Blog

  • पंजाबः ज्वेलरी कारोबारी के घर के बाहर चली गोलियां

    पंजाबः ज्वेलरी कारोबारी के घर के बाहर चली गोलियां

    बठिंडाः हंस नगर गली नंबर 9 में बदमाशों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। घटना देर रात की है। जैसे ही फायरिंग के बारे में घर के लोगों को पता चला तो, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं।

    हंस नगर गली नंबर 9 के रहने वाले ज्वेलरी कारोबारी गोरा ने बताया रात 10:30 बजे करीब 2 युवक मुंह ढ़ाके हुए आए थे। दोनों पहले तो उसके पास आए और बातचीत करने लगे। जिसके कुछ देर बाद हवाई फायरिंग करके फरार हो गए। गौरव ने बताया उसका कुछ लोगों के साथ बीते दिन झगड़ा हुआ था। जिस रंजिश में लोगों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है।

    डीएसपी कुलदीप सिंह उसने बताया कि जिस व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग हुई है, उक्त व्यक्ति पहले प्रॉपर्टी का काम करता था और कब्जे के मामलों में भी उसका नाम सामने आया है। 2 लोग रात को पहले उसके साथ बातचीत कर रहे थे। फिर बाद में वह देसी कट्टे से हवाई फायरिंग करके फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ :  SSP ਨੇ ਚਲਾਇਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : SSP ਨੇ ਚਲਾਇਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਰੀਦਕੋਟ : ਸਰਦਾਰ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਡੀ ਜੀ ਪੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਤੜਕਸਾਰ ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਭਾਰੀ ਤਾਦਾਦ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਮੌਜੂਦ ਸੀ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਦੋ ਅਨਕਲੇਮ ਵਿਹਕਲ ਤੇ ਤਿੰਨ ਸ਼ਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਰਾਊਂਡਅੱਪ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਸਿਟੀ ਤੇ ਸਦਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ ।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने खंड स्तरीय अंडर- 14 प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने खंड स्तरीय अंडर- 14 प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने खंड स्तरीय अंडर- 14 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट  प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 12 सितंबर से 14 सितंबर तक राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोड़ा में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 550 बच्चों ने भाग लिया।  चेस प्रतियोगिता अंडर- 14 (लड़कों ) में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कृष्णव,पायुष ,अरमान वशिष्ट, वामन, दिव्यांश विजेता रहे । बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर -14 लड़कों में शौर्य मांडला, स्वास्तिक शर्मा, हर्षदीप सिंह विजेता  रहे।  बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर- 14  लड़कियों में अन्वेषा, राधिका, हर्षिका विजेता रही ।कुश्ती प्रतियोगिता अंडर -14 लड़कों में अर्चित ने 52 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता ।यह सभी छात्र आगामी दिनों में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता  में भाग लेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बधाई दी और शारीरिक शिक्षकों का धन्यवाद किया।  स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने  विजेता रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
  • महिला कांग्रेस ऊना ने मनाया वां स्थापना दिवस 

    महिला कांग्रेस ऊना ने मनाया वां स्थापना दिवस 

    ऊना/सुशील पंडित : महिला कांग्रेस ने 40 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को ऊना में मनाया। जिला भर से महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेसधयक्षा उर्मिला शर्मा ने कहा कि देश में लगभग महिलाओं की आधी आबादी है। इसलिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आधा आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव पंचायती राज संस्थाओं के हो या विधानसभा- लोकसभा चुनाव हों। इन सब में चुनावों में महिलाओं की आधी उम्मीदवारी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान और केंद्र सरकार से मांग की है कि भविष्य में महिलाओं की आधी उम्मीदवारी निश्चित की जाए।
    इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजिंद्र कौर, ऊना से ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, हरोली से सुमन ठाकुर, गगरेट से राजिंद्र कौर, चिंतपूर्णी से सुरेश कुमारी,  कुटलैहड़ से उपाध्यक्ष चरनी देवी, ऊना ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन संधू, बीड़ीसी शकुंतला देवी, ज्योति वाला, ऊना शहरी महिला ईकाई अध्यक्ष  सुमन खन्ना, कांग्रेस सेवादल से मधु वाला, राफ्टिंग संघ की सदस्य रानी देवी, कमलेश, सुरजीत कौर,  अनीता देवी, मीना देवी,मनजीत कौर, भानू शर्मा, अमनदीप कौर, पूजा पुरी, पवना बाली, ऊषा बाली, प्रवीण कुमारी,  वीना देवी, कमलेश देवी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जसवीर जस्सी, सतोषगढ़ नगर पार्षद मंजू सैणी, सोनिया, भोली, बलवीर कौर, हरोली सोशल मीडिया से मोनिका राणा, प्रवक्ता ममता राणा, शशि वाला, नीलम देवी और सुरेन्द्र कौर व अन्य उपस्थित रहीं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਇਹ ਫੈਸਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਇਹ ਫੈਸਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਇਸੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਾਉਣ ਦੀ ਜਿਥੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈੰਪ ਲਗਾ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਕਣਕ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਲਈ ਨਵੀਆਂ ਤਕਨੀਕਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਭ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਜ਼ੀਰੋ ਬਰਨਿੰਗ ਕੇਸ ਕਰਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਪਹੁਚ ਕਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਇਕ ਵਿਸ਼ੇਸ ਜਾਗੁਰਕ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈੰਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਡਾ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਾਉਣ ਅਤੇ ਕੁਦਰਤ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਲਗਾਤਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 6 ਜਿਲਿਆਂ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਚ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਐਸਾ ਜਿਲਾ ਹੈ ਜਿਥੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਕਰੀਬ 800 ਮਾਮਲੇ ਸਾਮਣੇ ਆਏ ਸਨ ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਵਾਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ । ਇਸ ਸੀਜ਼ਨ ‘ਚ ਇਕ ਵੀ ਐਸਾ ਮਾਮਲਾ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦਾ ਸਾਮਣੇ ਨਾ ਆਵੇ ਅਤੇ ਇਸ ਟੀਚੇ ਨੂੰ ਜ਼ੀਰੋ ਦੇ ਅੰਕੜੇ ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ ਲਈ ਪਿੰਡ ਪਿੰਡ ਜਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਿਥੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਜਰੀਏ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਤਕ ਪਹੁਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे चालान

    ऊना /सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 85 वाहनों के चालान किए गए। जो माननीय अदालत भेजे गए I वहीं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 02 व्यक्तियों के चालान कर 200/- रूपए चालान के रूप में जिला पुलिस ऊना द्वारा वसूल किए गए । इसी कड़ी में अवैध माइनिंग करने पर 01 ट्रेक्टर ट्राली का चालान कर 4,700/- रूपए चालान के रूप में वसूल किए गए ।
  • पिकअप में ले जा रहे नशीली दवाओं सहित तीन काबू

    पिकअप में ले जा रहे नशीली दवाओं सहित तीन काबू

    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो बड़े पार्सल में रखे144 डिब्बों में पकड़े 28560 कैप्सूल 

    ऊना /सुशील पंडित : स्टेट सीआईडी बिंग की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने गगरेट में बड़ी मात्रा में नशीली दवा की खेप पकड़ी है जिसमें 28560 नशे के कैप्सूल मिले हैं और एक वाहन सहित तीन व्यक्तियों को काबू किया है। एक पिक-अप ट्राला संख्या (एचपी  3636 वी 8121) पर चेकिंग की गई ,पिकअप गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 28,560 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।जिन में पैरासीटामोल, डिसाइकलोमाइन, हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल प्रोक्सी बैल स्पास  पकड़े गए हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हो रही थी कि एम वी मेडिकल स्टोर के नाम से गग्रेट का एक दवा विक्रेता नशीली दवाइयां मंगवा रहा है जिसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। टास्क फोर्स ने नंगल से ट्रांसपोर्ट की गाड़ी का पीछा किया और गग्रेट में सामान उतारने का इंतजार किया। जब सामान दूसरी गाड़ी में डाला जा रहा था तो टास्क फोर्स ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में प्रॉक्सी वन स्पास दवा मिली जो कि प्रतिबंधित है। प्रतिबद्धित दवा भेजने वाली कंपनी जनप्रिय फार्मा जनकपुरी पुरानी सब्जी मंडी दिल्ली के नाम से पंजीकृत है पकड़ी गई प्रतिबंधित दावाओं की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है । रोपित व्यक्तियों की पहचान चालक मान सिंह पुत्र मुन्नाराम वार्ड नंबर 6 गग्रेट तहसील घनारी, हिमांशु उर्फ महाशु पुत्र नाथूराम गांव बरनाडा तहसील नूरपुर कांगड़ा व वरिंदर विंदू 
    के रूप में हुई है।
  • अम्ब पुलिस ने ज्वार में पकड़ी  शराब

    अम्ब पुलिस ने ज्वार में पकड़ी  शराब

    ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब पुलिस ने 11बोतल देसी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के पुलिस मुलाजिम गश्त करते हुए गांव ज्वार नजदीक लोक मित्र केंद्र के पास मौजूद थे तो एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 11 बोतल शराब देसी (750 मि0ली0/750 मि0ली0) बरामद की गई I आरोपित की पहचान सतीश कुमार निवासी कैलाश नगर तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधरः क्रशर की चपेट में आने से दवाई लेकर जा रहे भाई-बहन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, देखें CCTV

    जालंधरः क्रशर की चपेट में आने से दवाई लेकर जा रहे भाई-बहन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतगर्त आते लैदर कॉप्लैक्स के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल दोनों भाई-बहन दवाई लेकर घर जा रहे थे कि इसी दौरान (लैदर कॉप्लैक्स) सर्जिकल कॉप्लैक्स के मोड़ पर क्रशर गाड़ी के पीछले टायरों की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दोनों भाई बहन बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

    हादसे में घायलों की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी मीरपुर के रूप में हुई है। जबकि बहन काल्पनीक नाम नेहा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए घायलों के रिश्तेदार ने बताया कि जसविंदर सिंह ने बताया कि वह घटना के दौरान तुरंत मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन 40 मिनट से अधिक समय तक भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।

    जसविंदर ने कहा कि घटना के बाद क्रशर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके लिए परिजनों ने पुलिस से क्रशर चालक को काबू करने की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को मौके पर भेज दिया है। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः करंट लगने से 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः करंट लगने से 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, देखें वीडियो

    बटाला : गुरदासपुर जिले के ढप्पई गांव में ट्यूबवेल की मोटर से करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों के मुताबिक 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह जब मोटर चलाने लगा तो ट्यूबवेल की मोटर से करंट लगने से वह बेहोश हो गया।

    इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद बटाला पुलिस के अंतर्गत आने वाले गांव ढप्पई में शोक की लहर है। हरप्रीत सिंह की मां सुखविंदर कौर और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।