Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Heart Attack से बचाएंगे ये तरीके, दिल भी रहेगा स्वस्थ

    हेल्थः दिल का सेहतमंद रहना शरीर के सही कामकाज के लिए बेहद अहम है। यही खून पंप करता है और पूरे शरीर तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां (सीवीडी) दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। हर साल करीब 1.8 करोड़ लोग इनसे जान गंवाते हैं। इन बीमारियों में पांच में से चार मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होती हैं।

    अमेरिका के कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार हम अच्छी डाइट, नियमित व्यायाम और तंबाकू से दूरी बनाकर जिंदगी की शुरुआती उम्र से ही दिल को होने वाले किसी भी नुकसान को कम कर सकते हैं। हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक जाने वाली खून की आपूर्ति अचानक रुक जाती है। खून का बहाव रुकने से ऑक्सीजन दिल तक नहीं पहुंच पाती और दिल की मांसपेशी को नुकसान हो सकता है। अगर तुरंत इलाज न मिले तो यह नुकसान स्थायी हो सकता है।

    कैसे पहचानें कि हार्ट अटैक हो रहा है?
    – हार्ट अटैक अलग-अलग लक्षणों के साथ हो सकता है। सबसे आम लक्षण है सीने में दर्द, लेकिन यह तेज चुभन जैसा दर्द नहीं बल्कि सीने पर दबाव और कसाव जैसा होता है।

    – कुछ महिलाओं को सीने के दर्द के साथ गर्दन और दोनों हाथों में भी दर्द महसूस हो सकता है।

    – चक्कर आना, सिर हल्का लगना, ज़्यादा पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ़ और घरघराहट शामिल हैं।

    – हालांकि कई बार हार्ट अटैक अचानक होता है, लेकिन कभी-कभी इसके चेतावनी संकेत कई घंटे या दिन पहले भी दिख सकते हैं। ऐसा सीने का दर्द जो आराम करने पर भी ठीक न हो, एक संकेत हो सकता है।

    हार्ट अटैक से बचाव कैसे करें
    – हार्ट अटैक का खतरा कम करने के कई तरीके हैं, जैसे डाइट और एक्सरसाइज के जरिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करना।

    – कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद वह पदार्थ है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए ज़रूरी है। लेकिन कुछ प्रकार का कोलेस्ट्रॉल अगर बहुत ज़्यादा हो जाए तो यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

    – कम वसा और ज्यादा फाइबर वाला आहार सुझाया जाता है। नमक का सेवन रोज 6 ग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।

    – ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और सैचुरेटेड फैट वाली चीजें न खाएं, क्योंकि ये खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती हैं। इनमें मीट, केक, बिस्किट, सॉसेज, बटर और पाम ऑयल वाली खाने की चीजें शामिल हैं।

    – संतुलित आहार में अनसैचुरेटेड फैट होनी चाहिए। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती है और धमनियों को खुला रखने में मदद करती है। इनमें ऑयली फिश, एवाकाडो, मेवे और वनस्पति तेल शामिल हैं।

  • Punjab News: हेरोइन सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला: डेरा बाबा नानक थाने की पुलिस ने दो नशा तस्करों को 15 ग्राम हेरोइन और 700 रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिकंदर सिंह और रमन्दीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

    थाना डेरा बाबा नानक के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर कक्षा चंदर पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 15 ग्राम हेरोइन और 700 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: LED लाइट में छुपाया था नशा और मोबाइल, जेल अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

    Punjab News: LED लाइट में छुपाया था नशा और मोबाइल, जेल अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच लुधियाना सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को पुलिस ने नशे के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो हवालाती भी पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर सीआरपीएफ के कर्मचारियों की मदद से की गई। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी सिक्योरिटी जगजीत सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जेल की बैरक के बाहर लगी एक एलईडी लाइट की जांच की गई तो उसकी बॉडी में डबल टेप से चिपकाकर नशीला पदार्थ छुपाया गया था।

