Blog

  • पंजाबः सरेआम नशे का सेवन कर रहे लड़का-लकड़ी ,देखे तस्वीरें

    पंजाबः सरेआम नशे का सेवन कर रहे लड़का-लकड़ी ,देखे तस्वीरें

    बठिंडा : पंजाब की ज्यादातर आबादी नशे की चपेट में है। नशा इतना बढ़ गया है कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी इसकी चपेट में आ गई हैं। कई मेडिकल स्टोर से भी नशा असानी से मिल जाता है। तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा  है। ऐसा ही एक ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है। जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। 

    वायरल वीडियो में  लड़का-लकड़ी नशे का इंजेक्शन लगते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बठिंडा के संतपुरा रोड पर रेल ट्रैक के पास की बताई जा रही है। इन दोनों को नशे का इंजेक्शन लगते हुए किसी ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

  • ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने पत्‍नी संग अक्षरधाम मंदिर में किये दर्शन, देखें वीडियो

    ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने पत्‍नी संग अक्षरधाम मंदिर में किये दर्शन, देखें वीडियो

     नई दिल्‍ली: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्‍नी अक्षता मूर्ति भी दिखीं। दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये। सुनक G20 शिखर सम्मेलन में शरीक होने के लिए अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आये हैं। भारत आने से पहले ऋषि सुनक ने ये इच्‍छा जाहिर की थी कि वह किसी मंदिर में दर्शन करना चाहेंगे, अब उनकी ये इच्‍छा पूरी हो गई है। 

    मंदिर में दर्शन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री को 100 एकड़ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर स्वामीनारायण अक्षरधाम का अवलोकन कराया गया, जो भारत की परंपराओं और प्राचीन वास्तुकला दर्शाता है तथा आस्था, भक्ति एवं सौहार्द के शाश्वत हिंदू आध्यात्मिक संदेश को बढ़ावा देता है, मुख्य मंदिर परिसर में सुनक और उनकी पत्नी ने पवित्र तस्वीरों को नमन किया और कला एवं वास्तुकला की प्रशंसा की। ऋषि सुनक ने पत्नी संग  श्री नीलकंठ वर्णी महाराज का अभिषेक भी किया और विश्व की शांति, प्रगति एवं सौहार्द के लिए प्रार्थना की। सुनक ने  कहा, “मेरी पत्नी और मुझे आज सुबह स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन-पूजन करके खुशी हुई। इस मंदिर की सुंदरता और शांति, सौहार्द तथा बेहतर इंसान बनने के इसके सार्वभौमिक संदेश से हम विस्मित हो गए। यह न केवल पूजा स्थल है, बल्कि एक ऐतिहासिक स्थल भी है, जो भारत के मूल्यों, संस्कृति और दुनिया में उसके योगदान को भी दर्शाता है।

    सुनक ने कहा, “मैं आज सुबह परम पावन महंत स्वामी महाराज का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मुझे पता चला कि वह बहुत जल्द ही अमेरिका के रॉबिंसविले में एक और सुंदर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का उद्धाटन करने जा रहे हैं।

  • पंजाब : पुलिस ने चलाया ऑपरेशन Seal-4, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने चलाया ऑपरेशन Seal-4, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा : पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब पुलिस और जिला रूपनगर पुलिस के प्रमुख की दिशा निर्देशों के तहत जिला रूपनगर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों व अन्य आसमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘Seal-4’ के तहत हिमाचल पुलिस के सहयोग से हिमाचल पंजाब की सीमाओं पर नाकेबंदी कर हिमाचल से पंजाब व पंजाब से हिमाचल आने जाने वाहनों की गहनता से जांच कर ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। इसके लिए खोजी कुत्तों व अति आधुनिक उपकर्णों की मदद भी ली जा रही है।

    हिमाचल के जिला बिलासपुर व ऊना में सात जगह पर लगाए गए इन नाकों का जायजा लेने गांव झजर अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी हैडक्वाटर राजपाल सिंह हुदंल भी पंहुचे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते एसपी हैडक्वाटर राजपाल सिंह ने कहा कि हिमाचल के जिला बिलासपुर और ऊना के साथ लगते जिला रूपनगर की सभी सात सीमओं पर आसमाजिक तत्वों व नशे के सौदागरों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन सील चार के तहत विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस का मुख्य उदेश्य आसमाजिक तत्वों में दहशत और क्षेत्र वासियों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा करना है और पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा इन नाकों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जा रही है।

  • IND VS PAK: पाकिस्तान  ने टॉस जीतकर किया गेंदबाज़ी का चयन 

    IND VS PAK: पाकिस्तान  ने टॉस जीतकर किया गेंदबाज़ी का चयन 

    रोहित और गिल की बल्लेबाज़ी ने भारत को दिलाई शानदार शुरुआत

    नई दिल्ली :  भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच खेला जाएगा. इसके लिए पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. जबकि भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ है. कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है. श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

    रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, ”हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है. हमारा इसी बात पर पूरा ध्यान है. हमने अच्छी तैयारी की है. हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. जसप्रीत बुमराह की वापसी हु है. श्रेयस अय्यर को बाहर किया गया है. उनकी जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.” वहीं बाबर आजम ने कहा, ”हम पहले बैटिंग बॉलिंग करेंगे. मैदान पर थोड़ा नमी है. हमें इसका इस्तेमाल करने की जरूरत है. भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा हाई इंटेंसिटी वाला होता है. हमने अच्छा खेल रहे हैं और हमारा पूरा फोकस गेम पर है. प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है.” 

