Blog
-

विकास खंड ऊना, अंब व हरोली में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें
ऊना/सुशील पंडित: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, झलेड़ा के वार्ड 4 व भटोली के वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके अतिरिक्त हरोली खंड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1 व ग्राम पंचायत कुगंडत तथा विकास खंड अंब के तहत नगर पंचायत अंब के वार्ड नं. 6 स्थान आर्दश नगर व नगर पंचायत अंब में खोली जाएंगी।राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी व महिलाओं द्वारा संचालित समूह को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन 1 जून से 22 जून तक ऑनलाईन ीजजचेरूध्ध्मउमतहपदहीपउंबींसण्ीचण्हवअण्पद पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। राजीव शर्मा ने बताया कि आवेदन केवल आॅनलाईन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज़ जैसे एकल नारी, विधवा, अपंगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक, बेरोज़गारी प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए होनी चाहिए अन्यथा वांछित दस्तोवेज़ों को अपलोड़ न करने पर आवेदन स्वतः रद्द समझे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -

ਪੰਜਾਬ : 6 ਜੂਨ ਨੂੰ 1984 ਦੇ ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਮੌਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਦੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਸਬੰਧੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਇਕੱਤਰਤਾ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਜੂਨ 1984 ’ਚ ਭਾਰਤ ਦੀ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ’ਤੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਫ਼ੌਜੀ ਹਮਲੇ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿਚ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਸਮੇਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਬੀੜ ਦੇ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਕੱਤਰਤਾ ਕਰਕੇ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ।
ਇਕੱਤਰਤਾ ਮਗਰੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਘੱਲੂਘਾਰਾ ਦਿਵਸ ਸਬੰਧੀ 4 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਹੋਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਦਾ ਭੋਗ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਪਵੇਗਾ। ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਵੀ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖ਼ਸ਼ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਸੁਸ਼ੋਭਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।
ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਜੂਨ 1984 ਦੇ ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਦਾ ਦਰਦ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਕਦੇ ਨਹੀਂ ਭੁੱਲ ਸਕਦੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਦਿਹਾੜਾ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਲਈ ਬੇਹੱਦ ਸੰਜੀਦਾ ਅਤੇ ਭਾਵੁਕਤਾ ਵਾਲਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਅਨੁਸਾਰ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਭੇਟ ਕਰੇ।
-

बसोली में चलाया गया विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान
ऊना/सुशील पंडित: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना, पीरनिगाह मंदिर कमेटी व ग्राम पंचायत बसोली के साथ मिलकर मंदिर परिसर के आसपास चिन्हित कचरे को संयुक्त सफाई एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उक्त हाॅट-स्पाॅट में बिखरे कूडे़ को इकट्ठा किया गया।सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि राजय विधिक सेवा प्राधिकारण शिमला के कार्याकारी अध्यक्ष जस्टिस तिरलोक सिंह चैहान के दिशा-निर्देशानुसार एवं कुशल मार्गदर्शन में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत पर्यटक स्थलों को एवं ऐसे स्थानों को जहां कचरे एकत्रित है, को स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई जा रही है जोकि पूरे प्रदेश में चल रही है। उन्होंने बताया कि लगभग पिछले 13 दिनों से चल रही इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।उनहोंने बताया कि जागरूकता एवं सफाई अभियान में नगर निगम ऊना, नगर पंचायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सफाई कर्मचारियों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान अनीता शर्मा ने प्रतिभागियों को पर्यावरण की स्वच्छता एवं सुरक्षा में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनके अतुल्य सहयोग के लिए धन्यावाद किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नागरिकों को अपने आसपास कूड़ा-कचरा न फैलाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की।इस जागरूकता व सफाई अभियान में बसोली पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सचिव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -

2 सहेलियों में जमकर शराब पीने के बाद हुआ विवाद, एक की मौत
नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस के मजनूं का टीला इलाके में मंगलवार तड़के एक महिला की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया । दोनों एक ही फ्लैट में किराये पर रहती हैं और शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुई कहासुनी में पीड़ित महिला ने आरोपी महिला के पिता को गाली दी थी जिस कारण उसने अपनी साथी को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी सपना समारोहों में वेटर के तौर पर काम करती थी। वह तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि उसे सुबह करीब सात बजे घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को 35 वर्षीय रानी का खून से लथपथ शव मिला और सपना भी वहां मौजूद थी।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सपना टूट गई और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि सपना ने पुलिस को बताया कि वह और रानी मजनूं का टीला में किराए के फ्लैट में रहती थीं। रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उन्होंने कहा कि सोमवार रात सपना और रानी अपने दोस्तों के साथ मजनूं का टीला में अपनी दोस्त नेहा के घर पर रात एक बजे तक चली डिनर पार्टी में शामिल रहीं। सपना और रानी ने शराबी पी रखी थी और उनके बीच झगड़ा हो गया।
पार्टी के बाद वे दोनों फ्लैट पर लौटीं और शराब पीती रहीं। रात करीब साढ़े चार बजे दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई जो झगड़े में बदल गई। इस दौरान सपना ने चाकू से रानी के सीने पर वार किया। सपना ने पुलिस को बताया कि रानी ने उसके मृत पिता को गाली दी थी, जिसकी वजह से उसने रानी पर हमला किया। पुलिस ने कहा कि रानी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, “एफएसएल और अपराध जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के आधार पर आरोपी सपना को गिरफ्तार किया गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं।” पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद रानी का शव उसके परिवार को सौंपा जाएगा।
-