    एलईडी के अंदर से दस मोबाइल फोन भी बरामद हुए। डीएसपी सिक्योरिटी ने बताया कि तलाशी के दौरान 84 ग्राम भूरे रंग का और 121 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ दो हवालातियों से मिला। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि यह नशीला पदार्थ असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह के माध्यम से जेल के अंदर पहुंचाया गया था। जांच में पाया गया कि सुखविंदर सिंह ने चार अन्य लोगों की मदद से यह एलईडी जेल के अंदर रखवाई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी यह बात सामने आई। इसके बाद तीनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर सात में मुकदमा दर्ज कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि जब असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को अदालत में पेश किया गया तो पुलिस ने जानबूझकर उसको हथकड़ी नहीं लगाई, ताकि मीडिया उसकी पहचान न कर सके। हालांकि, पेशी के दौरान वह मीडिया कैमरों से मुंह छिपाता नजर आया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल में नशे और मोबाइल की सप्लाई का यह नेटवर्क कितना बड़ा है।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बददी शहर में निकाला विशाल पथ संचलन

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बददी शहर में निकाला विशाल पथ संचलन

    संघ के लक्ष्यों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसात करें -कैप्टन राजेंद्र कुमार

    संघ का स्वयंसेवक समाज के बीच रहकर राष्ट्र की संस्कृति, चरित्र और एकता की रक्षा करता है

    डा. संजीव कुमार ने संघ के 100 साल के इतिहास पर ड़ाला प्रकाश

    स्वयंसेवकों का जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

    बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने और दूसरी शताब्दी मे प्रवेश करने पर बददी में विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत कैप्टन डा राजेंद्र शर्मा ने शिरकत की वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख डा.संजीव कुमार शामिल हुए। बददी नगर के संघ के स्वयंसेवकों में शताब्दी वर्ष को लेकर भारी उत्साह देखा गया और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे सिटी स्कवेयर माल में एकत्रित हुए और उसके बाद नगर परिक्रमा करके वापिस सभा स्थल पहुंचे। पथ संचलन ने बसंती बाग,फेस तीन, साई रोड बददी व बिलांवाली गांव से होते हुए लेबर चौक के निकट सभा स्थल पर समाप्त हुआ।

    इससे पहले कैप्टन डा. राजेंद्र शर्मा ने संघ के सौ वर्ष के पूर्ण होने व उसके सामाजिक योगदान पर प्रकाश ड़ाला और कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है जो कि बिना किसी सरकारी सहायता के के चलता है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार एक सैनिक सीमाओं पर खड़ा होकर राष्ट्र की रक्षा करता है, उसी प्रकार संघ का स्वयंसेवक समाज के बीच रहकर राष्ट्र की संस्कृति, चरित्र और एकता की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि आज का युग चुनौतीपूर्ण है, परंतु संघ के स्वयंसेवक प्रत्येक परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संघर्ष और सेवा के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे संघ के लक्ष्यों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसात करें और भारत को पुन: वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित करें।

    संघ केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विचारधारा है-डा. संजीव
    मुख्य वक्ता डाक्टर संजीव कुमार ने कहा कि विजय दशमी के दिन 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना हुई और तब से विभिन्न उतार चढ़ावों के बीच यह राष्ट्रवादी संगठन आगे बढ़ता रहा है। उन्होने कहा कि संघ हिंदुओं का संगठन नहीं है बल्कि संपूर्ण समाज का संगठन है जो चाहता है कि भारत पुन: विश्व गुरु बने। उन्होने अपने उद्बोधन में संघ के उदयकाल और डॉ. हेडगेवार के जीवन-संघर्षों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने जिस समय संघ की स्थापना की, वह काल राष्ट्र की विखंडित मानसिकता और दासत्व की वेदना से भरा था। ऐसे समय में उन्होंने संगठन ही शक्ति है का विचार जन-जन तक पहुँचाया। डा संजीव कुमार ने कहा कि संघ केवल एक संस्था नहीं, बल्कि वह विचारधारा है जो व्यक्ति में चरित्र, समाज में समरसता, और राष्ट्र में एकता का संचार करती है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे संघ के सिद्धांतों को केवल शाखा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार, परिवार और समाज में आत्मसात करें।

    हमारी साधना केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के कल्याण के लिए -महेश
    आरएसएस के जिला नालागढ़ संघचालक महेश कौशल ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन, आत्मसुधार और नवनिर्माण का पर्व है। उन्होंने कहा संघ का शताब्दी वर्ष हमें यह स्मरण कराता है कि हमारी साधना केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के कल्याण के लिए है कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यक्रमों को हमें जीवन के मूल्यों और सामाजिक चेतना के साथ जोडऩा चाहिए। प्रत्येक स्वयंसेवक को इस अवसर को एक आत्मसंस्कार यात्रा के रूप में देखना चाहिए।

    मातृशक्ति व व्यापारियों ने की पुष्पवर्षा-
    बददी बाजार व आवासीय कालोनियों से गुजरे शताब्दी वर्ष के संचलन पर जगह जगह जहां मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा की वहीं व्यापारियों व व्यापार मंडल से जुडे सदस्यों ने पुष्पवर्षा करके स्वंयसेवकों का उत्साह वर्धन किया। बाजार से गुजरते संचलन के बीच भारत माता की जय, बंदे मातरम व तैरा वैभव अमर रहे हम दिन चार रहे न रहें कि उदघोष आम जन द्वार किए गए। वहीं नगर निगम द्वारा साई रोड बददी की मुरम्मत के लिए रविवार के दिन चुनने के कारण काफी समय तक लोगों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ी। एक तो पथ संचलन उपर से मुरम्मत के कारण बददी पुलिस के अधिकारियों व संघ के स्वयंसेवकों ने ट्रैफिक भी बखूबी संभाला।

  • 18 साल के नेशनल एथलीट Rinku Singh का निधन, Heart Attack बना मौत का कारण

    18 साल के नेशनल एथलीट Rinku Singh का निधन, Heart Attack बना मौत का कारण

    खेल: 18 साल के नेशनल एथलीट रिंकू सिंह की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है। जब वह सुबह उठा तो उसके हाथ-पैरों में कंपकंपी महसूस हुई और बैचेनी भी हो रही थी। बेहोशी होने पर उसके रुम मेट उसको अस्पताल ले गए परंतु वहां पर डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि रिंकू रोज 5 किलोमीटर तक की दौड़ लगाता था। वह 10 दिन पहले ही स्टेट चैपियनशिप खेल कर आया था। 100 मीटर रिले रेस में उसको तीसरा स्थान भी मिला था। यह मामला भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके का है।

    आर्थिक स्थिति नहीं थी अच्छी

    रिंकू के चाचा बॉबी सिंह ने बताया कि उनका भतीजा रिंकू एक एथलीट था। वह भरतपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह रनिंग की तैयारी कर रहा था और रोज लोहागढ़ स्टेडियम में प्रैक्टिस करता था। रिंकू की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी परंतु उसका हुनर देखकर काफी लोग उसकी मदद करते थे। उसके पिता और बड़े भाई मजदूरी करते थे।

    रुम पार्टनर ने दी मौत की जानकारी

    रिंकू के चाचा ने बताया कि उसके रुम पार्टनर ने ही हमें फोन करके मौत की जानकारी दी थी। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि रिंकू के जो लक्षण थे वो हार्ट अटैक के हैं। उसे बैचेनी और घबराहट हुई थी। चाचा ने बताया कि रिंकू उत्तरप्रदेश की कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेता था और मेडल लेकर आता था। उसका रनिंग के प्रति जुनून देखकर हमारे अछनेरा गांव के आस-पड़ोस के लोगों ने उसका भरतपुर में रहकर तैयारी करने का इंतजाम किया था। वह रोज लोहागढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए जाता था। वह दिसंबर 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए खेल चुका है। दिसंबर 2024 में ही वह नेशनल भी खेल चुका है। उसने 5 हजार मीटर रेस में भाग लिया था। उसका सपना था कि वो इंडिया के लिए खेले परंतु उसका सपना अधूरा रह गया।
  • अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, सीमा पर बढ़ा तनाव, 58 सैनिकों की हुई मौत

    अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, सीमा पर बढ़ा तनाव, 58 सैनिकों की हुई मौत

    नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अफगान सरकार ने यह दावा किया है कि रात भर चली भयानक सैन्य कार्रवाई के दौरान 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। यह घटना सीमा के संवेदनशील क्षेत्र में हुई, जहां दोनों तरफ से भारी गोलाबारी हुई है।

    उल्लंघनों के जवाब में की गई कार्रवाई

    अफगान अधिकारियों ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान द्वारा उनके क्षेत्र और वायु सीमा की लगातार उल्लंघन के जवाब में किया गया। इस हफ्ते की शुरुआत में अफगान सरकार ने पाकिस्तान पर राजधानी काबुल और पूर्वी क्षेत्रों में बमबारी करने का आरोप लगाया था। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया।

    तालिबान सरकार ने किया बड़ा दावा

    तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीयुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि अफगान बलों ने पाकिस्तान की 25 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है। उनके अनुसार, इस मुकाबले में 58 सैनिक मारे गए और लगभग 30 घायल हुए हैं।

    दक्षिण एशिया पर पड़ेगा असर

    दोनों परमाणु हथियार धारी देशों के बीच बढ़ता यह टकराव क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तनाव इसी तरह बढ़ता रहा तो इसके प्रभाव पूरे दक्षिण एशिया पर पड़ सकते हैं।
  • Weekend Ka Vaar: घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने पहुंची जेमी लिवर, Contestants के साथ की खूब मस्ती

    Weekend Ka Vaar: घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने पहुंची जेमी लिवर, Contestants के साथ की खूब मस्ती

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वॉर बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। हर वीकेंड की तरह बीते दिन भी सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई है। पिछले हफ्ते एक्टर को ट्रोल किया गया था ऐसे में उन्होंने इस बार घरवालों के साथ शांति और समझदारी के साथ ही बात की है। खासतौर पर नीलम और तान्या को उन्होंने समझाया है। वहीं आज के एपिसोड में जेमी लीवर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए शो में आने वाली हैं।

    फराह खान के गेटअप में पहुंची जेमी

    रविवार के दमदार एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में जेमी फराह खान के गेटअप में एंट्री करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने खुद को ठर्रा खान के नाम से घरवालों और सलमान के सामने अपने आप को इंट्रोड्यूस किया है। फराह की नकल करते हुए उन्होंने सभी का बहुत मजाक उड़ाया और घरवालों को टीज भी किया। इस दौरान वह घरवालों के साथ मस्ती-मजाक करती हुई भी दिखाई दी।

    खुलकर हंसते दिखे सलमान

    जेमी लीवर की इन बातों पर सलमान खान भी खूब हंसते हुए दिखे। उन्होंने अपनी दमदार एंट्री से बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार में जान डाल दी। घरवालों का मजाकिया अंदाज फैंस को भी काफी एंटरटेन करने वाला है। जेमी के टैलेंट से सलमान भी काफी इंप्रेस हुए उन्होंने तो जेमी को यह कह दिया कि वो अपने पिता जॉनी लीवर से भी ज्यादा टैलेंटड हैं। शो का प्रोमो फैंस को काफी अच्छा लगा है ऐसे में अब सभी एपिसोड के आने का इंतजार कर रहे हैं।

    बिग बॉस में होगा चौंकाने वाला एलिमिनेशन

    इस बार बिग बॉस 19 में चौंकाने वाला एलिमिनेशन होने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बसीर अली, अशनूर कौर और प्रणित मोरे नॉमिनेटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे कम वोट्स मिलने के कारण जीशान कादरी शो से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर आने से अमाल मलिक, बसीर और शहबाज को काफी झटका लगेगा क्योंकि चारों आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। यह एपिसोड आज ऑन एयर होगा।
  • राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकैडमी बद्दी और नालागढ़ के खिलाड़ी

    राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकैडमी बद्दी और नालागढ़ के खिलाड़ी

    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ 26 बच्चों का चयन

    बद्दी/सचिन बैंसल: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स के 26 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्कूल गेम प्रतियोगिता के लिए हुआ।  लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स के कोच समीर कुमार ने बताया कि ये सभी बच्चे आगामी कुछ सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे और अपना कौशल प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करेंगे।

    कोच ने बताया कि अंडर -14 बालक और बालिका वर्ग केताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को जी एस एस कनैद मंडी में, अंडर- 19 बालिका वर्ग के तायक्वोंडो मैच 14 से 17 अक्टूबर को जीएसएस ऊना में, अंडर-19 बालक वर्ग के ताइक्वांडो मैच 27 से 30 अक्टूबर तक जीएसएस सुंदरनगर में आयोजित होने जा रहा है।बच्चों के चयन पर सभी सहयोगी कोच और अभिभावकों ने ख़ुशी प्रकट की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी।

  • पाकिस्तान के PM ने अफगानिस्तान को दी धमकी, बोले – ‘रक्षा पर कोई भी समझौता नहीं होगा’

    पाकिस्तान के PM ने अफगानिस्तान को दी धमकी, बोले – ‘रक्षा पर कोई भी समझौता नहीं होगा’

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को अफगानिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई की निंदा की है। पीएम ने पाकिस्तान के सशस्त्र बलों की मजबूत और प्रभावी जवाबी कार्रवाई करने की सराहना की है। उन्होंने पाक सेना की देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनके पेशेवर रवैये की भी तारीफ की है। शहबाज शरीफ ने कहा कि – हमें अपने सशस्त्र बलों के पेशेवर रवैये पर बहुत ही गर्व है। फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की आक्रामकता का दृढ़ता से जवाब दिया है। इसके अलावा उनकी कई चौकियों को भी तबाह कर दिया है। जिससे उन्हें पीछे हटना पड़ा।

    पाकिस्तान की रक्षा पर नहीं होगा समझौता

    पीएम शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान की रक्षा पर कोई भी समझौता नहीं होगा। हर आक्रामकता का जवाब मजबूती और प्रभावशाली तरीके के साथ दिया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि पाकिस्तान की सुरक्षा मजबूत और सक्षम हाथों में हैं और देश जनता है कि अपनी धरती के हर इंच की रक्षा कैसे करनी है। पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने किसी भी बाहरी आक्रामकता का हमेशा निर्णायक और मुंहतोड़ जवाब दिया है और पूरा देश अपने सुरक्षा बलों के साथ एकजुट होकर खड़ा है।

    आतंकवाद मुद्दे को किया उजागर

    पीएम शहबाज ने क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद के मुद्दे को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि – पाकिस्तान ने कई बार अफगानिस्तान को फितना तुल खवारिज और फितना तुल हिंदुस्तान जैसे आतंकवादी संगठनों की मौजूदगी के बारे में बताया है। यह पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी कार्रवाई करने के लिए अफगानी धरती का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन आतंकवादी संगठनों को अफगानिस्तान के अंदर मौजूद कुछ तत्वों का समर्थन हासिल है परंतु पाकिस्तान की उम्मीद है कि अंतरिम अफगान सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उसकी धरती का इस्तेमाल किसी भी आतंकवादी संगठन की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए न किया जाए।

    अफगानिस्तान ने मार गिराए पाकिस्तान के 58 सैनिक

    अफगानिस्तान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जैबिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 58 सैनिक मार दिए ङैं। यह कार्रवाई अपने संप्रभु क्षेत्र और एयरस्पेस की सुरक्षा का बार-बार उल्लंघन करने के जवाब में की है। अफगान सेना ने 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान के 58 सैनिक मार गिराए हैं और 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं।