Blog
-

आज का राशिफल, 6 जून 2023
वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है।स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।मिथुन: मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।कन्या: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।तुला: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।वृश्चिक: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है।योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।धनु: अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।कुंभ: कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।मीन: भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे। -

Toyota Showroom से 59 लाख रुपए लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV
कानपुर: कमिश्नरेट अंतर्गत अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हो रही वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस बेखौफ शातिरों के आगे पूरी तरह से बेबस है। जिन पर कार्रवाई न होने के चलते उनके हौसले बुलंद है।
ऐसा ही एक मामला एसीपी चकेरी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित महाराजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत टोयोटा शोरूम का देखने को मिला, जहां से चोरों ने 59 लाख रुपये की बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। देर रात तक पुलिस मामला दबाये रही। शोरूम में लगे सीसीटीवी में घटना में दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। शोरूम के जनरल मैनेजर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शोरूम के जनरल मैनेजर केसरी नंदन निवासी ग्राम कुलगांव थाना महराजपुर ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह सनी ट्योटा रूमा में नियुक्त है। जनरल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 05.30 बजे कम्पनी के चालक प्रशान्त दीक्षित ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सूचना दी कि कम्पनी में चोरी हो गई है। आनन फानन वह कम्पनी पहुंचे तो कैशियर रूम का ताला टूटा पाया।
उन्होंने बताया कि वहां रखी तिजोरी में से 59 लाख रुपये चोरी हो गए थे। बताया कि कैशियर रूम से लगभग 10 मीटर की दूरी पर जाकर देखा तो तिजोरी का ताला टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी देखने पर वाशिंग एरिया की तरफ से दो अज्ञात व्यक्ति 2 बजकर 3 मिनट पर आये और घटना को अंजाम देकर 2 बजकर 56 मिनट पर चले गये। सूचना पर पहुंचे डीसीपी ईस्ट रविन्द्र कुमार, एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव, महाराजपुर पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
-

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 13 युवतियां काबू
देहरादून: उत्तराखण्ड की राजधानी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। बताया जा रहा है कि मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। मौके से 13 युवतियों का रेस्क्यू कर हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस टीम को देखकर कुछ युवक वहां से भाग गए, जिनको पुलिस तलाश रही है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की ज्वाइंट टीम ने राजधानी देहरादून में देह व्यापार का खुलासा किया है। मौके से 13 युवतियों पकड़ा गया है, निरीक्षण टीम ने स्पा सेंटर में मौजूद दस्तावेजों व वहां से बरामद हुए समान को भी जब्त किया है।
यहां एक स्पा सेंटर से आपत्तिजनक चीजें भी पाई गई हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में मसाज पार्लरों का औचक निरीक्षण किया तो वहां चल रहे सेक्स रैकेट से पर्दा उठा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के मुताबिक, ये तीनों मसाज पार्लर लालपुल के पास ही स्थित हैं। टीम ने वहां से 13 युवतियों का रेस्क्यू किया।
सभी युवतियों फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। लड़कियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो कहां से आई हैं और उन्हें किसने बुलाया है। जिन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है वो अलग-अलग शहरों से हैं। इनमें दो लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है। जानकारी मिली है कि इन लड़कियों में से एक नेपाल, एक सिक्किम, एक सिलीगुड़ी, दो टिहरी, एक अल्मोड़ा, एक हरिद्वार व एक देहरादून से है।
-

पंजाबः अमृतपाल के साथी पर लगे NSA मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस किया जारी
चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी गुरमीत सिंह भुक्कनवाला ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी व कार्रवाई को चुनौती दी है। याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। गुरमीत सिंह भुक्कनवाला ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए 18 मार्च से पंजाब में ऑपरेशन शुरू किया गया था। उसी दिन अमृतपाल के कई साथियों को गिरफ्तार कर उन पर एनएसए (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगा उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। याचिकाकर्ता भी उनमें से एक था।
याची पर आरोप है कि 23 फरवरी को अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले में वह शामिल था। इसके साथ ही यह भी आरोप है कि उसने अमृतपाल के समर्थन में युवाओं को भड़काया। उसके लिए लोकल नेटवर्क खड़ा करके संगठन को मजबूत किया और अमृतपाल को पुलिस की पहुंच से दूर रखने के लिए हर तरह का इंतजाम किया था। याची ने कहा कि 23 फरवरी को जिस दिन अजनाला के पुलिस थाने पर हमला किया गया था उस दिन वह जेल में था। जेल से वह शाम को पांच बजे रिहा हुआ था और ऐसे में वह कैसे इस हमले में शामिल हो सकता है।
याची ने कहा कि उस पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। ऐसे में याचिकाकर्ता ने अपील की है कि उसके खिलाफ एनएसए के तहत की गई कार्रवाई को रद्द किया जाए। साथ ही डिब्रूगढ़ जेल में रखने को भी याचिकाकर्ता ने अवैध हिरासत करार देते हुए रिहा करने का आदेश जारी करने की अपील की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने अब केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
-

एपल ने ₹1.54 लाख की कीमत में 15 इंच का सबसे पतला लैपटॉप किया लॉन्च
कैलिफोर्निया: टेक कंपनी एपल ने सोमवार देर रात अपने एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस-WWDC23 में 15 इंच के डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे पतला (11.5 mm) लैपटॉप मैकबुक एयर लॉन्च किया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1.54 लाख रुपए रखी गई है। इसमें स्टूडेंट के लिए 10 हजार रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।
एपल ने 9 जून तक चलने वाली अपनी एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लैपटॉप के अलावा 3 और प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। इसमें मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट विजन प्रो, डेक्सटॉप मैक प्रो और स्टूडियो शामिल है। इसके अलावा एपल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 के फीचर्स भी अनवील किए हैं।
15 इंच मैकबुक एयर
एपल कहना है कि मैकबुक एयर में 18 घंटे का बैकअप वाली बैटरी दी गई है। इसके अलावा मैकबुक में कनेक्टिविटी के लिए किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, जो 13-इंच मैकबुक एयर M2 में मिलते हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक के साथ मैगसेफ चार्जिंग, कनेक्टिंग एक्सेसरीज के लिए दो थंडरबोल्ट पोर्ट मिलते हैं। मैकबुक चार कलर मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर और स्पेस ग्रे में अवेलेबल है।
आंखों के इशारे चलता है ‘विजन प्रो’
WWDC23 इवेंट में कंपनी ने अपना पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ‘विजन प्रो’ पेश किया है। इस हेडसेट को आंखों के रेटिना और हाथों के मूवमेंट से ऑपरेट किया जा सकता है। इस डिवाइस को बनाने के लिए कंपनी पिछले 7 साल से इस पर काम कर रही थी, जिसमें दो 4K डिस्पले दिए गए हैं।
CEO टिम कुक ने एपल विजन प्रो को एक नई शुरुआत बताया है। इसके साथ ही एपल ने सिलिकॉन बेस्ड मैक प्रो को 7.29 लाख रुपए की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी भारत की ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट नहीं है।
विजन प्रो: फीचर्स
कंपनी का कहना है कि यूजर विजन प्रो को पहनने के बाद वर्चुअल स्पेस में अपनी फोटोज और वीडियोज को स्क्रॉल कर सकेगा। इसके अलावा 3D मूवी देख और गेम खेल सकेंगे। एपल के इवेंट में डिज्नी के CEO बॉब इगोर ने बताया कि डिज्नी प्लस में पहले से विजन प्रो में देखने वाला कंटेट अवेलेबल है।
मैक प्रो और मैक स्टूडियो डेस्कटॉप लॉन्च
एपल ने M2 अल्ट्रा चिपसेट के साथ दो नए डेस्कटॉप ‘मैक प्रो’ और ‘मैक स्टूडियो’ लॉन्च किए हैं। नया मैक प्रो इन्टेल स्मैक प्रो से 3 गुना फास्ट है और यह 64GB और 128GB यूनिफाइड मेमोरी ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 1TB SSD स्टोरेज भी मिलता है। इस डेस्कटॉप का फ्रेम स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। कनेक्टविटी के लिए इसमें Wifi 6E और ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 7.29 लाख रुपए है।
वहीं मैक स्टूडियो डेस्कटॉप को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। भारत में इसके बेस वैरिएंट को 2.09 लाख रुपए और टॉप वैरिएंट को 4.19 लाख रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसमें 12 और 24 कोर CPU, 30 और 60 कोर GPU 16 और 32 कोर न्यूलर इंजन मिलता है।
iOS 17 में मिलेंगे कई नए फीचर्स
एपल ने iOS 17 के फीचर्स को अनवील कर दिया है। iOS 17 में लाइव वॉयस मेल ट्रांसक्रिप्शन, फेसटाइम मैसेज रिकॉर्ड करने की एबिलिटी, पर्सनलाइज्ड कॉन्टैक्ट पोस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। डिवाइस में iOS 17 अपडेट मिलने के बाद यूजर्स फेसटाइम ऐप के जरिए रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। इसके साथ ही अब ‘हे सिरी’ नहीं बल्कि केवल ‘सिरी’ बोलकर वॉइस कमांड फीचर को यूज किया जा सकेगा। यूजर्स अब ऑफलाइन मेप भी यूज कर सकेंगे।
Air Drop को भी किया अपडेट
एपल ने Air Drop को भी अपडेट कर दिया है। इसमें एक नया Name Drop फीचर मिलेगा, जिससे किसी डिवाइस को पास लाकर आसानी से फाइल ट्रांसफर किया जा सकेगा। एक iPhone को दूसरे iPhone या Apple वॉच मॉडल के साथ पेयर किया जा सकता है।
सफारी दुनिया का सबसे फास्ट ब्राउजर
WWDC23 इवेंट में एपल ने सफारी ब्राउजर को दुनिया का सबसे फास्ट ब्राउजर बताया है। कंपनी ने कई नए अपडेट्स दिए हैं, जिसमें प्रोफाइल ऐड करने का फीचर शामिल है। इस फीचर में हर प्रोफाइल के लिए अलग कुकीज, टैब ग्रुप, फेवरेट, सर्च हिस्ट्री होगी।
आईफोन यूजर्स को मिलेगा जर्नल ऐप
आईफोन यूजर्स को साल के अंत तक नया जर्नल ऐप मिलेगा। इसमें यूजर्स डेली रूटीन, म्यूजिक, फोटो, लोकेशन और एक्टविटी के बारे में लिख पाएंगे।
-

रावमा पाठशाला के बच्चों ने निकाली बददी शहर में विशाल रैली
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश
बददी / सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी जिला सोलन में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से प्रधानाचार्य अंजू शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। आज इस उपलक्ष पर सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण दिवस पर नाटक और भाषण प्रतियोगिता प्रस्तुत की तथा इसके पश्चात सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स, इको क्लब और एनसीसी कैडेट्स ने वार्ड नंबर 1 में पर्यावरण दिवस दिवस के उपलक्ष पर जागरूकता रैली निकाली जो कि वार्ड नंबर 1 से होते हुए एमसी के दफ्तर तक पहुंची जहां पर एमसी ऑफिस के ईओ ललित कुमार ने बच्चों को पर्यावरण दिवस और इस उपलक्ष पर पर्यावरण को बचाने के बारे में सुझाव दिए तथा एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर ने भी सभी एनएसएस स्वयं सेवियों को पर्यावरण को बचाने के लिए सुझाव दिए, जिसमें की पॉलिथीन से दूर रहना वायु प्रदूषण ,जल प्रदूषण से होने वाले नुकसान और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में सभी एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स को समझाया इसके पश्चात विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई । अंत में लिव गार्ड कंपनी के माध्यम से राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी में एनएसएस वैलेंटी अर्ज और इको क्लब ने पौधारोपण भी किया इस मौके पर पंकज वर्मा ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने के बारे में जागरूक किया । इस उपलक्ष्य पर एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर तथा सरोज पटियाल, तरु शर्मा एनसीसी ऑफिसर, अंजू देवी इको कलब इंचार्ज, जसवंत रॉय, पंकज वर्मा और बंदना शर्मा प्रवक्ता, ललित कुमार कृषि अध्यापक, परमजीत ड्राइंग टीचर मौजूद रहे ।
-

किशन देव बने जेसीसी बैंक कर्मचारी संघ सोलन के अध्यक्ष
परवाण में हुए चुनाव में सदस्यों ने सर्वसम्मति से सौंपी कमान
नरेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो कैलाश शर्मा होंगे महामंत्री
बददी / सचिन बैंसल : जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ सोलन का साधारण अधिवेशन शिवालिक होटल परवाणु में आयोजित किया गया जिसमें सदस्यों द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनावों में किशन देव (सहायक प्रबंधक) को कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं नरेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, कैलाश शर्मा को महामंत्री, सचिन पाल को संयुक्त सचिव, विक्रम चौहान को कोषाध्यक्ष तथा मदन गोपाल को सलाहकार चुना गया। बलदेव कृष्ण, वीरेंद्र कुमार, कुलविंद्र सिंह तथा अजय कुमार कार्यकारी समिति के सदस्य रहेंगे। बैठक में गत वर्षों में किए गए आय व्यय का भी अनुमोदन किया गया। कार्यकारी समिति द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को बैंक प्रबंधन के समक्ष रखने एवं समाधान का भरोसा दिया। -

6 वर्षीय मासूम को पिकअप गाड़ी ने कुचला, हुई मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो
अमरोहाः तेज रफ्तार पिकअप ने 6 साल के मासूम को रौंद डाला। रविवार रात अमरोहा जिले के थाना सैदनगली क्षेत्र के कस्बा उझारी में तिराहा क्रॉस करते समय पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिकअप ने पहले अगले पहिए से बच्चे को कुचला, इसके बाद पिछला पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया।
आस पास मौजूद लोग बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ हायर सेंटर ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर, गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। आज सुबह परिजनों ने बच्चे को दफना दिया। बताया जा रहा है कि सबसे बड़ा बेटा था। बेटे की मौत के बाद से मां बेसुध है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 साल का साद अपने दोस्त के साथ दौड़कर रोड को क्रॉस करने की कोशिश करता है, लेकिन वह मार्ग पार नहीं कर पाता। तभी मोड़ के पास पीछे से एक पिकअप रौंद डाला।
-

पंजाबः गोदाम में पड़े थिनर के ड्रमों से प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, देखें वीडियो
कई किलोमीटर दूरी से दिख रहा धुंए का गुबार
लुधियानाः नीची मंगली चंडीगढ़ पर यूएसए इंक नामक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। गोदाम में पेंट और थिनर के ड्रम भी पड़े थे। वहीं कैमीकल पड़ा होने की वजह से आग अधिक फैल गई। कई किलोमीटर दूरी से काले धुएं के गुबार दिख रहे थे। पड़ताल में सामने आया कि जिस गोदाम में आग लगने की शुरुआत हुई वह गोदाम बिना बिजली कुनैक्शन के था इसलिए शार्ट सर्कट आग का कारण नहीं माना जा रहा। तीसरी मंजिल से आग ग्राउंड फ्लोर तक आ पहुंची। गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री के वर्कर बाहर खाना-खाने गए हुए थे।
आग लगने की सूचना तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। वर्करों ने आग बुझाने की खुद भी कोशिश की लेकिन आग कंट्रोल नहीं हो पाई। मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 2 गाड़ियों की मदद से काबू पाया। घटना स्थल पर चौकी जीवन नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस-पास के इलाके के गलियों को सील किया। नजदीकी इमारतों को खाली करवाया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों मुताबिक फैक्ट्री में आग बुझाने के छुटपुट प्रबंध थे लेकिन जिस मुताबिक थिनर और कैमीकल का इस्तेमाल हो रहा उस अनुसार आग बुझाने के पुख्ता प्रबंध नहीं थे। फायर सेफ्टी अधिकारियों मुताबिक रिपोर्ट बना कर विभाग को भेजी जा रही है। करीब डेढ़ घंटे की मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ बताया जा रहा है।
-

अभद्र टिप्पणी मामले में डॉ के खिलाफ हिंदू संगठनः गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में भगवा झंडे लगाए
डॉ. नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव के खिलाफ की गई भद्दी टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठन
मैहतपुर बाजार में जलाया डॉक्टर का पुतला
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की नगर परिषद मैहतपुर में स्थित ईशान आंखों का अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव के खिलाफ की गई अश्लील और भद्दी टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस थाना मैहतपुर द्वारा इस डॉ के खिलाफ इसी मामले को लेकर पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है लेकिन हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसका लाइसेंस रद्द किया जाए।
हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मैहतपुर के बैरियर पर एकत्रित हुए और वहां से रोष रैली चिकित्सक के चिकित्सालय तक निकाली गई और वीच चौराहे पर डॉक्टर का पुतला फूंक कर जोरदार नारेबाजी की और डॉक्टर की टिप्पणी को असहनीय करार देते हुए इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। जबकि डॉक्टर अस्पताल बंद कर फरार हो गया है। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल में लगा बोर्ड फाड़ दिया और अस्पताल के भवन पर भगवा झंडे लगा दिए।
डॉ नदीम अख्तर को गिरफ्तार करने की मांग
हिंदू संगठनों में गोल्डी कौंडल ने कहा कि ऊना जिला में इस प्रकार की गतिविधियों को बेनकाब करने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। डॉक्टर नदीम अख्तर अकेला नहीं कुछ अन्य लोग भी हिंदू देवी-देवताओं के प्रति इस तरह की अभद्र टिप्पणियां कर के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मांग की है कि डॉक्टर नदीम अख्तर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अस्पताल का लाइसेंस भी रद्द किया जाए । उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस चिकित्सक को हिमाचल प्रदेश में किसी भी जगह पर अस्पताल खोलने की अनुमति न दी जाए उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यक्ति कभी भी माहौल को खराब कर सकता है।इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे चंदन शर्मा ने डॉ द्वारा की गई टिप्पणी को बेहूदा करार देते हुए कहा कि नदीम अख्तर को किस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का अधिकार दिया। वहीं उमंग ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय से हिंदू समाज के प्रति हिमाचल प्रदेश में ऐसी अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था एसएचओ मैहतपुर मनोज कौंडल मौके की देखरेख कर रहे थे। पुलिस की क्विक एक्शन रिस्पॉन्स टीम ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मोर्चा संभाल रखा था।