Blog

  • डीए की भुगतान होने पर पेंशनरों ने सरकार का जताया अभार

    मेडिकल बिलों का  भुगतान न होने पर जताया रोष

    बद्दी/ सचिन बंसल : पेंशनर वेल्फेयर एवं वरिष्ठ नागिरक एसोसिएशन  की बरोटीवाला इकाई की बैठक में 75, 70 ,65 व 60 साल पूरे करने पर सरकार की ओर से 35. 20. 18 व 15 फीसदी का  बेसिक पेशन का भुगतान तथा 4 फीसदी डीए का भुगतान करने पर सरकार का अभार जताया गया। बरोटीवाला में  आयोजिजत बैठक में  पेंशनरों ने सरकार से अनुरोध किया है कि 2016 से मिले नए वेतनमान का  बकाया एरियर शीघ्र दिया जाए। और सभी पेंशनरों को इस एरियर का भुगतान एक मुश्त किया जाए। 12 फीसदी डीए का भुगतान करने की भी मांग रखी गई।  पुरानी मांग 65, 70 वल 75 वर्ष पूरा करने पर मिलने वाले 5, 10 व 15 फीसदी  डीए को उनकी नई पेंशन में जोड़ा जाए।  इकाई के अध्यक्ष उदय राम चौधरी ने कहा कि यह सरकार पुरानी मांग है और अभी तक पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिला है।

    अधिकतर पेंशर 80 साल पूरे कर चुके है और बीमार रहते है।  उनके मेडिकल बिल लंबित पड़े है। सरकार की ओर से मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान नहीं हुआ है।  प्रदेश में दो लाख पेंशनर है।  प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी सरकार के संपर्क में रहते है लेकिन अभी तक  उनका वेतन एरियर व मंहगाई भत्ते का एरियर लंबित है। केंद्र की तर्ज पर हिमाचल के पेंशनरों को इसका लाभ दिया जाए। सभी पेंशनरों ने पे फिक्सेशन के मामले एजी आफिस में पहुंच गए है।  लेकिन अभी तक अधिकतर पेंशनरों के मामले लंबित है।  बैठक में उदय राम चौधरी के अलावा ओमप्रकाश शर्मा,  रामदास, अमरनाथ, शेरू राम, भगत राम, गीता राम, मदन सिंह, गीता राम तनवर उपिस्थत रहे।
  • बद्दी को अस्त व्यस्त कर गया तूफान

    बद्दी को अस्त व्यस्त कर गया तूफान

    भटौली कलां में कारखाने की चिमनी हुई जमींदोज

    जिस समय हादसा हुआ उस समय नहीं था शैड में कोई

    बददी/ सचिन बंसल : शुक्रवार रात्रि बददी में आए भयंकर तूफान में लोगों, आजमन, दुकानदारों, व्यापारियों व उद्योगों का भारी नुक्सान हुआ। कहीं होर्डिंग बैनर व साईन बोर्ड टूटे तो कहीं दुकानदारों का सामान अस्त व्यस्त हो गया। भटौली कलां स्थित आईवीएम फार्मेसिया प्लाट नंबर-5 की चिमनी इस भारी तूफान की चपेट में आई गई। इस हादसे में चिमनी जहां गिरी वहां पर कोई काम नही कर रहा था वरना भारी नुक्सान हो सकता था। संचालक संदीप गर्ग ने बताया कि इस हादसे में उनकी कंपनी की चिमनी गिरने से उनका लाखों का नुक्सान हुआ है। उन्होने कहा कि गनीमत रहे कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।
  • स्विंग फेंकने में माहिर इस दिग्गज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

    नई दिल्ली: इंग्लैंड के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने निजी बयान के जरिए इसकी घोषणा की है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। एंडरसन का टेस्ट करियर 21 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने अपने दम पर इंग्लैंड की टीम कई मैच जिताए हैं।  दुनिया की किसी भी पिच पर वह विकेट लेने में सक्षम रहे हैं। जेम्स एंडरसन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बस यह कहने के लिए एक नोट कि लॉर्ड्स में गर्मियों का पहला टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा। अपने देश के लिए खेलते हुए ये 20 साल बहुत ही अद्भुत रहे हैं। मैंने उस गेम को खेलते हुए शानदार पल बिताए हैं, जो मुझे बचपन से पसंद है। इंग्लैंड के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर जाना मैं बहुत मिस करूंगा। मैं जानता हूं कि अब दूसरों को उनके सपनों को साकार करने देने का यह सही समय है। 

    एंडरसन ने कहा कि अपनी फैमिली और माता-पिता के प्यार और समर्थन के बिना मैं यह नहीं कर पाता। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। उन खिलाड़ियों और कोचों को भी धन्यवाद जिन्होंने इस काम को बेस्ट बनाया। मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं। जिन्होंने मुझे सालों तक सपोर्ट किया है। उन सभी का भी मैं धन्यवाद करता हं। यह बहुत मायने रखता है। 41 साल के जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए साल 2003 में लॉर्ड्स में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट अपने नाम किए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 700 विकेट लेने वाले इकलौते फास्ट बॉलर हैं। 41 साल की उम्र में भी उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। एंडरसन स्विंग फेंकने में माहिर प्लेयर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 194 वनडे मैचों में 269 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 19 T20I मैचों में उनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं।

  • सड़क तोड़ने से रोका तो होटल मैनेजर सहित दो के साथ मार-पीट, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना मुख्यालय के समीप नटराज होटल के पीछे एमसी कमेटी द्वारा बनाए गए रास्ते को तोड़ने को लेकर मारपीट हो गई।मारपीट में होटल मैनेजर सहित दो को चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाप व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नटराज होटल के मैनेजर वरुण कुमार निवासी मंडी ने बताया कि वह नटराज होटल में कार्यरत हैं।जव मैं अपनी ड्यूटी पर था तो होटल के पीछे एमसी कमेटी ऊना द्वारा  बनाए गए रास्ते को एक जेसीबी मशीन द्वारा उखाड़ा जा रहा था। वरूण ने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर को ऐसा करने से रोकना चाहा, तो ओम प्रकाश मेहता व उसके बेटे ने रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। मारपीट में सिर व पीठ में चोटें पहुंची हैं। इस संबंध में मैंने जानकारी होटल मालिक को दी, तो मालिक का भतीजा मौके पर पहुंचा, तो दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।  पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत 55 पात्र महिलाओं का चयन

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद ने अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2024-25 के लिए जिला ऊना की 55 पात्र महिलाओं का चयन किया हैं। चयनित महिलाओं को एक वर्ष के लिए हर माह 750 रुपए प्रत्येक की दर से राशन वितरण किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से शुरु इस प्रकल्प के तहत पिछले 11 वर्षो में दानवीर लोगों के सहयोग से 620 पात्र विधवा महिलाओं को 45 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में भी 55 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी।

    उन्होंने बताया कि नए सत्र 2024-25 के लिए 55 महिलाओं को चुना गया हैं। इन महिलाओं को अप्रैल 2024 से लेकर मार्च 2025 तक एक वर्ष के लिए राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को हर तीन माह बाद आयोजित कार्यक्रम में राशन सामग्री प्रदान की जाती है। 26 मई को होगा राशन वितरण समारोह हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2024-25 के लिए चयनित जिला ऊना की 55 पात्र महिलाओं  को 26 मई,2024 रविवार को सुबह 10 बजे होटल सुविधा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में तीन माह का राशन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज सभी को अपना आर्शीवाद देंगे।

    इन महिलाओं का हुआ चयन बडूही से नीलम कुमारी, बीटन से रजनी देवी, नारी से पूजा देवी, पंडोगा से वीना देवी, रक्कड़ कालोनी से मोनिका शर्मा, संतोषगढ़ से अंजू बाला, जनकौर से शंकुतला देवी, ईसपुर से आरती देवी, अपर अरनियाला से नीलम देवी, बहडाला से मोनिका देवी, बहडाला से रमा देवी, भद्रकाली से रीटा देवी, चताड़ा से शोभा रानी, पूबोवाल से सीमा देवी, पूबोवाल से पूजा रानी, धर्मपुर से तृप्ता देवी, लोअर बसाल से पूनम देवी, सनोली से मोनिका रानी, अपर अरनियाला से रोशनी देवी, कुठार कलां से किरण बाला, बहडाला से सुमन, अपर अरनियाला से प्रमिला देवी, कोटला कलां से सीमा देवी, सैंसोवाल से प्रीती कुमारी, बल्ह से राकेश कुमारी, बसाल से संदेश कुमारी, आबादा बराना से कांता देवी, बसदेहडा से सोनिया, बढेड़ा से मीना कुमारी, कुठार खुर्द से प्रवीण कुमारी, भलोला से निशु रानी, ईसपुर से मीना कुमारी, नारी से रमा कुमारी, बसाल से सीमा रानी, रायपुर सहोड़ा से सुनीता देवी, पंडोगा से शीतल देवी, कर्मपुर से तेजो, बहडाला से पूनम देवी, बदौण से बबिता, रायपुर उपरला से रुचि शर्मा, चौकीमन्यार से सोनिया देवी, नंगल खुर्द से परमजीत कौर, झलेड़ा से नीलम रानी, देहलां से आशा रानी, लोअर बसाल से संजीव कुमारी, वार्ड नंबर चार ऊना से हरजीत कौर, बडूहा से नीलम देवी, लोअर बसाल से रीना रानी, वार्ड नंबर 10 ऊना से शंकुतला देवी, थानाखास से समतोली, खुरवाईं से नीलम देवी, खुरवाईं से विद्या देवी, वार्ड नंबर 11 ऊना से आशा देवी व गगरेट से नीतू देवी शामिल हैं।

  • रात में खड़ी बस के चुरा लिए टायर

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने बस के टायर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में हेमराज शर्मा ने बताया कि यह स्वामी राम तीर्थ स्कूल में बतौर ड्राइवर तैनात है। बीती 3 मई को इस ने बस संख्या (एचपी 72-3713)को रोज़ की तरह स्कूल के सामने सड़क पर खड़ा किया था, सुबह जब आकर देखा तो बस के दो टायर रिम सहित चोरी हो गए थे।जिन की कीमत लगभग बत्तीस हजार रुपए है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • अनुराग संसदीय क्षेत्र मुद्दों को छोड़ करते हैं मोदी का गुणगान: रायजादा

    अनुराग संसदीय क्षेत्र मुद्दों को छोड़ करते हैं मोदी का गुणगान: रायजादा

    कहा, चौके छक्कों की बात करने वाले केंद्रीय मंत्री को जनता करेगी बोल्ड

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा शनिवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत लमलेहड़ा सहित अन्य क्षेत्र में कार्यकर्ताओं सहित अपने पक्ष में वोट मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पास खुद के किए कार्यों को दिखाने के लिए जनता के पास कुछ नहीं है। जब भी प्रदेश या हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होते हैं, तो अनुराग ठाकुर सिर्फ मोदी का ही गुणगान करने में समय बीताते हैं। अनुराग हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास करने में पूरी तरह से फेल हुए हैं। 

    रायजादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हमेशा ही मोदी ने किया, वो किया की बात रटते रहते है, लेकिन इतनी मोदी भक्ति करने के बाद भी आपदा के समय प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं  करवा पाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि विकास की बात छोडक़र भाजपा मात्र धर्म व जातिवाद के नाम पर राजनीति कर वोट बिटोरना चाह रही है, लेकिन भाजपा अपने इस मिशन में सफल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री इन दिनों चौके व छक्के लगाने की बात कर रहे है, लेकिन जनता के पनप रहा आक्रोश को नहीं दे पा रहे हैं। सतपाल रायजादा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता अनुराग ठाकुर को बोल्ड करने के लिए तैयार बैठी हुई है। इसका अंदाजा स्वयं केंद्रीय मंत्री को पता चल गया, जिसकी बौखलाहट चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर बार मोदी के सहारे नैय्या पार नहीं हो पाएगी।
  • धर्मपुर में श्री राम कथा समाग्म

    धर्मपुर में श्री राम कथा समाग्म

    मर्यादा पुरषोत्तम राम के उच्च आदर्शों को अवश्य अपनाएं : कथा व्यास राधा
    ऊना/सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के अंतर्गत बाबा योगी नाथ किरणी ढिग मंदिर धर्मपुर में श्रीराम कथा  का समागम जारी है । कथा व्यास राधा ने संगतो को मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के उच्च आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। कथा दौरान कथा व्यास राधा ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए राजपाठ को ठुकराकर 14 वर्ष का वनवास जंगलों में काटा। इस दौरान कई प्रकार की विपत्तियों को झेला। उन्होंने भगवान श्रीराम के वृतांत भी सुनाए। माता-पिता कभी भी अपने बच्चों का बुरा नहीं चाहते है। उन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान हुई घटनाओं का विस्तार से चित्रण किया। इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन सभा के सेवादार प्यारा सिंह, शिव शशि कंवर  आदि ने बताया कि हर वर्ष की भांति धर्मपुर के किरणी ढिग मंदिर में धार्मिक समागम होता है। कथा समय रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक है । 17 मई तक जारी रहेगी। कथा उपरांत श्रद्धालुओ के लिय भोजन की व्यवस्था की गई है। 17 मई को समापन के मौके पर बिशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
  • विधायक बनने के बाद कुटलैहड़ की जनता के साथ मुझे भी सरकार से थी उम्मीद: देवेंद्र भुट्टो

    विधायक बनने के बाद कुटलैहड़ की जनता के साथ मुझे भी सरकार से थी उम्मीद: देवेंद्र भुट्टो

    14 माह में सुक्खू सरकार की कोई उपलब्धि नहीं,सब मित्र मंडली को खुश करने में बिताया समय

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ की जनता ने जब मुझे 14 माह पूर्व विधायक बनाकर शिमला भेजा तो कुटलैहड़ की जनता के साथ साथ मुझे भी राज्य सरकार से बड़ी उम्मीद थी। कि अब हम कुटलैहड़ की जनता की दिल खोलकर मदद और कुटलैहड़ की समस्याओं को खत्म करेंगे। लेकिन 14 माह के कार्यकाल में सीएम साहब ने केवल मित्रों की सुनी और जो हमने कुटलैहड़ की जनता के कार्य बताए, उस एक भी कार्य की अनुमति सरकार से नहीं मिली। अब सुक्खू सरकार में मित्र मंडली के सदस्य बताएं कि आखिर कुटलैहड़ के बिकास कार्य को क्यों रुकवाया। हम से प्रश्न पूछने की बजाए कुटलैहड़ की जनता के सामने अपना असली चेहरा दिखाकर हकीकत बताएं। कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो हजारों की संख्या में कुटलैहड़ से कार्यकर्ताओं के साथ हमीरपुर रवाना होने से पूर्व मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य और हमारा संकल्प साफ है।

    और मेरे देव तुल्य कुटलैहड़ की जनता मुझे भली प्रकार जानती है। कि हम कितने ईमानदार और जितने झूठे है। इस बात का विपक्ष से प्रमाण लेने की मुझे जरूरत नहीं है। भुट्टो ने कहा कि राजनीति करना उनका पेशा है। जिन्हे राजनीति विरासत में मिली होगी हम तो गरीब परिवार से उठे, मेहनत की। प्रभु के साथ साथ माता पिता का भरपूर आशीर्वाद और प्यार मिला। और उनके आशीर्वाद से बीस वर्ष नंबर बन होकर ठेकेदारी करके यहां तक पहुंचे है। देवेंद्र भुट्टो ने सीएम सुक्खू के 15 करोड़ के खरीद फरोख्त ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महोदय को अब सोते जागते 15 करोड़ सूटकेस ही दिखाई देते हैं। उन्हे शायद ज्ञात नहीं कि 15 करोड़ हम सालाना टैक्स सरकार को देते आ रहे है। भुट्टो ने कहा कि अगर सौ करोड़ की बात मुख्यमंत्री मंच से हमारे खरीद फरोख्त होने की करते तो हमें भी गर्व होता।

    भुट्टो ने कहा कि झूठ की हांडी ज्यादा दिनों तक नहीं चढ़ती है। पाप का घड़ा एक दिन फूट जाता है। पहले झूठी गार्ंटियों के सहारे सत्ता की कुर्सी और अब झूठ पर झूठ बोल कर चुनाव नहीं जीता जायेगा। भुट्टो ने कहा कि आज देश मोदी मय हो चुका है और कांग्रेस देश और प्रदेश में लुप्त होती जा रही है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, पूर्व प्रधान पूर्ण सिंह राणा, अभय सिंह राणा,अरुण मनकोटिया,सुदर्शन शर्मा के अलावा हजारों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • पंजाब : छप्पड़ में तैरता मिला युवक का शव

    पंजाब : छप्पड़ में तैरता मिला युवक का शव

    तरनतारन : झबाल इलाके के सराय अमानत खां थाने की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जानकारी देते हुए थाना सराय अमानत खां की SHO रजिंदर कौर ने बताया कि गांव ढंड के छप्पड़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला था। उस व्यक्ति ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और पीठ पर ग्रे प्यूमा टैग लगा हुआ था। उसने काला पजामा पहना हुआ था।

    मृतक की उम्र लगभग 27/28 वर्ष है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अमृतसर के शवगृह में भेज दिया गया है। जिसको पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा।