Blog

  • जालंधर के लवी सहित दो युवक नहर में डूबे, तालाश जारी

    जालंधर के लवी सहित दो युवक नहर में डूबे, तालाश जारी

    श्री आनंदपुर साहिबः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा नहर में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह श्री नैना देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कुछ युवक उक्त स्थान पर भाखड़ा नहर में स्नान करने लगे। 

    इसी दौरान 2 युवक पानी की तेज धारा में बह गए, जिनकी पहचान शहीदगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी तरुणप्रीत सिंह (उम्र 19 वर्ष) और जालंधर जिले के लवी (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में डूबे दो युवकों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक दोनों युवकों का तालाश जारी है।

  • पंजाबः सीएम मान के घर के बाहर बेराेजगार टीचरों ने खाेला मोर्चा, देखें तस्वीरें

    पंजाबः सीएम मान के घर के बाहर बेराेजगार टीचरों ने खाेला मोर्चा, देखें तस्वीरें

    संगरूरः पंजाब में मान सरकार के खिलाफ एक बार फिर से बेराेजगाराें ने मार्चा खाेल दिया है। साेमवार काे अपनी मांगाें काे लेकर प्रदर्शन कर रही 646 पीटीआई अध्यापक यूनियन पंजाब के सदस्याें पर पुलिस का कहर बरपा। बता दें कि यूनियन पिछले कई दिनाें से मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दाैरान आप नेताओं ने राेजगार देने का वादा किया था, लेकिन पांच महीने के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही है।

    इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें डाली। यूनियन के अध्यक्ष ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने अग्निमन यंत्र से बुझा दिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके चलते पुलिस ने हल्का बल भी इस्तेमाल किया। इस दाैरान कईयाें के चाेटिल हाेने की सूचना है।

    माैके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गाैरतलब है कि राेजगार की मांग काे लेकर कुछ दिन पहले पुलिस में भर्ती अभ्यर्थियाें ने जहर खाकर जान देने की काेशिश की थी। इस अवसर पर अध्यापक यूनियन के नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी पिछली सरकारों की तरह बेरोजगारों से मजाक कर रही है। उनकी मांगों को हल नहीं किया जा रहा। मजबूरन धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। पिछले कई दिनाें से मांगाें काे लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन काेई सुनवाई नहीं हाे रही है।  अगर जल्द ही मांगें नहीं मानी गई ताे संघर्ष तेज किया जाएगा।

  • जालंधरः खास ऑफर! UK जाने वाले स्टूडेंट्स को OM VISA IMMIGRATION दे रहा ON THE SPOT OFFER LETTER

    जालंधरः खास ऑफर! UK जाने वाले स्टूडेंट्स को OM VISA IMMIGRATION दे रहा ON THE SPOT OFFER LETTER

    जालंधर, (वरुण): अगर आप भी विदेश जाना चाहते है। तो आपके लिए ओम विजा इमीग्रेशन एक खास ऑफर लेकर आया है। दरअसल, 26 जुलाई को ओम विजा इमीग्रेशन यूके सक्सेस डे मनाने जा रहा है। इस सक्सेस डे में ओम विजा की ओर से स्टूडेंट्स को ऑन द सपॉर्ट विजा डिस्ट्रीब्यूट भी किए जाएंगे।

    इसी के साथ ही अगर आप भी विदेश जाना चाहते है तो इस सक्सेस डे में यूके की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के नुमाइंदो को डायरेक्ट मिलने का ओम विजा की ओर से खास मौका दिया जा रहा है। 26 जुलाई को ओम विजा की ओर से एक खास मेगा सेमीनार करवाया जा रहा है।

    इसमें आप यूके की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के नुमाइंदो को मिलकर अपने सवालों के जवाब ले सकते है। इसी के साथ ही इस मेगा सेमीनार में स्टूडेंट्स को ON THE SPOT OFFER LETTER दिया जाएगा। यह खास ऑफर ओम विजा इमीग्रेशन की ओर से दिया जा रहा है। 

  • जालंधरः खास ऑफर! UK जाने वाले स्टूडेंट्स को OM VISA IMMIGRATION दे रहा ON THE SPOT OFFER LETTER

    जालंधरः खास ऑफर! UK जाने वाले स्टूडेंट्स को OM VISA IMMIGRATION दे रहा ON THE SPOT OFFER LETTER

    जालंधर, (वरुण): अगर आप भी विदेश जाना चाहते है। तो आपके लिए ओम विजा इमीग्रेशन एक खास ऑफर लेकर आया है। दरअसल, 26 जुलाई को ओम विजा इमीग्रेशन यूके सक्सेस डे मनाने जा रहा है। इस सक्सेस डे में ओम विजा की ओर से स्टूडेंट्स को ऑन द सपॉर्ट विजा डिस्ट्रीब्यूट भी किए जाएंगे।

    इसी के साथ ही अगर आप भी विदेश जाना चाहते है तो इस सक्सेस डे में यूके की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के नुमाइंदो को डायरेक्ट मिलने का ओम विजा की ओर से खास मौका दिया जा रहा है। 26 जुलाई को ओम विजा की ओर से एक खास मेगा सेमीनार करवाया जा रहा है।

    इसमें आप यूके की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के नुमाइंदो को मिलकर अपने सवालों के जवाब ले सकते है। इसी के साथ ही इस मेगा सेमीनार में स्टूडेंट्स को ON THE SPOT OFFER LETTER दिया जाएगा। यह खास ऑफर ओम विजा इमीग्रेशन की ओर से दिया जा रहा है। 

  • कनाडा में भारतीय मेनिंदर और सतगिल की गोली मारकर हत्या 

    कनाडा में भारतीय मेनिंदर और सतगिल की गोली मारकर हत्या 

    कनाडा के लोकप्रिय स्की शहर व्हिस्लर गांव में रविवार ब्रदर्स कीपर्स गैंगस्टर मेनिंदर धालीवाल सहित दो भारतीय मूल के लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। धालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त सतिंदरा गिल जो कि गिरोह का हिस्सा नहीं था उसने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    इसकी सूचना वैंकूवर सन ने दी उन्होंने कहा कि दोनों को कई बार गोली मारी गई है। वैंकूवर के पुलिस प्रमुख एडम पामर ने कहा, “आज हम जो तस्वीरें जारी कर रहे हैं, वे उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो यहां वैंकूवर शहर में महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं।” न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूचना दी कि घटना के बाद व्हिस्लर के स्की शहर को लॉकडाउन के तहत रखा गया है।, 

    बता दें कि पिछले साल 29 वर्षीय धालीवाल के बड़े भाई हार्ब की 17 अप्रैल 2021 को कोल हार्बर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि शूटिंग लोअर मेनलैंड गिरोह के चल रहे संघर्ष से जुड़ी थी। “अधिकारियों द्वारा गतिशील प्रतिक्रिया और तेजी से साक्ष्य संग्रह के परिणामस्वरूप, सी-टू-स्काई आरसीएमपी कई व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने में सक्षम था।

    हालांकि यह एक व्यस्त गांव में दिन दिहाड़े गोलीबारी हुई थी, ”अधिकारी टिमोथी पियरोटी ने कहा कि उन्हें बाद में पर्मिगन प्लेस के 3300-ब्लॉक में एक जलता हुआ वाहन मिला और यह हत्याओं से जुड़ा हुआ है।

  • दो डबल डेकर बसों की भयानक टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

    दो डबल डेकर बसों की भयानक टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

    यूपी के बाराबंकी जिले से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक खड़ी बस में तेज रफ़्तार डबल डेकर खड़ी बस ने टक्कर मर दी। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 35 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज हैदरगढ़ सीएचसी में चल रहा है। हादसे में कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थी। तभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास पहले से खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को नजदीकी हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है, वहीं मृतकों की शिनाख्त कराकर उनके परिजनों से संपर्क की कोशिश की जा रही है।

    हाईवे के किनारे खड़ी डबल डेकर के कारण हुआ हादसा 

    यात्रियों के मुताबिक दोनों बसें बिहार से दिल्ली ही जा रही थीं, जिनके नंबर यूपी 17 एटी 1353 और यूपी 81 डीटी 1580 हैं। तभी यूपीडा की कैंटीन के सामने पहली डबल डेकर के ड्राइवर ने बस पार्किंग में न खड़ी करके हाईवे के किनारे ही खड़ी कर दी। जिसके चलते पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर उसमें जा भिड़ी। पीछे से आई बस के ज्यादा यात्री मरे और घायल हुए, क्योंकि पहले से खड़ी बस के यात्री कैंटीन में गए थे।

    सीएम योगी ने जताया दुख

    उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की टक्कर से हुई 8 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए।

  • ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, 22 वर्षीय महिला पायलट घायल, देखें तस्वीरें

    ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, 22 वर्षीय महिला पायलट घायल, देखें तस्वीरें

    मुबंईः महाराष्ट्र के पुणे जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 11:30 बजे एक प्रशिक्षु विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में 22 वर्षीय महिला पायलट घायल हो गई। हालांकि गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने दी है।

    बताया जा रहा है कि टू सीटर प्लेन था। इसकी इंदापुर में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ अभिनव देशमुख ने बताया कि यह ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट Carver Aviation कंपनी का है। इस ट्रेनी एयरक्राफ्ट को 22 साल की भाविका राठौड़ उड़ा रही थीं। तकनीकी खराबी के बाद उन्होंने इसे खेत में लैंड कराया। इस दौरान उन्हें भी चोट आई हैं। इसके बाद उन्हें नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े दो मर्डर, नहर किनारे काट कर फेंका युवक

    जालंधर, (वरुण): महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। सोमवार दिन होते ही दो मर्डर होने की सूचना मिली है। एक केस देहात पुलिस थाना लांबड़ा के तहत आते सिंघा पिंड में एक युवक की लाश मिली है। वहीं दूसरे केस में जालंधर के लम्मा पिंड के रहने वाले एक युवक की आदमपुर में अधजली लाश मिली है। लाश सिंघा पिंड से चिट्टी पिंड को जाते रास्ते पर नहर के किनारे पड़ी हुई थी। युवक को तेजधार से हथियारों से बुरी तरह काट कर मारा गया है।

    लाश के पास नशे के टीकें सिरिंज और शराब की बोतल भी मिली है।  वहीं इस मामले को लेकर गांव वालों का कहना है कि जब गांव से लोग सुबह अपने काम  के लिए निकले तो उन्होंने नगर के किनारे खून में लथपथ लाश को देखा। इसके बाद गांव में खबर फैली तो दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत प्रभाव से पुलिस थाना लांबड़ा को फोन कर गांव में मर्डर की सूचना दी। 

    एक डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस 

    सूचना मिलने के करीब एक डेढ़ घंटे बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। युवक को तेजधार हथियारों से इस कद्र बुरी तरह से काटा गया है कि पुलिस ने मौके पर से लाश ले जाने के लिए चारपाई मंगवाई। चारपाई पर डालकर युवक की लाश को गाड़ी में रखना पड़ा। गांव वालों का कहना है कि यह मर्डर देर को किया गया लगता है। 

    जहां पर यह डैड बॉडी मिली है वह इलाका भी सुनसान है। रात को उस रास्ते पर कोई आता-जाता भी नहीं है। बहरहाल पुलिस ने डैड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करके अपनी छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मरने वाले की कोई पहचान भी नहीं हो पाई है।

    आदमपुर के गांव में मिली अधजली लाश 

    जानकारी के मुताबिक युवक की पहले हत्या कर दी गई बाद में उसे जलाने की कोशिश की गई। मृतक की पहचान लम्मा पिंड के 30 साल के लवलीन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लवलीन के ससुराल आदमपुर के गांव जलभय के रहने वाले हैं। वह रविवार दोपहर से लापता था और आज उसकी आदमपुर के गांव में अधजली लाश मिली है। पुलिस के अनुसार लवलीन की हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए लाश को आग लगाई गई है।

    7 साल पहले हुई थी लव मैरिज 

    सूचना मिलते ही डीएसपी आदमपुर सरबजीत राय, एएसआई देहाती के प्रभारी पुष्प बाली मौके पर पहुंचे। शव के पास शराब की खाली बोतल भी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची। पुलिस को दिए बयानों में लव के पिता राजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा सरिए बांधने का काम करता है। करीब 7 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल घर आदमपुर के जलभय गांव में रहता था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह लव के परिवार वालों का फोन आया कि लव का शव खेतों में जला हुआ मिला।

    लोगों ने शव देख परिवार को किया सूचित 

    खेतों में से निकल रहे लोगों ने शव को देखा था तो परिवार को सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस वहां आ चुकी थी। उन्होंने बताया कि लवलीन के पास दो मोबाइल थे लेकिन दोनों ही गायब हैं। पुलिस ने राजेंद्र के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेसी मंत्री गिलजियां को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला, पढ़ें 

    पंजाबः पूर्व कांग्रेसी मंत्री गिलजियां को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला, पढ़ें 

    चंडीगढ़ः पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिए है। हाईकोर्ट ने गिलजियां की गिरफ्तारी पर 2 हफ्ते के लिए रोक बढ़ा दी है। सोमवार को केस की सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किए गए।

    पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार से केस की स्टेट्स रिपोर्ट मांगते हुए गिरफ्तारी पर 25 जुलाई तक रोक लगाई थी। हाईकोर्ट ने उसी दिन पूर्व मंत्री को अंतरिम राहत दी थी। आज यानी सोमवार को हुई सुनवाई में सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। जिसके बाद हाईकोर्ट ने 2 हफ्ते में जवाब देने को कहा है।

    विजिलेंस ने जंगलात घोटाले में किया केस दर्ज 

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस सरकार के वक्त हुए जंगलात घोटाले में मोहाली में केस दर्ज किया है। इस केस में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी में संगत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया गया है। जैसे ही केस में नाम होने की भनक लगी तो गिलजियां अंडरग्राउंड हो गए। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।

    गिलजियां के भतीजे को चंडीगढ़ से किया था गिरफ्तार

    इस मामले में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। फिलहाल दलजीत गिलजियां विजिलेंस के रिमांड पर है। विजिलेंस का दावा है कि दलजीत ही मंत्री चाचा संगत गिलजियां का पूरा काम देखता था। अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर पेड़ों की कटाई के परमिट समेत कई तरह के काम में उसका सीधा दखल था। हालांकि दलजीत ने इसे राजनीतिक बदलाखोरी करार दिया है।