Blog

  • स्पेस में सेक्स के लिए बुकिंग शुरू, रॉकेट से जाएंगे लोग, जानें कितने में पड़ेगा ये शौंक

    स्पेस में सेक्स के लिए बुकिंग शुरू, रॉकेट से जाएंगे लोग, जानें कितने में पड़ेगा ये शौंक

    नई दिल्लीः प्यार के लिए सात समुंदर पार कर प्रेमी या प्रेमिका से मिलने का जमाना अब पुराने दिनों की बात हो गई। अब प्यार, रोमांस और सेक्स का मौका अंतरिक्ष में भी संभव है। ये किसी साई-फाई मूवी की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ अंतरिक्ष में संबंध बनाना चाहते हैं तो आपको NASA के इस प्लान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

    नासा का दावा है कि अभी तक कोई इंसान ने स्पेस में संबंध नहीं बनाया। लेकिन अब यह संभव हो सकेगा। NASA ने रोमांस की नई दुनिया के लिए तैयारी पूरी कर ली है। NASA ने अपने इस प्रोजेक्ट को 68 माइल हाई क्लब नाम दिया है।

    इस क्लब में शामिल होकर आप अपने पार्टनर के साथ अंतरिक्ष में रोमांस कर सकेंगे, संबंध बना सकेंगे। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक NASA की सारी तैयारियां इस साल के अंत तक पूरी हो जाएंगी।

    अंतरिक्ष में रोमांस के लिए लोग जल्द ही बुकिंग भी करा सकेंगे। नासा के एस्ट्रोनॉट रहे जोस हर्नांडेज़ ने स्पेस रोमांस प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल कमर्शियल फ्लाइट्स को ग्रीन सिग्नल मिलते ही प्यार में कुछ कर गुजरने वाले लोग स्पेस टूरिस्ट्स बनकर रोमांस का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि स्पेस में रोमांस करना या सेक्स करना बिल्कुल भी गैरकानूनी नहीं होगा। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि इस स्पेस टूर की कीमत कितनी होनी इसे लेकर जोस ने कहा कि 3 करोड़ 75 लाख रुपए एक यात्री का किराया होगा। मतलब आप और आपके पार्टनर का स्पेस रोमांस का खर्च 7 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा।

  • कोरोना फिर पैदा कर सकता है 2021 वाला माहौल! विशेषज्ञों की ये है राय

    कोरोना फिर पैदा कर सकता है 2021 वाला माहौल! विशेषज्ञों की ये है राय

    नई दिल्ली : कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में 18 हजार के आसपास कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं। बड़े शहरों में खासतौर पर दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना के केसों ने चिंता पैदा कर दी है। यहां सैकड़ों की संख्‍या में रोजाना कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। कोरोना की गति को देखते हुए महाराष्‍ट्र के अस्‍पतालों में मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि बुजुर्गों और बच्‍चों को खासतौर पर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस बार कोरोना का वेरिएंट भी पहले से अलग है, ऐसे में डर की बात यह है कि कहीं ये कोरोना की नई लहर की आहट तो नहीं है? 

    दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) के पूर्व निदेशक डॉ. महेश चंद्र मिश्र कहते हैं कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इनका बढ़ना संभव भी है। कोरोना वायरस को लेकर काफी समय से कहा जा रहा है कि यह खत्‍म नहीं हुआ है। यह हम सभी के आसपास ही बना हुआ है। चूंकि वायरस बार-बार म्‍यूटेट होता रहता है, जिंदा रहने के लिए अपना स्‍वरूप बदलता रहता है तो यही कोरोना वायरस भी कर रहा है। कई बार कोई रूप खतरनाक हो जाता है, जबकि कई बार यह सामान्‍य रूप से बिना बहुत ज्‍यादा प्रभावित किए निकल जाता है।

    डॉ. मिश्र कहते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए आज लोगों के शरीर में वैक्‍सीन से बनी हुई और संक्रमण से बनी हुई दोनों इम्‍यूनिटी मौजूद हैं। ऐसे में कोरोना का गंभीर खतरा तो नहीं है, लेकिन इन सभी के बावजूद कोरोना संक्रमित तो कर सकता है, यह बड़ी संख्‍या में भी संक्रमित कर सकता है। इससे बचाव के लिए मास्‍क पहनना सबसे जरूरी है। मास्‍क के लिए सरकार की तरफ से पहनना अनिवार्य करने का आदेश या जुर्माने की घोषणा करना जरूरी नहीं है, बचाव के लिए लोगों को यह खुद ही अपने लिए अनिवार्य समझकर पहनना चाहिए।

    डॉ. मिश्र कहते हैं कि कोविड का इंफेक्‍शन रोकने के लिए लोगों को सेल्‍फ क्‍वेरेंटीन होना चाहिए। अगर वे कोविड पॉजिटिव हैं तो घर के और बाहर के लोगों में फैलने से रोकें, इसलिए खुद घर पर रुकें। सरकार या किसी एजेंसी के आदेश का इंतजार करने के बजाय जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्‍क जरूर पहनें।

  • बददी के युवाओं ने सीखा भाषण देना व जानी ज्ञानवर्धक जानकारियां 

    बददी के युवाओं ने सीखा भाषण देना व जानी ज्ञानवर्धक जानकारियां 

    युवा संवाद कार्यक्रम में हैप्पीनेस व सोशल मीडीया बारे बताया 

    बददी/ सचिन बैंसल: हिमालया जनकल्याण समिति द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को महाराणा प्रताप नगर के सभागार में किया जिसकी अध्यक्षता सोसाईटी के अध्यक्ष मनोज कौशल ने की। इस बार का कार्यक्रम का विषय था हैप्पीनस और सोशल मीडीया का प्रयोग। सर्वप्रथम बीएससी कृषि की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्रा हर्षिता ठाकुर ने छात्रों को खुशी और खुश रहने के बारे में बताया।

    उन्होने बताया कि हमें कोई भी बाहरी व्यक्ति खुशी नहीं दे सकता बल्कि यह हमारे भीतर की बात है। हमें स्वयं को हर हाल में खुश रखना सीखना चाहिए न कि अपना समस्त समय शिकवा शिकायतों व झगडों में बिताना चाहिए। इसके बाद चंडीगढ़ यूनिसर्विटी की बीएससी बीएड कर रही छात्रा अर्चना यादव ने उपस्थित विभिन्न श्रेणियों के बच्चों को सोशल मीडीया के प्रभावों के बारे में अवगत कराया। उसने बताया कि आज सोशल मीडीया ही एक सशक्त माध्यम है जिसने सीमीत समय में पूरे विश्व को आपस में जोड दिया है। यह इसी का परिणाम है कि हम हिमाचल की खबर अमेरिका में तुरंत देख लेते हैं और वहां की भारत में। इसके बाद आयोजकों में शामिल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी विशेषज्ञ) दीपक कुमार वर्मा ने आईटी व सोशल मीडीया के बारे में प्रकाश डाला और पढ़ाई तथा अध्ययन में उसका महत्व बताया।

    हिमालया जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल व उपाध्यक्ष डा. रुप किशोर ने बताया कि हमारा मकसद युवाओं को विभिन्न सामाजिक व व्यावहारिक तरीकों से अवगत कराना है। इसके तहत हम उनको पढ़ाई से हटकर विभिन्न कलाओं में निपुण बनाएंगे ताकि वह सार्वजनिक जीवन में कहीं भी मात न खा सके। कैरियर काऊंसलर नरेश भारद्वाज ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार हम कडी मेहनत करके अपना मुकाम पा सकते हैं। चाहे जॉब हो या व्यापार उसमें हम तभीसफल हो सकते हैं जब हम दिन रात एक ही लक्ष्य बारे दिन रात सोचें। डा रुप किशोर ने बताया कि यह कार्यक्रम हर सप्ताह रविवार को 10 बजे से 12 बजे तक नि:शुल्क आयोजित किया जाता है। हर रविवार अलग अलग टॉपिग पर चर्चा होती है वहीं हमारे देश व प्रदेश के मुख्य महापुरुषों व प्रमुख दिवसों पर आयोजन होंगे जिस पर उनके जीवन के बारे में बताया जाएगा। अगला कार्यक्रम 9 अप्रैल को महाराणा प्रताप सभागार में ही होगा जिसके लिए तैयारियंा शुरु कर दी गई है।

