Blog

  • जालंधरः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस निलंबित

    जालंधरः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस निलंबित

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने  को जिले के 4 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस निलंबित कर दिए है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ एफआईआर और शिकायतें दर्ज होने के बाद की गई है। इन फर्मों में स्थानीय लाजपत नगर में मैसर्स मिडवेस्ट इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स, छोटी बाटादरी-2 में मैसर्स आई. क्यू सर्विसस अर्बन अस्टेट-1 में मैसर्स आर. डी. एस.आई. संस्थान एलएलपी और मैसर्स हाई स्पिरिट्स, मोहल्ला काजीयां, फिल्लौर में मैसर्ज हाई स्पिरिट शामिल है।

    मामले की जानकारी देते हुए सारंगल ने कहा कि इमीग्रेशन सलाहकारों / फर्मों द्वारा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सख्ती से निपटा जाएगा और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इमीग्रेशन फर्मों की गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी को भी लोगों को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी लाइसैंस प्राप्त फर्मों से अपील की कि वे अपना व्यवसाय कानून के अनुसार करें और ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों, जिससे दूसरों को नुक्सान हो।

    डिप्टी कमिश्नर ने जिले में इमीग्रेशन फर्मों की जांच करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता वाली विशेष टीमें इमीग्रेशन सलाहकारों की गतिविधियों की लगातार जांच करेंगी। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों, विशेषकर माता-पिता से भी आग्रह किया, जो अपने बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, सेवाओं का लाभ उठाने से पहले फर्मों की जांच करें।

  • प्रेम प्रसंग में चचेरे भाई- बहन ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

    प्रेम प्रसंग में चचेरे भाई- बहन ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

    महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग में चचेरे भाई-बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटने मिले। 

    यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बारात पहाड़ी गांव का है। यहां गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव के बाहर एक पेड़ से नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव लटका मिला। परिजनों ने बताया कि दोनों एक ही कॉलेज में 11वीं क्लास में पढ़ते थे। साथ ही कॉलेज आते-जाते थे। इनके बीच कब नजदीकियां हुई किसी को पता ही नहीं चला। इस बात का दोनों को बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि इनके बीच प्रेम संबंध बन जाएंगे।

    बताया जा रहा है कि दोनों ने एक बार घर से भागने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद परिजनों को इनके प्रेम प्रंसग के बारे में पता चला। बीती रात परिवार के सभी लोग घर के बाहर नवरात्रि पर देवी पंडाल में भजन कीर्तन के लिए थे।

    घर लौटने देख की दोनों गायब हैं फिर इन्हें ढूंढना शुरू किया। जब कहीं इनका पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने निकले तो उन्होंने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो इनके परिजनों को सूचना दी।

    नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव पेड़े से लटके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। एक ही परिवार में दो मौतों से परिवार में मातम पसर गया।

  • ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 3 नवम्बर से होगा आरंभ

    ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 3 नवम्बर से होगा आरंभ

    ऊना/सुशील पंडित : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना द्वारा 3 नवम्बर से ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरसेटी के निदेशक संदीप ठाकुर ने बताया कि यह प्रशिक्षण 30 दिन का है और निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्तूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि कम्पयूटर प्रोग्राम की आगामी टेªनिंग होने वाली है जिसके लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है।
  • पंजाबः डेढ़ साल से सिद्धू मूसे वाला के परिवार को नहीं मिला इंसाफ, निकाला जाएगा इंसाफ मार्च, देखें वीडियो

    पंजाबः डेढ़ साल से सिद्धू मूसे वाला के परिवार को नहीं मिला इंसाफ, निकाला जाएगा इंसाफ मार्च, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला के मर्डर केस के बाद उन्हें इंसाफ दिलवाने के लिए अब शिवसेना पंजाब ने संघर्ष शुरू कर दिया है। सिद्धू मूसे वाला को इंसाफ दिलवाने के लिए शिवसेना पंजाब द्वारा 1 नवंबर को इंसाफ मार्च निकाला जा रहा है। यह जानकारी शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह लाडी द्वारा वीरवार को मोहाली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी गई। उन्होंने बताया कि यह मार्च यहां से पहले श्री आनंदपुर साहब के लिए रवाना होगा। वहां पर गुरु चरणों में अरदास करने के बाद सीधा सिद्धू मूसे वाला के जिद्दी गांव पहुंचेगा और वहां पर उनके परिवार के साथ मुलाकात कर चंडीगढ़ डीजीपी कार्यालय आएंगे।

    चंडीगढ़ स्तिथ डीजीपी कार्यालय में सिद्धू मूसे वाला के कातिलों को पकड़ने तथा उन्हें राजनीतिक तथा अन्य प्रकार की शरण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक मांग पत्र सोपा जाएगा। लाडी ने यह भी बताया कि जब तक सिद्धू मूसे वाला के असली कातिल सलाखों के पीछे नहीं पहुंचते और मूसे वाला के परिवार इंसाफ नहीं मिलता तब तक यह संघर्ष शिवसेना पंजाब की तरफ से लगातार जारी रहेगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवसेना पंजाब के सदस्यों ने कहा कि पिछले दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू जेल से वायरल हुआ था जिसमें कि उसे हीरो की तरह समाज के सामने पेश किया गया।

    यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जो गैंगस्टर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं उन्हें हीरो बनाकर पेश किया जा रहा है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कुछ दिन पहले एक और वीडियो सामने आया जिसमें की सिद्धू मुझसे वाला के कत्ल को अंजाम देने वाले कातील श्री अयोध्या के आसपास रहते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसकी भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और पता लगाया जाना चाहिए कि इन कातिलों को किसने शरण दी है। उनके खिलाफ भी पुलिस को पुख्ता कार्रवाई कर उन्हें उनकी असली जगह सलाखों के पीछे पहुंचाया जाना चाहिए।

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कुनेक्शन किए जाएंगे वितरित – महेंद्र पाल गुर्जर 

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कुनेक्शन किए जाएंगे वितरित – महेंद्र पाल गुर्जर 

    ऊना/सुशील पंडित : भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में अतिरिक्त 75 लाख गैस कुनेक्शन वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला उज्जवला समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नए एलपीजी कुनेक्शन जारी करने के समय सभी लाभार्थियों को जमा मुक्त कुनेक्शन के साथ पहली रिफिल व एलपीजी स्टोव दोनों निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत केवल वही परिवार पात्र होंगे जिन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पहले चरणों के अंतर्गत गैस कुनेक्शन का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
    उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति परिवार, अनुसूचित जनजाति परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), अति पिछड़ा वर्ग, अन्तोदय अन्न योजना(एएवाई), चाय और पूर्व चाय बगान जनजातियां, वनवासी, द्वीपों व नदी द्वीपों पर रहने वाले लोग, एसईसीसी परिवार(एएचएल, टीआईएन व 14 सूत्री घोषणा के अनुसार गरीब परिवार के लोग पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए केवाईसी फार्म, पहचान पत्र और पते का प्रमाण पत्र, पारिवारिक संरचना सुनिश्चित करने के लिए जिस राज्य से आवेदन किया जा रहा है उस राज्य द्वारा जारी राशन कार्ड/परिवार की संरचना को प्रमाणित करने वाला राज्य सरकार का अन्य दस्तावेज/स्व घोषणा पत्र(केवल प्रवासी परिवार की स्थिति में) तथा बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोर्ड जैसे दस्तावेज़ अनिवार्य है।
    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि गरीब परिवारों की महिलाएं जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है, निर्धारित प्रपत्र पर ईकेवाईसी जमा करके योजना के तहत नए गैस कुनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्रवासी परिवार के मामले में आवेदक द्वारा प्रवासी होने का स्व-घोषणा पत्र, परिवार की सरंचना और पत्ते का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। स्थिति में योजना के तहत नामांकित होने वाले सभी कुनेक्शनों के लिए ईकेवाईसी/आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। योजना का लाभ पाने के लिए योग्य परिवार आवेदन ऑनलाइन/सीएससी/हेल्पडेस्क/गैस वितरक (डिस्ट्रिब्यूटर) के पास सीधे जमा कर सकते हैं। इसके अतिरक्त योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे के दौरान कार्यालय जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226016 व सम्बंधित गैस एजेंसी से सम्पर्क कर सकते हैं।
  • शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर है हरोली विधानसभा क्षेत्र

    शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर है हरोली विधानसभा क्षेत्र

    विकास के शिखर पर पहुंचने के पश्चात अब भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं के मध्य नजर किए जा रहे हैं विकास कार्य-उप मुख्यमंत्री
     
    ऊना/सुशील पंडित : विकास की दृष्टि से हरोली विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में एक विशेष पहचान है जहां पर हर क्षेत्रवासी को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसलिए वर्तमान में इस क्षेत्र में किया जा रहे विकास कार्य क्षेत्र की भावी पीढ़ी से संबंधित आवश्यकताओं के मध्य नजर किए जा रहे हैं यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालकवाह में 31वीं खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के शुभारंभ के पश्चात विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने जानकारी दी कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा सिंचाई के क्षेत्र में इस प्रकार से कार्य किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में भावी पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। पिछले दो दशक के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास के विषय में चर्चा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 दशक पूर्व जब उन्हें हरोली विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की सेवा करने का अवसर मिला उस समय विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ था। पिछले दो दशकों के दौरान उनके द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों से विकास के मामले में आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में मिसाल दी जाती है जिसका श्रेय इस क्षेत्र की जनता को भी जाता है जिनके निरंतर समर्थन व आशीर्वाद से उन्हें लगातार पांचवीं बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
    उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में यह क्षेत्र शिक्षा का हब बनने जा रहा है तथा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र में केवल चार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थे वहीं आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एक केंद्रीय विद्यालय तथा तीन महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव सलोह में 150 करोड रुपए की लागत से स्थापित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) की बदौलत इस क्षेत्र को देश व दुनिया में विशेष पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंडोगा का नया भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है जिसके लिए हाल ही मे एक करोड़ 30 लख रुपए जारी किए गए हैं तथा जल्दी ही इस का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता कि क्षेत्र में स्थापित ही हिमकैप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा का भी जिला ऊना के साथ साथ प्रदेश भर में विशेष स्थान है जहां से कानून तथा नर्सिंग की पढ़ाई करने बाले बच्चे देश व दुनिया में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक ओर जहां पिछली पीढ़ी के अधिकतर लोग अशिक्षित या बहुत ही कम शिक्षित थे वहीं वर्तमान में इस क्षेत्र के युवक युवतियां डॉक्टर, इंजीनियर, न्यायाधीश, वकील तथा नर्सिंग ऑफिसर बनकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपए सड़क परियोजनाओं पर तथा 150 करोड़ रुपए पेयजल व सिंचाई परियोजना पर खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा 11 करोड़ पर की लागत से बिजली के खभों को स्थानांतरित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 14 करोड रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। 51 करोड़ की लागत से पंडोगा व त्यूड़ी के मध्य स्वां नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण तथा हरोली कॉलेज के समीप 7 करोड रुपए की लागत से एक अन्य पुल का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने इस वर्तमान कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र हरोली के प्रत्येक खेत में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी, जिसके लिए बड़े स्तर पर सिंचाई परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इस कड़ी में बीत क्षेत्र में 32 करोड रुपए की लागत से 15 नलकूपों का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में 7 बड़े जल भंडारण टैंक निर्मित किये जा रहे हैं। इसके अलावा अमराली में हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जल भंडारण टैंक भी बनाया जा रहा है। 
    नशा मुक्त समाज के विषय में कड़ा संदेश देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की गई है जिसकी भी बदौलत नशा तस्करी से जुड़े अनेक अपराधी आज जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी बड़ा या किसी भी विचारधारा से संबंधित क्यों न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के समीप स्थापित शराब के ठेके को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे के संभावित दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का प्रण लें तथा अन्य लोगों को भी नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय से संबंधित सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्थानीय विद्यालय को 25 हजार रूपए पर देने की घोषणा की। दो दिवसीय 31 वीं खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शिक्षा खंड हरोली के 55 विभिन्न विद्यालयों के 330 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाएंगे साइंस मॉडल को उपमुख्यमंत्री ने स्वयं जांचा तथा उनसे वार्तालाप की। उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल की खूब सराहना की।
    कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र सिंह चंदेल, समाजसेवी व पालकवाह पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप अग्निहोत्री तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालकवाह के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, पूर्व प्रधान पालकवाह संदीप अग्निहोत्री, कैप्टन शक्ति सिंह के अलावा एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के समन्वयक राजेश कौशल व जिला जिला पर्यवेक्षक राजन शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे
  • सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण स्तर से देश में आम आदमी की आर्थिकी को मजबूत किया जा रहा: राकेश कुमार

    सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण स्तर से देश में आम आदमी की आर्थिकी को मजबूत किया जा रहा: राकेश कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित : सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण स्तर से देश में आम आदमी की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं को बहुदेशीय सहकारी सभा में परिवर्तन कर विविध संसाधनों से कारोबार के विस्तार से रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सहकारी सभाओं की कार्यप्रणाली में विस्तार को लेकर बड़े स्तर पर प्रदेश में मूर्त रूप दिया जा रहा है। यह उद्गगार सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने आज बगांणा तहसील के अंतर्गत छपरोह कृषि सहकारी सभा के सभागार मे सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर में कहें। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ऊना जिला सहकारी विकास संघ लि ( ऊनकोफैड) ऊना द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर की पृष्ठभूमि पर ऊनकोफैड के सचिव अंकित बाली ने परिचयात्मक वर्णन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि सहकारी सभा छपरोह सहित परोईयां, मकरैड़ रायपुर मदान, बालू, चंगरहडोला व ठठूह की सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों प्रबंधक के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।
    छपरोह सहकारी सभा के प्रधान बलवंत सिंह ने इस शिवर में आए सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक राकेश कुमार , सहकारी एकीकृत परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत व खण्ड निरीक्षक यशवीर सिंह को सम्मानित किया व प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए प्रतिनिधियों के सम्मान में अपने भाव प्रगट किए। सहायक पंजीयक राकेश कुमार ने प्रबंधक कमेटियों कों उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारें विस्तार से चर्चा की व उनकी शंकाओं का निवारण भी किया। उन्होंने वर्तमान परिवेश में अपनी सहकारी सभा में बहुदेशीय व्यापारिक कामों को शुरू करनें के लिए प्रेरित किया तथा विभाग के सहयोग का आश्वासन दिया तथा सभाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व ईमानदारी को सुनिश्चित करने के साथ सभा के हितों रक्षा का ध्यान रखने की जरूरत पर बल दिया। सहकारी एकीकृत परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत ने सभाओं को इस परियोजना से वित्तीय सहायता लेने के विभिन्न आयामों की जानकारी दी तथा इसमें ऋण पर दिए जाने वाली सब्सिडी सें सभाओं कों सशक्त बनाने पर बल दिया। 
    खण्ड निरीक्षक यशवीर सिंह नें मेजबान सहकारी सभा छपरोह के प्रधान बलवंत सिंह व सचिव विपन कुमार का विशेष रूप से उनके सहयोग का आभार प्रगट किया तथा आए हुए सहकारी सभाओं की प्रबन्धक समितियों के सदस्यों को इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए अपना समय निकालने के लिए साधुवाद दिया।
  • जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामले में परिवार ने निकाला कैंडल मार्च, देखें Live

    जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामले में परिवार ने निकाला कैंडल मार्च, देखें Live

    जालंधऱ, ENS: मानवजीत सिंह ढिल्लों और जश्नबीर सिंह ढिल्लों की आत्महत्या के मामले में आज द्वारा जालंधर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान उनके साथ अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया सहित अलग-अलग पार्टियों के नेता मौजूद रहे। बता दें कि 2 दिन पहले उच्च न्यायालय द्वार निलंबित एस.एच.ओ. नवदीप सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई, जबकि नामजद मुंशी बलविंदर कुमार की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली गई।

    बता दें कि ढिल्लों ब्रदर्ज की आत्महत्या मामले में निलंबित एस.एच.ओ. नवदीप सिंह, नामित महिला कांस्टेबल जगजीत कौर और मुंशी बलविंदर कुमार ने सबसे पहले माननीय कपूरथला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया, जिस पर माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजायब सिंह ने उक्त तीनों के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की थी।

