Blog

  • जालंधऱः अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तार

    जालंधऱः अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने अलग-अलग थानों में तीन मामला दर्ज कर 6 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है गिरफ़्तार व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध हथियार, 350 नशीली गोलियां और 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना कैंट की उप चौकी परागपुर की पुलिस ने 350 नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव कोट कला थाना कैंट के रूप में हुई है। चूँकि इंचार्ज एएसआई सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम के सब-इंस्पेक्टर हरभजन लाल पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी व गशत के दौरान बोहड वाला चौक के पास मौजूद थे, जहां उन्हें पैदल चला आ रहा पुलिस को देखकर अपनी जेब से लिफाफा निकाल फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो फेंके हुए लिफाफे से 350 नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह थाना सदर की पुलिस ने की नाकेबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों को रोक कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए है। डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि थाना जमशेर के प्रभारी इंस्पेक्टर भारत मसीह की टीम के एएसआई हरपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान अड्डा जमशेर के पास मौजूद थे, जहाँ उन्होने अल्टो कार सवार तीन युवकों को रोक कर तलाशी ली कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल, जसकोमलप्रीत सिंह उर्फ गग्गू और मनीष कुमार उर्फ मन्नू निवासी धारीवाल, थाना सदर के कब्जे से एक एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जांच के दौरान इनके गिरोह के चौथे साथी कुलदीप कुमार निवासी कग खुर्द को मुक़दमे में नामज़द कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो रौंद बरामद किए है।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरूण कुमार निवासी तेज मोहन, बस्ती शेख के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरिंदर सिंह की टीम नाकेबंदी व गशत के दौरान रीजेट पार्क के पास मौजूद थे, जहां उन्हें अवतार नगर की तरफ से पैदल आता व्यक्ति पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो नाकेबंदी पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोका जब आरोपित और उनकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • मामला VISA HOUSE के संचालक Kanhaiya और Rashmi Sachdeva की गुंडागर्दी का

    मामला VISA HOUSE के संचालक Kanhaiya और Rashmi Sachdeva की गुंडागर्दी का

    स्नैचिंग, महिला से अभद्र व्यवहार, असला एक्ट व अन्य धाराओं सहित FIR दर्ज

    जालंधर, (ENS): मोगा पुलिस ने वीजा हाउस के संचालक सुरिंदर सहगल उर्फ़ कन्हैया, रश्मी सचदेवा सहित 12 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला वीजा हाउस में काम कर चुकी महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पीड़िता महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की वह पहले वीजा हाउस में काम करती थी उसने वहां से नौकरी छोड़ कर उसी बिल्डिंग में टाइम टू फ्लाई इमीग्रेशन को ज्वाइन कर लिया। जिसका बदला लेने के लिए सुरिंदर उर्फ़ कन्हैया, रश्मि सचदेवा अपने बॉउंसरो और स्टाफ को लेकर उसके दफ्तर में आ गए और गुंडागर्दी करनी शुरू कर दी।

    महिला ने आरोप लगाया की कन्हैया ने उससे अभद्र व्यव्हार किया और रश्मि के साथ मिलकर उससे मारपीट भी की इतना ही नहीं कन्हैया के साथ आए बॉउंसरो ने उसे गन पॉइंट पर ले लिया। महिला ने कन्हैया को कहा कि उसने दफ्तर का सारा डाटा उसके स्टाफ को दे दिया है। लेकिन कन्हैया और रश्मि ने उसकी एक न सुनी और सब ने मिलकर उस पर धावा बोल दिया।

    पुलिस ने मामले की जाँच कर सुरिंदर सहगल, रश्मि सचदेवा, ऋतिक दुन्ना, प्रिया, करण, सुमित, 2/3 बाउंसर, गुरलीन कौर, गुरजोत सिंह, सचदेवा, राहुल के खिलाफ IPC की धारा 379 b, 354, 323,148, 149 और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

    बता दें कि कुछ दिनों पहले गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित वीजा हाउस पर जीएसटी विभाग की दबिश के दौरान भी उक्त मालिक चर्चा में आया था। मोगा दफ्तर में हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

  • पंजाब : त्योहारों  के मद्देनजर महिलाओं ने लगाई प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    पंजाब : त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं ने लगाई प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    अपने हाथों द्वारा बनाए गए सामान को रखा प्रदर्शनी में

    मोगा :  अक्तूबर और नवम्बर के 2 महीने हमारे देश में त्योहारों के महीने होते है। वही इन महीनों में हर कोई सोचता है की कोई न कोई नई वस्तु खरीद की जाए। वही इन त्योहारों में सब से बड़ा त्यौहार महिलाओं के लिए होता है, करवा चौथ एक नवम्बर को मनाया जा रहा है। वही इस त्यौहार को लेकर महिलाएं अग्रवाल सभा की और से घरों पर काम करती महिलाओं द्वारा मोगा में पहली बार एक ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें घर से बने हुए सामान के 52 स्टॉल लगाए गए और इस प्रदर्शनी में सैंकड़ों लोग देखने आए और उन्होंने खरीददारी की।

    इस प्रदर्शनी में महिलाओ द्वारा जो घर पर समान बनाया जाता है उसको दिखया गया। जिसमें टिफिन सर्विस से केक बनाने वाली, बुटीक, ब्यूटी पार्लर, पर्स, नेचरुल्स, वीसीएन, मोडी केयर, नेल एक्सटेंशन और रसोई का बहुत सारा समान, बेड शीट्स, अचार बनाने वाली महिलाओं ने स्टाल लगाए। वही इन स्टालों का लगाने का मुख्य उदेश्य घरों पर काम कर रही महिलाओं को और मोटिवेशन करना ताकि वह घरों पर बैठ कर भी मर्दों के बराबर काम कर सके और घरों को चलाने के लिए पूरा सहयोग दे सके।

  • त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला के विभिन्न स्थानों पर व्यापक चैकिंग की जा रही – विनोद सिंह डोगरा

    त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला के विभिन्न स्थानों पर व्यापक चैकिंग की जा रही – विनोद सिंह डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला के नाकाओं तथा विभिन्न स्थानों पर व्यापक चैकिंग की जा रही है। यह जानकारी देते हुए राज्य कर एवं आबकारी उप आयुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान विभागीय टीमों ने कर चोरी के कई मामले पकडे़ हैं। उन्होंने बताया कि एक मामले में मुबलिग 11 लाख 36 हज़ार रूपये के मूल्य का सोना पकड़ा जिसमें संबंधित व्यापारी से 68 हज़ार 160 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार कर चोरी के 11 अन्य मामलों से 1 लाख, 97,000 रूपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत एक मामले में शराब की दो पेटियां भी जब्त की गई तथा उस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विनोद सिंह डोगरा ने जिला के सभी व्यापारियो से आहवान किया कि वे त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र सभी उपभोक्ताओं को 200 रूपये मूल्य से अधिक की वस्तु की बिक्री का बिल अवश्य दें। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित व्यापारी पर हिमाचल प्रदेश वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया कि वे 200 रूपये मूल्य से अधिक की वस्तु की खरीद पर बिल लेना अवश्य सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि न हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यापारी बिल जारी नहीं करता है अथवा वस्तु के मूल्य से कम बिल देता है तो दूरभाष नम्बर 01975-226088 व  ई-मेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • सेवानिवृत प्रधानाचार्य अजीत सिंह को भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ऊना द्वारा किया सम्मानित 

    सेवानिवृत प्रधानाचार्य अजीत सिंह को भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ऊना द्वारा किया सम्मानित 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के रकड़ कलोनी में  रह रहे सेवानिवृत प्रधानाचार्य अजीत सिंह को भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मेन ब्रांच ऊना ने सादे समारोह में सम्मानित किया गया। अजीत सिंह ने हाल ही में मलेशिया में हुई अंतराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 65 से 70 बर्ष भार वर्ग में भारत देश के लिए दो काँस्य पदक जीत कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। अजीत सिंह ने यह पदक 3000 और 1500 मीटर की दौड़ में हासिल किया। एसबीआई शाखा के प्रबंधक करतार सिंह कहा की अजीत सिंह हमारे बैंक के करीब 20 साल से उपभोक्ता है और उन्होंने उनके अंदर इस उम्र में भी जनून है। इस अवसर पर डिप्टी मैनेज़र दीपिका, सहायक प्रबंधक मोहित भाटिया, सीनियर अकॉउंटेट अरविन्द राणा, साहिल डिंगला, काजल वाजवा, रजनीकांत, सुभाष कुमार, विशाल शर्मा, प्रवीण शखघर, मणि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • राजकीय महाविद्यालय ऊना का विश्व विद्यालय संगीतोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    राजकीय महाविद्यालय ऊना का विश्व विद्यालय संगीतोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर शिमला में आयोजित अन्तर महाविद्यालीय युवा समारोह ग्रुप-2 की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने महाविद्यालय के लिए समूहगान इंडियन में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस समारोह में पूरे प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 56 टीमों ने भाग लिया था। 
    महाविद्यालय टीम का नेतृत्व तथा इस प्रतियोगिता की तैयारी महाविद्यालय संगीत विभाग के डॉ. संजय वर्मा (गायन) तथा डॉ. मोनिका ठाकुर (वादन) के कुशल नेतृत्व में किया गया था। संगीत विभाग के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय  के प्राचार्या डॉ सतीश कुमार बंसल ने संगीत विभाग के प्रोफेसरों तथा सभी प्रतिभागियों को माला पहनाकर बधाई देते हुए सभी का ज़ोरदार तरीके से स्वागत किया तथा आगामी वर्षो में और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
  • ट्रांस्पोर्टर समस्त औपचारिकताएं 15 दिनों में पूर्ण करके आरटीओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं दस्तावेज़

    ट्रांस्पोर्टर समस्त औपचारिकताएं 15 दिनों में पूर्ण करके आरटीओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं दस्तावेज़

    ऊना/ सुशील पंडित : आरटीओ राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की मीटिंग 11 सितम्बर को आयोजित बैठक के तहत ट्रांस्पोर्टरों के स्टेज कैरेज बस परमिट का ट्रांसफर, बस परमिट का रिलीज व नवीनीकरण, प्राइवेट सर्विस व्हीकल परमिट,  इलेक्ट्रिक रिक्शा परमिशन आदि की स्वीकृतियां प्रदान की गई है। उन्होंने सभी संबंधित ट्रांस्पोर्टरों से आहवान किया है कि संबंधित समस्त औपचारिकताएं 15 दिनों में पूर्ण करके आरटीओ कार्यालय की शाखा में संपर्क करके अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
  • एसडीएम ने हर घर दस्तक मुहिम के तहत लोगों को किया जागरूक

    एसडीएम ने हर घर दस्तक मुहिम के तहत लोगों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित : ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत कुठार कलां और रामपुर में शुक्रवार को नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक मुहिम को शुरू किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत एसडीएम ऊना विश्वा मोहन देव चौहान, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं साथ मिलकर हर घर द्वार पर जाकर नशा मुक्ति अभियान के स्टीकर चस्पां किया। एसडीएम ने नारी शक्ति से मुलाकात करते हुए इस अभियान में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वह प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करेंगे तथा आने वाले समय में हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर, हर गांव में हर जन के साथ इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की जाएगी।


    नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरुक करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से खोखला कर देती है। पंजाब सीमा से सटा होने के चलते ऊना क्षेत्र काफी संवेदनशील है। एक तरफ जहां अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा मोर्चा संभाला गया है, वहीं जिला प्रशासन ने इसकी डिमांड-सप्लाई तोड़ने के लिए इस महा अभियान को धरातल पर उतारने का फैसला लिया है जिसके तहत तमाम लोगों को नशे का दुष्प्रभावों बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को इस अभियान में शामिल किया जा रहा है ताकि वह अपने परिवार को इस बुराई से सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका निभा सके।

  • महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग मैनेजमेंट क्लब ने करवाई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

    महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग मैनेजमेंट क्लब ने करवाई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के मैनेजमेंट क्लब अंतर्गत  भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व मैहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के संयोजक डॉ. रुची शर्मा ने बताया की पढ़ाई के साथ साथ  छात्रों के विकास के लिए अन्य गतिविधियां भी ज़रूरी है  व सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का विकसित करने के लिए इस प्रकार का आयोजन ज़रूरी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल  बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए  और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा  की युवा पीढ़ी को एक नई सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
    इस अवसर पर डॉ. भगवान दास, श्रीमती अनीता, जगमोहन (भाषण प्रतियोगिता) और डॉ. श्वेता, डॉ. पवित्रा व श्रीमती प्रोमिला (पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगता) ने  निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इन गतिविधियों में 86  प्रतिभागियों ने भाग लिया। वाणिजय विभाग के अन्य सदस्य डॉ. गगनदीप, डॉ. अलका  व प्रवीण सैनी भी मौजुद  थे। भाषण प्रतियोगिता में हर्ष  प्रथम,  इशिता द्वितीय व साक्षी  तृतीया, अंकिता और वंशिका  को सांत्वना,पोस्टर  मेकिंग में सुश्री भजन कौर प्रथम, आदिति ठाकुर द्वितीय, संजना तृतीया, हरदीप  देवी और अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। मेहंदी में गुरप्रीत प्रथम, भावना, द्वितीय महक, तृतीया पल्लवी ठाकुर  और कोमल  को सांत्वना पुरस्कार मिला।
  • गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

    गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाहरवीं वाहिनी गृह रक्षा विभाग ऊना द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला ऊना के 71 आपदा मित्रों ने भाग लिया। जिला उपायुक्त ऊना द्वारा इन आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया किट भी प्रदान की जाएगी। आपदा मित्र गृह रक्षा विभाग के साथ मिलकर आपातकाल परस्थितियों में प्रशासन की सहायता करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन को समुदाय में धरातल स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। जब कोई आपदा आती है तो किसी भी सरकारी मशीनरी और बाहरी सहायता से पहले प्रभावित समुदाय के स्वयंसेवक आमतौर पर बचाव एवं राहत कार्यों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने हेतु उपलब्ध होते हैं। आपदा प्रतिक्रिया में स्वयंसेवकों की सहायता से जान माल के नुक्सान को कम किया जा सकता है।