  • श्रीमद भागवत कथा में सुनाई  राजा ध्रूव की  कथा

    श्रीमद भागवत कथा में सुनाई  राजा ध्रूव की  कथा

    साढे बल मुखड़ा मोड वे कृष्णा भजन पर झूमे भक्त

    बददी/ सचिन बैंसल : डूमनवाला गांव में चल रही भागवत कथा के  तीसरे दिन आचार्य कुलदीप शर्मा ने राजा ध्रूव की कथा सुनाई। कैसे एक बाल हट के चलते भगवान को धरती पर आना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने राजा पिरथी, कुरंजन, प्रिया व्रत, ऋषभ और जड़ भरत की कथा सुनाई। जड़ भरत के नाम से ही हमारे देश का नाम भारत पड़ा। इससे पहले भारत का नाम अजमान खंड था। इस दौरान उन्होंने साढ़े बल मुखड़ा मोड वे कृष्णा भजन सुना कर उपस्थित दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया।  कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार को देसी घी की जलेबी भंडारे में परोसी जाएगी। 

    डूमनवाला गांव के लोगों की ओर से हनुमान मंदिर में चल रही इस भागवत कथा में पूर्व प्रधान लक्ष्मी चंद, विधि चंद, सौडी राम, रमेश ठाकुर, उजागर सिंह, पूर्व प्रधान अमरचंद, भोपाल ठाकुर, राजेश कुमार, शिव राम, रामेश्वर, महिला मंडल की मनदीप कौर, सपना ठाकुर, सीमा देवी, सुनिता ने श्रीमदभागवत कथा के आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। 

  • 10 साल छोटे प्रेमी से मिलती थी दो बच्चों की मां, OYO के बाथरूम में मिली लाश

    10 साल छोटे प्रेमी से मिलती थी दो बच्चों की मां, OYO के बाथरूम में मिली लाश

    नई दिल्ली : नोएडा से एक बुरी खबर सामने आई है जहां सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में स्थित ओयो होटल में प्रेमी ने धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से महिला की हत्या कर दी। प्रेमी वारदात को अंजाम देकर होटल से फरार हो गया। होटल कर्मचारी ने महिला का शव बाथरूम में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से इटावा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। 

    शादीशुदा महिला के दो बेटे थे, बड़ा बेटा 18 साल और छोटा 13 साल का है। आरोपी सोनू भी इटावा के काठमऊ का रहने वाला है। वह बहलोलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू और अनीता में बातचीत होने लगी। 

    साजिश के तहत सोनू राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र बाबू को हेल्पर की नौकरी दिला दी। सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनीता एक दूसरे के करीब आ गए।
     
    करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता की हत्या कर फरार हो गया।

    एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू महिला से दस साल छोटा है। होटल के बाथरूम में उसने महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले हैं। आरोपी ने खून को पानी से साफ कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अनीता सोनू की शादी का विरोध कर रही थी।

  • दवाईयों की कीमत में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी!

    दवाईयों की कीमत में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी!

    नई दिल्लीः होलसेल प्राइस इंडेक्स में बदलाव होने के बाद दवाओं के दाम बढ़ना तय माना जा रहा था और ऐसा ही हुआ। भारत में दवाओं के दाम तय करने वाली संस्था NPPA यानी National pharmaceutical pricing authority ने दवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 अप्रैल 2023 से नए दाम प्रभावी हो गए हैं। दवाओं की कीमत में 10 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

    दवा के दामों मे ये बदलाव WPI के 12 परसेंट तक पहुंचने के बाद किया गया है। इस बारे में गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

    पैरासिटामोल की गोली, सिरप और इंजेक्शन सभी महंगे हो गए हैं। एंटीबायोटिक दवा एजिस्थ्रोमाइसिन,  दर्द कम करने के लिए दिया जाने वाला ट्रेमाडॉल का इंजेक्शन, डीपीटी वैक्सीन, यहां तक कि फॉलिक एसिड की दवाओं के दाम भी बढ़ाए गए हैं। टनेस का इंजेक्शन, विटामिन की दवाएं, डॉक्सीसाइक्लिन दवा भी महंगी हो गई है। क फंगस के इलाज में काम आने वाले एम्फोटेरिसिन बी के इंजेक्शन का दाम भी बढ़ गया है। इक्लोफिनेक, दिल के मरीजों को दी जाने वाली एटोरवास्टेटिन और एमोक्सिसिलिन के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जेस्ट्रोन की दवा, कैल्शियम कार्बोनेट की दवा, कंडोम के दाम भी बढ़ाए गए हैं।

    इस क्रम में डायबटीज के मरीजों के इंसुलिन के पेन के दाम भी बढ़ाए गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिया जाने वाला ग्लूकोज़ और सोडियम क्लोराइड और दिल की ब्लॉकेज खोलने के लिए लगाए जाने वाले स्टेंट्स के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

    World Price index होलसेल बाजार में खरीदे और बेचे जाने वाले सामान में होने वाले बदलावों को दर्शाता है। जिसके आधार पर भारत में भी सामान का दाम तय होता है। आप कह सकते हैं कि ये महंगाई नापने का पैमाना है। हालांकि ये होलसेल रेट में हुआ बदलाव है– इस लिस्ट में बढ़ाए गए दाम Ceiling Price कहलाते हैं यानी इस दाम से ज्यादा दाम पर दवा नहीं बेची जा सकेगी। लेकिन रिटेलर चाहे तो प्रतियोगिता में बने रहने के लिए इससे कम पर दवा बेचने का फैसला ले सकता है।

  • लठियानी में क्रिकेट प्रतियोगता शुरू,16 टीमें ले रही भाग, विधायक भुट्टो ने की शिरकत

    लठियानी में क्रिकेट प्रतियोगता शुरू,16 टीमें ले रही भाग, विधायक भुट्टो ने की शिरकत

    नशे के दलदल में जाने की बजाए खेलों में  रुचि लें युवा: देवेन्द्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के शहीद भगत सिंह मेमोरियल लठियानी द्वारा क्रिकेट प्रतियोगता का आगाज़ हुआ। जिसमें कुटलैहड़ से विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में करीब 16 टीमें भाग ले रही है।

    क्रिकेट प्रतियोगता के शुभारंभ पर पहुंचने पर विधायक का अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा व अन्य खिलाड़ियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने शहीद भगत सिंह मैमोरियल के सभी सदस्यों और अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि नशे से दूर रहने और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे के दलदल में धंसता जा रहा है। जो हमारे लिए चिंता का विषय है। भुट्टो ने युवा वर्ग को कहा कि वह खुद भी नशे से दूर रहें व अन्य समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। भुटटो ने कहा कि बहुत जल्द खेल मैदान भी बनाए जाएंगे। ताकि युवा वर्ग अपनी खेल प्रतियोगिताएं और बढ़ चढ़ कर कर सकें। उन्होंने ने खिलाड़ियों के लिए संस्था को 51 सौ रुपये की धनराशि भी प्रदान की। 

    इससे पूर्व विधायक से कुटलैहड़ कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी भी मिले। और कुछ समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, पूर्व प्रधान रमेश,लेखराज भारती, अध्य्क्ष तरसेम लाल सहोता, तिलक राज, मनीष भारती, रेलु, दिनेश शर्मा, सुरिंदर ठाकुर, कमल चंदेल, पूर्व प्रधान धुंदला संजीव शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीप कुमार (पिंटू लाला ) दलजीत शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • जिप सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों हेतू उप चुनाव 2 मई को – उपायुक्त

    जिप सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों हेतू उप चुनाव 2 मई को – उपायुक्त

    13, 17 व 18 अप्रैल को भरें जाएंगे नामांकन पत्र

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अंब, बंगाणा, हरोली, गगरेट, व ऊना में ग्राम पंचायत सदस्यों व जिला परिषद सदस्य के रिक्त पदों हेतू उप चुनाव 2 मई को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 13, 17 व 18 अप्रैल को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक भर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि 19 अप्रैल कसे प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी जबकि ेनामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल या उससे पहले मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विकास खंडों में रिक्त पदो ंके लिए उप चुनाव 2 मई प्रातः 8 से 4 बजे तक चुनाव करवाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि सदस्य पंचायत समिति एवं सदस्य जिला परिषद के मतों की गणना 4 मई को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर प्रातः 9 बजे आरंभ की जाएगी। 

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि  विकास खंड अंब के अंतर्गत पंचायत समिति चुरूडू के वार्ड 2 के लिए, प्रम्ब के वार्ड 4 और 5 व कटौहड़ कलां के वार्ड 9 के लिए ग्राम पंचायत सदस्य के पदों हेतू उप चुनाव करवाए जाएंगे। 

    उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड गगरेट के तहत पंचायत समिति मवां कोहलां के वार्ड 5,  चलेट के वार्ड 1, ओयल के वार्ड 7, रायपुर के वार्ड 5 व अमलैहड़ के वार्ड 2 में पंचायत सदस्यों के रिक्त पदो ंके लिए उप चुनाव आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त लोअर भंजाल के वार्ड 17 में जिला परिषद सदस्य के रिक्त पद हेतू उप चुनाव होगा।


    उन्होंने बताया कि विकास खंड ऊना के अंतर्गत पंचायत समिति बीनेवाल के वार्ड 4, सुनेहरा के वार्ड 3, बहडाला के वार्ड 4 व चताडा के वार्ड 4 में ग्राम पंचायत सदस्य के पदो ंके लिए उप चुनाव होंगे। राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड हरोली के तहत पंचायत समिति बाथू के वार्ड 5, बालीवाल के वार्ड 11 व खड्ड के वार्ड 6 में ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों हेतू उप चुनाव करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विकास खंड बंगाणा में पंचायत समिति डीहर के वार्ड 5 में ग्राम पंचायत सदस्य के पद हेतू उप चुनाव होगा।

  • जल शक्ति विभाग संतोषगढ़ से सेवानिवृत्त हुए अशोक कुमार

    जल शक्ति विभाग संतोषगढ़ से सेवानिवृत्त हुए अशोक कुमार

    ऊना/सुशील पंडित : जल शक्ति विभाग संतोषगढ़ में 37 वर्ष सेवाएं देने के बाद पम्म ऑपरेटर अशोक कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्थानीय कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों ने उनके लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। एसडीओ जसवंत सिंह, जेई अशोक कुमार व जेई रविन्द्र सैनी ने उनकी सेवाओं की सराहना की। पम्प ऑपरेटर अशोक कुमार को भावी सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और विभाग की ओर से शाल, पगड़ी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने पम्प ऑपरेटर अशोक कुमार के कर्तव्य निष्ठा से भरे लंबे कार्यकाल को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बताया। कहा एक ही स्थल पर इतने लंबे कार्यकाल में टिका रहना ऊपर से स्थानीय का अपनी कार्यशैली से मन जितना अपने आप में बड़ी उदाहरण है।

    उन्होंने अपनी ओर से भविष्य में भी हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन अशोक कुमार को दिया। अशोक कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान रहे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार जताया। कहा कि घर से कार्यस्थल पर आकर कभी महसूस नहीं हुआ कि यह अलग माहौल। इसे जीवन भर याद रखेंगे। इस मौके पर जल शक्ति विभाग से पवन कुमार, रणधीर शर्मा व अशोक कुमार के परिवारजनों में पत्नी राज रानी, तरसेम लाल बस्सन, बलराम महे, रामकिशन, कौशल्या देवी, रोशन लाल, गुलजारी लाल, जोगिंद्र पाल बस्सन, सुरेश कुमार, रमन कुमार, बीरबल, चरणदास, संदीप कुमार, सुनील, रंजना, पूनम, जतिंदर कुमार, अक्षय सहित स्टॉफ कर्मी मौजूद रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : 4161 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੱਕੇ ਤੋਰ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 4161 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੱਕੇ ਤੋਰ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿਚ 4161 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਦਾ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਜਤਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ  ਸਕੂਲਾ ਵਿਚ ਅਲੋਟਮੈਂਟ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਧਰਨਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਧਰਨੇ ਵਿਚ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਕੁਝ ਮੰਗਾਂ ਰੱਖਿਆਂ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਮੰਗ ਇਹ ਹੈ ਕਿ 4161 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਟੇਸ਼ਨਾ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਵਾ ਕੇ ਜਲਦੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ ਜੀ ਕਿਉਂਕਿ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਦੁਸਰਾ 14161 ਦੀ ਇੱਕ ਇੱਕ ਸੀਟ ਭਰੀ ਜਾਵੇ : Doubling ਅਤੇ ਜੋ Absent ਹੋਏ ਨੇ, ਕੱਢ ਕੇ Zid ਸੈਲੇਕਸ਼ਨ ਲਿਸਟ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ, ਤੀਸਰਾ ਡੀ ਪੀ ਅਤੇ ਮਿਊਜ਼ਿਕ ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਦੀਆਂ ਲਿਸਟਾਂ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ, ਚੌਥਾ 4161 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿਚ ਸਟੇਸ਼ਨ ਖੋਲ੍ਹੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਸੋਧ ਪੱਤਰ ਅਨੁਸਾਰ ਹੁਣ ਇਹ ਭਰਤੀ ਬਾਰਡਰ ਕੇਡਰ ਦੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮੈਥ, ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਬੈਕਲਿੰਗ ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਦੀਆਂ 598 ਪੋਸਟਾਂ ਨੂੰ ਡੀਰਿਜਰਵ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਮਿਲ ਸਕੇ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇੱਥੇ ਬਹੁ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਵੀ ਪਹੁੰਚ ਚੁਕੀ ਹੈ।