Blog

  • सैनिकों और आतंकियों के बीच गोलियां, 2 जवानों की मौत

    सैनिकों और आतंकियों के बीच गोलियां, 2 जवानों की मौत

    खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले में सेना के जवानों का आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों की मौत हो गई। वहीं दो आतंकवादियों को भी मार गिराया गया है। ये मुठभेड़ शनिवार (3 जून) को हुई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने रविवार (4 जून) को सैनिकों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ की जानकारी दी। बताया कि शनिवार (3 जून) को सेना के जवान और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए और दो घायल हुए।

    सैनिकों ने डटकर आतंकवादियों का मुकाबला किया

    इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने खुलासा किया कि सैनिकों ने डटकर आतंकवादियों का मुकाबला किया। इस दौरान सैनिकों ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। सेना और आतंकवादियों के बीच हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में 38 साल के नाइक जहीर अब्बास और 23 साल के लांस नायक मैराज उद दीन की मौत हो गई। नाइक जहीर अब्बास खुशाब जिले और लांस नायक मैराज उद दीन डेरा इस्माइल खान जिले के रहने वाले थे।

    बेकार नहीं जाएगा बलिदानः ISPR

    सेना के मीडिया विंग ने कहा कि बचे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। हमारे बहादुर सैनिकों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा, क्योंकि उनका बलिदान अन्य सैनिकों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनने का काम करेगा। इसके अलावा एक दिन पहले ही एक अलग घटना में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के दो जवान भी शहीद हो गए थे। इस बात की पुष्टि ISPR ने ही की थी।

  • जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल

    जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल

    ऊना / सुशील पंडित: ऊना जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। भूस्खलन व अचानक आई बाढ़ की स्थिति को प्रदर्शित करती हुई इस मॉक ड्रिल में उपमंडल स्तर पर प्रशासन व सरकारी विभागों के अलावा जन सहभागिता को भी सम्मिलित किया जाएगा। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ऊना उपमंडल के गांव लोअर अंदौरा, बंगाणा उपमंडल के गांव अंदरौली, गगरेट उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय बने दी हट्टी, हरोली उपमंडल के नागरिक चिकित्सालय हरोली तथा ऊना उपमंडल के इंडियन ऑयल कारपोरेशन पेखूबेला में आपदा से संबंधित इस मॉक ड्रिल को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

    बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपदा में बचाव व राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों व अन्य सामान की समय-समय पर मुरम्मत व देखभाल करना सुनिश्चित करें तथा अतिरिक्त आवश्यक वस्तुओं व उपकरणों के विषय में अति शीघ्र जिला प्रशासन को सूचित करें ताकि किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में शत प्रतिशत दक्षता का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित दायित्व के अनुरूप इस मॉक ड्रिल में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न उपमंडलों में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए लगभग 200 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है तथा उन्हें राहत व बचाव कार्यो के लिए इस्तेमाल होने वाले आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मॉक ड्रिल में आपदा मित्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा की यह आपदा प्रबंधन से संबंधित एक नियमित अभ्यास है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि इस मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।

    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, एसडीएम बंगाना मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉक्टर संजीव वर्मा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, आईआरबी बनगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल, तहसीलदार हरोली सुरभि नेगी, के अलावा लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में मनाया पर्यावरण दिवस

    रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में मनाया पर्यावरण दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में पर्यावरण दिवस मनाया गया।  रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने विद्यालय के प्रांगण में पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। छात्र अपने घर से हरे रंग के परिधान पहन कर आए कुछ छात्र अपने साथ पौधे भी लाए और विद्यालय के प्रांगण में उन्होंने पौधारोपण किया। विद्यालय के प्रबंधक बलदेव कृष्ण शर्मा ने छात्रों की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी पर्यावरण को हरा-भरा रखने का ऐसे ही प्रयास करते रहें।

  • कपूरथलाः दो गुटों में हुई झड़प के दौरान चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः दो गुटों में हुई झड़प के दौरान चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर में नशे के लिए बदनाम क्षेत्र मोहल्ला मेहताबगढ़ में देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हुई है। इस घटना में 2 लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। जिन्हें देर रात कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने एक की स्थिति नाजुक होने के चलते बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है। जिसका फ़िलहाल इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है।  दूसरी तरफ इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने सूमोटो नोटिस लेते हुए दोनों गुटों के 6 लोगों को नामजद कर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। और एक आरोपी की गिरफ्तार भी किया है।     

    जानकारी अनुसार देर रात लगभग 1:30 बजे मोहल्ला मेहताबगढ़ में दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायल पवनप्रीत सिंह तथा मनप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल कपूरथला में देर रात उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां मनप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए ड्यूटी डॉक्टर ने रेफर कर दिया। वहीं सूत्रों की माने तो उक्त मामला नशा तस्करी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। और एक कांग्रेसी नेता का पोता भी इसमें शामिल है। 

    वहीं दूसरी तरफ घायल पवनप्रीत सिंह की माता जसवीर कौर ने बताया कि वह देर रात माता के मंदिर से माथा टेक कर लौट रहे थे कि अचानक सन्नी नामक व्यक्ति उनकी गाड़ी के आगे खड़ा हो गया और गली गलोच करते हुए पत्थर मारने लगा। उनके बेटे पवनप्रीत नकाफी रोका लेकिन उसने फायरिंग कर उसे गंभीर घायल कर दिया।  सूत्रों की मानें तो इस दौरान 3-4 राउंड फायरिंग हुई है। डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल ने बताया कि इस फायरिंग की घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस में सुमोटो नोटिस लेते हुए दोनों गुटों के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि मौके से उन्हें एक चला हुआ खोल तथा 3 जिंदा रोंद भी बरामद हुए हैं।

  • मदनपुर बसोली में पर्यावरण संरक्षण दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    मदनपुर बसोली में पर्यावरण संरक्षण दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की मदनपुर बसोली पंचायत में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण दिवस के मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ महिला मंडल सहित अन्य लोगों ने जहां एक पर्यावरण संरक्षण दिवस के मौके पर एक एक पौधारोपण किया ।बहीं पर पंचायत घर,महिला मंडल सहित अन्य स्थानों पर साफ सफाई की तथा लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण दिवस पर जागरूक किया।इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान लता शर्मा,अंजू बाला,शशी देवी,कमला देवी आरती देवी, प्रिया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित महिला मंडल व स्थानीय लोगों ने भी अपनी-अपनी सेवाएं प्रदान की।

  • पंजाबः पठानकोट में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, पौधे लगाने का दिया संदेश, देखें वीडियो

    पंजाबः पठानकोट में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, पौधे लगाने का दिया संदेश, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में लोगों को पर्यावरण को हरा भरा रखने के संदेश दिए जा रहे हैं । वहीं पठानकोट में महिलाओं ने आगे आकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक पहल कदमी की है। पठानकोट में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही संस्था डिवाइन हैंड्स फाउंडेशन की सभी सदस्यों ने मिल कर शाहिद त्रिवेणी सिंह पार्क में पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण को हरा-भरा रखने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

    इस मौके पर संस्था की सदस्यों ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष में उनकी संस्था की ओर से पौधे लगा कर लोगो को पर्यावरण को हरा-भरा रखने का का संदेश दिया गया। इसके साथ उनकी ओर से लोगो को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की गई ।

  • आंदोलन से पीछे हटने को लेकर साक्षी मलिक के पति का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    आंदोलन से पीछे हटने को लेकर साक्षी मलिक के पति का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट गए हैं। हालांकि, साक्षी मलिक ने पहलवानों के आंदोलन से पीछे हटने की खबर से इनकार कर दिया है। साक्षी मलिक का कहना है कि सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी को साथ निभा रही हूं।

    इंसाफ की लड़ाई में हम में से कोई न पीछे हटा है और न हटेगाः साक्षी मलिक

    दरअसल, खबरें थीं कि साक्षी मलिक पहलवानों के आंदोलन से पीछे हट गई हैं। हालांकि, साक्षी मलिक ने इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में हम में से कोई न पीछे हटा है और न हटेगा। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इससे पहले साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने भी आंदोलन से पीछे हटने की खबरों को गलत बताया। वहीं साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने मीडिया से सामने आकर कहा कि साक्षी मलिक के पीछे हटने की नेशनल पर झूठी खबरे झूठी चलाई जा रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है।

    ये खबरें आंदोलन को नुकसान पहुंचाने के लिए हैः बजरंग 

    दरअसल, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खोल रखा है। ये पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे। पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इससे पहले जनवरी में भी पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दिया था। हालांकि, तब खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवान वापस लौट गए थे। 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों के आधार पर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए हैं। पहली प्राथमिकी नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर है। इसमें पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित है। इन मामलों में पुलिस की जांच जारी है।

    पहलवानों ने अमित शाह से की थी मुलाकात

    इससे पहले शनिवार को ही पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। रेसलर साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने आजतक से बातचीत में बैठक की पुष्टि की थी। वे भी इस बैठक में मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि बैठक में पहलवानों ने बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी। लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही। उन्होंने बताया कि हमें गृह मंत्री से जो प्रतिक्रिया चाहिए थी वह नहीं मिली, इसलिए हम बैठक से बाहर आ गए। सत्यव्रत ने कहा कि हम विरोध के लिए आगे की रणनीति बना रहे हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे हम आगे की कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। 

  • पंजाबः योगराज सिंह ने इस जगह से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    पंजाबः योगराज सिंह ने इस जगह से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    सुल्तानपुर लोधीः पंजाबी फिल्म अभिनेता योगराज सिंह आज सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया है। उन्होंने 2024 में श्री आनंदपुर साहिब से एमपी का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा जी ने उनकी ड्यूटी लगाई है, जो सेवा वह मांग रहे है, वह उसे करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि योगराज सिंह ने कौन सी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी, जिस पार्टी से चुनाव लड़ने के आदेश होंगे, उस पार्टी से चुनाव  मैदान में उतरेंगे। बता दें कि योगराज सिंह की कई फिल्में आने वाले समय में रिलीज होने वाली है। इनमें “जंगनामा”, आउट लॉ,सरदार एंड संस, मौजा ही मौजा और चंबे दी बूटी शामिल है। 

  • पंजाबः बहन को किडनैप करने के मामले में जीजे ने साले पर करवाई FIR

    पंजाबः बहन को किडनैप करने के मामले में जीजे ने साले पर करवाई FIR

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के थाना सिटी फगवाड़ा ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके साले के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक पर अपनी ही बहन को अगवा करने तथा मारपीट करने का आरोप है। युवक फोन करके जान से मारने की धमकियां भी देता है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिवम कुमार सिंह पुत्र नवल किशोर सिंह सैदपुर पटेड़ा थाना सराय, जिला वैशाली, बिहार का रहने वाला है। इन दिनों वह प्रेम नगर, खेड़ा रोड, थाना सिटी फगवाड़ा में रहता है। उसकी शादी 20 फरवरी 2023 को खुशी कुमारी पुत्री संतोष कुमार सिंह निवासी दामोदरपुर, थाना सराय, जिला वैशाली बिहार के साथ हुई थी।

    शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी खुशी की उम्र 18 साल है। उसका भाई अभिषेक कुमार उर्फ काजू उसको फोन करके जान से मारने की धमकियां देता था। 2 जून को शाम करीब 6:45 पर वह और उसकी पत्नी खुशी कुमारी घर पर थे। इस दौरान अभिषेक किसी अज्ञात व्यक्ति को साथ लाकर ग्रे रंग की होंडा कार में आया और गाली गलौज करने लगा। शिवम के अनुसार, उसने खुशी को धक्के से अपने साथ गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। उसने रोका तो मारपीट की और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह खुशी को धक्के से अगवा करके ले गया। उसने अभिषेक के मां-बाप को इसकी सूचना दी तो वे आनाकानी करने लगे। तंग आकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮੇਨ ਮਾਰਕੀਟ ਫਾਟਕ ਦੇ ਕੋਲ਼ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਮੇਨ ਮਾਰਕੀਟ ਫਾਟਕ ਦੇ ਕੋਲ਼ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ: ਨੰਗਲ ਭਾਖੜਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਮੇਨ ਮਾਰਕੀਟ ਫਾਟਕ ਦੇ ਕੋਲ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਰਪਰਨ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕਮਲੀ ਭੋਲੀ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰਕੇ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਅੱਜ ਸਵੇਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਜਿਸ ਵਕਤ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕਮਲ ਭੋਲੀ ਦੁੱਧ ਦੇਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਮੇਨ ਮਾਰਕੀਟ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਕੋਲ ਕਾਫੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਆ ਰਹੀ ਇਕ ਏਕਸ ਯੂ ਵੀ ਗੱਡੀ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਦੂਰ ਤੱਕ ਗੱਡੀ ਸਵਾਰ ਐਕਟੀਵਾ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਮਾਰਗ ਉਪਰ ਘੜੀਸਦਾ ਲੈ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਉਪਚਾਰ ਹੇਤੂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਗ਼ਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚ ਗਈ, ਪਰ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਐਕਟਿਵਾ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦ ਕਿ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੱਡੀ ਦਾ ਨੰਬਰ ਨੋਟ ਕਰ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।