पंजाबः कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम विस्फोट मामले को लेकर NIA का बड़ा खुलासा, जानें किसने रची थी साजिश
लुधियानाः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लुधियाना जिला अदालत परिसर में बम धमाकों के मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल कर दी है। जांच एजेंसी ने मूल रूप से पंजाब के मोगा के रहने वाले आतंकी लखवीर सिंह रोडे सहित कुल दो को इसमें आरोपी बनाया है। वो इन दिनों पाकिस्तान में छुपा बैठा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान स्थित ISYF प्रमुख लखबीर सिंह रोड़े विस्फोट के पीछे का मास्टरमाइंड है। लखबीर सिंह उर्फ रोडे कथित तौर पर पाकिस्तान में है जहां से उसने पूरे पंजाब में विस्फोट करने के लिए भारत में आईईडी की तस्करी की थी. वह प्रतिबंधित संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसएफवाई) का प्रमुख है।
एनआईए द्वारा की गई जांच से पता चला कि लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट करने वाले आईईडी को सीमा पार से सड़क द्वारा पंजाब में तस्करी कर लाया गया था। उसने इन आईईडी की तस्करी पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया सहित उनके भारतीय सहयोगियों की मदद से की थी। एनआईए ने सोमवार को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट मामले में दो लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की, जिसमें 23 दिसंबर 2021 को एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
चार्जशीट किए गए दूसरे आरोपी अमृतसर जिले के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को मलेशिया से दिसंबर 2022 में भारत लगाया गया था। उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया गय गया था। मोहाली की विशेष एनआईए कोर्ट के समक्ष दायर चार्जशीट में दोनों पर आईपीसी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है। पेश मामले में 23 दिसंबर 2021 को पंजाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसकी गंभीरता को देखते हुए बाद में एनआईए को जांच सौंप दी गई।
-

रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल वसाल में विश्व तंबाकू दिवस मनाया
ऊना/सुशील पंडित: रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल वसाल में विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया। इस दिन के उपलक्ष में विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जैसे चार्ट मेकिंग, नारा लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता आदी करवाए गए। छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।स्कूली छात्रों ने इन गतिविधियों के द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जाना तथा भविष्य में इन सब से दूर रहने का प्रण लिया।स्कूल की प्रिंसिपल रजनी बाला व चेयरमैन बलदेव कृष्ण शर्मा ने छात्रों की गतिविधियों की प्रशंसा की और उन्हें नशे से मुक्त रहने की प्रतिज्ञा दिलवाई। -

धुन्दला में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दला में मंगलवार को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में एन.एस.एस. युनिट , फ्रेंड्स ईको क्लब व रैड क्रास क्लब तथा स्कूल ड्रग निषेध समिति के सौजन्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वालंटियर्स ने नारे लगा कर लोगों को धुम्रपान एवं तम्बाकू के सेवन को बंद करने का आह्वान किया |इसके पश्चात एन.एस.एस. युनिट की ओर से वालंटियर्स एवं अन्य बच्चों से पेंटिंग व नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गयी | इन प्रतियोगिताओं में लगभग 70 बच्चों ने हिस्सा लिया | दो बच्चों द्वारा इस विषय पर कविता भी पढ़ी गयी | सभी बच्चों ने अपने विचार मौलिकता एवं निर्भीकता के साथ प्रस्तुत किये | इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया | मंच संचालन की जिम्मेदारी एन.एस.एस. वालंटियर कनिष्का , रितिका गुलेरिया व रितिका ने निभाई |सुषमा कुमारी प्रवक्ता जीवविज्ञान ने विषय विशेषज्ञ के रूप में अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि धुम्रपान करने वाला व्यक्ति न केवल अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता है बल्कि अपने आस पास के हर व्यक्ति को नुक्सान पहुंचाता है | तम्बाकू निषेध की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी |उप-प्रधानाचार्य डा. तरसेम ठाकुर ने वालंटियर्स को समाज को धुम्रपान मुक्त नहीं बल्कि नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए | उन्होंने एन.एस.एस. युनिट के इस सफल प्रयास को भी सराहा | इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी राज पाल कुटलैहड़िया, रीटा, रैड क्रास क्लब के इंचार्ज प्यारे लाल शर्मा , फ्रेंड्स ईको क्लब की इन्चार्ज चंपा शर्मा , ड्रग निषेध समिति की इंचार्ज पायल शर्मा , जितेन्द्र शर्मा , दीना नाथ , मनोज कलसी , सतीश डोगरा , पवना, नीता , रीटा शर्मा , देश राज , राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। -

