Blog

  • Punjab News: तहसीलदार के बेटे की बिना नंबरी Thar रोकने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: तहसीलदार के बेटे की बिना नंबरी Thar रोकने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Sportsperson महिला का विवाद, DSP ने दिए निर्देश

    कपूरथलाः शहर के मॉल रोड पर ट्रैफिक नियमों की जांच के दौरान डीएसपी शीतल सिंह ने एक ऐसी गाड़ी को रोका, जिस पर आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी और लाल-नीली लाइट भी लगी हुई थी। गाड़ी चला रहे युवक ने बताया कि उसके पिता तहसीलदार हैं। डीएसपी ने बताया कि तहसीलदार का बेटा थार चला रहा था। इस दौरान बिना नंबरी थार और व्हीकल लाइट लगाई हुई थी। दस्तावेज को लेकर कहा गया कि एक्सीडेंट होने के कारण नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था। वहीं पीसीआर कर्मी ने बताया कि पहले भी उक्त थार चालक को रोका गया था और चेतावनी देकर छोड़ा गया था। जिसके बाद अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चा है, ऐसे में दोबारा चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा। डीएसपी ने लोगों से दस्तावेज को डिजी लॉकर में रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्सनल व्हीकल पर यह लाइट वैध नहीं है, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के अनुसार इमरजेंसी व्हीकल पर ही इस लाइट को लगाया जा सकता है। डीएसपी शीतल सिंह ने चालक से गाड़ी के कागजात मांगे और तुरंत लाल-नीली लाइट हटाने के निर्देश दिए। मामला बढ़ता देख पीसीआर इंचार्ज को मौके पर बुलाया गया और गाड़ी का चालान काटने के आदेश दिए गए। इसी दौरान चालक की माता व स्पोर्ट्स पर्सन मौके पर पहुंच गईं। आरोप लगाए जा रहे है कि उन्होंने डीएसपी से बहस करते हुए कहा, “फेर की होया के मेरे मुंडे ने लाइट ला ली, जा गाड़ी का नंबर नहीं लिखा है, पीछे नंबर लिखा हैं।” महिला बताया कि वह स्पोर्ट्स पर्सन है। महिला ने वहां मौजूद भीड़ को भी डांटना शुरू कर दिया और मीडिया पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जहां देखो मीडिया पहुंच जाता है। डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि उक्त युवक को पहले भी कई बार चेतावनी देकर छोड़ा जा चुका है, लेकिन इस बार उन्होंने खुद उसे पकड़ा है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी निजी वाहन पर लाल-नीली लाइट लगाना नियमों के खिलाफ है, चाहे व्यक्ति कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्ती होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी पद या प्रभावशाली परिवार से क्यों न हो।    
  • 22 वर्षीय Punjabi युवक की दुबई में मौत, परिवार ने की ये मांग

    22 वर्षीय Punjabi युवक की दुबई में मौत, परिवार ने की ये मांग

    लुधियानाः शहर के कंगनवाल गांव से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां, के एक युवक की दुबई में हत्या कर दी गई। इस घटना ने गांव और परिवार में शोक का माहौल बना दिया है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक युवक का नाम मोहम्मद रमजान है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष थी। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के इरादे से विदेश गया था। परिवार ने उसे दुबई भेजने के लिए कर्ज भी लिया था, जिसके कारण वे पहले से ही आर्थिक दबाव में थे। रमजान की अचानक मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। एक तरफ बेटे की मौत का गम है, तो दूसरी तरफ उसके शव को भारत वापस लाने के लिए जरूरी खर्च का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है।

    परिवार के करीबी रिश्तेदारों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने दुबई में रमजान के साथियों से संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि उसका शव वहां के एक अस्पताल में रखा गया है। गांव वालों और परिवार के सदस्यों ने शव को भारत लाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकारों से तत्काल मदद की मांग की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। दुबई पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि शव को भारत भेजने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। हालांकि, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते इसमें कुछ देरी होने की संभावना है।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में की गई है और मुख्य सचिव को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया गया है। दरअसल, जिला प्रबंधक की आत्महत्या के मामले में उनका नाम सामने आया था। सीएम मान के अनुसार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Punjab News: शांति की दुआ के साथ मुस्लिम भाईचारे ने की नमाज अता, देखें वीडियो

    Punjab News: शांति की दुआ के साथ मुस्लिम भाईचारे ने की नमाज अता, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए जमा हुए। खासकर खैरुद्दीन जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में जमा हुए, नमाज अता की और फिर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

    नमाज के बाद, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी दुनिया में अमन और शांति कायम रहने के लिए खास दुआएं कीं। लोगों ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों तक रोजे रखे जाते हैं, जिसमें हर दिन लगभग 15 घंटे रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। इस दौरान नमाज अदा करके और खुद को गुनाहों से दूर रखकर आतमिक शुद्धता हासिल की जाती है।

    इस मौके पर मस्जिद के नायब इमाम मोहम्मद दानिश ने कहा कि ईद-उल-फितर को “मीठी ईद” भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन खुशियां बांटी जाती हैं और मीठे पकवान बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पूरी दुनिया में तनाव और जंग का माहौल है, इसलिए सभी को एक साथ आकर अमन और भाईचारे का पैगाम देना चाहिए।

    समुदाय के लोगों ने यह अपील भी की कि हमें नफरत छोड़कर प्यार और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ रहना चाहिए और पूरी इंसानियत की भलाई के लिए दुआ करनी चाहिए। ईद के इस पवित्र मौके पर सभी ने एकजुट होकर यह पैगाम दिया कि धर्म चाहे कोई भी हो, इंसानियत ही सबसे बड़ी है।

  • ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुएं का गुब्बार, 55 लोग घायल, देखें वीडियो

    ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुएं का गुब्बार, 55 लोग घायल, देखें वीडियो

    सियोलः दक्षिण कोरिया के डेजॉन में वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली ऑटो फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटों से निकले धुएं का गुब्बार आसमान में छा गया। घटना की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मियों और 70 से ज्यादा वाहनों को तैनात किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री किम मिन-सोक हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधनों और कर्मियों की पूर्ण तैनाती के निर्देश दिए हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस घटना में 55 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि संभवतः विस्फोट से आग लगी और इस घटना में 33 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। शहर के देदोक जिले के अग्निशमन प्रमुख नम डेउक-वू ने बताया कि अधिकारी आग लगने की घटना के समय मौजूद बताए जा रहे 14 अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। एजेंसी के मुताबिक, घटनास्थल से मिले वीडियो और तस्वीरों में परिसर से घना धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। इस घटना में कुछ कर्मचारी भी एक इमारत से कूदते हुए नजर आए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार आग दोपहर के समय लगी। फैक्ट्री में करीब 170 कर्मचारी काम कर रहे थे। कई कर्मचारियों को जान बचाने का मौका ही नहीं मिला। तेजी से फैली आग ने लगभग 69 कर्मचारियों को चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग में फैक्टरी का एक भवन नष्ट हो गया। इसके ढहने की आशंका के कारण दमकलकर्मी इसमें प्रवेश नहीं कर सके। अग्निशमन प्रमुख के अनुसार, आग को और फैलने से रोकने और वहां मौजूद रसायनों को हटाने के प्रयास जारी है। एजेंसी ने बताया कि परिसर में लगभग 200 किलोग्राम अत्यधिक प्रतिक्रियाशील रसायन थे। राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल सभी संसाधन जुटाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।      
  • Police Quarter में Constable की मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव

    Police Quarter में Constable की मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव

    भीलवाड़ाः जिले से एक दुखद मामला सामने आया है जहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह थाने की गाड़ी चलाते थे। सुबह ड्यूटी पर नहीं गए तो थानाधिकारी उन्हें बुलाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि थाना परिसर में बने क्वार्टर में वह जमीन पर पड़े हुए हैं। थानाधिकारी और साथी पुलिसकर्मी करेड़ा पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर ने शुरुआती जांच में साइलेंट अटैक को मौत का कारण माना है। हालांकि पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति क्लियर हो पाएगी।

    मामला करेडा पुलिस थाना परिसर में बने पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में सुबह करीब 9 बजे का है। मृतक कॉन्स्टेबल कैलाश 2017 से करेड़ा थाने में पोस्टेड थे। वे जयपुर के जमवारामगढ़ के मानोता गांव के रहने वाले थे। थाना प्रभारी पूरण मीणा ने बताया कि कॉन्स्टेबल कैलाश (50) थाने में पुलिस गाड़ी के ड्राइवर थे। वे थाना परिसर में अपने सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहते थे और उनका परिवार जयपुर में रहता है। आज वो अपने तय टाइम पर बिना वर्दी थाना परिसर में बने मंदिर में पूजा करने आए थे। इस दौरान उन्होंने खाना बनाने वाले लांगरी से कहा था कि आज नवरात्रि का व्रत है, इसलिए सुबह का खाना नहीं खाऊंगा। मेरा खाना मत बनाना। इसके बाद वे सभी से मिलकर वापस वर्दी पहनने के लिए क्वार्टर गए थे।

    हालांकि 9:15 बजे के करीब थाने नहीं पहुंचने पर तो वह खुद उनके क्वार्टर गए, जहां कैलाश चंद्र जमीन पर पड़े थे। उन्हें साथी पुलिसकर्मियों के साथ करेड़ा पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर ने शुरुआती जांच में साइलेंट अटैक को मौत का कारण माना है। हालांकि पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति क्लियर हो पाएगी।

    थानाधिकारी के अनुसार कि मृतक कैलाश चंद्र मीणा 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वे 2017 से करेड़ा थाने में पोस्टेड थे। वे जयपुर के जमवारामगढ़ के मानोता गांव के रहने वाले थे। कैलाश चंद्र मीणा के परिवार में 2 बेटे, 2 बेटियां और पत्नी है।

  • विवादों में आए भजन गायक Kanahiya Mittal, फिर साउंड ऑपरेटर से उलझे, देखें वीडियो

    विवादों में आए भजन गायक Kanahiya Mittal, फिर साउंड ऑपरेटर से उलझे, देखें वीडियो

    अलवरः राजस्थान के अलवर में चल रही प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शिव महापुराण कथा के दौरान देर रात उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल और साउंड ऑपरेटर के बीच तीखी बहस हो गई। यह पहली बार नहीं है कि जब गायक का साउंड ऑपरेटर से विवाद हुआ है। इससे पहले भी एक साउंड ऑपरेटर से गायक का विवाद हो चुका है। वहीं प्रोग्राम में साउंड ऑपरेटर से विवाद इतना बढ़ा कि कन्हैया मित्तल बिना माइक के कुछ देर गाकर मंच छोड़कर चले गए। अब इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

    कीर्तन के दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल श्याम भजन गाने के लिए पहुंचे। उनको देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए। मंच पर भजन गाने के दौरान जब साउंड में कुछ दिक्कत हुई तो उन्होंने साउंड ऑपरेटर को टोकते हुए साउंड बेहतर करने के लिए कहा। इस बात को लेकर साउंड ऑपरेटर और कन्हैया मित्तल में विवाद हो गया. साउंड ऑपरेटर ने साउंड बंद कर दिया और साउंड चलाने से मना कर दिया। तो कन्हैया मित्तल ने भी मंच से उसे नसीहत देते हुए कहा, ”इतना घमंड तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में भी नहीं है…।”

    कन्हैया मित्तल ने साउंड ऑपरेटर पर गलत गंदे इशारे करने के आरोप लगाए। इस विवाद में आयोजक अमित मित्तल ने बीच बचाव करते हुए दोनों को समझने का प्रयास किया। लेकिन दोनों नहीं माने और अपनी अकड़ पर अड़े रहे. इस पर कन्हैया मित्तल ने बिना माइक के गाने का फैसला लिया और वो मंच पर लोगों के बीच पहुंच गए और बिना माइक के भजन गाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    इस कार्यक्रम के बाद गाड़ी में जाते हुए कन्हैया मित्तल ने भी अपना पक्ष रखा और देश के सभी गायक व साउंड ऑपरेटर और मालिकों के लिए संदेश जारी करते हुए कई बड़े विवादित बयान दिए। कन्हैया मित्तल के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, तो वहीं लोग उनको लेकर भद्दे भद्दे कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले भी साउंड ऑपरेटर के साथ कन्हैया मित्तल का विवाद का मामला सामने आ चुका है और कई बार इसको लेकर कन्हैया मित्तल रोल हो चुके हैं, क्योंकि कन्हैया मित्तल एक कार्यक्रम के 25 से 30 लाख रुपए लेते हैं और बीते 2 सालों के दौरान अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हुए हैं।

  • Punjab News: जामा मस्जिद में हर्षोल्लास से मनाई ईद, MLA Parashar Pappi ने दी बधाई, देखें वीडियो

    Punjab News: जामा मस्जिद में हर्षोल्लास से मनाई ईद, MLA Parashar Pappi ने दी बधाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः आज पूरे देश में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग इसे पवित्रता के साथ रोजे रखकर अल्ला की इबादत करते हैं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करते है। इसी कड़ी में ईद का त्योहार लुधियाना में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाजियों का तांता लग गया। जैसे ही नमाज का वक्त हुआ मस्जिद परिसर से लेकर बाहर सड़कों तक हजारों लोग एकतित्र हुए। आपसी भाईचारे और अमन-चैन की दुआ के साथ हजारों हाथ एक साथ खुदा की बारगाह में उठे। नमाज अता करने के लिए जामा मस्जिद के बाहर बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए लिबास में नजर आए। इत्र की खुशबू से सारा माहौल सराबोर हुआ। सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक पराशर पप्पी भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि वह हर साल इस त्योहार को इकट्ठे होकर मनाते हैं। देश के चार रतन हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई इस त्योहार को साथ गुलदस्ते में पड़े फूलों की तरह मिलकर मनाते हैं। उन्होंने अपनी और भगवंत मान सरकार की ओर से सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी को त्योहार मिल-झुलकर मनाने चाहिए और देश की तरक्की में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए। वहीं मुस्लिम भाईचारे ने भी एकसाथ त्योहार मनाने की बात कही और ईद की नमाज अता कर सभी को शुभकामनाएं दी।

  • Jalandhar News: ईद-उल-फितर पर MP Channi ने दी मुस्लिम भाईचारे को बधाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ईद-उल-फितर पर MP Channi ने दी मुस्लिम भाईचारे को बधाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में ईद-उल-फितर का पर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। आज मालेरकोटला में जहां पंजाब के मुख्यमंत्री ने मुस्लिम भाईचारे को ईद पर बधाई दी, वहीं जालंधर में गुलाब देवी रोड पर स्थित एक प्रमुख और ऐतिहासिक ईदगाह कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे को ईद पर बधाई दी। वहीं मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की और सभी के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

    इस दौरान सासंद चन्नी ने मुस्लिम भाईचारे से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जिला प्रधान राजिंदर बेरी और हलका इंचार्ज इकबाल सिंह ढिंडसा मुस्लिम भाइचारे से मिलने पहुंचे और ईद की बधाई दी। सांसद चन्नी ने कहा कि यह दिन पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाता है।

    सभी भाषाएं बेहतरीन हैं, हमें हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे मां बोली पंजाब के साथ उर्दू और अरबी भाषा भी सीख रहे हैं। वहीं मुस्लिम भाईचारे ने बताया कि ईद के मौके पर सांसद चन्नी हर बार मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां मनाने पहुंचते हैं। सासंद चन्नी ने कहा कि आज से ईद-उल-फितर की शुरुआत हुई है। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि अगली सरकार में वह वापसी करें। वहीं प्रशासन द्वारा कहा गया कि आज के दिन सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि कोई दिक्कत न हो और लोग आराम से अपनी नमाज अदा कर सकें। खुशी की बात ये रही कि सब कुछ बहुत शांति और अच्छे तरीके से हो रहा है। कहीं कोई झगड़ा या परेशानी नहीं हुई, जिससे लोग और भी सुकून से अपनी ईद मना पा रहे हैं।

  • Punjab News: LPG की कमी से स्कूलों में चूल्हों पर शुरू हुआ मिड-डे मील, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG की कमी से स्कूलों में चूल्हों पर शुरू हुआ मिड-डे मील, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील व्यवस्था को हर हाल में जारी रखने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाए जा रहे हैं। LPG की कमी के चलते कई स्कूलों में अब खाना पारंपरिक चूल्हों पर तैयार किया जा रहा है। सरकारी हाई स्कूल इब्बण कलां का उदाहरण इस स्थिति को स्पष्ट करता है। स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार पिछले चार दिनों से मिड-डे मील लकड़ी के ईंधन पर बनाया जा रहा है। रोजाना लगभग 10 से 15 किलो लकड़ी की खपत हो रही है, लेकिन इसके बावजूद बच्चों के भोजन में कोई कमी नहीं आने दी जा रही।

    दरअसल, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत तक भी पहुंचने लगा है। LPG गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई राज्यों में इसकी कमी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर मिड-डे मील जैसी योजनाओं पर पड़ा है। सरकार द्वारा जारी ताजा निर्देशों में साफ कहा गया है कि यदि गैस सिलेंडर उपलब्ध न हो, तो भी खाना बनना बंद नहीं होना चाहिए।

    स्कूलों को लकड़ी, बिजली या अन्य किसी भी माध्यम से भोजन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और नियमितता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि किसी भी परिस्थिति में मिड-डे मील योजना प्रभावित न हो। इब्बण कलां स्कूल में भी इन निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। गैस की कमी के बावजूद चूल्हों पर भोजन बनाकर बच्चों को समय पर खाना दिया जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और पोषण दोनों प्रभावित नहीं हो रहे हैं।