Blog

  • पंजाबः सड़क हादसे में 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    पंजाबः सड़क हादसे में 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    मृतक की 2 महीने पहले हुई थी शादी

    बरनालाः जिले के महिल कलां अधीन से दुखद खबर सामने आई है। जहां 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय निर्मल सिंह निम्मा पुत्र दर्शन सिंह निवासी छिनीवाल कलां के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए गांव के रजिंदर सिंह ने बताया कि निर्मल पत्नी के साथ रायकोट में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

    इस दौरान वापिस लौटते समय उसका मोटरसाइकिल सड़क के बीच बने डिवाइडर से अचानक बेकाबू होकर टकरा गया। जिसके कारण उसकी सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। रजिंदर सिंह ने बताया कि निर्मल की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई।

  • अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के फेक पासपोर्ट संग 3 विदेशी गिरफ्तार…

    अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के फेक पासपोर्ट संग 3 विदेशी गिरफ्तार…

    नोएडाः दिल्ली-एनसीआर में फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जाली पासपोर्ट मिला है। नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस और साइबर सेल ने दवा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले नाइजीरियाई गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन्होंने एक सेवानिवृत्त कर्नल से करीब एक करोड़ 80 लाख रुपए ठगे हैं। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के पास से बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट भी बरामद किया है।

    पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे ऐश्वर्या राय के नकली पासपोर्ट का उपयोग किस लिए करना चाह रहे थे। गिरोह के सदस्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर मंहगे दामों पर जड़ी-बूटियां खरीदने का झांसा देते थे। इसके अलावा गिरोह विवाह संबंधी वेबसाइट और डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को लगातार निशाना बना रहा था।

    पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस और ग्रेनो साइबर सेल ने 3 नाइजीरियाई नागरिकों ईक उफेरेमुकेवे, एडविन कॉलिंस, व ओकोलोई डेमियन को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये गिरोह ‘एबॉट फार्मास्युटिकल्स’ कंपनी समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को निशाना बना रहा था।

    उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक इन्होंने एक सेवानिवृत्त कर्नल को स्तन कैंसर की दवा बनाने के लिए कोलानट खरीदने का झांसा दिया था। इसके बाद एक करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि ये गिरोह विवाह संबंधी वेबसाइट और डेटिंग ऐप से कई लोगों को निशाना बना चुका था। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास वीजा और पासपोर्ट भी नहीं था।

  • पंजाबः पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गोदाम में की रेड, कंटेनर, कार सहित बाइक बरामद

    पंजाबः पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गोदाम में की रेड, कंटेनर, कार सहित बाइक बरामद

    लुधियाना: जिले में दोराहा के गांव राजगढ़ स्थित एक गोदाम में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दीवार फांद कर छापेमारी की है। मिली जानकारी में मुताबिक यह छापेमारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोदाम में मेन गेट बंद कर लाखों रुपए के कबाड़ ले जा रहे कंटेनर की सील तोड़कर कबाड़ चोरी किया जा रहा।

    इसकी सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष गुरमीत सिंह को मिली तो उन्होंने बिना किसी देरी गोदाम में छापेमारी की। फिल्मी अंदाज में पुलिस अधिकारियों ने गोदाम को बाहर से घेर लिया गया और फिर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। हालांकि इससे पहले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ते कि इससे पहले ही वह पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले।

    मामले की जानकारी देते हुए गुरमीत सिंह ने बताया कि छापेमारी दौरान उन्होंने कबाड़ से भरा एक कंटेनर, एक बाइक और एक बोलेनो कार बरामद की गई है। इस दौरान उन्हें गिरोह के कुछ लोगों के नाम पता चले हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। जीएसटी विभाग और ड्राई पोर्ट अथॉरिटीज को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

  • पंजाबः कॉल सेंटर पर पुलिस की रेड, 13 लोग किए काबू 

    पंजाबः कॉल सेंटर पर पुलिस की रेड, 13 लोग किए काबू 

    लुधियानाः जिले की पुलिस ने शनिवार सुबह फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 13 युवकों को काबू किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इन कथित आरोपियों ने कॉल सेंटर के जरिए विदेशियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है, उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कॉल सैंटर में विदेशी लोगों को कॉल की जाती थी।

    इसके साथ उनके अकाऊंट से फर्जी मेल भेजकर उनसे पैसे ठगे जाते थे। फिलहाल पुलिस ने उक्त कॉल सैंटर में काम करते 13 लोगों को राऊंड अप किया है। इसके साथ 13 कंप्यूटर और 8 मोबाइल बरामद किए गए है। पुलिस की तरफ से टैक्निकट टीमों को बुलाया गया, जो कि जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः स्कूल वैन की बलैरो गाड़ी से भयानक टक्कर, कई बच्चे घायल

    पंजाबः स्कूल वैन की बलैरो गाड़ी से भयानक टक्कर, कई बच्चे घायल

    दसूहाः होशियारपुर रोड पर भीखोवाल नजदीक हरियाणा के प्राईवेट स्कूल वैन का बलैरो गाड़ी के साथ भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह 8.40 पर भीखोवाल नजदीक आदोवाल मोड़ नजदीक हुआ। दरअसल, आदोवाल मोड़ के पास छात्रा को लेकर जा रही बलैरो गाड़ी के साथ वैन की टक्कर हो गई।

    इस हादसे में वैन में सवार कई बच्चे घायल गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे दौरान वैन में 12 बच्चे सवार थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने 25 जनरल सैकेटरी का किया ऐलान, देखे लिस्ट

    पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने 25 जनरल सैकेटरी का किया ऐलान, देखे लिस्ट

    लुधियाना: शिरोमणि अकाली दल ने 25 जनरल सैकेटरी के पद का ऐलान किया है। इसकी जानकारी अकाली दल से सीनियर नेता दलजीत चीमा ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के 25 महासचिवों की सूची की घोषणा की है। देखें लिस्ट

  • कांग्रेस वर्करों के बस की पिकअप गाड़ी से टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

    कांग्रेस वर्करों के बस की पिकअप गाड़ी से टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

    शिमलाः राजस्थान से दिल्ली लौटते वक्त शुक्रवार हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस मनोहरपुर-कोथुन हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं हिमाचल के करीब 6 नेताओं को चोटें आई हैं। घायलों का जयपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, लाहौल स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के 28 कार्यकर्ताओं का डेलिगेशन भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान गया था । वापस लौटते समय रहा था। मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर मालगवास गांव के पास बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

    हादसा सैंथल थाना के अंतर्गत दौसा में हुआ। दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज होने के कारण भिड़ंत के बाद तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली, सदर और सैंथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से एक-दूसरे में बुरी तरह से फंस गए। पिकअप में बैठे लोगों के शव अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को अलग किया और फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बस से अपना सामान निकालकर सड़क किनारे रख दिया और बाद में दूसरे वाहन से रवाना हुए।

    बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत सभी 40 विधायक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान गए गए थे। सभी विधायकों ने भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा की। प्रदेश के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने-अपने विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान गए थे। वापसी में यह हादसा पेश हो गया। हादसे में कांग्रेस के 6 कार्यकर्ता अनिल, शशि किरण, राजेंद्र, नोरबू, तोंजन और रतनलाल के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

  • कनाडा में डबल मर्डर केस में 3 पंजाबी युवक गिरफ्तार

    कनाडा में डबल मर्डर केस में 3 पंजाबी युवक गिरफ्तार

    एब्सफोर्डः पुलिस ने मई में एब्सफोर्ड में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के सिलसिले में तीन पंजाबी युवकों की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है और उन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। एब्सफोर्ड पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मारे गए जोड़े की पहचान एबॉट्सफ़ोर्ड के 77 वर्षीय अर्नोल्ड डी जोंग और उनकी पत्नी 76 वर्षीय जोआन डी जोंग के रूप में हुई, जिनके शव 9 मई, 2022 को अर्काडियन के 33600 ब्लॉक में पाए गए थे। एब्सफोर्ड में वे ब्लॉक में अपने आवास के ऊपर पाए गए थे। पता चला है कि वह एक स्थानीय ट्रकिंग कंपनी का मालिक था।

    16 दिसंबर को आईहिट के जांच अधिकारियों ने एबॉट्सफ़ोर्ड पुलिस टीम के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड के लिए तीन शकी युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों पंजाबी युवक हैं और तीनों सरी के रहने वाले हैं जिनमें 20 वर्षीय गुरकरण सिंह, 22 वर्षीय अभिजीत सिंह और 22 वर्षीय खुशवीर तूर शामिल हैं। तीनों पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है।

  • DAV Public School में मस्तक पर तिलक को लेकर टीचर की धमकी,  जमकर हुआ हंगामा

    DAV Public School में मस्तक पर तिलक को लेकर टीचर की धमकी, जमकर हुआ हंगामा

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में स्कूल टीचरों पर फिर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। इस बार यह वाक्य डीएवी पब्लिक स्कूल से सामने आ रहा है। आरोप है कि डीएवी पब्लिक स्कूल की टीचर ने चोटी रखकर और मस्तक पर तिलक लगाकर स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर एसिड तक डालने की धमकी दे डाली। इस बात से पीड़ित छात्र बेहद आहत हुए और डर गए। उन्होंने घर आकर अपने अभिभावकों को आपबीती सुनाई इस बात से परिवार को भी काफी ठेस पहुंची। देखते ही देखते मामला हिंदू संगठनों तक पहुंच गया और गुस्साए हिंदू संगठन के लोग अभिभावकों को साथ लेकर स्कूल में पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा किया गया।

    प्रिंसिपल ने बुद्धिमता का परिचय देते हुए स्कूल टीचरों की गलती को स्वीकार किया और माफी मांग मामला शांत किया। अभिभावकों के अनुसार, उनके बच्चे 11 वीं और 12 वीं में पढ़ते हैं। घर से मिले संस्कारों के चलते उनकी अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था है। परिवार में सभी पुरुष चोटी और तिलक लगाकर पूजा करते है। लिहाजा बच्चे भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहें है, लेकिन स्कूल की शिक्षिकाएं शिखा रखने और तिलक लगाने को लेकर बार-बार उनके बच्चों को अपमानित करने का काम कर रही है। यही नहीं, स्कूल टीचरों ने तिलक लगाकर स्कूल आने वाले छात्रों के तिलक तेजाब से साफ करने की धमकी तक दे डाली।

    मां भारती जन जागृति फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है कि शिखा (चोटी) रखना भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। आदिकाल से लोग शिखा रखते हैं और तिलक लगाते हैं। इसे वैज्ञानिक रूप से भी उत्तम माना जाता है, जबकि स्कूल में बच्चों को इसके लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। लंबे तर्क-वितर्क के बाद स्कूल ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसी घटना को न दोहराने का आश्वासन देकर माफी मांगकर विवाद को शांत किया।

  • पंजाबः 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

    पंजाबः 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले के धांदरा रोड स्थित दुगरी थाने के समीप बीते दिन 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को जैतो चौक से काबू किया है। आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसकी हालत बहुत खराब थी। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत देख पूरा परिवार चिखने चिल्लाने लगा। बच्ची के कपड़े गिले थे और वह खून से लथपथ थी। बच्ची अगवा होने की शिकायत देने उसकी बहन थाना दुगरी गई हुई थी।

    परिवार के सदस्यों ने बहन को सूचित किया तो तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे दाखिल करने से मना कर दिया। डॉक्टरों ने उसे किसी अन्य अस्पताल ले जाने को कहा। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत देख डॉक्टरों ने साफ कह दिया था कि बहुत बुरे तरीके से बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इलाका के लोगों का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा तुरंत देनी चाहिए। लोगों के मुताबिक इलाके में पुलिस गश्त की बहुत जरूरत है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। जिस ऑटो में बच्ची को आरोपी लेकर गया था उसके फ्रिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं।