Blog

  • पंजाबः इस इलाके में नशे से 10 महीने में 4 भाइयों की हुई मौत

    पंजाबः इस इलाके में नशे से 10 महीने में 4 भाइयों की हुई मौत

    लोगों से मांगकर पेट भरती है नेत्रहीन बुजुर्ग महिला

    महिला ने कहा-आज तक किसी अधिकारी ने नेता ने नहीं की कोई मदद

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नशे से हो रही मौतों का आंकड़ा आज भी कम नहीं हो रहा है। वहीं जिले में एक नेत्रहीन बुजुर्ग महिला के 4 बेटों की पिछले 10 महीने में नशे से मौत होने का मामला सामने आया है। ऐसे में अब बुजुर्ग महिला के पास यादों के लिए बेटों की तस्वीरें ही रह गई है। 70 वर्षीय ताजो नामक महिला तस्वीरों में बेटों को देखकर गले लगाती और चुमती रहती है। वह नहीं जानती की कौन सी तस्वीर किसकी है, लेकिन वह कहती है कि यह मेरे बेटे है। बुजुर्ग महिला के पास सिर्फ एक कुंवारी नेत्रहीन बेटी है। दोनों मांग कर रोटी खाते है। महिला इतनी बेबस है कि दीवारे पकड़कर वह चलती है और उसका मार्ग दर्शन करने वाला कोई नहीं है। बताया जा रहा है कि उसका एक बेटा है जो गांव छोड़कर कहीं चला गया है। 

    मीडिया से बात करते हुए बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके 5 बेटे और 4 बेटियां हैं। 50 साल का बड़ा बेटा भोला 3 बच्चों का पिता था। 48 साल सुखदेव के 4 बच्चे थे। 46 साल के कमलजीत एक बेटी के पिता थे और 44 साल के बलविंदर अविवाहित थे। चारों मजदूरी करके घर चलाते थे। महिला ने बताया कि वह मेरा और अपनी बहन वीणा का ख्याल रखता थे।’ महिला ने बताया कि उसके पति की लगभग 10 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। 

    महिला ने बताया कि इसके बाद चारों बेटों ने ऐसी शराब पी कि एक-एक कर उनकी मौत हो गई। सबसे पहले कमलजीत की मौत 6 जनवरी 2020 को हुई थी। इसके बाद 10 सितंबर 2020 को भोला, फिर बलविंदर और सुखदेव की मौत हो गई। महिला ने बताया कि कुंवारी बेटी वीणा उसके साथ रहती है। वह अपनी आंखों से देख भी नहीं सकती। महिला ने बताया कि  मैं बेटों को समझाती था कि नशे का अंत बुरा होगा लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने नशा तो नहीं छोड़ा लेकिन दुनिया छोड़ दी।

    बुजुर्ग महिला ने आगे बताया कि अगर मेरी आंखें होती तो मैं उन्हें नशा करने से रोक देती और उनका इलाज करवाती। उन्होंने कहा कि वह मुझे इस तरह तड़प-तड़प कर मरने के लिए ना छोड़ देते। महिला ने कहा कि मेरे जीवन में असल अंधकार तो अब आया है। हर दिन गुजारना कठिन होता जा रहा है। महिला ने कहा कि शराब ने उसका घर बर्बाद कर दिया। बेटों की मौत के बाद उनकी पत्नियां भी अपने बच्चों के साथ घर चली गईं। 3 बेटियों की शादी हो चुकी है और उनका अपना घर है। महिला ने कहा कि मैंने कभी अपनी बेटियों को यहां घर पर आने के लिए नहीं कहा, ताकि वे अपने घर में खुश रहें। महिला ने कहा कि मेरा जीवन बर्बाद हो गया है।

    बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह अपना और अपनी बेटी का पेट भरने के लिए आसपास के घरों से रोटी मांगकर लाती है। महिला ने कहा कि उसे आसपास के गांवों के लोग मिलते रहते है लेकिन कोई अधिकारी या कोई नेता उसके पास नहीं आया। महिला ने कहा कि ना ही किसी ने कोई मदद भेजी है। महिला ने कहा कि घर की छत से पानी रिस्कता है, ऐसे में उसे घर की छत के नीचे अपना सिर ढकना कठिन है। महिला ने कहा कि बेटे होते तो आज यह चिंता न होती। महिला ने कहा कि मैं तो यही कहूंगा कि मेरी आंखें नहीं थीं, इसलिए मैं अपने बेटों को नहीं बचा सकी। इस दौरान महिला ने लोगों से अपील की है कि चाहे कुछ भी हो, वह अपने बेटों को नशों से बचाएं।

  • Water Apple खाने से मिलेंगे शरीर को ये 6 फायदे

    Water Apple खाने से मिलेंगे शरीर को ये 6 फायदे

    Water Apple Health Benefits: शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करने की जरूरत होती है। सेब, केला, अमरूद और अंगूर जैसे फलों का सेवन तो हर कोई करता है.। आप ज्यादातर फलों के फायदों के बारे में भी भलिभांति जानते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ‘वॉटर एप्पल’ का नाम सुना है, या कभी इस करिश्माई फल का सेवन किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस फल के ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप वॉटर एप्पल का सेवन करना भी शुरू कर देंगे। वॉटर एप्पल एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में ज्यादातर देखा जाता है। यह फल भारत के भी कुछ राज्यों जैसे- केरल और आंध्र प्रदेश में भी पाया जाता है। आइए जानते हैं आपको वॉटर एप्पल क्यों खाना चाहिए। 

    Water Apple क्यों फायदेमंद

    1. बॉडी को रखता है हाइड्रेट: गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी देखी जाती है और डिहाइड्रेशन हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप वॉटर एप्पल का सेवन कर सकते हैं।  यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।  

    2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: वॉटर एप्पल गैलिक एसिड, टैनिन और क्वेरसेटिन जैसे स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये फ्री रेडिकल्स से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को भी कम करता है। 

    3. वजन घटाना: वॉटर एप्पल का सेवन करके आप अपने बढ़े हुए वजन को भी कम कर सकते हैं।  इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे वक्त तक भरे रखने का काम करता है।  इससे आपको कुछ भी अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होगी और आप ओवरईटिंग से भी बचे रहेंगे। 

    4. डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों के लिए भी वॉटर एप्पल बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पॉवरफुल एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। जिसका मतलब है कि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है। बायोएक्टिव क्रिस्टलीय अल्कलॉइड ‘जंबोसिन’ वॉटर एप्पल में मौजूद होता है। ये स्टार्च को शुगर में तब्दील होने से रोकता है। यही वजह है कि वॉटर एप्पल खाने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। 

    5. दिल के स्वास्थ्य में सुधार: वॉटर एप्पल में पोटेशियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। यही वजह है कि इसे खाने से दिल को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो सकती है। 

  • पंजाबः गुरुद्वारों को लेकर अहम खबर, अब नहीं चढ़ाए जा सकेंगे खिलौना जहाज, इस प्रचलन को खत्म करेगी SGPC 

    पंजाबः गुरुद्वारों को लेकर अहम खबर, अब नहीं चढ़ाए जा सकेंगे खिलौना जहाज, इस प्रचलन को खत्म करेगी SGPC 

    अमृतसरः गुरुद्वारों में चढ़ाए जाने वाले खिलौना जहाज को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विदेश जाने के लिए गुरुद्वारों में खिलौना प्लेन चढ़ाने का प्रचलन बंद करेगी। वहीं गोल्डन टेंपल और अन्य गुरुद्वारों में हवाई जहाज जैसे खिलौने चढ़ाने के चलन को रोकने के लिए सेवादारों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।

