Blog

  • जालंधरः इस इलाके में बिजली की तारों से झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतगर्त कमल विहार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेंट का काम करता व्यक्ति बिजली की हाईटेशन तारों की चपेट में आ गया। बताया जा रहा उक्त व्यक्ति घर के शीशे साफ कर रहा था। इस दौरान बिजली की तारों की चपेट में आकर झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान राजेश निवासी कमल विहार के रूप में हुई है। इस घटना के दौरान इलाके के कई घरों की लाइटें बंद हो गई। घटना के दौरान इलाका निवासियों ने घायल राजेश को ईलाज के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते हुए एएसआई रूपलाल मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। 

  • पंजाबः फूड प्वाइजनिंग से परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौ’त

    अबोहरः पंजाब के अबोहर में करीब 10 दिन पहले गांव ताजा पट्टी में एक ही परिवार के करीब दर्जन भर से अधिक लोग 2 दिनों के भीतर फूड प्वाइजनिंग के कारण बेहोश हो गए थे। जिन्हें बेहोश के हालात में अस्पताल भर्ती करवाया गया। जिनमें से कुछ लोगों को फरीदकोट भी रेफर किया था। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद वह घर आया, जहां उसकी मौत हो गए। मृतक की पहचान जैमल राम के रूप में हुई है। 

    जानकारी के अनुसार बीती रात राजबाला पत्नी राकेश निवासी गांव ताजा पट्टी, जयमल पुत्र खेता राम उम्र करीब 50 साल, मनजोत पुत्र राकेश उम्र करीब 6 साल, मनराज पुत्री राकेश उम्र करीब 4 साल, सीरत उम्र करीब 4 साल की अचानक तबीयत खराब होने लगी। इस दौरान परिजनों को दस्त की दिक्कत आने लगी। जिसके बाद उन्हें रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

    इसके बाद फकीराराम का परिवार निगरानी करने के लिए जय राम के घर गया। वहीं, खाने-पीने से उनकी हालत भी खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक, इंदिरा देवी पत्नी फकीरा राम, वृंदा पुत्री मनोहर लाल (12 वर्ष), सरिया पुत्री राकेश (करीब 2 वर्ष) और पूनम पुत्री फकीरा राम की भी हालत बिगड़ गई। इसलिए उन्हें भी सिविल अस्पताल लाया गया।

  • जिला ऊना में आयुष विभाग के 75 संस्थानों में प्रदान की जा रही हैं बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं

    3 आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्मा सेवाओं के अलावा 17 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही हैं हेल्थ वैलनेस की सुविधाएं

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में आयुष विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप विभाग के अधीन जिला के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा वैलनेस सेंटरों के अलावा जिला मुख्यालय ऊना में संचालित एकमात्र होम्योपैथी सेंटर की ओपीडी में निरंतर वृद्धि हो रही है। आयुष विभाग के स्वास्थ्य संस्थानों में न केवल चिकित्सीय उपचार किया जाता है बल्कि योग, प्राकृतिक खानपान व रहन-सहन के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के बारे में लोगों को प्रेरित भी किया जाता है। इसके अलावा जिला के कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में पंचकर्म व योगाभ्यास की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में पंचकर्मा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले रही टक्का निवासी ममता ने बताया कि उन्हें सर्वाइकल, टांगों में दर्द तथा सूजन इत्यादि की गंभीर समस्या थी जिसके लिए पहले उन्होंने अनेक स्थानों पर विभिन्न विधियों से उपचार करवाया। लेकिन उन्हें केवल अस्थाई आराम मिलता रहा। उन्होंने बताया कि लगभग एक महीना पहले उन्हें आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर नरेश से जिला अस्पताल ऊना में पंचकर्म सुविधा के बारे में जानकारी मिली। इसके पश्चात उन्होंने जिला अस्पताल ऊना में जिला आयुष अधिकारी डॉ ज्योति कंवर से संपर्क कर अपने रोगों के बारे में परामर्श लिया तथा डॉक्टर ज्योति कंवर ने उन्हें पंचकर्म सुविधा लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 दिनों से जिला अस्पताल ऊना में पंचकर्मा का लाभ ले रही हैं तथा अब पहले से बहुत बेहतर महसूस कर रही हैं।


    पंचकर्मा के ही एक अन्य लाभार्थी गांव जनकौर निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें अनिद्रा की गंभीर समस्या थी जिसके लिए पिछले कुछ दिनों से वह जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में पंचकर्मा विधि से अपना उपचार करवा रहे हैं तथा अब पहले से बहुत बेहतर महसूस कर रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा जिलावासियों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के विषय में अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ ज्योति कंवर ने बताया कि ऊना जिला में आयुष विभाग के अधीन पांच अस्पताल, 69 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक होम्योपैथी केंद्र सहित कुल 75 संस्थान कार्यरत हैं। जिला मुख्यालय ऊना के अलावा ईसपुर (नेचर केयर यूनिट), तलमेहड़ा, जोह तथा गग्रेट में अस्पताल स्तर के संस्थान क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जबकि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर ऊना में एक होम्योपैथी सेंटर भी क्षेत्र वासियों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त जिला में कुल 69 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जहां पर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से क्षेत्र वासियों का उपचार किया जा रहा है। इनमें से 17 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ वेलनेस सेंटर भी चलाए जा रहे हैं। हेल्थ वेलनेस सेंटरों में आयुर्वेदिक उपचार के अलावा क्षेत्रवासियों को योग अभ्यास सहित प्राकृतिक उपचार की अनेक अन्य विधियों के विषय में भी शिक्षित एवं जागरूक किया जा रहा है। जिला में गोंदपुर बनेहड़ा, धमांदरी, खुरवाई, जलग्रां, चताड़ा, अपर पंडोगा, कोट, कुठेरा जसवालां, लोअर मुबारकपुर, रायपुर मैदान, अरलू, गौंदपुर जयचंद, हीरां, चूरूड़ू, रायपुर सहोड़ां, जावेड़ सूरी तथा लोहारली आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ बैलेंस की सुविधा प्रदान की जा रही है। हेल्थ वेलनेस सेंटरों में आयुष विभाग द्वारा अनुदेशक नियुक्त किए गए हैं जो कि लोगों को पंचकर्मा तथा योग इत्यादि के बारे में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही अतिरिक्त चिकित्सीय सुविधाओं के करण इन संस्थाओं की ओपीडी में निरंतर वृद्धि हो रही है। इन आयुर्वेदिक संस्थानों में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 62,669 लोगों ने स्वास्थ्य जांच सुविधा का लाभ लिया है जबकि वित वर्ष 2022-23 के दौरान 76,421 लोगों ने इन संस्थानों में चिकित्सीय जांच करवाई। वित्त वर्ष 2023-24 दूसरी तिमाही के अंत तक आयुर्वेदिक विभाग के इन वैलनेस केंद्रों में अब तक लगभग 50 हजार व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। यह संख्या गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत अधिक है।


    जिला आयुष अधिकारी डॉ ज्योति कंवर ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पतालों में हिम केयर तथा आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए पंचकर्मा से संबंधित सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जबकि अन्य लोगों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर पंचकर्मा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंचकर्म व योग के द्वारा न केवल रोगों का उपचार किया जा सकता है। बल्कि एक स्वस्थ व्यक्ति भी इसे अपनाकर जीवन में सदैव निरोगी रह सकता है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिला के अन्य आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में भी पंचकर्म व वैलनेस सेंटर के माध्यम से प्रदान की जा रही सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि वे जीवन में प्राकृतिक खान-पान व उपचार के साथ-साथ आयुर्वेद व पंचकर्मा को अपनाएं तथा समाज में आम जनमानस को भी इसके लिए प्रेरित व जागरूक करें।

  • प्रदेश के 10 लाख आत्मनिर्भर किसान परिवारों की आय होगी प्रभावित

    प्राकृतिक खेती-खुशाल किसान योजना को बन्द करना किसान विरोधी निर्णय:सुमीत


    स्थानीय गांव व ग्रामीण की बढ़ती आर्थिकता पर संकट बढ़ेगा


    ऊना/ सुशील पंडित: प्रदेश भाजपा सचिव व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने “प्राकृतिक खेती-खुशाल किसान” जैसी महत्वाकांक्षी योजना को बंद करने के निर्णय को किसान विरोधी तुगलकी फरमान करार दिया है। यहाँ जारी एक व्यान में सुमीत ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने किसान की आय को विविधता, कम लागत मूल्य, बाज़ार और स्थानीय देसी उत्पादों पर बल देकर खेती को बढ़ावा देने के किये वर्ष 2018 में इस विभिन्न अनुदान आधारित योजना को प्रारम्भ किया था। इस योजना के बंद होने से स्थानीय गांव व ग्रामीण की बढ़ती आर्थिकता पर संकट बढ़ेगा।


    सुमीत ने बताया कि वर्तमान आंकड़ों के अनुसार अभी तक 1,71,664 से अधिक किसान बागवान  परिवारों ने इस खेती की विधि को पूर्ण या आंशिक भूमि पर अपना लिया है। प्रदेश की 99.8 प्रतिशत पंचायतों में यह विधि पहुंच बना चुकी है और 3,02,625 बीघा (24,210 हैक्टेयर) से अधिक भूमि पर इस विधि से खेती-बागवानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान खेती लागत को कम कर सकते हैं। इस विधि के तहत फसल विविधीकरण पर जोर दिया जाता है और मुख्य फसल के साथ फसल बढ़वार के लिए भूमि में नाइट्रोजन की उपलब्धता बनाए रखने हेतु दलहनी फसलें लगाने पर बल दिया जाता है। देसी गाय के गोबर और मूत्र पर आधारित विभिन्न आदानों के प्रयोग से देसी केंचुओं की संख्या में वृद्धि कर भूमि की जल धारण करने की शक्ति को बढ़ाया जाता है। जिससे अंततः भूमि की उर्वरा शक्ति को पुनर्जीवित किया गया है। फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए स्थानीय वनस्पतियों के साथ लहसुन और हरी मिर्च का प्रयोग किया जाता है।
         
    सुमीत ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नस्ल की गाय की खरीद पर 50 फीसदी अनुदान (अधिकतम 25 हजार तक) और 5 हजार रूपये यातायात शुल्क के तौर पर दिया जा रहा है। यही नहीं गौशाला के फर्श को पक्का कर गोमूत्र एकत्रीकरण के लिए गड्ढ़ा बनाने पर 8 हजार रूपये, आदान बनाने के लिए ड्रम लेने के पर 2,250 रूपये और संसाधन भंडार खोलने के लिए 10,000 रूपये प्रति परिवार को इस योजना के तहत दिए जा रहे हैं। अचानक 10 महीने बाद प्रत्येक गारंटी पर फेल होने के बाद अब सुक्खू सरकार ने इस योजना को बंद करने का निर्णय कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर आय को बढाने के लक्ष्य से सरकार ने अपने सहयोग के हाथ पीछे खींच लिए हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण व किसान विरोधी निर्णय है।


    सुमीत ने बताया कि प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान’ योजना को देशभर में सराहना मिल रही है। नीति आयोग ने देशभर में प्राकृतिक खेती के क्रियान्वयन हेतू हिमाचल प्रदेश के मॉडल को आधार बनाया हुआ है। हिमाचल प्राकृतिक खेती को शुरू कर रहे देश के अलग-अलग राज्यों का भी सहयोग करता रहा है, इनमें गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश प्रमुख हैं। यह योजना हिमाचल मानव मानक व पर्यावरण के उत्कृष्ट मानकों को पूर्ण करने में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। सुमीत ने चेतावनी दी कि अगर इस योजना को प्रदेश सरकार बंद करेगी तो प्रदेश के लाखों किसानों के हित में भाजपा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने से भी परहेज नहीं करेगी।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 गिरफ्तार, DSP घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर क्राइम के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के साथ लगते बलटाणा में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 1 गैंगस्टर और डीएसपी को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। 

    बताया जा रहा है कि बलटाना स्थित एक नामी होटल में 3 गैंगस्टर छीपे हुए थे, जहां शक के चलते पुलिस ने छापा मारा तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी है। जिस दौरान 1 गैंगस्टर और डीएसपी चपेट में आ गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर होटल को सील कर दिया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी शनिवार को बठिंडा में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। जहां गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। मर्डर करने के बाद ये वहां से फरार होकर जीरकपुर के बलटाना स्थित होटल ग्रैंड विस्टा में आकर छिप गए थे। तीनों बदमाश गैगस्टर अर्श डल्ला ग्रुप से संबंध रखते हैं। 

  • पंजाबः DC के खिलाफ शिकायत को लेकर विधायक ने SSP ऑफिस में दर्ज करवाए बयान, देखे वीडियो

    बठिंडाः जिलास्तरीय किसान सिखलाई कैंप के आमंत्रण पत्र में नाम काटने के मामले की शुरू हुई इंक्वायरी के तहत देहाती विधायक अमित रतन कोटफत्ता ने एसएसपी ऑफिस में अपने के समय चिल्ड्रन पार्क में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक अमित रतन ने डीसी के खिलाफ आपराधिक शिकायत पर एसएसपी दी। इस दौरान विधायक ने कहा कि उन्होंने डीसी के खिलाफ एसएसपी को बयान दर्ज करवा दिए है। आप विधायक ने जांच पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि धीमी कार्यवाही चलने से वे मायूस हैं, अब तक तो एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए थी। प्राथमिक जांच के निर्धारित 7 दिन में से 5 दिन निकल गए हैं और अभी सिर्फ बयान लिए गए हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कागजों में डीसी का दबाव साफ दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि पुलिस अधिकारी खुद मानते हैं कि उन्हें अब बड़े अफसरों के बयान लेने पड़ेंगे। जिससे संदेह है कि उन्हें यहां इंसाफ नहीं मिलने वाला। विधायक अमित रतन ने कहा कि बाबा साहिब संविधान में अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए लिए अनेक प्रावधान लेकर आए है। वहीं एक विधायक बनने के बावजूद एक दलित को इस तरह की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। अब खेतीबाड़ी अफसर को नोटिस निकाला गया है।

  • जालंधरः बर्ल्टन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर निकले लकी ड्रा, देखें Live

    जालंधर, ENS: बर्ल्टन पार्क में पटाखे लगाने के लिए बुधवार यानि 1 नवंबर को लकी ड्रा निकाला गया। यह लक्की ड्रा आईपीएस आदित्य की अगुवाई में निकाला गया। हर बार की तरह इस बार भी लक्की ड्रा से पहले ही पटाखा व्यापारियों द्वारा बाजारों और शहर के बाहर बड़ी मात्रा में पटाखे स्टोर कर लिए हैं। हालांकि लक्की ड्रा से कुछ दिन पहले बस्तीयाद से भारी मात्रा में पुलिस ने पटाखों की खेप बरामद की थी। पिछले साल की तरह व्यापारी ड्रॉ को लेकर भी असमंजस में हैं, क्योंकि लाइसेंस को लेकर कुछ दिन पहले कमीश्नररेट में बनी लाइसेंस शाखा ब्रांच के अंदर और बाहर पटाखे संगठन और पटाखा विक्रेताओं ने पुलिस की कार गुजारी को लेकर खूब हंगामा किया गया था।

    इस दौरान पटाखा संगठन के प्रधान ने आरोप लगाया था कि लाइसेंस शाखा ब्रांच में शाम 5 बजे के बाद भी कई लोगों के फॉर्म जमा करवाए जा रहे थे। आरोप लगाए जा रहे है कि प्रशासन द्वारा उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। वहीं जब लाइसेंस शाखा ब्रांच के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वैसे तो शाम 5 बजे दफ्तर बंद हो जाता है लेकिन साढ़े 6 बजे तक इसलिए खोलकर रखा है कि ताकि लोगों का काम किया जा सके। 

    वहीं पटाखा संगठन के प्रधान विकास भंडारी ने कहा था कि शाम 6:15 बजे उन लोगों के फार्म और फाइल जमा की जा रही है जिनके कागजात अधूरे हैं और उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट देकर उनकी फाइल पूरी करने का ठेका पंजाब पुलिस ने ले रखा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बल्टन पार्क पटाखा मार्केट की 4 संगठन है। जिनमें से 3 संगठन मौके पर मौजूद है, जबकि चौथी संगठन श्री गणेश होलसेल फायर रिटेल एसोसिएशन के प्रधान राणा हर्ष वर्मा की है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि उसकी पुलिस मदद कर रही है।

  • पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर छाई शोक की लहर

    फिरोजपुर: केंद्रीय भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के भाई गुरु हरदीप सिंह सोढी की धर्मपत्नी हरविंदर कौर जी का अचानक देहांत हो गया है, उनके अचानक चले जाने से सोढी परिवार को कभी भी पूरा न होने वाला घाटा पड़ा है। हरविंदर कौर बहुत अच्छे स्वभाव वाले नेक दिल इंसान थे। हरविंदर कौर के अचानक निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब के पूर्व के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्र व पंजाब की लीडरशिप ने फोन करके राणा गुरमीत सिंह सोढी के साथ दुख सांझा किया है।

    गुरुहरसहाय के गलहोत्रा परिवार ,नरूला परिवार, मोंगा परिवार और फिरोजपुर के अश्वनी ग्रोवर, धर्मपाल आढ़ती, दविंद्र बजाज, मनीष शर्मा और मनीष धवन आदि ने इस दुख की घड़ी में राणा गुरमीत सिंह सोढी के साथ दुख सांझा करते हुए बिछड़ी हुई आत्मा की शांति के लिए अरदास की। स्वर्गीय हरविंदर कौर सोढी की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग एवं अंतिम अरदास 7 नवम्बर को दोपहर 12 से 1 बजे तक उनके निवास स्थान गांव मोहन के उताड़ गुरुहरसहाय में होगी।

  • पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग

    होशियारपुर: दसूहा के नजदीक पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस घटना के दौरान ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया। 

    ट्रक को आग लगी देख इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और ट्रक को हाईवे पर साइड पर किया, जिससे ट्रैफिक को फिर से सुचारू किया गया। ट्रक चालक ने जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि वह उधमपुर से ट्रक लोड करके दिल्ली के लिए निकला था, जब वह एम्मा मांगट पर पहुंचा तो ट्रक के इंजन में धुआं निकलने लगा जिसके अचाकन भीषण आग लग गई। 

  • पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शार्प शूटर गुरजंट सिंह भाटी को गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरजंट पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज है और अलग-अलग जिलों की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की फिराक में है। जिसमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, असला एक्ट और लूटपाट की वारदातें शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाटी को नाकेबंदी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल और जिंदा रौंद भी बरामद किए गए। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई मामले सुलझाने में मदद मिलेगी। पुलिस भाटी को माननीय न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड लेने की कोशिश कर रही है।