Blog

  • Jalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है ओलावृष्टि, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है ओलावृष्टि, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। पिछले 3 दिन से आए मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं आज दोपहर के बाद अचानक मौसम खराब हो गया। मकसूदां, डीएवी फ्लाइओवर और दाना मंडी साइड सहित ग्रामीण इलाकों संसारपुर, कैंट एरिया में बारिश हो रही है। शहर के अंदरूनी भागों में बादल छाए हैं और ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने जालंधर में बारिश के चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जालंधर में हवा के साथ बिजली चमक सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 मार्च को बारिश का अनुमान जारी किया है। 20 मार्च को भी फुहारों के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और कल राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी संभावना है। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 दिन में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

    पिछले 3 दिन से मौसम खराब होने के चलते तापमान भी गिरकर अधिकतम 19 और न्यूनतम14 डिग्री दर्ज किया गया है। 20 मार्च को मौसम खराब रहने की वजह से तापमान में 1 डिग्री की और गिरावट का अनुमान है। शुक्रवार को जालंधर का अधिकतम तापमान 18 जबिक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है जिससे ठंडक का दौर आने वाले हफ्ते तक जारी रहेगा। शनिवार से मौसम साफ होने के आसार हैं।

    मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बना मौसम का सिस्टम अब पश्चिम राजस्थान की तरफ खिसक गया है और जमीन से थोड़ा ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी चल रहा है, जो ऊंचाई पर हवाओं में हलचल पैदा कर रहा है। वहीं हरियाणा के ऊपर बना दूसरा सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है। इन सब वजहों से उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है, कहीं बादल, कहीं बारिश और कहीं तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। आने वाले समय में मौसम थोड़ा अस्थिर रह सकता है।

  • पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्ष आमने-सामने, खूब चले ईंट-पत्थर, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्ष आमने-सामने, खूब चले ईंट-पत्थर, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    दतियाः गोविंदपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों का 1-1 व्यक्ति घायल हुआ है। मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद और पत्थर फेंकते लोग साफ नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में फायरिंग जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते पहले पक्ष के जहेन्द्र यादव (53) के अनुसार, वह बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी उनके बेटे का फोन आया कि घर पर झगड़ा हो रहा है। जब वह घर पहुंचे, तो जसवंत, सन्नी और केहर यादव गाली-गलौज करते हुए विवाद कर रहे थे। विरोध करने पर जसवंत ने पत्थर फेंककर उनके सिर पर मार दिया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा। जहेन्द्र यादव का आरोप है कि इसके बाद राजू, देवेश और अन्य लोग भी मौके पर आ गए और डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब उनके परिजन बीच-बचाव करने आए, तब जाकर मामला शांत हुआ। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

    वहीं, दूसरे पक्ष के जसवंत यादव (45), जो पूर्व सरपंच हैं, ने भी इस मामले में अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जहेन्द्र यादव, विकास और आकाश यादव उन पर पुराने मामले में समझौते का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने मना किया, तो गाली-गलौज शुरू हो गई। जसवंत यादव के अनुसार, समझौते से इनकार करने पर रोहित उर्फ नेता और सत्तू यादव के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जहेन्द्र यादव ने पत्थर मारकर उनके सिर पर चोट पहुंचाई, जबकि अन्य लोगों ने डंडों से हमला किया। जसवंत यादव ने बताया कि शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पत्थरबाजी और विवाद साफ नजर आ रहा है। वीडियो में फायरिंग जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिसे लेकर गांव में चर्चा तेज है। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने कहा कि पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या वास्तव में फायरिंग हुई थी या नहीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

  • भरभराकर गिरा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब, कई घायल, देखें वीडियो

    भरभराकर गिरा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब, कई घायल, देखें वीडियो

    चंदौलीः उत्तर प्रदेश में सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा-गया रेलवे रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का स्लैब गिर गया। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पुल के स्लैब की ढलाई का काम चल रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

    जानकारी के मुताबिक, रायबरेली के श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड सैन कंपनी को सेतु निगम ने टेंडर दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारी पहुंचे। घटना के बाद मौके से सभी मजदूरों को हटाया गया। आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने घायल लोगों को उचित इलाज और मुआवजा देने की बात भी कही। पूर्व विधायक ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया कि जब विधायक ही ठेकेदारी का कार्य करते हैं तो उसकी जांच कौन करेगा। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार के कारण यह परिणाम सामने आया। उन्होंने कहा कि रात में स्लैप गिरने के कारण पीड़ितों का भी डाटा प्रशासन नहीं बताएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • America में नहीं खत्म हो रहे Drone Attack, Marco Rubio-Pete Hegseth के बेस पर हुआ हमला

    America में नहीं खत्म हो रहे Drone Attack, Marco Rubio-Pete Hegseth के बेस पर हुआ हमला

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जंग जारी है। अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम के रुप में तबाही बरसाती जा रही है। ईरान युद्ध के बीच अब एक ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर खाड़ी देशों से बहुत दूर अमेरिका में भी हड़कंप मच गया है। अमेरिका सेना हाई अलर्ट पर आ गई है। अमेरिका के एक आर्मी बेस पर ड्रोन मंडराता दिखा है। यह ड्रोन जिस आर्मी बेस पर मंडरा रहा था। उस बेस पर तब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दो मजबूत और प्रभावशाली चेहरे मौजूद थे। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ तब उसी बेस पर मौजूद थे।

    जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वाशिंगटन स्थित आर्मी बेस पोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे गए। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के आवास इसी आर्मी बेस में है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात पर भी विचार विमर्श किया है। मार्को रुबियो और हेगसेथ को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए।

    हालांकि इन्हें शिफ्ट किया गया या नहीं। इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की गतिविधियों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है। उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि सुरक्षा कारणों से पीट हेगसेथ की गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

    उन्होंने इस तरह की गतिविधियों की रिपोर्टिंग को भी गैर जिम्मेदाराना बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी बेस पर ड्रोन देखे जाने के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है। व्हाइट हाउस में इस बैठक के बाद अमेरिकी सेना के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह कदम ईरान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।

    अमेरिका ने अपने कई आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ाकर एफपीकॉन चार्ली कर दिया है। यह अलर्ट का यह स्तर होता है। इसे आतंकी हमले की आशंका पर लागू किया जाता है। इसके साथ ही दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों के लिए भी वैश्विक सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

  • Jalandhar News: Flyover के पास डिवाइड से टकराई कार, खुले Airbag, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flyover के पास डिवाइड से टकराई कार, खुले Airbag, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। घटना के दौरान गाड़ी में सवार 2 बुजुर्ग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार वर्कशॉप चौक से मकसूदां की ओर जा रही चंडीगढ़ नंबर की ऑल्टो कार है। इस दौरान फ्लाईओवर के पास हादसा हो गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    चश्मदीदों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी और जैसे ही वह मकसूदां फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से जा टकराई। कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान ऋषिकेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क पर डिवाइडर और पोल की बनावट में तकनीकी खामी है। फ्लाईओवर के के पास बना कट ड्राइवरों को भ्रमित करता है।

    रिफ्लेक्टर न होने के कारण रात के समय गाड़ी चलाने वालों को डिवाइडर का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं, पीसीआर टीम के अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे अस्पताल जाकर घायलों के बयान दर्ज करेंगे ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को इस ब्लैक स्पॉट को तुरंत ठीक करना चाहिए।

  • Software Engineer ने चाकू से खुद का गला और नस काटी, दर्दनाक मौत

    Software Engineer ने चाकू से खुद का गला और नस काटी, दर्दनाक मौत

    नौकरी छोड़कर लकवाग्रस्त पिता की कर रहा था देखभाल

    धारः शहर के आनंद चौपाटी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि युवक ने खुद पर हमला किया था, जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद चौपाटी के पास रहने वाले 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक कुणाल जोशी पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी को पैरालिसिस हो गया था, जिससे वह बेड पर रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए उसने 2 साल पहले जॉब छोड़ दी थी और धार में रहने लगा था। कुणाल की शादी नहीं हुई थी। परिवार में केवल तीन सदस्य थे पिता और छोटा भाई। छोटा भाई इंदौर में रहता है। वहीं, कुणाल की मां के बारे में आसपास के लोगों को भी आज तक कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं।

    पुलिस को मिली सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुणाल पैदल आनंद चौपाटी पहुंचता है। कुछ देर तक वह चौराहे पर खड़ा रहता है। इधर-उधर देखता है। फिर चाकू निकालकर खुद पर हमला शुरू कर देता है। पहले कलाई की नस काटता है। पैंट उतारता है। अपने प्राइवेट पार्ट पर भी हमला करता है। इसके बाद चाकू से गर्दन पर हमला करने लगता है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद कुणाल पास की एक दुकान के चबूतरे पर जाकर बैठ जाता है। वह अपनी पैंट उतार देता है और नग्न अवस्था में भी गर्दन पर चाकू से वार करता जाता है। बाद में उसकी खून ज्यादा बह जाने के चलते मौत हो गई।

    मौके पर सीएसपी सुजावल जग्गा और फॉरेंसिक टीम पहुंची। सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में युवक खुद अपने आपको चाकू से काटता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था और कुछ समय से परेशान था। घटनास्थल से एक चाकू जब्त किया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है

     

  • Iran-Israel War: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर मिसाइल हमला, देखें वीडियो

    Iran-Israel War: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर मिसाइल हमला, देखें वीडियो

    • भारत, यूरोप सहित एशिया के कई देशों में गैस की सप्लाई हो सकती है प्रभावित

    नई दिल्ली: Iran-Israel War – मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार की रात में ईरान ने खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई भीषण हमले किए। हमले में दुनिया के सबसे बड़े LNG हब, कतर के रास लफान को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं सऊदी अरब ने अपनी राजधानी रियाद की ओर आती ईरानी मिसाइलों को मार गिराया है। कतर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलएनजी निर्यातक है। रास लफान को हुए नुकसान से भारत, यूरोप और एशिया के कई देशों में गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। हमलों की खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है।

    वहीं क़तर की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि बुधवार मिसाइल हमले से उसके मुख्य गैस प्लांट में आग लग गई। जिससे भारी नुकसान हुआ। इसके बाद क़तर ने ईरान के दो राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। साउथ पार्स पर हमले के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अन्य ऊर्जा ठिकानों पर आगे और विनाशकारी हमलों की धमकी दी और कहा कि ऊर्जा क्षेत्र पर किसी भी हमले का वह कड़ा जवाब देगा। कतर के आंतरिक मंत्रालय और ‘कतरएनर्जी’ ने पुष्टि की है कि ईरानी मिसाइल हमले के कारण रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी में भीषण आग लग गई। कतरएनर्जी के अनुसार, मुख्य गैस संयंत्र को ‘व्यापक क्षति’ हुई है।

    हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कतर पर कुल पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। हमले के बाद आसमान में धुएं का गुबार 30 किमी दूर से भी देखा जा सकता था। कतर ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए ईरान के सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। ईरान ने सिर्फ कतर ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को भी निशाना बनाया। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने रियाद की ओर आती 4 बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच हवा में ही नष्ट कर दिया। मिसाइलों का मलबा गिरने से राजधानी में 4 लोग घायल हुए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी कई मिसाइलों और ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया। मलबे के खतरे को देखते हुए अबू धाबी ने अपने कुछ गैस संयंत्रों को एहतियातन बंद कर दिया है।

  • Punjab News: कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की 30 गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की 30 गाड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हंबड़ा रोड स्थित डायरी कॉम्प्लेक्स के पास देर रात आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, सम्राट कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार जिस समय आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बैजनाथ मौजूद था। जैसे ही उसने धुआं और आग की लपटें देखीं तुरंत फैक्ट्री मालिक वरुण गुप्ता को सूचित किया। मालिक की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। फैक्ट्री लगभग 1000 गज में फैली हुई थी जिसके कारण आग तेजी से अंदरूनी हिस्सों में फैल गई। स्थिति को देखते हुए विभाग ने 4 अलग-अलग स्टेशनों से गाड़ियाँ मंगवाईं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

     

    आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए 30 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। गाड़ियां लगातार पानी खत्म होने पर बार-बार रिफिल होकर मौके पर पहुँचती रहीं ताकि कोई रुकावट न आए। इस फैक्ट्री में एयर कूलर (डोमेस्टिक), वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन्स का बड़े स्तर पर निर्माण होता था। आग के कारण भारी मात्रा में तैयार माल,कच्चा माल और मशीनरी जलकर राख हो गई है। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर ने बताया कि 11:10 पर सूचना मिलते ही गाड़ियाँ भेज दी गई थीं लेकिन प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग काफी फैल चुकी थी। 4 स्टेशनों की मदद से सुबह करीब 3 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े महिला की बालियां छीनकर चोर फरार, काबू करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े महिला की बालियां छीनकर चोर फरार, काबू करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दिन दहाड़े लूट की वारदात को चोर ने अंजाम दिया है। दरअसल, बस्ती गुजां में चोर महिला की बालियां छीनकर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया और लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया। लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते हुए बबीता ने बताया कि वह बेटी को छोड़ने के लिए पैदल जा रही थी। इस दौरान बिना नंबरी एक्टिवा पर सवार 2 चोर आए और उसकी बालियां छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उसने शोर मचाया और लोगों ने चोर का पीछा करना शुरू कर दिया।

    इस दौरान झंडिया वाले पीर के पास से चोर को लोगों ने काबू किया। महिला ने कहा कि चोर उसके कानों की दोनों बालियां लेकर भाग गया था। चोर की जमकर छित्तर पिटाई होने के बाद उसके माथे से खून बहने लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं चोर ने बताया कि उसका नाम 24 वर्षीय राजू है और वह किशनपुरा का रहने वाला है। व्यक्ति के अनुसार उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया है। राजू ने कहा कि उसने एक्टिवा रोक ली और उस दौरान साथी मौके से फरार हो गया।

    राजू ने फरार साथी का नाम करण बताया है। जब लोगों ने पूछताछ की तो बताया कि वह शराब का आदी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बस्ती नौ की रहने वाली बबीता ने शिकायत की दी वह बेटी को छोड़ने स्कूल जा रही थी। इस दौरान स्कूल के पास 2 एक्टिवा सवार उसकी बालियां छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद एक चोर को काबू कर लिया गया है और उसकी एक्टिवा कब्जे में ले ली है। व्यक्ति को थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और पीड़ित के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • होमगार्ड भर्ती दौरान दौड़ लगा रहे युवक को आया हार्टअटैक, मौत

    होमगार्ड भर्ती दौरान दौड़ लगा रहे युवक को आया हार्टअटैक, मौत

    उदयपुरः होमगार्ड भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ते समय युवक को हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। युवक ने ग्राउंड का एक राउंड पूरा कर लिया था, लेकिन दूसरे राउंड दौरान उसको हार्ट अटैक आ गया। मौके पर लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, उदयपुर के गांधी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहा था। नीलेश पाटीदार (27) पुत्र जगदीश निवासी गड़ी, बांसवाड़ा भी फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा था। यहां दौड़ते समय वह अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

    हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी ने बताया कि घटना के बाद सूचना देकर परिजनों को बुलाया गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की कुछ समय पहले सगाई हुई थी। अगले साल अप्रैल में उसकी शादी होने वाली थी।

    नीलेश पाटीदार 2 साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। नीलेश ने बीएड और बीएसटीसी की डिग्री हासिल कर रखी थी। वह बांसवाड़ा शहर के पाटीदार हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह क्रिकेट का भी बेहतरीन खिलाड़ी था। नीलेश के साथी अजय पाटीदार (निवासी रोहिड़ा) ने बताया कि नीलेश की सगाई कुछ महीने पहले पास के गांव खोडन में हुई थी। अप्रैल 2027 में उसकी शादी तय थी कि यह घटना हो गई।