    मिली जानकारी के अनुसार SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब रघबीर सिंह से मिले थे। इस दौरान देश में पैदा हो रहे संप्रदायिक दंगों पर चर्चा की गई। लेकिन इसी बीच पंजाब से बाहर जा रहे युवाओं पर भी चिंतन हुआ। इसी दौरान गुरुद्वारों में विदेश जाने व वीजा पाने के लिए भेंट किए जा रहे खिलौना जहाजों जैसा प्रचलन बंद करने पर भी विचार किया गया।

    जालंधर के एक गुरुद्वारे में विदेश जाने के लिए लोग खिलौना जहाज चढ़ाते हैं। यह प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया कि इस गुरुद्वारे को ही लोग हवाई जहाज गुरुद्वारा कहने लगे हैं। यह प्रचलन अब गोल्डन टेंपल में भी शुरू हो चुका है। बीते दिनों गोल्डन टेंपल की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। श्री अकाल तख्त साहिब से निर्देश मिलने के बाद गोल्डन टेंपल के मैनेजर भगवंत सिंह ने कर्मचारियों व सेवादारों को ऐसा चलन रोकने के सख्त निर्देश दे दिए हैं। वहीं, जल्द SGPC लोगों को इस बारे में जागरुक करने के लिए भी एक्शन प्लान तैयार करेगी।

  • चौथी बार एशियन चैंपियन बना भारत, देखें वीडियो 

    चौथी बार एशियन चैंपियन बना भारत, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम चौथी बार एशियन चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया ने शनिवार देर रात चेन्नई में हुए रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हरा दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे चौथी बार ये खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने इससे पहले 2018 में ये खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में भारत के स्टार आकाशदीप सिंह रहे, जिन्होंने टीम के लिए आखिरी गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 7 मैच खेले और सिर्फ 6 जीते, सिर्फ एक मैच ड्रॉ रहा।
    चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में पिछले एक हफ्ते से चल रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शुरू से दबदबा जारी रहा था। यहां तक कि फाइनल से पहले लीग राउंड में भी उसका मलेशिया से सामना हुआ था। तब टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में उसे धो दिया था। भारतीय टीम की 5-0 से उस जीत के बावजूद फाइनल के मुश्किल होने की उम्मीद थी और ऐसा ही हुआ। मलेशिया ने टीम इंडिया को लंबे समय तक बैकफुट पर रखा।

    मैच की शुरुआत बेहद कांटे की थी और दोनों टीमों में से कोई भी डिफेंसिव खेल के मूड में नहीं दिखे। अटैक लगातार होते रहे लेकिन पहली सफलता भारत को मिली, जब 9वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। मलेशिया ने हालांकि बराबरी में ज्यादा वक्त नहीं लिया और 14वें मिनट में अबु कमाल ने उसके लिए गोल किया। मलेशिया ने इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागकर 3-1 की बढ़त ले ली। उसने 18वें और 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारतीय गोल को भेदा।
    डिफेंस में हुई गलतियों के कारण टीम इंडिया को वापसी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और एक वक्त तो ऐसा लगा कि मलेशिया उसे मात दे देगी। तीसरे क्वार्टर के 14 मिनट के खेल में भारत को कोई सफलता नहीं मिली। फिर आखिरी मिटन में टीम इंडिया ने रोमांचक वापसी की। पहले तो टीम को पेनल्टी मिली, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह (45 मिनट) ने गोल में तब्दील कर दिया। फिर कुछ ही सेकेंड में गुरजंत सिंह (45 मिनट) ने एक खूबसूरत फील्ड गोल से टीम को बराबरी पर ले आए।
    अब सिर्फ आखिरी 15 मिनट का खेल बाकी था और दोनों टीमों ने अटैक की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। 60 मिनट का खेल पूरा होने से सिर्फ 4 मिनट पहले आकाशदीप सिंह (56 मिनट) ने एक जबरदस्त स्ट्राइक से गेंद को मलेशिया के गोल में दाग दिया और टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद तो भारत ने बचे हुए चार मिनट में मलेशिया को कोई मौका नहीं दिया और खिताब अपने नाम कर लिया।

  • पंजाबः इन इलाकों में 10 बजे से 4 बजे तक लगेगा बिजली का लंबा कट

    पंजाबः इन इलाकों में 10 बजे से 4 बजे तक लगेगा बिजली का लंबा कट

    लुधियानाः शहर में आज लोगों को बिजली के लंबे कट से जूझना पड़ेगा। दरअसल, 11 केवी फीडर की मरम्मत के चलते महानगर में रविवार सुबह कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि 10 बजे से शाम 4 बजे तक चीमा चौक के पास बिजली घर, आरके रोड, टेक्सटाइल कॉलोनी, भारत इंजीनियर वर्कस, जूम होटल का इलाका, अरविंद फोर्जिंग, नजदीक रेलवे लाइन, जीटी रोड, शेरपुर रेलवे पुल, कैलाश नगर, शिव चौक, फोकल पॉइंट, स्प्रिंग डेल स्कूल, मोहनदाइ ओसवाल अस्पताल, इंडस्ट्री एरिया, जनक पुरी में बिजली नहीं आएगी।

    वहीं सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाजड़ा रोड, गांव बाजड़ा, जैसवाल कॉलोनी. सुजातवाल, कनैजा, गेहलेवाल, वर्धमान कॉलोनी, डावर कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, जागीरपुर रोड, सुरजीत कॉलोनी, अमरजीत कॉलोनी की लाइट बंद रहेगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भटि्टया, हजूरी बाग कॉलोनी, निशांत बाग कॉलोनी, अमलतास एक्लेव, गुरु हरराए नगर, अजीत नगर, अमन नगर, जस्सियां रोड, करोल बाग, डयूक की बैक साइड और ओक्टेव में बिजली नहीं आएगी।

  • जालंधरः पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की ये अपील 

    जालंधरः पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की ये अपील 

    जालंधर, ENS: 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए पंजाब भर में पुलिस चौकस है। वहीं इसी के तहत शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में आज पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इसी के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य इलाकों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसीपी सैंटल निर्मल सिंह, थाना 4 के एसएचओ, थाना 2 के एसएसओ व थाना बारादरी के एसएचओ सहित पुलिस फोर्स द्वारा विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

    पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे या कोई लावारिस वस्तु या कुछ अन्य संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में किसी तरह का माहौल न बिगड़े, इसको लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च के साथ-साथ शहर में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की और संदिग्धों से पुलिस पूछताछ की।

  • पंजाब पुलिस ने 21 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस ने 21 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

    पाकिस्तान: पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर सीटीडी ने पंजाब के अलग-अलग शहरों से 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।’’

    बयान के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। उसने बताया कि गिरफ्तार 21 आतंकवादियों में 13 टीटीपी और इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं। बयान के मुताबिक, ‘‘ शुरुआती जांच के मुताबिक गिरफ्तार 13 कमांडर में से नौ का संबंध टीटीपी से है जबकि चार इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं।’’ सीटीडी ने बताया कि इन आंतकवादियों को पंजाब के अटक, झेलम, नरोवाल, साहीवाल, रावलपिंडी, डीजी खान, मुजफ्फरनगर और लय्याह जिले से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सीटीडी ने इन आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथगोले, डेटोनेटर और प्रतिबंधित संगठन के साहित्य मिले हैं।

  • जालंधरः गहरे बोर में फंसा मजदूर, रेस्क्यू जारी 

    जालंधरः गहरे बोर में फंसा मजदूर, रेस्क्यू जारी 

    जालंधर, ENS: करतारपुर में नेशनल हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों में एक मजदूर बोरवेल गिर गया। मिली जानकारी करीब 18 मीटर गहरे बोर में एक मजदूर रेत के नीचे फंस गया। बताया जा रहा है कि जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 मजदूर पिल्लर पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक मजदूर बाहर आ गया लेकिन एक मजदूर अभी पिल्लर का काम कर रहा था। इस दौरान वह गहरे बोर में गिर गया। उसके ऊपर रेत गिर गई। देर रात से टीमें उसे निकालने की कोशिश में लगी हुई है। फंसे मजदूर की पहचान सुरेश के रूप में हुई है । लेकिन सुरेश अभी तक बोर में फंसा हुआ है। 

    बताया जा रहा है कि बोरवेल 50 से 70 फुट गहरा है लेकिन सुरेश 18 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। देर रात ही मजदूर के बोरवेल में  फंसने की सूचना एनडीआरएफ की टीम को दे गई थी। एनडीआरएफ की टीम जेसीबी की मदद से 50 से 70 फुट गहरे बोर में गिरे व्यक्ति को निकालने में जुटी हुई। अभी तक 30 फीट के करीब जेसीबी से खुदाई की गई। मजदूर को निकालने के लिए रेस्कयू ऑपरेशन चल रहा है। इस समय एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। घटना वाली जगह पर कैबिनेट मंत्री पहुंचे हुए हैं। कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह मौके पर खुद घटना संबंधी जायजा ले रहे है।

  • कैफे में पुलिस की रेड, अवैध हुक्का बॉर चलाने के मामले में संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कैफे में पुलिस की रेड, अवैध हुक्का बॉर चलाने के मामले में संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला में हुक्का बॉर पर प्रतिबंध करते धारा 144 लागू की हुई है। जारी दिशा निर्देशो के तहत थाना प्रभारी सेक्टर 20 अरुण बिश्नोई के द्वारा मार्किट सेक्टर 20 में अवैध हुक्का बारें चलानें के  मामले में संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शिवम पुत्र राजीव गोयल वासी सेक्टर 20 पंचकूला के रुप में हुई है।

     
    जानकारी के मुताबिक देर रात थाना प्रभारी सेक्टर 20 मार्किट में गश्त दौरान मौजूद थे,  तभी मार्किट में गश्त करते हए एक शोरुम खुला मिला। जिस पर सदेंह होनें पर उन्होंने पहली मंजिल पर जाकर देखा तो कैफ़े के अन्दर 10-12 लड़के पार्टी कर रहे थे। इस दौरान फ्लोर काउंटर पर एक व्यक्ति उन्हें मिला जोकि कैफे का संचालक बताया जा रहा है। जिसे उन्होंने काबू करके पुछताछ की। जिस व्यकित नें अपना नाम पता शिवम पुत्र राजीव गोयल वासी सेक्टर 20 पंचकूला बताया। वहीं कैफ़े की तलाशी लेनें पर पुलिस को मेज पर से दो हुक्के बरामद हुए और 10 पैकेट अलग से फ्लैवर के बरामद किए गए । उक्त व्यकित पर धारा 144 का उल्लघंन करनें और अवैध हुक्का व शराब पिलानें के मामले में थाना सेक्टर 20 में भा.द.स. की धारा 188 व  हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • ਪੰਜਾਬ:ਟਰੱਕ ਪਲਟਣ ਨਾਲ ਹੋਈ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਪੰਜਾਬ:ਟਰੱਕ ਪਲਟਣ ਨਾਲ ਹੋਈ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਟਰੱਕ ਵਿੱਚੋ ਕੱਢਣ ਲਈ ਕੀਤੀ ਕਾਫੀ ਜਦੋ ਜਹਿਦ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਪਿੰਡ ਪੰਜਗਰਾਈਂ ਵਿਖੇ ਇਕ ਟਰੱਕ ਟਰਾਲਾ ਪਲਟਣ ਨਾਲ ਇਕ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡਾਕਟਰ ਵਿਕਰਮ ਜਿੰਦਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇਕ ਲਾਸ਼ ਆਈ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਨੁਸਾਰ ਇਕ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਿਠਣ ਸਿੰਘ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਮੋਰਚਰੀ ਵਿਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਕੋਮਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ  ਮੇਰਾ ਭਰਾ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਦਸਾ ਏਨਾ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਭਰਾ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਫਸ ਗਈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਜੱਦੋ ਜਹਿਦ ਕਰਕੇ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।