होकर नशा करने के लिए अपील की, लेकिन वह दूसरे दिन वह फिर से पैलेस के बाहर आकर नशे का सेवन करने लग गया। जिसके बाद उसे दोबारा नशा करने से मना किया तो वह इस मामले की रंजिश रखकर लोहड़ी के पर्व की रात साथियों के साथ आ गया। इस दौरान उसके दफ्तर के मेन दरवाजे पर टांगे मारनी शुरू कर दी। जिसके बाद वह चौंकीदार के साथ मैनेजर का पूछने लगे। जब चौंकीदार ने कहाकि आज पर्व के दौरान वह यहां पर नहीं है। जिसके बाद दोनों चौंकीदारों पर नशेड़ियों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक चौंकीदार ने भागकर जान बचाई और उन्हें फोन कर सूचित किया।

    मैनेजर ने कहा कि जब वह मौके पर आए और उन्हें पैलेस पर विवाद करने का कारण पूछा तो उक्त हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान पीड़ित ने सिविल अस्पताल में उपचार करवाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कहा कि मालिक को मामले संबंधी सूचित कर दिया। जिसके बाद पैलेस के मालिक ने पुलिस को शिकायत देने के लिए कहा। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है और प्रशासन से उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। पीड़ित ने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह पुलिस कमिश्नर के समक्ष मामले को उठाएंगे।

  • Punjab News: हौजरी मिल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: हौजरी मिल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के दीपनगर इलाके में फैक्ट्री में गोयल होजरी मिल में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह दोपहर का खाना खाकर धूप सेक रहे थे। इस दौरान अचानक नीचे से आग लगने की बदबू आने लगी। व्यक्ति ने कहा कि जब हम नीचे उतरे तो एक बंदा हमारा फंस गया। उसको निकाल कर जब हम बाहर आए तो अमीरी प्रसाद नमक को आज का धुआं चढ़ गया। जिससे वह बेहोश हो गया। उसको अस्पताल के लिए भेजा गया। जानकारी देते हुए पीड़ित ने कहा कि करीब 2:30 बजे आग लगी इसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम की ओर से मौके पर काबू पाया गया। व्यक्ति ने यहा कि 2 मंजिला फैक्ट्री है। जिसमें धागा वह स्वेटर का कच्चा माल जल गया। वही अभी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
  • Punjab News: गत्ता फैक्टरी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गत्ता फैक्टरी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड पर गत्ते की फैक्ट्री के गोदाम के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब गोदाम के बाहर लेबर आग सेंक रहे थी। तभी एक नौजवान गलियों में से बाहर निकला और सीधे ही गोदाम के मालिक को गाली-गलौच करने लगा। रोहित कुमार ने कहा कि वह सिविल अस्पताल गया, जहां व्यक्ति कहने लगे आज तुझे भी काटना है। रोहित ने कहा कि गाड़ी का सारे नुकसान की वह भरपाई भरवाएंगा और कर्मियों को जो चोटें आई है, उसकी भरपाई भी करवाएंगे।

    आरोप है कि उक्त हमलावार की मोहल्ले में किसी के साथ नहीं बनती। व्यक्ति ने कहा कि कई बार इसे कहा कि वह प्यार से बात किया करें, लेकिन वह गालियां निकालनी शुरू कर देता है। वही पीड़ित ने कहा कि जब लेबर ने व्यक्ति से पूछा कि आप हमारे मालिक को गालियां क्यों दे रहे हो। जिसके बाद व्यक्ति ने फैक्ट्री के लेबर के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। इस दौरान गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। फैक्ट्री के मालिक का कहना था कि यह व्यक्ति जब भी निकलता है, जानबूझकर हमारे गोदाम के कर्मियों से विवाद करने की कोशिश करता है।

    वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर उनके पास शिकायत आई है। जिसमें गत्ता फैक्टरी के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ है। इस घटना में फैक्टरी का कर्मी दिनेश घायल है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अरविंदर शर्मा घायल हुए है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा राजीनामा को लेकर बात चल रही है। ऐसे में दोनों पक्षों को 4 बजे तक का समय दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अगर दोनों में समझौता नहीं हुआ तो ताजपुर चौकी की पुलिस द्वारा मामले की बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • ​वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति: जयराम ठाकुर,​ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता ही इस समारोह की असली शोभा

    ​वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति: जयराम ठाकुर,​ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता ही इस समारोह की असली शोभा

     सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने साझा किए सैन्य सम्मान के भाव कहा, ​प्रथम परमवीर चक्र से लेकर कारगिल तक, सीमाओं की रक्षा में हिमाचल का योगदान बड़ा 

    ​ऊना/सुजानपुर/सुशील पंडित:  देवभूमि के वीरों के शौर्य और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से सुजानपुर में सर्वकल्याणकारी संस्था और पूर्व सैनिक लीग सुजानपुर द्वारा आयोजित ‘सेना दिवस’ के भव्य कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की और एक अत्यंत भावुक व ओजस्वी संबोधन दिया। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि आज का यह गौरवमयी आयोजन केवल औपचारिक भाषणों और रस्मों तक सीमित नहीं है, क्योंकि उनके अनुसार “भाषणों से कहीं अधिक उन भावों का महत्व है जो हम अपने सैनिकों के प्रति हृदय में रखते हैं।”

    उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना के प्रति उमड़ी यह श्रद्धा और कृतज्ञता ही इस समारोह की असली शोभा है। हिमाचल प्रदेश के गौरवशाली सैन्य इतिहास को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही हिमाचल क्षेत्रफल और जनसंख्या में छोटा हो, लेकिन सीमाओं की रक्षा में इसका योगदान सबसे बड़ा है। देश को प्रथम परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा के रूप में हिमाचल ने ही दिया और कारगिल युद्ध से लेकर वर्तमान तक यहाँ का हर गाँव देशभक्ति की मिसाल पेश करता है। ठाकुर ने पिछले 25 वर्षों से लगातार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा और उनके पुत्र अभिषेक राणा की जमकर सराहना की और इसे सैन्य वर्ग के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक बताया।

    हालांकि, अपने संबोधन के दौरान उन्होंने उन लोगों पर तीखा प्रहार भी किया जिन्होंने इस पुनीत कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग, जो सेना के प्रति केवल दिखावे का आदर करते हैं, समाज के लिए घातक हैं। ठाकुर ने राजस्थान के मेवाड़ से पधारे महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का विशेष आभार व्यक्त कर उनके भावों को सराहा और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति को सैनिकों के प्रति उनके सम्मान का परिचायक बताया।

    अंत में, उन्होंने शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के प्रति अपनी कटिबद्धता दोहराते हुए कहा कि देवभूमि के युवाओं के रग-रग में बसा देशभक्ति का जज्बा ही राष्ट्र का असली सुरक्षा कवच है और वे सैनिकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स-रेंजर्स राष्ट्रीय जंबूरी शिविर से लौटे

    राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स-रेंजर्स राष्ट्रीय जंबूरी शिविर से लौटे

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के 15 रोवर्स एवं रेंजर्स, अपने रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी शिविर में भाग लेकर सुरक्षित रूप से वापस लौट आए हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का जंबूरी शिविर 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026  तक छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के दुधली (दुल्ली) में आयोजित किया गया था।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने रोवर्स-रेंजर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सेवा भावना का विकास होता है।

    राष्ट्रीय जंबूरी शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए रोवर्स-रेंजर्स ने साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों, नाइट हाइकिंग, सतत विकास लक्ष्यों , एडवेंचर गतिविधियों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सड़क सुरक्षा, रक्तदान जागरूकता, लोक नृत्य, मार्च पास्ट, राज्य प्रदर्शनी, बिना बर्तनों के भोजन निर्माण, पायनियरिंग, फूड प्लाज़ा, एथनिक फैशन शो, पारंपरिक परिधान प्रस्तुति तथा स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त करने एवं व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिला।

    इस राष्ट्रीय जंबूरी शिविर में भाग लेने वाले रोवर्स में सोनू सिंह, मोहित, ललित, कृष, गौरव, टिंकू, शहबाज़ एवं उदय हंस शामिल थे, जबकि रेंजर्स में ईशा देवी, सोमा, पायल, काजल, वंशिका एवं तमन्ना शामिल थीं।

  • Jalandhar News: पूर्व CM आतिशी मामले में BJP को झटका ! कोर्ट ने जारी किए आदेश

    Jalandhar News: पूर्व CM आतिशी मामले में BJP को झटका ! कोर्ट ने जारी किए आदेश

    जालंधर, ENS: दिल्ली विधानसभा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी के कथित तौर पर छेड़छाड़ किए गए वीडियो को प्रसारित करने के आरोप में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर में एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं एफआईआर के मामले में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर द्वारा जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित पंजाब पुलिस के 3 अधिकारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया था और लैब की रिपोर्ट मांगी गई थी।

    इस मामले को लेकर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मामले में जालंधर कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां माननीय जज की अदालत में केस को लेकर हुई सुनवाई में कोर्ट की ओर से सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो को हटाने के आदेश जारी किए गए। कोर्ट के आदेश है कि जिस भी अकाउंट से वीडियो पोस्ट हुआ, वह सभी लिंक सोशल मीडिया से हटाए जाए। वहीं कहा गया है कि फ़ोरेंसिक जांच में वीडियो डाक्टर्ड पाया गया। ऐसे में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • सिरमौर आग दुर्घटना: CM ने छह मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई

    सिरमौर आग दुर्घटना: CM ने छह मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडूरी के गांव तलांगना में बीती रात भीषण आग लगने की दुःखद घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

    उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और घायलों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना के कारणों की गंभीरता से जांच करने भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।