Blog

  • मिड-डे-मील खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार, 4 की हालत गंभीर

    मिड-डे-मील खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार, 4 की हालत गंभीर

    सुपौलः बिहार के सुपौल में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील खाने से करीब 4 दर्जन बच्चे बीमार हो गए। बच्चों के बीमार पड़ने के बाद बताया जा रहा है कि खाने में मरी हुई छिपकली मिली थी। सभी बीमार बच्चों को नरपतगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय का है जहां सोमवार को स्कूल में मिड डे मील खाना बना था। इसे खाने के बाद करीब 40 से 50  बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार पड़े सभी बच्चों ने स्कूल में ही खाना खाया था।

    खाना खाने के बाद दर्जनों बच्चे की अचानक स्कूल में ही तबीयत बिगड़ने लगी जिससे वहां अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में सभी बीमार बच्चे को नरपतगंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं स्कूल में बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी स्कूल पहुंच गए।  इसके बाद ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि सहित पुलिस ने सभी बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।परिजनों ने बताया कि सरकारी स्कूल में दोपहर का खाना खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए।

    भोजन में छिपकली मिलने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने स्कूल पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है। वहीं स्थानीय ग्राम पंचायत के मुखिया ने बताया कि मिड डे मील खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया 40 से 50 बच्चों को अस्पताल लाया गया है। इलाज के बाद सभी की तबीयत ठीक है। अभी 4 से 5 बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब है जिनका लगातार इलाज किया जा रहा है।

  • लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट की एक दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। इसके वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। फायर विभाग ने मौके पर 10 गाड़ियां भेजी है, जो आग बुझाने में जुट गई है। दुकान में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग के कारण चारों तरफ धुआं फैल गया है। धुएं का गुबार पूरा मार्केट में उड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में आग लगने की सूचना सोमवार को 4:10 पर मिली थी, जिसके बाद मौके पर 10 फायर की गाड़ियों को भेजा गया है।

    बता दें, सोमवार को लाजपत नगर मार्केट बंद रहती है। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, दिल्ली पुलिस किसी के हताहत होने की बात से इनकार कर रही है। फिलहाल पुलिस इस बात की जानकारी लगाने का प्रयास कर रही है कि आग आखिर कैसे लगी। इस आगजनी की घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के कई इलाकों में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं अचानक से बढ़ जाती हैं।

    पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और एनसीआर में अस्पताल, स्कूल, फैक्ट्री और दुकानों के साथ ही लोगों के घरों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई है। हर साल अप्रैल से लेकर जून तक का समय, अग्निशमन विभाग के लिए चुनौती भरा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है और आग लगने की घटनाएं भी सबसे ज्यादा होती हैं। इन घटनाओं के पीछे का कारण, शॉर्ट सर्किट या फिर अन्य लापरवाही होता है। वहीं सर्दी के मौसम में हीटर, अलाव आदि जलाने के कारण भी आग लगने की घटनाएं होती हैं।

  • पंजाबः स्कूलों को शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान 

    पंजाबः स्कूलों को शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान 

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान दिया गया है। पंजाब के सभी स्कूल 1 जून से 2 जुलाई बंद रहेंगे। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। वहीं अब शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने प्राइमरी से लेकर 8वीं तक के बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया है। टवीट के जरिये जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि 3 जुलाई से 15 जुलाई 2023 तक सभी सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक समर कैंप लगाया जाएगा। 


    दरअसल, बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने राज्य के स्कूलों में आज सुबह गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। सरकार ने इस वर्ष 2023 के दौरान राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के लिए एक पत्र भी जारी किया है। इस पत्र के मुताबिक अब पंजाब में एक जून से दो जुलाई तक छुट्टियां रहेंगी। बता दें कि एक दिन पहले शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी की थी। प्रदेश के सभी स्कूल एक जून से दो जुलाई तक गर्मी की छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे।

  • नाबालिग की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    नाबालिग की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    नई दिल्लीः शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार (28 मई) की रात एक युवक ने अपनी गर्लफेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 16 वर्षीय लड़की को पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले 20 बार उस पर चाकू से वार किया। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

    इस मामले पर एडीसीपी आउटर-नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा कि लड़की शाहबाद डेयरी में जेजे कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली। वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कब से जानते थे यह जांच का विषय है। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी। इस दौरान लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साहिल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वो आरोपी को अधिकतम सजा दिलाने की कोशिश करेगी।

    इस मामले का दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है। जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए। आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

  • पंजाब: नहरी विभाग के दफ्तर के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाब: नहरी विभाग के दफ्तर के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से अपनी मांगों को लोकर नहरी विभाग के दफ्तर के बाहर 3 दिनों का धरना शुरू किया गया है।

    किसानों की मुख्य मांग है कि नहरी पानी सिंचाई के लिए किसानों को मुहैया करवाया जाना चाहिए, साथ ही किसानों का कहना है कि किसानों पर दोष लगाया जाता है कि किसानों द्वारा जमीनी पानी को फसलों में रसायनिक खाद डालकर दूषित किया जाता है। जबकि जमीनी पानी को दूषित करने के लिए फैक्ट्रियां जिम्मेदार हैं। इन बातों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से पठानकोट के नेहरी विभाग में 3 दिन का धरना दिया जा रहा है।

  • राम कुमार ने किया ज़िला स्तरीय चण्डी मेले का शुभारम्भ

    राम कुमार ने किया ज़िला स्तरीय चण्डी मेले का शुभारम्भ

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। राम कुमार ने दून विधानसभा क्षेत्र के चण्डी में दो दिवसीय ज़िला स्तरीय माँ चण्डी देवी मेला के शुभारम्भ किया।राम कुमार ने इससे पूर्व माँ चण्डी देवी के प्राचीन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारम्भ किया।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि माँ चण्डी देवी मेला चण्डी सहित आस-पास के क्षेत्रों के स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के व्यस्त जीवन में मेले क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि मेलों से जहां युवा पीढ़ी को अपनी पुरातन संस्कृतिक से रू-ब-रू होने का अवसर मिलता है वहीं क्षेत्रवासियों में भाईचारा भी बढ़ता है।राम कुमार ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में एक समान विकास करना उनका लक्षय है। उन्होंने कहा कि किसानों व बागवानों की फसलों को मंडियों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सड़कों को पक्का किया जाएगा ताकि किसानों व बागवानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर दाड़ला-बनिया देवी-चण्डी-बद्दी से चण्डीगढ़ के लिए शीघ्र नई बस सेवा चलाई जाएगी ताकि लोगों को आवाजाही में सुगमता मिल सके। उन्होंने कहा कि पट्टा-गोयला सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में एक बड़ा उद्योग स्थापित किया जाएगा ताकि युवाओं को घर-द्वार पर रोज़गार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्योग के स्थापित होने पर क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा।राम कुमार ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल सुविधा सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही खराब पाइपों को बदला जाएगा ताकि जल समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि पानी को एकत्र करने के लिए क्षेत्र में टैंक भी स्थापित किए जाएंगे।
    राम कुमार ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ भी किया।उन्होंने तदोपरांत ग्राम पंचायत दाड़वां के गांव ताल खड्ड के पास निर्मित किए जा रहे खेल मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर ज़िला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ग्राम पचंायत चण्डी के प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, विकास खण्ड अधिकारी धर्मपुर मुकेश कुमार, मेला समिति के प्रधान रमेश कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, अमर भाटिया, सतीश राघव, दया राम, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
  • जालंधरः थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    जालंधरः थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के लगातार तबादलें हो रहे है। वहीं शहर में कुछ समय पहले थाना प्रभारियों के तबादले हुए थे। जिसके बाद आज एक बार फिर से कुछ थानों के प्रभारियों के तबादलें हो गए है। जारी आदेश के मुताबिक थाना 4, थाना 5 और थाना 8 के प्रभारियों सहित कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। देखें लिस्ट

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 155 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 155 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 155 चालान काटे गए । जिनमें से 02 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 2000/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 21 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1800/- रूपये वसूल किए गए हैं। जबकि अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं। 
  •  मंदिर के बाहर से श्रद्धालु का मोटरसाइकिल चोरी

     मंदिर के बाहर से श्रद्धालु का मोटरसाइकिल चोरी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला मुख्यालय के अंतर्गत पड़ते धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के बाहर से श्रद्धालु का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। पुलिस थाना सदर में दिए शिकायत पत्र में वीरवल सपुत्र सुरती राम निवासी भगोरा, तहसील व जिला नवांशहर पंजाब ने बताया कि वह 19 मई 2023 को अपने साथी जसप्रीत सहित अपने मोटरसाईकल पर सवार होकर धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। वह अपना मोटरसाईकल पीरनिगाह मंदिर के बाहर खड़ा करके अन्दर माथा टेकने चले गये। उन्होंने वापिस आकर देखा तो मोटर साईकल वहां पर नहीं था, चोरी हो गया था। शिकायत में वीरवल ने आरोप लगाया कि गुडू निवासी ठाना पिण्ड जिला होशियारपुर पंजाब  मेरा मोटरसाइकिल चुरा कर ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • बददी: सरकार के नियमों की हो रही अनदेखी

    बददी: सरकार के नियमों की हो रही अनदेखी

    बददी/सचिन बैंसल: बद बीबीएन में  चंडीगढ़ और पंचकूला के साथ लगते एरिया के स्कूलो के अध्यापकों, डॉक्टरों व अन्य सरकारी कर्मचारियों ने लोकल लोगों से किराए के मकान दिखा रखे है लेकिन स्वयं वह  छुट्टी होते वह पंचलकूला और चंडीगढ़ भाग जाते है। पहले सरकार ने 8 किमी के दायरा रखा हुआ था लेकिन अब 30 किमी कर दिया है लेकिन चंढीगढ़ बीबीएन से तीन किमी से  भी अधिक बैठता  है।  यही नही अधिकांश स्कूलों के प्रधानाचार्य व डाक्टर जब स्वयं इस नियम को तोड रहे है तो उनके नीचे कार्य करने वाले अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों क्यो इस शर्त का पालन करेंगे। 
    बीबीएन में बरोटीवाला, बद्दी, झाड़माजरी, भटोली कलां, मधाला, चलानामजरा, मानपुरा , खेड़ा, लोधी माजरा, नालागढ़, मझोली, राजपुरा, भाटियां समेत दो  दर्जन से अधिक स्कूल ऐसे है। जहां पर अध्यापक चंडीगढ़ से आते है। इन अध्यापकों ने चंढीगढ़ में अपने मकान बनाए है। शिक्षा विभाग ने इंस्पेक्शन के लिए अलग से उपनिदेशक रखा हुआ है जो समय समय पर स्कूलों की जांच करता है लेकिन हैरानी की बात है कि बाहर से आने वाले यह अध्यापक कभी  कभार जाम व अन्य कारणों के चलते देरी से भी पहुंचते है लेकिन आज तक किसी भी अध्यापक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तो स्कूलो में बायो मेट्रिक मशीन लगने का भी कोई औचित्य नहीं है। 
    मजेदार बात यह है कि इंस्पेक्शन उपनिदेशक की आंखो में धूल झोंक लोकल स्तर पर किराया कमरा दिखा देते है,जबकि वास्तव में तीन बजे के बाद कोई भी अध्यापक स्कूल के आपपास नहीं दिखता है।  यह अध्यापक पिछले दो दशकों से बीबीएन के स्कूलो में भी घूम रहे है। जबकि यह यहां के रहने वाले नहीं है। ऊंची राजनीति पहुंच और उच्च अधिकारियों से मजबूत पकड़ के बावजूद यह बीबीएन के स्कूलो में अपना स्थानांतरण कराने में सफल रहते है सरकार चाहे किसी भी दल की क्यों न हो। उधर, उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बताया कि उन्हें भी  मालूम है कि अध्यापक चंडीगढ़ से आते है लेकिन इन अध्यापकों ने लोकल लोगों से कमरे किराये पर दिखाए हुए है जिससे वह जानते हुए भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। बायो मैट्रिक मशीन की रिपोर्ट सीधी सचिवालय में जाती है। इसलिए अगर कोई देरी से आता है तो उन्हें इसकी सूचना नहीं है।