Blog

  • सुक्खू का चहेतों को लाभ पहुंचाना महंगा पड़ा: भाजपा

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य में जारी राजनीतिक संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सुक्खू सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की टीम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस सरकार को अपनी ही गारंटियों में दबा हुआ बताया। टीम का कहना था कि कि सरकार ने भारी भरकम गारंटियां बताकर जनता को झांसे में लिया था। सत्ता मिलने के बाद जब वो गारंटियां पूरी करना भारी पड़ने लगा तो सरकार टूटने लगी। गारंटियों का बोझ कांग्रेस विधायकों को अधीर कर रहा था। कांग्रेस विधायक नाराज होते गए और धीरे धीरे उन्होंने अपनी ही सरकार से किनारा करना सही समझा।

    पिछले 14 महीनों की बात करें तो सरकार तानाशाही रवैये के साथ आगे खिसक रही थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपने चहेतों को लाभ पहुंचाते जा रहे थे और कांग्रेस के बाकी विधायक पिछड़ा और उपेक्षित महसूस करने लगे। यही लाभ उनके लिए हानि लेकर आया। चहेतों को लाभ पहुंचाना बहुत महंगा पड़ गया। अपनी ही सरकार की उपेक्षा बागी विधायकों को राज्य के हित में खड़े होने को मजबूर कर गई। उन कांग्रेसी विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की सुनी और हिमाचल पर थोपे जा रहे बाहरी नेतृत्व को नकार दिया।

    उन 6 विधायकों को इसी बात का दर्द था कि उनकी पार्टी राज्यसभा के लिए एक हिमाचली चेहरा भी ढूंढने में नाकाम रही। एक नेता को राज्यसभा भेजना भी जिस पार्टी के लिए मुश्किल हो रहा हो उसके साथ कब तक निभने वाली थी। यही कारण था कि उन 6 विधायकों ने हिमाचली के हित के लिए अपने हित दांव पर लगा दिए। इसलिए अब यह सरकार थोड़े दिनों की मेहमान है। प्रेस विज्ञप्ति में युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता विकास पुरी, उपाध्यक्ष जयबीर सिंह ठाकुर, ऊना मंडल प्रधान रुपिंद्र सिंह देहल, अनीश ठाकुर, हरप्रीत सिंह, संदीप टिकड़ा, बलराम भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।
  • महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार घायल

    ऊना/सुशील पंडित : घनारी तहसील के लोअर भंजाल गांव में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने बेटे को रोटी देने जा रही एक मां को पीछे से आ रहे मोटरसाइिकल से टक्कर लग गई। इस टक्कर के बाद महिला और बाइक चालक घायल हो गए। महिला के बेटे अमित सोनी ने बताया कि वह भंजाल में मीट की एक दुकान चलाता है। शनिवार दोपहर बाद उसकी माता सरला देवी उसके लिए खाना लेकर सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर चल रही थी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक उनसे टकरा गई। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। बाइक चालक का नाम फूल कुमार पुत्र विन्दीपा साहनी गांव टटेहडा बताया जा रहा है। सरला की एक टांग में गंभीर चोट आई है और फूल कुमार भी घायल है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • अनुराग की स्वास्थ्य योजना का जनता को मिल रहा लाभ : लक्खी

    जनता से जुड़े मुद्दों को सुलझाकर बने परिश्रमी नेता 
    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा प्रवक्ता लखबीर सिंह लक्खी ने जारी व्यान में कहा है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच के चलते जनता के हितों में जन कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ा रहे है । उन्होंने बताया कि सांसद स्वास्थ्य मोबाइल वैन के माध्यम से रोजाना हजारों लोगों का स्वास्थ्य उनके घर द्वार पर ही जांचा जा रहा है व उनको निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि यह प्रयास केंद्रीय मंत्री की जनता के प्रति सोच को दर्शाता है कि केंद्रीय मंत्री किस तरह से आम जन मानस के स्वास्थ्य के प्रति चिंता ही नही करते बल्कि उनके लिए काम भी करते है । उन्होंने कहा कि आम जनता को घर द्वार पर मिल रहा यह लाभ बहुत बड़ा है जिसमे डॉक्टरों की निगरानी में उनके टेस्ट किये जाते है व रोपोर्ट के अनुसार उनका उपचार भी घर द्वार पर ही किया जाता है । पूरे संसदीय क्षेत्र के साथ साथ हरोली विधानसभा में भी रोजाना सांसद स्वास्थ्य सेवा के गाड़ी घूमकर केम्प लगाती है व उपचार भी करती है जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को हो रहा है ।

    उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की इसी सोच के चलते जनता भी उनके साथ है व आगामी लोकसभा चुनावों में जनता फिरसे अनुराग ठाकुर को संसद पहुँचाएगी जिससे वह पहले से भी ज्यादा बड़े स्तर पर लोगो की सेवा करेंगे । उन्होने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए है व बहुत बड़े प्रोजेक्टों को अपने क्षेत्र में स्थापित करवाया है तथा आने वाले समय मे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हो इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार से बल्क ड्रग पार्क जैसा प्रोजेक्ट हिमाचल के हरोली को दिलवाया है जिससे पीर ऊना जिला की बेरोजगारी खत्म होगी । उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर एक परिश्रमी नेता है जो हर समय अपने क्षेत्र को आगे ले जाने व जनता के जुड़े हितों को निरन्तर आगे बढ़ा रहे है जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को हो रहा है ।
  • फगवाड़ा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौ’त

    फगवाड़ा/राजेश: नकोदर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। शव मिलने से दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा की पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है।

  • पंजाब : गाड़ी ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब :  गिद्दड़बाहा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के पिता के मुताबिक मृतक युवक का पुलिस भर्ती के लिए चयन हुआ था और मेडिकल के बाद उसे ज्वाइन करना था। लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक जसपाल सिंह के पिता ने बताया कि उनके बेटे हरमंदर सिंह का 10 मार्च को मेडिकल था और उसके बाद उसे पंजाब पुलिस में भर्ती होना था।

    वह घरेलू काम के लिए कल गिद्दड़बाहा आया था और अपने एक अन्य दोस्त के साथ गिद्दड़बाहा से गांव फकरसर जा रहा था कि गिद्दड़बाहा-मलोट मुख्य मार्ग पर एक गाड़ी ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी और वह स्कूटी सहित डिवाइडर पर युवक का सिर टकरा गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल है और उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने इस मामले में न्याय की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : पोल्ट्री फार्म में कर्मचारी की हुई ह’त्या, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के निहाल सिंह वाला के गांव रणसी स्थित एक पोल्ट्री फार्म में संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय व्यक्ति बालौर सिंह पुत्र करनैल सिंह का शव मिलने से दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक ने इसकी सूचना परिजनों और मौके पर पुलिस को दी। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता करीब 18 साल से इसी पोल्ट्री फार्म में काम कर रहे थे और सुबह करीब 8 बजे उन्हें पोल्ट्री फार्म के मालिक का फोन आया कि उनके पिता घायल हो गए है।

    उन्होंने कहा कि जब हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हमारे पिता की मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है और आरोप लगाया है कि यह हत्या भी हो सकती है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक पोल्ट्री फार्म में एक काम करने वाले व्यक्ति की कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसका कत्ल कर दिया गया। मृतक के बेटों के बयानों के अधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : हमलावरों ने ऑटो ड्राइवर पर तलवारों से किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसर : बस स्टैंड के पास ऑटो ड्राइवर ने दूसरे ड्राइवर पर सरेआम तलवारों से हमला कर दिया। युवक का हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती है और न्याय की मांग कर रहा है। घायल सुखराज सिंह ने बताया की वो भाई लालो जी नगर निवासी है, वह ऑटो चलाता है।

    वह बस स्टैंड के नजदीक हेयर कटिंग करवा रहा था तो आरोपी जोबन और पवन अपने दोस्तों के साथ उसे खींच कर बाहर ले आए। बाहर आकर उन्होंने कुछ भी बात नही की ओर उस पर हमला कर दिया। सुखराज सिंह ने बताया कि आरोपी हमेशा गुंडागर्दी करता है।

    वो ऑटो चलाते हैं और जब भी कोई अन्य सवारियों को बिठा लेता है तो वो लड़ाई शुरू कर देता है। उसी रंजिश के चलते उसने हमला किया है। फिलहाल पीड़ित ने मामले को पुलिस के पास दर्ज करवाया है। पीड़ित की मांग है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

  • अस्पताल में निःशुल्क हुई मंहगी सर्जरी, पहली बार TEP विधि से किया गया ऑपरेशन

    रांचीः सदर अस्पताल में पहली बार अत्याधुनिक TEP विधि से हर्निया का ऑपरेशन किया गया। मार्च महीने की शुरुआत में रांची सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। अस्पताल में पहली बार TEP (Totally Extra Peritoneal) विधि के द्वारा इंगुइनल हर्निया का ऑपरेशन किया गया।

    इस विधि में पेट की दीवार के परतों के बीच जगह बनाकर, हर्निया की थैली को छुड़ा कर उसे काट कर बांध देते है और फिर ‌‌प्रोलिन जाली बिछा दी जाती है। यह पूरी प्रक्रिया तीन अत्यंत छोटे छेदों के‌ माध्यम से की गई।

    जानें इस विधि की खासियत

    • रक्तस्राव नगण्य होता है।
    • दर्द बहुत कम होता है।
    • मरीज अपने दिनचर्या में बहुत जल्द (2-3 दिनों में ) वापस लौट जाते हैं।
    • चीरा का कोई दाग नहीं रहता है।
    • दोबारा हर्निया होने का खतरा ओपन‌ विधि से बहुत कम होता है।

    यह एक बहुत ही अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी मानी जाती है। इस आपरेशन को करने के लिए उच्च दक्षता की जरूरत होती है। आम तौर पर निजी और कारपोरेट अस्पतालों में संपन्न मरीज ही इसे करवाते हैं। अमूमन यह आपरेशन महंगा होता हैं। कोकर रांची के रहने वाले मरीज जय किशुन यादव (46) काफी लंबे समय से दाहिने तरफ के हर्निया से परेशान थे। उनके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं था। आपरेशन निःशुल्क हुआ।

    आपरेशन करने वाली टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे। लेप्रोस्कोपीक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, निशचेतक डॉ दीपक, डॉ विकास वल्लभ, ओटी स्टाफ– सरिता, शशि, लखन, सुशील, मुकेश, पूनम शामिल रहे। इस टीम के द्वारा इससे पहले भी 4 अलग-अलग लैप्रोस्कोपिक विधि से विभिन्न प्रकार के हर्निया के आपरेशन की शुरुआत सदर अस्पताल, रांची में की गई है। इस पूरी प्रक्रिया में सिविल सर्जन और उपाधीक्षक का विशेष योगदान रहा।

  • BJP नेता पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इंकार 

    नई दिल्ली : बीजेपी से लोकसभा टिकट मिलने के एक दिन बाद ही भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने पर सहमत नहीं है।  यह जानकारी उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जारी करते हुए लिखा कि “मै भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु, पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा”…


    बीजेपी ने पवन को आसनसोल से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ उतारा था।  टिकट के ऐलान के बाद पवन सिंह के समर्थक खुशी से झूम उठे थे।  

  • पंजाब : बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गाड़ी पेड़ से टकराई, देखें वीडियो

    होशियारपुर : हलका मुकेरियां के गांव हवेल चांग के पास दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार कुल 6 लोगों में से दूल्हे की बहन समेत ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। बारात हिमाचल से गुरदासपुर जा रही थी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सभी को मुकेरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दूल्हे व अन्य सवारों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    जहां दूल्हे की बहन और ड्राइवर को अस्पताल में छोड़कर सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए अस्पताल से चले गए। डॉक्टरों के मुताबिक दूल्हे की बहन कविता के सिर पर ज्यादा घाव होने के कारण टांके लगाए गए है। जबकि कार चालक के सिर और सीने में दर्द की ज्यादा शिकायत के चलते अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    ड्राइवर नगिंदर और बहन कविता ने बताया कि कार में दूल्हे समेत कुल 6 लोग दूल्हे से शादी करने के लिए सुबह करीब 2 बजे हमीरपुर से निकले थे। कार में दूल्हे की 2 बहनें और 2 भाई मौजूद थे। जैसे ही कार तलवाड़ा मुकेरियां के नजदीक गांव हवेल चांग के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद राहगीरों की मदद से हमें मुकेरियां में भर्ती कराया गया। हादसे में ड्राइवर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।