Blog

  • जालंधरः भारत गौरव पर्यटन ट्रेन कल स्टेशन से होगी रवाना

    जालंधरः भारत गौरव पर्यटन ट्रेन कल स्टेशन से होगी रवाना

    जालंधर/वरुणः भारतीय रेलवे ने भारत और नेपाल के प्रमुख तीर्थ और विरासत स्थलों की यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भारत-नेपाल आस्था सर्किट पर यात्रा शुरू करेगी। इसमें नेपाल की राजधानी काठमांडू और भारत का प्राचीन शहर काशी प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इस यात्रा में अयोध्या के अलावा नंदीग्राम और प्रयागराज को भी जोड़ा जाएगा। 

    इस पैकेज को आकर्षक और किफायती बनाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट https//www.irctctourism.com पर ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी और वेब पोर्टल पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पैकेज की बुकिंग होगी। वर्तमान कोविड-19 के प्रति सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पर्यटकों के लिए पूर्ण टीकाकरण (दोहरी खुराक) की शर्त अनिवार्य रहेगी।

    पर्यटकों को काठमांडू के होटलों में 3 और अयोध्या व वाराणसी के होटलों में एक-एक रात का ठहराव मिलेगा। रक्सौल स्टेशन से काठमांडू और वापसी की यात्रा बस से पूरी होगी और नेपाल की यात्रा करते समय ट्रेन रक्सौल स्टेशन पर रुकेगी। अत्याधुनिक डीलक्स एसी ट्रेन 31 मार्च यानी शुक्रवार को करीब 600 पर्यटकों समेत जालंधर सिटी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इस यात्रा के दौरान लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली, सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुण्डला, इटावा और कानपुर स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने और उतरने का विकल्प होगा।

    भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की 10 दिवसीय यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। यहां पर पर्यटक श्री राम जन्मभूमि, हनुमान मंदिर और नंदीग्राम में भरत मंदिर के दर्शन करेंगे। अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के रक्सौल स्टेशन पहुंचेगी। यहां से पर्यटकों को बसों से काठमांडू भेजा जाएगा। काठमांडू में ठहराव के दौरान पर्यटक नेपाल की राजधानी में स्वयंभूनाथ स्तूप और अन्य विरासत स्थलों के साथ पशुपतिनाथ मंदिर जाएंगे। नेपाल भ्रमण के बाद ट्रेन रक्सौल से वाराणसी के लिए रवाना होगी। काशी में पर्यटकों को सारनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा, तुलसी मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। पर्यटकों को वाराणसी से प्रयागराज तक बस से भेजा जाएगा और संगम व हनुमान मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।

    ट्रेन अपने सफर के 10वें दिन प्रयागराज से वापस जालंधर सिटी लौटेगी। पूरी तरह से वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन में 11 थर्ड एसी कोच, एक पेंट्री कार और दो एसएलआर शामिल होंगे। पेंट्री कार से पर्यटकों को उनकी सीट पर ताजा पका शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। ट्रेन में मनोरंजन के साथ-साथ सार्वजनिक घोषणाओं के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद रहेगा और साफ-सुथरे शौचालय से लेकर हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन का 10 दिन का टूर पैकेज प्रति व्यक्ति 27,815 रुपये होगा। इसमें ट्रेन की यात्रा, एसी होटल में रात्रि विश्राम, तीन टाइम का शाकाहारी भोजन, बस से आना-जाना और भ्रमण, यात्रा बीमा और गाइड की सेवाएं शामिल रहेंगी।

  • एम आर सी ग्रुप व एचआरटीसी के सहयोग से आईएसबीटी में  हवन-यज्ञ व लंगर का आयोजन

    एम आर सी ग्रुप व एचआरटीसी के सहयोग से आईएसबीटी में  हवन-यज्ञ व लंगर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के आईएसबीटी  में स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में एम आर सी ग्रुप व एचआरटीसी के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस बार भी हवन यज्ञ व लंगर का आयोजन किया गया। एमआरसी ग्रुप के जनरल मैनेजर प्रवेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष आम जनता की सुख समृद्धि के लिए इस हवन यज्ञ व लंगर का आयोजन किया जाता है।  मां दुर्गा अपने सब भक्तों पर मेहरबान रहे और कोरोना जैसी बीमारी  को सब जनता से दूर रखें  और भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचा कर रखें। प्रवेश ने बताया कि मां आदिशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है जिसकी पूजा तो देवी देवताओं को भी करनी पड़ती है।

    आपको बता दें कि यह मां दुर्गा का मंदिर एमआरसी ग्रुप द्वारा बस स्टैंड के बीच में ही बनाया गया है जिसमें मां दुर्गा का मंदिर, शिव भोलेनाथ का शिवलिंग, मां काली, श्री ब्रह्मा जी, श्री हनुमान जी, श्री राधा कृष्ण व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां मंदिर में स्थित हैं मंदिर की देखभाल व पूजा-अर्चना के लिए दो पुजारियों की भी व्यवस्था है। आज रामनवमी पर हवन यज्ञ के उपरांत पूर्ण आहुति डाली गई। प्रवेश शर्मा द्वारा नारियल की बलि भी दी गई आई हुई महिलाओं ने मां दुर्गा के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। भक्तों ने पूरी छोले व अन्य सब्जियां व हलवा खाकर मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एम आर सी ग्रुप के जीएम प्रवेश शर्मा, एचआरटीसी के आरएम सुरेश धीमान, नरेश शर्मा, मनजीत, मनोज, पंडित शशि शर्मा, शिवदत्त, वरुण शर्मा, अर्पित, रवि राजकुमार, अनमोल, रोहित, नीलकंठ, रिंकू, पदमा, अश्विनी ठाकुर, उत्तम, अनमोल व अन्य भगत उपस्थित रहे।

  • अवैध खनन करने पर 1.19 लाख जुर्माना

    अवैध खनन करने पर 1.19 लाख जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित: जिले में नदियों व खड्डों से रेत और पहाड़ों से मिट्टी चोरी करने वाले तीन वाहनों पर 119700 रुपए जुर्माना लगाया गया है। ऊना पुलिस ने अवैध खनन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को इन वाहनों पर कार्रवाई की। वर्तमान समय में ऊना और कांगड़ा जिले अवैध खनन की भयंकर चपेट में आ चुके हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन राज्य से बाहर जा रहे हैं। इन दोनों जिलों की नदियां, खड्डें और पहाड़ियां अवैध खनन करने वाले खनन माफिया की चपेट में आ चुकी हैं। ऐसे में पुलिस भी हल्के फुल्के चालान करके खानापूर्ति करने में लगी रहती है। मगर चालान और जुर्माने करने की रफ्तार अवैध खनन की गतिविधियों के मुकाबले कई सौ गुणा कम है। ऊना में रोजाना चंद हजार रुपए के जुर्माने किए जा रहे हैं जबकि करोड़ों रुपए की रेत यहां से निकाली जा रही है।

  • बंगाणाः अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

    बंगाणाः अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के डोहगी गांव में मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली के मल्लुवाल गांव के रहने वाले अमन कुमार पुत्र रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह जब मनाली से अपने घर वापस जा रहा था तब बंगाणा से पहले डोहगी गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था जब कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • बंगाणा में लड़ाई झगड़े पर क्रॉस पर्चे दर्ज

    बंगाणा में लड़ाई झगड़े पर क्रॉस पर्चे दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: मलांगड़ में जमीनी विवाद पर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस ने एक दूसरे की शिकायतों पर दोनों परिवारों पर ही भारतीय दंड संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर लिए हैं। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी और जीवन लता के परिवारों में लड़ाई झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। लड़ाई में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके परिवार के 5 सदस्यों पर आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • बंगाणाः सूरज शर्मा बने एनएसयूआई के अध्यक्ष

    बंगाणाः सूरज शर्मा बने एनएसयूआई के अध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज छात्र संगठन एनएसयूआई का सर्व समति से चुनाव हुआ। इसमें सूरज शर्मा को अध्यक्ष, राहुल राणा व कामिनी ठाकुर को उपाध्यक्ष, आदित्य चंदेल, नवीन राणा, नितिन सहोता, कोमलिका शर्मा को महासचिव, विशाल सोनी, साहिल ठाकुर, दीपाली धीमान, बिपुल राणा, सौरभ ठाकुर, शुभम ठाकुर, पलक मान, अभी रायजादा और अभिषेक ठाकुर को सचिव बनाया गया है। नई टीम बनने के बाद एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने विधायक दविंदर भुट्टों से भी भेंट की।
    छात्रों ने विधायक को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक ने उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एडवोकेट नीरज दत्त, प्रशांत शर्मा, कृष्ण शर्मा, संदीप शर्मा, जीवन शर्मा, अंकित मान, अम्बु भारद्वाज, नीरज ठाकुर, प्रवीण पादा, ठाकुर किशोरी हटली,कमल देव शास्त्री, अजय बनयाल, रिशु बनयाल, पिंटू लाला, संजीव व अन्य लोग मौजूद रहे।
  • चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान

    चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान

    भजन संध्या में विधायक सुदर्शन बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान दो दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बत्तौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उत्तराखंड के बद्रीधाम से आए पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने अष्टमी के दिन माता रानी का गुणगाण किया।

    भजन संध्या में सौरभ शर्मा और यमुनानगर से आए विनोद राज ने माता की एक-एक बढ़कर भेंटें प्रस्तुत की। टी-सीरीज के माध्यम से अपने सुरों का जादू बिखेर चुकी प्रसिद्ध गायिका कविता गोदियाल ने भी मां दुर्गा की भेंटे प्रस्तुत की। पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी के कलाकारो ंने श्री गणेशा आहवान,  महिषासुर मर्दिनी, अष्टभुजी माता, फूलों की होली का चित्रण करके अनेक प्रस्तुतियां पेश की।

    इस अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, वित्ताधिकारी शमी राज, एसडीओ मंदिर आरके जसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • बदसेहड़ा के युवक से 50 ग्राम अफीम बरामद

    बदसेहड़ा के युवक से 50 ग्राम अफीम बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर पुलिस ने जखेड़ा सतसंग भवन के पास बदसेहड़ा के एक युवक से 50 ग्राम अफीम बरामद की है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब इलाके में गश्त पर थी तब एक मोटरसाइकिल सवार उन्हें देख भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू कर जब तालाशी ली तो उससे अफीम की खेप बरामद हुई। आरोपी युवक की पहचान ऊना तहसील के बदसेहड़ा गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मैहतपुर थाने में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 18-61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • राम-भरत भाई का प्रेम आज तक इतिहास में कोई दूसरा नहीं हुआ

    राम-भरत भाई का प्रेम आज तक इतिहास में कोई दूसरा नहीं हुआ

    श्रीराम कथा के अंतिम दिन सुनाई राम-भरत मिलन ओर वियोग की कथा 
    बददी/सचिन बैंसल: हाउसिंग बोर्ड फेस 2 के सामुदायिक केन्द्र में महिला समिति द्वारा करवाई जा रही श्रीराम कथा में सैकड़ों श्रद्वालु कथा श्रवण कर अपने जीवन को निर्मल कर रहे हैं । उतर भारत के सुप्रसिद्व कथावाचक पं जगमोहन दत शास्त्राी ने कथा अंति दिवस की कथा राम वन गमन, राम केवट संवाद, राजा दशरथ का राम वियोग में शरीर त्यागना आदि विषयों पर संगीत मयी कथा का मार्मिक वर्णन किया । भरत के ननिहाल से लौट कर आने पर राम गमन के पश्चात अयोध्या वासियों के दुख की मार्मिक कथा का पं. शास्त्राी ने ऐसा सुंदर वर्णन किया कि उपस्थित सभी भक्तगण भाव विह्वल हो गए । शास्त्राी ने अपने वेद पुराण की चर्चा करते हुए बताया कि रामायण गीता ग्रंथ केवल अपने घर में रखने के लिए नहीं है, बल्कि उसका अध्ययन करें और उसमें बताए गए सदकर्मों पर चलने की प्रेरणा लें । उन्होंने बताया कि आज तक के इतिहास में ऐसा कहीं भी वर्णन नहींे मिलता है जहां दो भाई आपस में इस बात को लेकर लड़ रहे हों कि यह राज पाट तेरा है । जब श्रीराम भरत को राजपाट देने के लिए राजगद्दी पर बैठने के लिए कहते हैं तो भरत श्रीराम को वह राजगद्दी वाचिस लौटा कर उनके साथ जंगल में वनवास जाने को कहते हैं । ऐसा भाई भाई का चरित्रा आज तक कहीं दूसरा देखने को भी नहीं मिलता है । कथा समापन के उपरन्त महिला समिति द्वारा विशाल भंडारे को आयोजन किया गया जिसमें सैकडों की संख्या में रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    कथा से आती है सुख, शांति और संपन्नता उन्होंने कहा कि रामकथा श्रवण से आज की पीढ़ी सुधरेगी, समाज सुधरेगा, देश सुधरेगा । शास्त्राी ने मत्स्य पुराण की चर्चा करते हुए बताया कि किन-किन माह में घर बनवाना चाहिए और किन स्थितियों में घर का निर्माण होना चाहिए । जिससे परिवार को सुख शांति और संपन्नता प्राप्त हो सके । इस अवसर हाउसिंग बोर्ड फेस 1, 2, फेस 3, ओमैक्स पार्क फेस 1 व 2 तथा बसन्ती बाग कालोनी की सैकडों महिलायें उपस्थित रहीं।
  • जालंधरः उपचुनाव के ऐलान के बाद चुनाव आयोग के पास पहुंची पहली शिकायत, जानें मामला

    जालंधरः उपचुनाव के ऐलान के बाद चुनाव आयोग के पास पहुंची पहली शिकायत, जानें मामला

    जालंधर/वरुणः लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इस सीट पर 10 मई को वोटिंग होगी और 13 को नतीजे आएगें। चुनाव आयोग के तारिखों के एलान के बाद इस पूरे संसदीय क्षेत्र में आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं इस सीट पर चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही शिकायत और सियासत दोनों शुरू हो गई है। दरअसल, इस सीट से कांग्रेस की उमीदवार करमजीत कौर चौधरी है। वो यहां से पूर्व सांसद रहे संतोख चौधरी की पत्नी हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भेजे पत्र में करमजीत कौर ने पंजाब सरकार द्वारा चुनाव आचार संहिता के तीन संभावित उल्लंघनों की ओर इशारा किया है।

    जानें पत्र में क्या लिखा

    इस पत्र में जालंधर संसदीय क्षेत्र में तैनात कई अधिकारियों का तबादला, आम आदमी क्लीनिक में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीरों का प्रकाशन और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में सरकारी विज्ञापन शामिल हैं। करमजीत कौर ने अपने पत्र में तबादले के आदेश पर सवाल उठाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ऐसा लगता है कि तबादले का आदेश उपचुनाव के दौरान सत्ता पक्ष का प्रभाव बढ़ाने की मंशा दिया गया है।

    तबादलें के दिए गए आदेश

    उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इन तबादलों को रद्द करने की अपील भी की है। इतना  ही नहीं  करमजीत कौर चौधरी ने आम आदमी क्लीनिक से सीएम मान की तस्वीर हटाने की भी मांग की है। साथ ही क्लीनिक के नाम से ‘आम आदमी’ शब्द हटाने की भी उनकी मांग है। इसके अलावा उनकी अपील की है कि सरकार उपचुनाव पूरा होने तक किसी भी तरह का विज्ञापन मीडिया में प्रकाशित न करे।

    संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई सीट

    वहीं इस पत्र को लेकर करमजीत चौधरी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आचार संहिता को पूरी तरह से लागू की जानी चाहिए। उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार की ओर जो उल्लंघन किया जा रहा वो लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करता है। साथ ही चुनावी प्रणाली की निष्पक्षता में लोगों के विश्वास को भी कम करता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि कि इन उल्लंघनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां से  सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद ही ये सीट खाली हुई है।