मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कांग्रेस के कार्यालय पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए जिलेभर के कांग्रेसी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने केक काटा। इसके कुछ देर बाद ही झालू के रहने वाले अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम अकरम और नगर अध्यक्ष झालू मुकीम के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लात-घूंसे चले और कुछ देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुटबाजी के चलते ही यह मारपीट हुई है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मारपीट की क्या वजह रही, इस बारे में बोलते से जिले के सभी बड़े नेता बचते रहे।कांग्रेस के 2 पदाधिकारियों में हुई झड़*प, जमकर चले लात-घूं*से वीडियो वायरल#CongressClash #PartyInfighting #ViralVideo #PoliticalRuckus pic.twitter.com/XzvBufVWOK
— Encounter India (@Encounter_India) January 13, 2026
Blog
-

कांग्रेस के 2 पदाधिकारियों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
बिजनौरः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में कांग्रेस के 2 पदाधिकारियों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कराते हुए दोनों को अलग किया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। -

अस्पताल में मेडिकल के लिए पहुंचा चोर पुलिस की गिरफ्त से फरार, देखें CCTV
पंचकूलाः सेक्टर 6 अस्पताल में चोरी के मामले में गिरफ्तार चोर का जब पुलिस मेडिकल कराने के लिए आई तो चोर पुलिस को चकमा देकर उनकी गिरफ्त से भागने में सफल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीमें भी चोर की तलाश कर रही है। पंचकूला के सेक्टर 14 थाना पुलिस के द्वारा दीपक नाम के आरोपी को सेक्टर 14 में एक दुकानदार के गल्ले से 6 हजार की चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस आरोपी को सेक्टर 6 अस्पताल में मेडिकल के लिए लाई तो पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। इस पूरे मामले में एसीपी हेड क्वार्टर विक्रम नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब पुलिस आरोपी का मेडिकल करवा रही थी तभी चोर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सेक्टर 14 में एक दुकानदार के गल्ले से 6 हजार की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 7 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।अस्पताल में मेडिकल के लिए पहुंचा चोर पुलिस की गिर फ्त से फरा रदेखें CCTV#HospitalEscape #ThiefOnTheRun #PoliceCustody#CCTVFootage pic.twitter.com/wgORyMbdOY
— Encounter India (@Encounter_India) January 13, 2026 -

Punjab News: पुलिस के हत्थे चढ़े 2 चोर, 20 Mobile और मोटरसाइकिल बरामद, देखें वीडियो
फिरोजपुरः चोरों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने चोरों से 20 मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद किया है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।
जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि एसएसपी की हिदायतों के मुताबिक शहरी इलाकों में जो भी हैरोइन बेचता है या किसी चोरी की घटना को अंजाम देता है उन पर कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर 2 चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले काफी समय से शहर में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके कब्जे से 20 चोरी के मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। चोरों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह पहले किसी महिला को टारगेट करके उसकी रैकी करते थे और जब वह किसी सुनसान जगहों पर जातीं थी या अपना मोबाइल निकालती थी तो वह उसको लूटकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड हासिल करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ कश्मीर सिंह ने शरारती तत्वों को सीधे चेतावनी दी कि अगर कोई भी चोरी करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपने सोर्स और टेक्नीकल चीजों का इस्तेमाल करके चोरों को पकड़ ही लेगी। इसलिए सभी यह काम छोड़ दें और कोई मेहनत का काम करें।
-

Jalandhar News: ज्वैलर के घर और दुकान पर बदमाशों ने की फायरिंग, मांगी 1 करोड़ की फिरौती
जालंधर, ENS: गोराया में दो दिन पहले डीपी ज्वैलर की दुकान पर गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। जहां ज्वैलर की बंद दुकान पर फायरिंग करके हमालवर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद दुकानदार में डर का माहौल पाया गया। मीडिया को जानकारी देते हुए डीपी ज्वैलर के मालिक मुकंद लाल ने बताया कि एक करोड़ रुपए की फिरौती ना मिलने पर बदमाशों ने उनके घर और दुकान पर 5 राऊंड फायर किए है।
इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि यह सिर्फ ट्रेलर है, रकम ना मिली तो अगला निशाना खुद व्यापारी होगा। पीड़ित ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात करीब 10 बजे मौके पर आए और गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर कैमरे की ओर देखकर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर फिल्लौर के विधायक विक्रम चौधरी ने बताया कि फायरिंग से 2 दिन पहले ही व्यापारी को धमकी भरा फोन आया था।
विधायक चौधरी ने सवाल उठाया कि घटना के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने सरकार से गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो व्यापारियों और आम लोगों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पीड़ित दुकानदार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-

Jalandhar News: Zomato Boy से लूट, 6 नकाबपोश लुटेरों ने दिया अंजाम, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला सोढल चौक के पास लूट का सामने आया है। जहां किशनपुरा के जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को देर रात करीब 12:30 बजे हथियारबंद लुटेरों ने लूट का शिकार बना लिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राजन शर्मा ने बताया कि वह रात का काम खत्म कर सोढल मार्ग से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सोढल चौक के पास पहुंचा, तो 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 युवकों ने उसे घेर लिया।
आरोपियों ने तेजधार हथियार उसकी गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी और बैग छीन लिया। तलाशी के दौरान नकदी न मिलने पर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की। घायल राजन ने बताया कि उसने अपनी मेहनत की कमाई के 2000 रुपए मोबाइल कवर के पीछे छुपा रखे थे।
जब आरोपियों को नकदी और मोबाइल मिला तो वे मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित काफी दहशत में आ गया और किसी तरह राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना नंबर 8 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
-

Punjab News: घने कोहरे के चलते फीका पड़ा लोहड़ी का रंग, बच्चों का पतंग उड़ाना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो
पठानकोटः पंजाब में ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है। वहीं पठानकोेट में भी सुबह से पूरा इलाका घना कोहरे की चपेट में रहा। कोहरे के कारण कुछ जगहों पर विजिबिलिटी बहुत कम दर्ज की गई, जिससे गाड़ी चलाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों को अपनी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बहुत सावधानी से सफर करना पड़ रहा है और इस कोहरे के कारण लोहड़ी का त्योहार भी फीका पड़ता दिख रहा है। एक तरफ जहां पिछले सालों में सुबह-सुबह आसमान में पतंगें दिखती थीं, वहीं आज सिर्फ कोहरे की सफेद चादर दिख रही है।
स्थानीय दर्पण शर्मा ने कहा कि कोहरे के कारण लोहड़ी का त्योहार फीका पड़ता दिख रहा है और वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कोहरे की सफेद चादर हटा दें ताकि बच्चे लोहड़ी की तैयारियों का आनंद ले सकें। वहीं बच्चों का भी यही कहना है कि उनकी भगवान से यही प्रार्थना है कि कोहरा हट जाए, ताकि वह आराम से पतंग उड़ा सकें। उन्होंने बताया कि पहले वो सुबह 8 बजे से ही पतंग उड़ाना शुरू कर देते थे, लेकिन इस बार कोहरे के कारण वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लोहड़ी का पर्व मनाने की पूरी तैयारी कर रखी है और पतंगे भी ला रखी हैं, बस अब जैसे ही मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी तो वह त्योहार का आनंद लेंगे।
-

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतक अमित के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसका साजिश के तहत नशा करवाकर मर्डर किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर घर से बुलाया था। कुछ देर बाद ही बेटे की मौत की खबर आ गई। वह जब मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। घटनास्थल पर थाना भार्गव कैंप पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
पुलिस को किसी ने थाने में जाकर अमित की नशे के कारण मौत की सूचना दी थी। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस उक्त व्यक्ति की पहचान छिपा रही है। अमित की हत्या हुई है और इसे नशे का रूप देने की कोशिश हो रही है। परिवार ने कहा कि अगर आरोपी नहीं पकड़ा गया तो धरना देंगे। वहीं, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।
यदि रिपोर्ट में किसी तरह के जहर या हत्या की पुष्टि होती है, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं परिजनों का कहना है कि युवक पहले भी नशे की गिरफ्त में आ चुका था और उसका इलाज चल रहा था। परिवार ने कई बार उसे समझाने और सही रास्ते पर लाने की कोशिश की, लेकिन इलाके में आसानी से उपलब्ध नशे ने उसकी जान ले ली। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में रोष देखने को मिला। परिजनों का आरोप है कि उनके इलाके में खुलेआम चिट्टा बिक रहा है, लेकिन नशा तस्करों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
-

शेयर बाजार में आई गिरावट, ऑटो और IT शेयर में दिखी बिकवाली
नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को निवेशकों को उस वक्त झटका लगा, जब शानदार शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने अचानक यू-टर्न ले लिया। शेयर बाजार में आज यानी 13 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 83,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है।
ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी के मीडिया सेक्टर में 1.12% की तेजी है। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 278.73 अंक की तेजी के साथ 84,156.90 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 83.70 अंक चढ़कर 25,873.95 पर ट्रेड करता दिखा। लेकिन 9:30 बजे के आसपास बाजार ने अचानक दिशा बदली। सेंसेक्स करीब 100 अंक टूटकर 83,777.90 पर आ गया, जबकि निफ्टी 40.70 अंक गिरकर 25,750.95 के स्तर पर फिसल गया।
विश्लेषकों के मुताबिक, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और चुनिंदा बड़े शेयरों में बिकवाली की वजह से बाजार में यह कमजोरी आई। शुरुआती तेजी में ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को और एचसीएल टेक निफ्टी के बड़े गेनर्स रहे। इन शेयरों में खरीदारी ने आईटी और बैंकिंग सेक्टर को सहारा दिया। हालांकि, एल एंड टी, मैक्स हेल्थकेयर, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और सिप्ला जैसे दिग्गज शेयरों में दबाव देखा गया, जिससे बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
-

Punjab News: घने कोहरे का कहर जारी, 0.6 डिग्री पहुंचा पारा, आज रेड अलर्ट जारी
मोहालीः पंजाब सहित उत्तर भारत में हाड़तोड़ सर्दी जारी है। पहाड़ों से ज्यादा मैदानी इलाके ठंडे हो गए हैं। लोहड़ी पर्व पर पठानकोट, लुधियाना, जालंधर और फगवाड़ा सुबह से घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। दिन की शुरुआत बेहद ठंडक भरी रही है। तड़के से घनी धुंध के कारण दृश्यता काफी कम थी। इसके साथ ही चल रही तेज हवाएं से ठिठुरन बढ़ रही है। जगह-जगह पर लोगों द्वारा अलाप जलाकर ठंड से राहत पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में भी इसी प्रकार की स्थिति बने रहने की संभावना है।
पठानकोट में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को घना कोहरा व पाला पड़ने से बठिंडा का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री तक पहुंच गया। बठिंडा सबसे ठंडा शहर रहा। बीते दिन 6 जिलों में तापमान तीन डिग्री से नीचे रहा। हरियाणा के रेवाड़ी का तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.3, मसूरी में 4.6 और जम्मू में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। यानी लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच ही मनाने होंगे। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर कहा है कि मंगलवार को तापमान में और कमी आ सकती है। शीतलहर के जोर पकड़ने के साथ रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। वहीं अमृतसर में दृश्यता शून्य, एसबीएस नगर में 10 मीटर, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में 50 मीटर से कम और पटियाला में 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है। अगले पांच-छह दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
-

आज का राशिफल, 13 जनवरी 2026
वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है। ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं। आज 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि: आज के लगभग सारे दिन ही शांति से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में घर परिवार में घर परिवार में ख़ुशियाँ और शांति बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको ख़ुशी और उत्साह बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि: आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरम्भ में मन में सकारात्मक विचार रहेगा।भजन पूजन में समय व्यतीत होगा। बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि: आज के दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा।सेहत का पूरा ध्यान रखें अन्यथा परेशानी वाला माहौल बना रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज के दिन आपके कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
कर्क राशि: आज के दिन आपकी लाभा-लाभ वाली स्थिति रहेगी। आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। व्यवसायिक क्षेत्र पर उधड़ी के व्यवहार को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। उत्तम भोजन बाहन और अन्य सभी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि: आज के दिन कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। विरोधी पक्ष आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन आप व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रखें। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। नया व्यापार शुरू हो पायेगा।
कन्या राशि: आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। महिलायें भी आज किसी के ग़लत आचरण का तुरंत विरोध कर सकते है जिससे आपको कोई परेशानी हो सकती है। सेहत गड़बड़ रहेगी। जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि: आज के दिन आकस्मिक धन लाभ होगा जिससे आपको लाभ और उन्नति मिलने की भी संभावनाएं है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। बाहर घूमने की योजना बनेगी घर में थोड़ी बहुत खींच तान हो सकती है।
वृश्चिक राशि: आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। दिन के आरंभ में मन में आध्यात्मिक भाव रहेगा। भजन पूजन में समय देंगे। पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। घरेलू कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
धनु राशि: आज के दिन भूमि भवन में निवेश करने के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। महिलायें आज समय रहते कामना सिद्धि के लिए प्रयास करेंगी। समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
मकर राशि: आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर में सुख सुविधा पर खर्च होगा। किसी अनजान पर भरोसा ना करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि: आज के दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आरम्भ से ही आपके समस्त कार्य व्यवस्थित रहेंगे। धन प्राप्ति की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी, लेकिन इसके पूर्ण होने में मध्यम तक का समय लग जाएगा। व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि: आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ और सन्तोषजनक रहेगा। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जल्दबाजी से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकते है। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। विवाद से बचें अन्यथा तनाव बढ़ सकते है।