    19 सितंबर को निलंबित एस.एच.ओ. नवदीप सिंह और नामांकित महिला कांस्टेबल जगजीत कौर द्वारा एडवोकेट भरत पुरी व बलविंदर कुमार द्वारा मनदीप सिंह सचदेवा और ढिल्लों ब्रदर्स द्वारा एडवोकेट सरबजीत सिंह और गुरजीत सिंह औजला द्वारा अपने-अपने पक्ष रखे, जिसके पश्चात अतिरिक्त सैशन जज अजायब सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात 21 सितंबर को अपना फैसला सुनाते हुए निलंबित एस.एच.ओ. नवदीप सिंह और नामित महिला कांस्टेबल जगजीत कौर और मुंशी बलविंदर कुमार की ओर से दायर अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। 

    इसके बाद नामजद महिला कांस्टेबल जगजीत कौर ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी, जिस पर हाईकोर्ट ने 4 अक्तूबर को जगजीत कौर को जमानत दे दी। इसके बाद निलंबित एस.एच.ओ. नवदीप सिंह और मुंशी बलविंदर कुमार ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी, जिसकी तारीख 17 अक्तूबर थी।

  • एसडीएम ने विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

    एसडीएम ने विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की अहर्ता तिथि 1 जनवरी, 2024 के संदर्भ में एसडीएम विश्वा मोहन देव चौहान ने े विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ  बैठक की। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चौहान ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत 44-ऊना विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथो पर फोटोयुक्त निर्वाचन सूची का प्रारूप प्रकाशन 27 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2024 को या उससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नागरिक 27 अक्तूबर से 9 दिसम्बर तक अपने पोलिंग बूथ पर अभिहित अधिकारियों के पास कार्यालय दिवस पर सांय 3 से 5 बजे तक तथा अन्य दिन प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं। 
    इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर, 29 अक्तूबर, 18 नवम्बर व 19 नवम्बर 2023 को विशेष दिन रखा गया है जिसमें सभी अभिहित अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी पर बूथ लेवल एजेंट मौजूद रहेंगे और प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक आवेदन स्वीकार करेंगे। एसडीएम ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि 18 से 21 साल के योग्य नागरिकों को प्रोत्साहित करें ताकि वे अपना नाम वोटर सूची में   पंजीकृत करवाएं और मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। उन्होंने बताया कि कोई भी योग्य नागरिक voters-eci-gov-in  व  voter helpline App  पर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। बैठक में निर्वाचन कानूनगो हरजीत सिंह सहित विभिन्न राजनीति दलों के कार्यकर्त्ता/सदस्यगण मौजूद रहे। 
  • स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रचार सामग्री की छपवाई के लिए निविदाएं आमंत्रित

    स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रचार सामग्री की छपवाई के लिए निविदाएं आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2024 को अहर्ता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस पुनरीक्षण बारे आमजन को जानकारी व जागरूक करने हेतू स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रचार सामग्री छपवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित विभिन्न प्रकार की सामग्री भी छपवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों हेतू समस्त स्थानीय प्रिंटर्ज फर्में निविदाएं सील बंद लिफाफे में 5 हज़ार रूपये का बैंक ड्राफ्ट जोकि तहसीलदार निर्वाचन के नाम से देय हो, 31 अक्तूबर दोपहर 1 बजे तक या उससे पूर्व जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी निविदाएं 1 नवम्बर को बाद दोपहर 3 बजे निविदादाताओं या उनके द्वारा प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के कार्यालय में खोली जाएंगी।
    निविदा शर्तें : उन्होंने बताया कि निविदादाता को निविदा के साथ 5 हज़ार रूपये बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करवानी होगी। आबंटित कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण करना होगा। पिं्रटिंग हेतू पेपर अच्छी किस्म का होना चाहिए। पिं्रटिंग साफ-सुथरी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि निविदा जमा करने की समय सीमा के बाद और वैधता अवधि के दौरान निविदा में संशोधन या वापस लेने तथा निविदा दस्तावेज़ों में निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार अनुबंध को निष्पादित करने में विफलता की स्थिति में निविदाकर्त्ता द्वारा जमा की गई बयाना राशि जमा कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि सेवाप्रदाता फर्म का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता तो दूसरी न्यूनतम दर वाली निविदादाता फर्म को कार्य सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया बिना कारण बताएं निविदा रद्द काने का पूर्ण अधिकार होगा। इसके अलावा यदि कोई अन्य शर्तें होगी तो मौके पर बता दी जाएंगी।