फगवाड़ाः क्रिकेट खेलते दौरान 13 वर्षीय युवक की हुई मौत
फगवाड़ाः जिला कपूरथला के अधीन आते फगवाड़ा के गावं चक पंडोरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलते दौरान करंट लगने से 13 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के दौरान घर में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की पहचान गौतम के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गौतम के भाई तरुणवीर ने कहा कि उनका भाई बच्चों के साथ मैदान में खेल रहा था, तभी जमीन पर पड़े टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद गौतम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव वासियों ने बताया कि 2-3 दिन पहले आंधी से बिजली का तार टूट गया था, जिसकी सूचना सरपंच को भी दी गई थी। लेकिन सरपंच की लापरवाही के कारण उक्त तार की मरम्मत नहीं की गई। उनका कहना है कि इस तरह के हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।
-

तीन दिवसीय पिपलू मेले की हुई शुरुआत
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले के प्रथम दिवस कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो समर्थकों सहित मेले के शुभारम्भ पर मुख्यातिथि ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न व विधायक लखनपाल विधायक चैतन्य शर्मा को बैंड बाजों के साथ मन्दिर में पूजा अर्चना करवाने के बाद झंडा रस्म अदा करवाई। ओर विधायक भुट्टो कार्यक्रम का जायज़ा लेते नजर आए। एक तरफ बाजू के फ़्रैक्चर ओर दूसरी तरफ मेले की जिम्मेदारी निभाते हुए भुट्टो फ्रंट सीट पर बैठकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते देखे गए। एक तरफ वारिश का कहर दूसरी तरफ मेले का प्रथम दिवस का आगाज़ बड़ी जिम्मेदारी कंधों पर निभाते नजर आए। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेला हमीरपुर लोकसभा का ऐतिहासिक मेला है। वहीं दूसरी तरफ मेले में आने वाले मुख्यातिथियों ने मन्दिर में पूजा अर्चना फिर प्रभात फेरी उसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करना फिर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ओर संस्कृत कार्यक्रम के साथ पहले दिन मेले का आगाज हुआबीते करीब 20 दिनों ने कुटलैहड़ के भुट्टो प्रशासन के साथ पिपलू मेले की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन पिपलू मेले के एक दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश और मेले के प्रथम दिवस पर रुक रुक कर हो रही बारिश ने जनता के मन मे संदेह पैदा कर दिया और अधिकतर जनता पिपलू मेले में नहीं पहुंच सकी। लेकिन फिर भी अगर पिपलू मेले की तैयारियों को देखा जाए। तो उपमण्डल बंगाणा प्रशासन खास कर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार मेला अधिकारी व तहसीलदार बंगाणा रोहित कँवर की पूरी टीम बधाई की पात्र है और इसका श्रेय कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो को जाता है।राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजक एवं कुटलैहड़ चुनाव प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीते एक माह से कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो का बाजू फ्रेक्चर होने के बाबजूद तीन दिवसीय पिपलू मेले की तैयारियों को बारीकी से देखना और मेले के आगाज़ को महत्वपूर्ण बनानें पर विधायक भुट्टो बधाई के पात्र हैं। इस प्रकार अस्वस्थ होने के बावजूद पीपलू मेले को कामयाब बनाने के लिए हर समय प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर काम देख रहे हैं।शायद इसीलिए जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है।कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर शिमला भेजा है और अब कुटलैहड़ की जिम्मेदारी भी हमारी है। कुटलैहड़ के बड़े और एतिहासिक धरोहर पिपलू मेला जो हमारी पौराणिक धरोहर है। उंसे संजोए रखना हमारा धर्म है। पिपलू मेले को ओर ज्यादा ऐतिहासिक बनाने के लिए हमने काम किया है। लेकिन इंद्र देव कुछ ज्यादा मेहरबान हो चुके हैं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की धरती बीर सुपूतों ओर देवताओं की धरती है इसे संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य भी है। -

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने तलवाड़ा में ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के 5 विद्यार्थियों ने शोतोकान कप, 2023 ओपन कराटे चैंपियनशिप तलवाड़ा में भाग लिया। जो कि शाइनिंग स्टार शोतोकान कराटे एसोसिएशन द्वारा करवाई गई। जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 में से 3 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल, एक विद्यार्थी ने रजत पदक तथा एक विद्यार्थी ने कांस्य पदक हासिल किया।कक्षा छठी की पलक ,कक्षा 5वी की नव्या जैन तथा आराध्या शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता ।कक्षा आठवीं के भावेश शर्मा ने रजत पदक तथा कक्षा सातवीं की अंशिका ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।