Blog

  • आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विषय में ललड़ी व पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विषय में ललड़ी व पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आपदा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से पूर्वी कला मंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा गीत संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण के साथ-साथ आपदा की स्थिति में अपना व दूसरों का बचाव करने बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। नाट्य दल के ब्रह्मदास, धर्मपाल, रणवीर, अर्चना व नीतू इत्यादि कलाकारों लघु नाटक के माध्यम से आपदा के विषय में कई महत्वपूर्ण पहलुओं बारे ज्ञानवर्धक जानकारी दी। कलाकारों द्वारा आपदा की रोकथाम के लिए पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी एक समूह गान प्रस्तुत किया जिसमें विभिन्न किस्म की आपदाओं की रोकथाम के लिए पर्यावरण संतुलन के महत्व के विषय में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नाट्य दल के कलाकारों द्वारा गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को नशा नामक सामाजिक बुराई के दुष्प्रभावों बारे भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त ही कलाकारों द्वारा अनेक मनोरंजन व ज्ञान वर्धन कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
    कार्यक्रम के दौरान नाट्य दल ने जानकारी दी कि भूकंप अथवा भारी बारिश के कारण भवनों को होने वाले नुक्सान से बचाने के लिए भवनों के आसपास उचित जल निकासी का होना, भवनों का भूकंप रोधी व उच्च गुणवत्ता निर्माण कार्य होना, तथा निर्माण कार्य कर रहे मिस्रियों का कुशल होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पहाड़ियों और ढलानों की अवैज्ञानिक कटाई आपदा में भवन दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है जिस कारण घरों और अन्य सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को अधिक नुकसान होता है।उल्लेखनीय है कि जिला आपदा प्राधिकरण ऊना द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उद्देश्य से समर्थ 2023 के तहत जिला व्यापी आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए 1 से 15 अक्टूबर 2023 तक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला के विभिन्न हिस्सों में अनेक प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों तथा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में 4 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगड़ा तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैहतपुर में, 5 अक्टूबर को कुटलैहड़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्ह टीहरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में पूर्वी कला मंच जलग्रां के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है।
    इस कड़ी में 7 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाई तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से पूर्वी कला मंच जलग्रां के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 9 अक्टूबर 2023 को डीडीएमए द्वारा आर कला मंच के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंदौरा (अंब) तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भद्रकाली में, 10 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा व भगत राम मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भलौन में, 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय खड्ड व ओपटैक विद्या आईटीआई टकारला में, 12 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगरेट तथा घनारी में आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूबोवाल के प्रधानाचार्य एस के कालिया के अतिरिक्त समस्त स्टाफ सदस्य तथा संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के अलावा अनेक स्थानीय समाजसेवी व बुद्धिजीवी लोग भी मौजूद थे। 
  • ਪੰਜਾਬ: ਅਧਿਆਪਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਪੰਜਾਬ: ਅਧਿਆਪਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋ ਲਗਾਤਾਰ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਨਿਯੁਕਤੀਆਂ ਵੰਡੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਲੜੀ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 8736 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡੇ ਗਏ ਸਨ । ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਮੋਰਚਾ ਖੋਲ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਿਰਫ ਵੇਤਨ ਵਧਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਨਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਵਾਰ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਮੀਟਿੰਗ ਸਿਰੇ ਨਹੀਂ ਚੜੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਤੋਂ ਭੱਜ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕਈ ਅਧਿਆਪਕ ਲਗਾਤਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੁਣਵਾਈ ਨਾ ਕੀਤੀ ਤਾਂ 14 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। 

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਪੱਕਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮਨਸ਼ਾ ਸਾਫ ਹੈ । ਅਧਿਆਪਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ । ਤਾਂ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਸਲਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ।

  • पंजाबः जेल में कैदी के प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाबः जेल में कैदी के प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स मिलने से मचा हड़कंप

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां जेल में मोबाइल और ड्रग्स मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। सख्त सुरक्षा के बीच ड्रग्स और मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंच जाते हैं, यह बड़ा सवाल है। यहां एक कैदी पैरोल से वापस जेल लौटा तो उसके प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स मिली। जब जेल प्रशासन ने कैदी की चेकिंग की, तब इस बात का खुलासा हुआ।

    जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह नाम का कैदी फरीदकोट जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। वह पैरोल की छुट्टी पूरी करके वापस जेल लौटा था। इस दौरान जेल प्रशासन ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में कोई चीज छिपी होने की जानकारी मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे निकाला और जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स (हेरोइन) थी, जिसका वजन 180 ग्राम था।

    जेल अधिकारियों ने जब कैदी मनदीप सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि मोगा निवासी गुरचरण सिंह के परिवार द्वारा जेल में गुरचरण सिंह को ये ड्रग्स देने के लिए दी गई थी। पुलिस का कहना है कि बरामद ड्रग्स की कीमत लाखों रुपये में है। हेरोइन के साथ मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जेल एक्ट के आधीन दो लोगों पर केस दर्ज किया है।

    डीएसपी ने कहा कि कैदी मनदीप सिंह ने प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छिपा रखी थी। इस सूचना के बाद जेल स्टाफ ने तलाशी ली तो मनदीप सिंह के पास से ड्रग्स के साथ गुरचरण के पास मोबाइल मिला है। मनदीप सिंह फरीदकोट सेंट्रल जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। एएसआई हरचरण सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि दोनों आरोपी पहले से ही किसी अन्य मामले में जेल में हैं।

  • मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एकत्रित मिट्टी का कलश उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र को सौंपा

    मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एकत्रित मिट्टी का कलश उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र को सौंपा

    ऊना/सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र उन्ना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं युवा संस्थाओं एनएसएस,एनसीसी, रोबर रेंजर स्काउट एंड गाइड  विद्यार्थियों  पोस्टल डिपार्टमेंट  के अधिकारियों  कर्मचारीयो एवं पंचायती राज संस्थान के प्रतिनिधियों,जनप्रतिनिधियों विभिन्न विभागों  के सौजन्य से घर-घर से एकत्रित की गई मिट्टी नेहरू युवा केंद्र उन्ना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह को  महाराणा प्रताप  राजकीय महाविद्यालय अंब में भव्य रूप से आयोजित कार्यक्रम में कलश में सौंपी गई । इस कार्यक्रम में   उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक  केंद्र  पटियाला के सौजन्य से  आरके कला मंच चिंतपूर्णी की टीम द्वारा देशभक्ति गीत,लघु नाटिका एवं  लोक नृत्य के माध्यम से  जनमानस में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में जागरूकता फैलाई गई। एनएसएस के  जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर लिली ठाकुर द्वारा आए हुए तिथियां का स्वागत किया गया तथा  नेहरू युवा केंद्र उन्ना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई साथ ही साथ मेरी माटी मेरा देश  कार्यक्रम के बारे में बताते हुए  सभी  का  बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया  तथा युवाओं से आवाहन किया कि वह बढ़-चढ़कर इस तरह के कार्यों में आगे आए तथा अपनी मातृभूमि की सेवा में तत्पर रहे।
    इस अवसर पर पोस्ट डिपार्टमेंट से आए अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त  प्रतिभागियों  जनप्रतिनिधियों तथा युवा प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न इलाकों से लाई हुई मिट्टी को एकत्रित करके कलश में  भरकर उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह को भेंट की गई। इस अवसर पर NSS स्वयंसेवी ,NCC,रोबर रेंजर स्काउट एंड गाइड एवं जनप्रतिनिधियों एवं युवा प्रतिनिधियों द्वारा मिलकर पूरे बाजार में रैली निकाली गई। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय  के प्राचार्य प्रोफेसर  दर्शन कुमार द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया गया तथा इस अवसर पर  महाविद्यालय से प्रोफेसर राजेश कुमार,प्रोफेसर रेखा प्रोफेसर अमित,NSS के प्रोग्राम अधिकारी सुखदेव डॉक्टर सुजाता एनसीसी के कैडेट केयर अधिकारी अनिल वर्मा, रोवर रेंजर्स से सुजाता,सरिता एवं प्रोफेसर राजेश ठाकुर सहित, सेशन कोर्ट  अंब से अधिवक्ता शिखा भारद्वाज, मंच संचालक आकाश भारद्वाज एवं  सुरेंद्र कोडल राष्ट्रीय युवा मंडल पुरस्कार विजेता,नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवी रजत सहित प्रतिभागी एवं युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  • जालंधरः शिवसेना नेता की बढ़ी मुश्किलें, एक और मामला हुआ दर्ज

    जालंधरः शिवसेना नेता की बढ़ी मुश्किलें, एक और मामला हुआ दर्ज

    जालंधर, ENS: गढ़ा रोड पर स्थित स्पा विल्ला पर कुछ समय पहले पुलिस ने दबिश थी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने शिवसेना नेता रोहित जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हाल ही में इस मामले में रोहित जोशी की कोर्ट ने जमानत याचिका रद्द कर दी थी। जिसके बाद अब जानकारी मिली है कि एक और नए मामले में रोहित फंस गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की तरफ से रोहित जोशी पर एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला अदालत के निर्देशों पर दर्ज किया गया है। 

    जानकारी मिली है कि बारादरी थाने में रोहित जोशी के खिलाफ धारा 174 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास इंद्रजीत सिंह की तरफ से जारी आदेशों के बाद यह मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि तीन अलग-अलग केसों में वह भगौड़ा चल रहा है। उसी में से एक केस के तहत माननीय अदालत की तरफ से जिला पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। 

  • स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो घायल

    स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव  नंगल जरियाला-बनेहड़ा लिंक मार्ग पर एक सड़क हादसे में स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल की पहचान मसलूक मोहम्मद, निवासी डंगोह खास और स्कूटी चालक गुरदीप, निवासी भरवाईं के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंगल जरियाला-बनेहड़ा मार्ग पर जब एक स्कूटी लिंक रोड पर मुड़ रही थी उसी दौरान स्कूटी एक बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए हैं। दोनों के मुंह और सिर पर चोटें आई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोग घायलों को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल ले गए।जहां पर दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी चालक गुरदीप के विरुद्ध थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में अटल स्पोर्ट्स विभाग द्वारा फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत मैराथन प्रतियोगिता

    महाविद्यालय बंगाणा में अटल स्पोर्ट्स विभाग द्वारा फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत मैराथन प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई अटल स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और एनएसएस और एनसीसी इकाई के तत्वाधान फिट इण्डिया 4.0 कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में की गई। इस एक दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान उपदेश, द्वितीय स्थान करण सोनी और तृतीय स्थान गौरव ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान, खुशी ,द्वितीय स्थान, अंजना और तृतीय स्थान श्वेता शर्मा ने प्राप्त किया।
    इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्ट्स के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि फिट इंडिया अभियान यह भारत सरकार का एक महत्त्वाकांक्षी अभियान है, जिसके माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को स्वस्थ बनाने के लिए प्रयास करना है| इसके माध्यम से हमारे प्रेरणा स्त्रोतों , जो की अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहते हैं और पुर्णतः फिट हैं, उनसे मोटिवेट करवाना है | फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के द्वारा समग्र स्वास्थ्य के सभी आयामों को पूरा करना है ताकि स्वस्थ राष्ट्र,मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ रेखा शर्मा, प्रोफ़ेसर अनु अत्तरी, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर नंद लाल, कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक, एनएसएस के कैप्टन विशाल सोनी, हैड गर्ल सबिता आदि मौजूद रहे।
  • 2 स्टूडेंट्स ने कोचिंग सेंटर के बाहर टीचर को मारी गोली, देखें वीडियो

    2 स्टूडेंट्स ने कोचिंग सेंटर के बाहर टीचर को मारी गोली, देखें वीडियो

    बोले- तेरी टांग को छलनी कर दूंगा, 40 गोली मारनी हैं, 39 अभी बाकी रह गईं

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कोचिंग सेंटर के बाहर दो छात्रों ने शिक्षक को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मार दी। पैर मे गोली लगने से शिक्षक लूहलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। डाक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। गोली मारने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    खंदौली कस्बा में ही कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोप कोचिंग के दो पूर्व छात्रों पर लगाया गया है। वह कोचिंग पढ़ते थे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो शिक्षकों को 39 और गोली मारने की कह रहे हैं। घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई है।

    गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक हैं। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया। उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, हमलावर भाग निकले।

    थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे का विवाद पता किया जा रहा है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि शिक्षक के भाई योगेंद्र से कुछ देर पहले ही फोन पर पूर्व छात्र से विवाद हुआ था। कहासुनी होने पर वो कोचिंग पर आए थे। वह शिक्षक से उनके भाई के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने भाई से मिलने का कारण पूछा तो फायर कर दिया। दोनों की तलाश की जा रही है। आरोपियों का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो कह रहे हैं कि हां चच्चा कैसे गोली दई…। टाय…। कैसो गिर पड़ो। मो ते फैजल कहतें। ऐसो ही नाम न धरो फैजल। तोसे का कहते। चच्चा न गैंगस्टर (दूसरा आरोपी)। 4-6 दिन और रुक। 6 महीने बाद फिर हवा हवाई। टेम आन दें…तेरी टांग को छलनी कर दूंगो। 40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी।

  • बंगाणा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर पर ऊना थाने में भी चोरी का मामला दर्ज

    बंगाणा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर पर ऊना थाने में भी चोरी का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा पुलिस द्वारा विभिन्न चोरियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए शातिर चोर पर ऊना थाने में भी चोरी का का मामला दर्ज हुआ है।सदर थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव बसोली निवासी महिला अंजना कुमारी पत्नी स्वर्गीय सतनाम सिंह ने बताया कि वह संत निरंकारी मिशन हरियाणा की अनुयाई है व सेवा करने के उद्देश्य से समालखा गई हुई थी, इस दौरान उसने अपने घर की रखवाली के लिए अपनी देवरानी सीमा देवी को कह रखा था। अंजना ने बताया कि उसकी देवरानी रोजाना सुबह-शाम उसके घर की लाइट बंद करने और जलाने जाती थी। एक अक्टूबर को सीमा देवी ने अंजना के घर के ताले टूटे हुए देखे तो उसने अंजना को फोन कर चोरी होने की सूचना दी। अंजना जव अपने घर वापिस पहुंची तो काफी सामान चोरी होना पाया गया। 
    बंगाणा पुलिस द्वारा पकड़े गए संदीप सिंह निवासी गांव थोथियांडा,वावा वकाला जिला अमृतसर के पास अंजना ने अपना सामान होने की पुष्टि की, व वीरवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर थाना सदर में संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाबः 2 कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत 

    पंजाबः 2 कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत 

    बठिंडाः जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुक्तसर रोड पर जेएस पैरामाउंट स्कूल के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलने पर समाज सेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर मनिंदर सिंह एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार बठिंडा की ओर आ रही थी, दूसरी आई10 ग्रैंड कार मुक्तसर की ओर जा रही थी।

    ऑल्टो कार में सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। संस्था की एंबुलेंस वहीं दूसरी एंबुलेंस ने घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया, थाना सदर में प्रारंभिक कार्रवाई के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के शव को भी सिविल अस्पताल ले जाया गया।

    मृतक की पहचान नछत्तर सिंह (61 वर्ष) पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव विश्वनंदी और घायल की पहचान दीपक चावला (23 वर्ष) पुत्र मनोज चावला निवासी कमल सिनेमा गली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।