Blog

  • Jalandhar News: 4 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, नाका लगाकर लोगों से करते थे लूटमार

    Jalandhar News: 4 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, नाका लगाकर लोगों से करते थे लूटमार

    फिल्लौरः देहात में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मी बनकर पैसे लूटने वाले 4 व्यक्तियों को काबू किया है। थाना फिल्लौर की पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

    जानकारी देते हुए एसएचओ संजीव कपूर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी इलाके में फर्जी वर्दी पहनकर पुलिस बनकर लोगों से पैसे लूटते हैं। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया। काबू किए गए आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी जगजीत सिंह, फाजिल्का निवासी सुखपाल सिंह उर्फ सुक्खा, फिल्लौर निवासी सन्नी और रमन के रूप में हुई है।

    पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सामान्य दुकानों से उपलब्ध कपड़ा खरीदा और उसे एक दर्जी से सिलवाया। उन्होंने पुलिस स्टार पाने के लिए बच्चों के खिलौने की दुकानों से बच्चों के लिए डिजाइन की गई वर्दी खरीदी और उनमें से स्टार लगाकर एक नकली टीम बनाई।

    आरोपी सुखपाल सिंह सुक्खा जो फर्जी एसएचओ बनता था। इससे पहले भी उसके खिलाफ थाना फाजिल्का सिटी में डकैती का मामला दर्ज है, उसके साथ पकड़े गए उसके साथी सन्नी के खिलाफ थाना फिल्लौर में लूट और चोरी के 3 मामले दर्ज हैं, उसके तीसरे साथी रमन पर बिलगा और गोराया में 2 लूट के मामले दर्ज हैं। उनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक पुलिस की खाकी जैकेट और 2 तेजधार हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: मैगजीन और कारतूस मिलने पर Airport पर मचा हड़कंप

    Jalandhar News: मैगजीन और कारतूस मिलने पर Airport पर मचा हड़कंप

    जालंधरः आदमपुर हवाई अड्डे से एक पेसेंजर से एक मैगजीन और 5 कारतूस बरामद होने पर हड़कंप मच गया। आदमपुर से हिंडन जाने वाली स्टार एयरलाइन फ्लाइट नंबर $5235 में यात्रा करने वाले एक यात्री के सामान की चेकिंग की जा रही थी, तो उससे एक मैगजीन 5 कारतूस बरामद हुए। जिससे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एयरपोर्ट के सिक्योरिटी मुलाजिमों ने कारतूस कब्जे में लिए। यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    वहीं, आदमपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर पाल सिंह ने बताया कि उक्त पैसेंजर फिरोजपुर का रहने वाला था। उसके पास लाइसेंसी हथियार है, लेकिन यात्रा के दौरान उसके पास हथियार नहीं था। हथियार घर पर था। गलती से यात्री के कारतूस उसके बैग में आ गए। जांच पड़ताल के बाद उसे वार्निंग दी गई और नियम बताए गए हैं।

  • Punjab News: महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की बस हुई हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    Punjab News: महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की बस हुई हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    बठिंडाः खनौरी महापंचायत में पहुंच रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा के टोहाना में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेने जा रही भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की बस कोहरे के कारण बठिंडा मानसा रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की आंशका है। इसके साथ ही फरीदकोट से आ रही एक अन्य बस बठिंडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    दरअसल, किसान बस के जरिए जगजीत सिंह दल्लेवाल के गांव से खनौरी महापंचायत में आ रहे थे। इसी बीच बरनाला के पास बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में कई किसान घायल हो गए हैं। हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आज आंदोलनकारी किसानों की महापंचायत होगी।

    किसान नेता जगजीत डल्लेवाल 40 दिनों से अनशन पर हैं। उन्होंने देशभर के किसानों से बातचीत के लिए खनौरी बॉर्डर पहुंचने की अपील की थी। आज डल्लेवाल भी मंच पर आएंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। किसानों की महापंचायत को देखते हुए जींद में हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले में बीएनएस की धारा 163 (पूर्व में आईपीसी की धारा 144) लागू कर दी गई है।

     

  • पंजाब-हरियाणा में ED का एक्शन, 4 संपत्तियों को किया जब्त

    पंजाब-हरियाणा में ED का एक्शन, 4 संपत्तियों को किया जब्त

    मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब-हरियाणा में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (CGM) हरजीत सिंह पुरी और उनकी पत्नी अरविंदरजीत कौर की 47 लाख रुपये की संपत्ति अस्थायी तौर पर जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्तियां हरियाणा के फरीदाबाद और पंजाब के लुधियाना में हैं, जो आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी हैं।

    केंद्रीय एजेंसी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। जांच में पता चला कि पुरी ने एनएचपीसी में सीजीएम (वित्त) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर भ्रष्ट आचरण और रिश्वतखोरी में शामिल होने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया, और अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की।

    ईडी अधिकारी ने कहा, “हरजीत सिंह पुरी और उनकी पत्नी की फरीदाबाद और लुधियाना जिलों में स्थित 47 लाख रुपये (लगभग) मूल्य की कुल 4 अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।” ईडी की जांच का अनुमान है कि पुरी के पास आय से अधिक संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 1.04 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा, “एनएचपीसी में सीजीएम (वित्त) के रूप में पुरी ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के अपराध करने के लिए अपनी शक्ति और पद का दुरुपयोग किया, जिससे अपराध की आय अर्जित हुई है।” मामले में आगे की जांच जारी है।

     

  • Jalandhar News: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत में मौत

    Jalandhar News: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत में मौत

    जालंधरः 14 वर्षीय एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना थाना भार्गव कैंप के अधीन आते महात्मा ज्ञान गिरि महाराज मंदिर के पास की है। इस दौरान पूर्व पार्षद के पति ने लाइव होकर कहा कि लड़के की मौत नशे के कारण हुई है। परिवार ने दोपहर को ही किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।

    मामले में पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। भार्गव कैंप में पार्षद रही गीता रानी के पति ऋतेश निहंग ने बताया कि वीरवार देर रात 14 वर्षीय़ किशोर नशे से धुत्त होकर भार्गव कैंप के इलाक में खेत में गिरा गया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने परिवार को सूचित किया। परिवार किशोर को उठाकर घर ले आया और उसे सुला दिया। शुक्रवार सुबह किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी हरजीत सिंह ने कहा कि मामले ध्यान में नही है, लेकिन फिर भी वे जांच करेंगे।

  • Punjab News: दरगाह पर माथा टेकने जा रहे बाइक सवार युवकों की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दरगाह पर माथा टेकने जा रहे बाइक सवार युवकों की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः बुघीपुरा मोड के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे समाज सेवा सोसाइटी ओर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार दोनों युवक जगरांवां की तरफ से लोहारा बाबा की दरगाह पर माथा टेकने जा रहे थे। वहीं आज ओवरटेक करने के कारण ओर धुंध में कुछ दिखाई न देने कारण यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पुल से छलांग लगाने से NEET की छात्रा के दोनों पैर और जबड़ा हुआ फ्रैक्चर, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल से छलांग लगाने से NEET की छात्रा के दोनों पैर और जबड़ा हुआ फ्रैक्चर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शेरपुर चौक के पास नीट की छात्रा की पुल से गिरने से गहरी चोटें लगी है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की के दोनों पैर टूट गए और जबड़ा फ्रैक्चर हो गया। वहीं शरीर पर काफी चोटें हैं। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने पुल से छलांग लगाई है, लेकिन परिजन इस बारे में खुलकर बोलने की हालत में नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक शेरपुर चौक के पास एक छात्रा अंशु संदिग्ध परिस्थितियों में पुल से नीचे गिर गई। उसके गिरते ही पुल के नीचे खड़े लोग घबरा गए और एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    अस्पताल पहुंचे परिजनों ने छात्रा की हालत देखकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के दोनों पैर भी फ्रैक्चर थे और शरीर पर काफी चोटें थीं। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने पुल से छलांग लगाई है। लेकिन इस बारे में उसके परिजनों को भी पूरी जानकारी नहीं है। क्योंकि छात्रा भी अभी कुछ बताने की हालत में नहीं है। छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 18 साल की है। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वह आरती चौक के पास एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही है। वह खुद एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं।

    उनकी सात बेटियां और दो बेटे हैं। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी है। वह रोजाना की तरह घर से कोचिंग के लिए ऑटो से निकलती थी और रात करीब 8 बजे घर लौटती थी। देर रात उसे सिविल अस्पताल से फोन आया कि उसकी बेटी पुल से गिरकर घायल हो गई है। वहां खड़े लोगों ने बताया कि वह दोपहर को अचानक शेरपुर पुल के ऊपर से नीचे गिर गई। छात्रा का मोबाइल भी मौके से नहीं मिला है। सिविल अस्पताल इमरजेंसी ने पुलिस को सूचना भेज दी है। मामले की जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा कि छात्रा ने पुल से छलांग क्यों लगाई।

     

     

  • Jalandhar News: अवैध हथियार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: अवैध हथियार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना आदमपुर की पुलिस ने अवैध पिस्टल और कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान होशियारपुर निवासी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और आदमपुर निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि थाना आदमपुर के एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ जालंधर-होशियारपुर रोड खुर्दपुर बिजली घर के पास वाहनों की तलाशी कर रहे थे। तभी गांव कठियार की तरफ से आई कार पुलिस का नाके देख पीछे मुड़ने लगी।

    पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो ड्राइविंग सीट पर बैठे गुरजंट से मेड इन इटली पिस्टल और साथ वाली सीट पर बैठे गुरविंदर से एक मैगजीन समेत 5 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

  • आज का राशिफल, 4 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 4 जनवरी 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा । साथ ही आज रात 9 बजकर 24 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप नया काम शुरू करेंगे । जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारीकरने में व्यस्त रहेंगे। घर में फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे । आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे । लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।


    कर्क राशि:
    आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी । नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि:आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।


    कन्या राशि:
    आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर में अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे । पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझने दूर होगी । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको साथ काम करने वालों से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आप प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही परेशानियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी । कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरेहोंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उन से बाहर निकल जायेंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    मकर राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से उत्तम सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे। लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे। जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने मामले को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी।

  • Punjab News : पतंग बेचने वाले ने Social Media पर डाली वीडियो, मौके पर पहुंची पुलिस से नोंकझोक, देखें वीडियो

    Punjab News : पतंग बेचने वाले ने Social Media पर डाली वीडियो, मौके पर पहुंची पुलिस से नोंकझोक, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले में कल देर शाम एक पतंग बेचने वाले दुकानदार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी। इस वीडियो में उसने बटाला शहर के एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) गुरदासपुर को शहर भर के दुकानदारों पर चोरी से बेचे जा रहे चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद इस वीडियो में दुकानदार ने कहा कि बटाला शहर में खुलेआम चाइना डोर बेची जा रही है। इसके साथ ही, उसने आरोप लगाया कि पुलिस इस बिक्री को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है।

    पुलिस प्रशासन पर किय़े थे सवाल

    वीडियो में दुकानदार ने एसएसपी बटाला और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर से सवाल किया और चुनौती दी कि अगर गट्टू चाइना डोर बटाला में नहीं बिकती, तो वे इस पर एक बयान जारी करें। दुकानदार का कहना था कि गट्टू डोर की बिक्री लगातार हो रही है, और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

    पुलिस ने की कार्रवाई

    जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, अगले दिन यानी आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर स्पेशल ब्रांच और SHO (सिटी पुलिस स्टेशन के प्रमुख) अपनी पुलिस पार्टियों के साथ उस दुकानदार की दुकान पर पहुंचे। पुलिस के वहां पहुंचने के बाद दुकानदार और SHO के बीच नोकझोंक हो गई।

    दुकानदार और SHO के बीच हुई बहस

    दुकानदार, जिनका नाम दिनेश खोसला था, ने SHO से कड़ी बहस की। वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था और उसने पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया। दिनेश खोसला का कहना था कि जब प्रशासन को गट्टू चाइना डोर के बारे में सब कुछ पता है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।