Blog

  • मैनपावर की कमी के कारण सरकारी कार्यों में देरी स्वीकार्य नहीं होगी: Cm Saini

    मैनपावर की कमी के कारण सरकारी कार्यों में देरी स्वीकार्य नहीं होगी: Cm Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं तथा अन्य विभागीय कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को उपलब्ध मानव संसाधन का सर्वोत्तम उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में कुछ विभागों द्वारा कार्यों में देरी का कारण मैनपावर की कमी बताए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई थी। इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

    मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग मानव संसाधन से संबंधित समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करें ताकि सरकार की योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा अन्य सौंपे गए कार्यों के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। निर्देशों में सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने विभाग तथा अधीनस्थ कार्यालयों एवं संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधन की व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा करें और उसका सर्वोत्तम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। जहां कहीं भी कर्मचारियों की कमी पाई जाए, वहां प्रचलित सरकारी नीतियों के अनुरूप उपलब्ध सभी विकल्पों का उपयोग करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इनमें कर्मचारियों की युक्तिसंगत पुनः तैनाती (रैशनल रिडेप्लॉयमेंट), अनुमोदित माध्यमों से आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति तथा आवश्यकता अनुसार नियमित भर्ती की प्रक्रिया शामिल है।

    मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी सरकारी कार्य, परियोजना अथवा विभागीय दायित्व के निष्पादन में देरी के लिए मैनपावर की कमी को कारण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक विभाग का दायित्व है कि वह अपनी मानव संसाधन आवश्यकताओं का समय रहते आकलन करे, उपलब्ध व्यवस्थाओं के माध्यम से पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करे तथा सभी सरकारी कार्यक्रमों और परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करे।

    सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि मानव संसाधन संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कर्मचारियों की कमी के कारण किसी भी विकास कार्य, सरकारी योजना अथवा विभागीय जिम्मेदारी के निर्वहन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता पर कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Punjab News: होटल से नौजवान का शव बरामद मामले में आया नया मोड़, परिजनों का बड़ा आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: होटल से नौजवान का शव बरामद मामले में आया नया मोड़, परिजनों का बड़ा आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में बीते दिनों होटल से नौजवान की लटकती लाश मिलने का मामला सामने आया था। यह मामला एक लड़की से जुड़ा बताया गया था। इसके चलते माछीवाड़ा गांव के करीब लड़के के ससुराल परिवार में घर कुछ अंजान लोग घुसे और पूरे घर की तलाशी ली गई। मामले की जानकारी देते हुए पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वे लोग बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ लड़कियां मौजूद थीं।

    इस दौरान कुछ अंजान लोग दीवारें फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गए और घर का सामान ईधर-उधर फेंक कर पूरे घर की तलाशी ली गई। परिवार का आरोप है कि यह सब लड़की वाले करवा रहे है। परिजनों के अनुसार पर्चा दर्ज होने के बावजूद भी लड़की अभी तक गिरफ्तार नहीं की गई।

    ऐसे में लड़की वालों द्वारा जानबूझ कर उन पर चिट्ठे का इलज़ाम लगा फंसाने की कोशिश की जा रही है ताकि वह इधर उलझ जाए और लड़की वाला मामला ठंडा पड़ जाए। परिवार ने कहा कि उनके लड़के पर 5 किलो चिट्ठे का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उनकी मांग है कि उनसे परेशान करने के बजाय पुलिस कतिल लड़की को गिरफ्तार करे। दूसरी तरफ जब इस मामले को लेकर पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

     

  • पांच वर्षों में CBSE स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: मुख्यमंत्री

    पांच वर्षों में CBSE स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: मुख्यमंत्री

    हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के लिए आदर्श वातावरण: मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय आगामी पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में उभरेंगे। मुख्यमंत्री ने आज शिमला स्थित बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना है। इसी दृष्टिकोण के तहत सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू किया गया है तथा 156 सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और सरकारी विद्यालयों में 24,000 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ा है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा के आदर्श केन्द्र के रूप में स्थापित हो रहा है क्योंकि यहां के शैक्षणिक वातावरण में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए श्रेष्ठ अवसर प्राप्त हो रहे हैं। बिशप कॉटन स्कूल केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि उत्कृष्टता, नेतृत्व, अनुशासन और चरित्र निर्माण की जीवंत परंपरा का प्रतीक है। इस संस्थान ने पीढ़ियों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की एक मिसाल कायम की है। इस संस्थान से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन के दौरान बिशप कॉटन स्कूल में वे कई बार क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आए थे, इसलिए इस विद्यालय से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। जब भी शिमला के प्रतिष्ठित संस्थानों की बात होती है, तो बिशप कॉटन स्कूल का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। इस विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर केवल विद्यालय की स्थापना का उत्सव नहीं है, बल्कि उन शाश्वत मूल्यों को स्मरण करने का भी अवसर है जिन पर इस महान संस्थान की नींव रखी गई थी। समय परिवर्तनशील है और बदलते समय के साथ-साथ नित नई तकनीकें विकसित हो रही हैं। वर्तमान में ईमानदारी, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सेवा जैसे मूल्यों की प्रासंगिकता बढ़ी है। यही गुण असाधारण व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। वे केवल सफलता प्राप्त करने का लक्ष्य न रखें, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करें जो समाज में सार्थक परिवर्तन ला सके। विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज, प्रदेश और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए, यही हमारा ध्येय होना चाहिए। शिक्षा की मजबूत नींव पर प्रगतिशील समाज का निर्माण होता है। इसी संकल्पना के साथ वर्तमान राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश ने 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त किया है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। असर रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बच्चों ने देश में पढ़ने की सर्वश्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन किया है। परख मूल्यांकन में प्रदेश ने वर्ष 2021 में 21वें स्थान से उल्लेखनीय सुधार करते हुए देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में स्थान बनाया है। इसी प्रकार, शिक्षा मंत्रालय के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में प्रदेश सात स्थान की छलांग लगाकर राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है। ये उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार केवल शिक्षा की पहुंच बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विद्यालय के संस्थापक बिशप जॉर्ज एडवर्ड लिंच कॉटन की स्मृति में बने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा विद्यालय का ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के विद्यार्थियों के माउंटेनियरिंग अभियान-2026 को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लेह-लद्दाख में माउंट यालुंग नोंग (6090 मीटर) तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में विद्यालय के विद्यार्थी अमोद तलवलकर, लालदिनजुआला, अल्तमाश नोमानी, तेनजिन त्सेवांग, मनराज सिंह ग्रोवर तथा अमन अग्रवाल भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के ओएसडी सौरभ चौहान, विद्यालय के बोर्ड सदस्य मानव सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य मैथ्यू पी. जॉन, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  
  • प्रदेश में खुलेंगे 700 वीटा बूथ – CM Nayab Singh Saini

    प्रदेश में खुलेंगे 700 वीटा बूथ – CM Nayab Singh Saini

    साझा डेयरी योजना के तहत पंचायती जमीन पर बनेंगे पशु शैड

    चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सहकारी समितियों के तहत पंजीकृत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा, साझा डेयरी योजना के तहत पंचायती जमीन पर इन समूहों के लिए शैड तथा पशुओं की खरीद के लिए ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री सोमवार देर सायं चण्डीगढ़ में सहकारी फेडरेशन, डेरीफेड, वीटा बूथ, हरहित स्टोर, लेबरफेड, हाउसफेड आदि सहकारी फेडरेशनों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सहकारिता एवं मंत्री अरविन्द शर्मा भी मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में आय के स्त्रोतों की बढ़ोतरी के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। सहकारी समितियों के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 10 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दुग्ध उत्पादन एवं अन्य दुग्ध उत्पाद के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने सहकारिता विभाग द्वारा सर्दियों में 3 रुपए, गर्मियों में 5 रुपए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में 2 रुपए के हिसाब से बढाने की घोषणा की। अब यह राशि 5 रुपए तथा 7 रुपए प्रति लीटर की गई है। उन्होंने कहा कि दुग्ध मार्केटिंग के लिए 3 रुपए प्रति लीटर की बढौतरी की जा रही है ताकि वीटा दूध को अन्य दूध की तर्ज पर मुनाफे में लाया जा सके।

    मुर्राह नस्ल की भैंस हरियाणा की पहचान

    मुर्राह नस्ल की भैंस हरियाणा की पहचान है। दुग्ध उत्पादन को बढाने के लिए और ज्यादा सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए पेक्स में महिलाओं के समूहों को दूध की डेयरी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 143 स्वयं सहायता समूहों ने दूध की बिक्री के लिए सहमति जताई है। जल्द ही सहकार से समृद्धि की ओर ले जाने के लिए इन समूहों के लिए शैड बनवाकर आधुनिक डेरी सुविधाएं सुलभ करवाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा।

    710 सहकारी समितियों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन

    राज्य की 800 सहकारी समितियों में से 710 का ऑनलाईन रजिस्ट्रशन किया गया है। इस अभियान में तेजी लाई जा रही है ताकि सभी समितियों का पंजीकरण ऑनलाईन कर शेयर ट्रांसफर सेवा शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि सीएम पेक्स को एम पेक्स में बदलने के लिए कार्य किया जाए ताकि इनमें सीएससी, कैटल फीड, बीज बिक्री, खाद, कीटनाशक दवाईयां आदि 33 प्रकार के कार्य आरम्भ किये जा सके। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह सहकारी समितियों को लाभ में लाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य योजना बनाई जाए। सहकारी समितियों के माध्यम से हर घर को काम मिल सकता है। इस प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ हरियाणा को डेरी विकास क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक ले जाना है।

    प्रदेश में खुलेंगे 700 वीटा बूथ

    प्रदेश में रोजगार को बढावा देने के लिए 674 वीटा बूथ खोले जा चुके हैं तथा जल्द ही 318 बूथ ओर खोले जाएगें। इसके अलावा 240 बूथों के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वीटा बूथ सेंटरों की संख्या बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुग्ध से कई तरह के उत्पाद तैयार किए जाएं ताकि सहकारी फेडरेशन को घाटे से उबारा जा सके। इसके लिए जल्द ही आईसक्रीम बनानी शुरू की जाएगी।

    बावल दुग्ध प्लांट की क्षमता बढाकर 5 लाख लीटर होगी

    वीटा दुध एवं उत्पादों की बिक्री के लिए रेलवे तथा डिफेंस के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि बावल में 1.50 लाख लीटर क्षमता का दुग्ध प्लांट लगाया जा रहा है जिसकी क्षमता बढाकर चरणबद्व तरीके से 5 लाख लीटर की जाएगी। इसके अलावा अम्बाला में भी 1.50 लाख लीटर क्षमता का प्लांट लगाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के हर जिले में 5 से 10 हजार लीटर क्षमता के 21 मिल्क चिलिंग सेंटर खोले जाएगें। हरियाणा राज्य परिवहन के बस अड्डों पर 75 बूथ खोले गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों, टूरिज्म क्षेत्रों तथा ग्रुप हाऊसिंग सोसायटियों तथा सिविल अस्पतालों में भी जन औषधि स्टोर की तरह वीटा बूथ खोले जाएगें। इसी प्रकार प्रदेश में 1400 हरहित स्टोर खोले जाएगें तथा पंचायतों में आईओसीएल के लिए 300 स्थलों की पहचान की गई है।

    चीनी मिलों में पिराई का लक्ष्य 130 दिन, रिकवरी लक्ष्य बढाकर 10 प्रतिशत किया जाए

    सहकारी चीनी मिलों में पिराई का लक्ष्य 130 दिन किया जाए तथा रिकवरी लक्ष्य बढाकर 10 प्रतिशत किया जाए। इसके अलावा गन्ने का क्षेत्रफल बढाने के लिए ड्रीप इरीगेशन का उपयोग के साथ किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना लगाने हेतू प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए बोर्ड आफ डायरेक्टर की तिमाही बैठक किसानों के साथ की जाए। कैथल चीनी मिल में उच्च क्वालिटी का गुड़ बनाया जाए। उन्होंने राज्य के विभागों, बोर्ड एवं कारपोरेशनों में चीनी के पाउच का उपयोग करने के निर्देश दिए। चीनी मिलों में सुगरकेन हारवेस्टर मशीनों के अलावा कम्प्रेस बायो गेस प्लांट लगाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। हरकोफेड द्वारा गरीब परिवारों को 7 प्रतिशत ब्याज पर 12.50 लाख रुपए तक का आवास ऋण मुहैया करवाया जा रहा है। अब तक 21 हजार लोगों के मकान बनवाए जा चुके है। सहकारी फेडरेशन में खरीदे गए ट्रेक्टर, अन्य वाहनों की उपलब्धता की विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाए। इसके अलावा कस्टम हायर सेंटरों में खरीद किए गए कृषि उपकरणों की भी सूची बनाई जाए ताकि इन उपकरणोंं का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो । उन्होंने कहा कि लेनदेन में होने वाले फ्रॉड के लिए लेनदेन के सभी कार्य ऑनलाईन किए जाएं। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त प्रधान सचिव विजयेन्द्र कुमार, प्रधान सचिव सहकारिता पंकज यादव, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव अजय कुमार सहित सहकारी फेडरेशनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।  
  • Jalandhar News: AAP सांसद सीचेवाल ने सुरक्षा छोड़ने की पेशकश, DGP को लिखा पत्र

    Jalandhar News: AAP सांसद सीचेवाल ने सुरक्षा छोड़ने की पेशकश, DGP को लिखा पत्र

    जालंधरः पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच राज्य से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव से अनुरोध किया कि उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों को पुलिस थानों में स्थानांतरित किया जाए ताकि पुलिसिंग को मजबूत किया जा सके।

    DGP को लिखे पत्र में सीचेवाल ने कहा कि उनके साथ तैनात 6 पुलिस कर्मियों में से तीन उनके पैतृक गांव सीचेवाल में तैनात हैं, जबकि बाकी उनके साथ यात्रा के दौरान रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव में एक ही रात में चोरी की आठ घटनाएं हुईं, जिनमें बिजली के तार भी चोरी हो गए और इस संबंध में उन्होंने पहले ही पुलिस को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में धार्मिक स्थलों पर अपराध बढ़ रहे हैं, जो चिंता का एक और कारण है।

    सीचेवाल ने कहा कि छह सुरक्षा कर्मियों में से तीन को सुल्तानपुर लोधी और लोहियां खास पुलिस थानों में तैनात किया जाना चाहिए, जहां कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने पहले भी यह मांग की थी और कहा था कि उन्हें सुरक्षा की ज़रूरत नहीं है। यह चिट्ठी AAP के लिए राजनीतिक रूप से अहम समय पर आई है।

     

  • इस क्रिकेटर को पछाड़ भारतीय टीम में शामिल हुए Saransh Jain

    इस क्रिकेटर को पछाड़ भारतीय टीम में शामिल हुए Saransh Jain

    ऐसे रखा था क्रिकेट की दुनिया में कदम

    खेल: मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का इंतजार अब खत्म हो चुका है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है। उनको चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए हैं। अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू करने का सपना पूरा कर सकते हैं।

    भारतीय टीम में शामिल हुए सारांश जैन

    जब सारांश जैन का नाम भारतीय टीम में शामिल हुआ है तो इसके पीछे सिर्फ आंकड़े ही नहीं बल्कि त्याग, संघर्ष और परिवार का अटूट विश्वास भी खड़ा दिखता है। साल 2014 में सारांश मध्य प्रदेश के एक क्लब की ओर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हुए थे। उसी दौरान उनके पिता को कैंसर होने का पता चला और उनके चेहरे की सर्जरी भी हुई परंतु परिवार ने यह फैसला किया कि सारांश को इसके बारे में नहीं बताया जाएगा। वह सारांश को इसलिए कुछ नहीं बताना चाहते थे ताकि उनके बेटे का ध्यान क्रिकेट से न भटक जाए। जब सारांश जैन ऑस्ट्रेलिया से वापिस आए उस समय उन्हें पहली बार यह पता चला कि उनके पिता कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी बड़ी सर्जरी हुई थी। उस मुश्किल दौर में पिता ने बेटे के हाथ में एक छोटी चिट्ठी थमा दी। उस चिट्ठी में लिखा था – ‘मैं अब ठीक हूं बेटा तुम जितना अच्छा खेलोगे मैं उतनी जल्दी ठीक हो जाऊंगा’।

    सारांश जैन ने चुना अलग रास्ता

    सारांश जैन के लिए सिर्फ हौसला नहीं बल्कि जिंदगी भर के लिए प्रेरणा बन जाए। आज के दौर में कई खिलाड़ियों को आईपीएल के जरिए पहचान मिली है परंतु सारांश जैन ने अलग रास्ता चुना है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

    छह विकेट लेने के साथ नाबाद 70 रनों की खेली अहम पारी

    इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में भी उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। पहले मुकाबले में वो ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए परंतु दूसरे मैच में छह विकेट लेने के साथ नाबाद 70 रनों की अहम पारी खेलकर उन्होंने मजबूत दावेदारी पेश की।

    लिस्ट-ए मैचों में 553 बनाए रन

    बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले 33 साल के सारांश जैन ने अप्रैल 2014 में मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 27.30 की औसत से 188 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 31.75 के एवरेज से 2223 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। सारांश ने 47 लिस्ट ए मैचों में 553 रन बनाए हैं। इसके अलावा 38 विकेट झटके हैं। वहीं 20 टी-20 मैचों में उनके नाम पर 18 विकेट और 37 रन दर्ज हैं। यही ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें लगातार चयनकर्ताओं की नजर में बनाए रखा है।

    श्रीलंका दौरे में भारत की यह होगी टेस्ट टीम

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन।
  • Jalandhar News: National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, धामी कैसल के बाहर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ग्रिल से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। घटना के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती बावा खेल के रहने वाले आकाश ने बताया कि वह भोगपुर से जालंधर परिवार के साथ घर वापिस जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

    पीड़ित चालक के अनुसार परिवार साथ होने के कारण वह धीमी रफ्तार से कार चला रहा था। जिसके बाद ट्रक चालक द्वारा पीछे से साइड लगी और उसकी कार बेकाबू हो गई और गाड़ी घूमकर उसके सामने आ गई। हादसे में गाड़ी घसीटती ले गया। हादसे में परिवार का बाल-बाल बचाव हुआ। घटना के दौरान कार में 4 वर्षीय बच्ची, 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित अन्य महिला और वह खुद सवार थे। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई।

    बनिहाल के रहने वाले ट्रक चालक मोहन सिंह ने कहाकि वह जम्मू से आ रहा है और दिल्ली जा रहा था। ट्रक चालक के अनुसार कार चालक की साइड लगने के बाद उससे गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई गाड़ी सड़क पर घूम गई। ट्रक चालक के अनुसार कार चालक 80 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। अब कार चालक द्वारा गाड़ी के हुए नुकसान की भरपाई मांग रहा है, लेकिन वह गाड़ी के नुकसान ही भरपाई कहां से भरे। चालक के अनुसार पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • 7.1 भूकंप की तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी, देखें वीडियो

    7.1 भूकंप की तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी, देखें वीडियो

    जापानः जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप कुमामोतो क्षेत्र में आया और इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
    जापान सरकार ने कुमामोतो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रान्तों में भी आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। ये सभी इलाके क्यूशू द्वीप पर स्थित हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां भूकंप सबसे ज्यादा आते हैं। इसी वजह से यहां भूकंप और सुनामी की चेतावनी देने वाला सिस्टम दुनिया के सबसे बेहतर सिस्टम में गिना जाता है। यह सिस्टम कुछ ही सेकंड में लोगों को अलर्ट भेज देता है, जिससे जान माल का नुकसान कम करने में मदद मिलती है। क्यूशू द्वीप पर रहने वाले लोगों को फिलहाल सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। आने वाले घंटों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कुमामोटो प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  
  • Jalandhar News: गड्ढों और पानी भरने से हाल-ए-बेहाल सड़क, हर 10 मिनट में लोग हो रहे हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गड्ढों और पानी भरने से हाल-ए-बेहाल सड़क, हर 10 मिनट में लोग हो रहे हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट में ट्रांसपोर्ट नगर का हाल बेहाल हो गया। दरअसल, सीवरेज लाइन के निर्माण के दौरान सड़क पानी से लबालब है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर ढाई से 3 फीट गहरे गड्ढे है। जिसके कारण रोजाना कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। कई लोग सड़क से गुजरने के दौरान गिर गए और घायल हो गए। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चालक की एक्टिवा पानी में डूब चुकी है और वह पैदल ही लेकर गुजर रहा है। वहीं छोटा हाथी भी गड्ढे में हादसे का शिकार हो गया और वहां फंस गया।

    दरअसल, सड़क पर पानी अधिक होने के कारण गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिसके कारण राहगीर जब सड़क से गुजरते है तो गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे है। वहीं अन्य तस्वीर में देखा जा सकता है कि बाइक सवार भी सड़क पर हादसे का शिकार हो गया। एक अन्य तस्वीर में एक्टिवा पानी में गिर गई, वहीं ब्लिकिंट चालक भी सड़क में गिरकर हादसे का शिकार हुआ। आधे घंटे के भीतर कई वाहन चालक हादसे का शिकार होते हुए दिखे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चंदन ने बताया कि सर्विस लेन की हालत काफी खराब हो रही है।

    दरअसल, सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। चंदन के अनुसार, इस रोड़ से राहगीर गड्ढो में गिर रहे है और एक हजार या दो हजार देकर ही निकलते है। वहीं इलाका निवासी काफी परेशान हो रहे है। सड़क पर पानी खड़ा होने से हालात यह है कि सड़क पर अगर गाड़ी निकलेंगी तो डूब जाएगी। व्यक्ति के अनुसार हर 10 मिनट बाद हादसे का शिकार राहगीर हो रहे है। चंदन के अनुसार विधायक से मामले को लेकर बात की गई तो उनका कहना है कि नेशनल अथारिटी के अधीन निर्माण आता है। चंदन ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस की गाड़ी भी गड्ढे में फंस गई थी।

  • Jalandhar News: 3 Star Colony में नौजवान से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 3 Star Colony में नौजवान से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थ्री स्टार कालोनी में मनप्रीत नामक नौजवान से मारपीट मामले में पुलिस ने प्रदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 दातर बरामद किए है। इस घटना के दौरान आरोपी की एक टांग टूट गई है। वहीं वीडियो में आरोपी पुलिस से हाथ जोड़कर गलती मान रहे है और माफी मांग रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि उन्हें 8 जून को सराभा नगर के मनप्रीत नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके साथ 5 से 6 नौजवानों द्वारा थ्री स्टार कालोनी में मारपीट की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

    इस दौरान पुलिस ने 26 जुलाई को अजय निवासी संतोखपुरा और आकाश नेपाली निवासी हरदीप नगर के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी के साथ 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए बीते दिन प्रदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 दातर और एक बाइक बरामद की गई। आरोपियों में पिछले रिकार्ड खंगाले जा रहे है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ मे ओर खुलासे होने की संभावना है।