    13 ओवर में शुभमन गिल और रोहित शर्मा का बोलबाला दिखा. रोहित और गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाकर आउट हो गए।  इस जोड़ी ने भारत को 101 गेंदों में 114 रन दिए। 20  ओवर के बाद भारत का स्कोर दो  विकेट के नुकसान पर 135 रन है.

  • OMG! एयरपोर्ट पर जांच दौरान बैग खोलकर देखा तो उड़े होश, मिला ये सामान

    OMG! एयरपोर्ट पर जांच दौरान बैग खोलकर देखा तो उड़े होश, मिला ये सामान

    बेंगलुरु: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बैग से 72 विदेशी सांप और 6 कैपुचिन बंदर मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से 55 बॉल अजगर, 17 किंग कोबरा और छह कैपुचिन बंदर जब्त किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक अजगर और कोबरा जीवित थे, वहीं बंदर मृत पाए गए हैं। बेंगलुरु कस्टम के एक बयान के अनुसार, यह बैग बैंकॉक से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानवरों को सामान में भरकर बैंकॉक से एयर एशिया की उड़ान (फ्लाइट नंबर FD 137) से रात 10:30 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर लाया गया था।

    बेंगलुरु कस्टम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रात 10:30 बजे बैंकॉक से आए सामान में कुल 78 जानवर थे, जिनमें 55 अलग-अलग रंग के बॉल पायथन और 17 किंग कोबरा शामिल थे। ये जीवित पाए गए और सक्रिय स्थिति में थे। हालांकि, 6 कैपुचिन बंदर मृत पाए गए। इसमें कहा गया है कि सभी 78 जानवर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची जानवर हैं और CITES के तहत सूचीबद्ध हैं। जानवरों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि जीवित जानवरों को मूल देश में भेज दिया गया है और मृत जानवरों को स्वच्छ रूप से डिस्पोज कर दिया गया। फिलहाल अब इस पूरे मामले की जांच हो रही है।

  • पंजाबः Sex Racket मामले में पुलिस की रेड, 12 महिलाओं सहित 8 व्यक्ति काबू

    पंजाबः Sex Racket मामले में पुलिस की रेड, 12 महिलाओं सहित 8 व्यक्ति काबू

    लंबीः श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने सैक्स रैकेट के मामले में 8 लोगों और 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशानुसार पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने नशे और शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर की देखरेख में डीएसपी जसपाल सिंह, इंस्पेक्टर कुलदीप कौर और एसआई करमजीत सिंह ने 8 लोगों और 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है।

    शनिवार को किलियावाली पुलिस चौकी की इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप कौर और एसआई करमजीत सिंह सुआ मंडी किलियावाली में मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बिट्टू कौर उसका पति बलराज सिंह उर्फ ​​सोनू, राजविंदर कौर उर्फ ​​राजू अपने पति बलवंत सिंह मंडी के साथ मिलकर घर पर चकले का कारोबार चलाते हैं। सूचना के अधार पर कार्रवाही ई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी कर 12 महिलाओं और 8 पुरुषों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलसलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।

    पकड़े गए किए गए आरोपियों की पहचान

    1. बिट्टू कौर पत्नी बलराज सिंह निवासी वारिंग खेड़ा हाल कीर्ति नगर मंडी किलियावाली।

    2. मन्नू पत्नी दीपक कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गली नं 2 जलालाबाद।

    3. परमजीत कौर पत्नी बलजीत सिंह वासी पटेल नगर मलोट।

    4. चरणजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी बहाववाला।

    5. जसवीर कौर पत्नी हरविंदरपाल सिंह निवासी संतोखपुरा मोहल्ला फिल्लौर हाल भुल्लर कलौनी श्री मुक्तसर साहिब।

    6. वीरपाल कौर पत्नी जसविंदर सिंह पुत्र मनमोहन सिंह वासी नरूआना रोड बठिंडा।

    7. राजविन्दर कौर उर्फ ​​राजू पत्नी बलवंत सिंह निवासी अबूब नगर।

    8. बब्बू कौर पत्नी भिंदा सिंह पुत्र गुरादित्ता सिंह निवासी कबीर बस्ती मंडी किलियावाली।

    9. कुलवंत कौर पत्नी गुरविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 डबवाली।

    10. भूपिंदर कौर पत्नी बख्शीस सिंह पत्र मदन लाल निवासी सेहाना जिला बरनाला।

    11. मनदीप कौर पत्नी गुरलाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी नथेहा थाना तलवंडी साबो जिला बठिंडा।

    12. कुलदीप कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी नकोदर हाल निवासी नर सिंह कलौनी बठिंडा।

    13. बलराज सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र बलकार सिंह निवासी वारिंग खेड़ा हाल निवासी कीर्ति नगर मण्डी किलियावाली।

    14. पवन सिंह पुत्र राजिंदर सिंह निवासी सीतो गुन्नो। 15. सीरा सिंह पुत्र पालू सिंह निवासी मंडी डबवाली।

    16. जगप्रीत सिंह भुल्लर पुत्र जगदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 14 नजदीक रेलवे फाटक लछमी नगर गिद्दड़बाहा।

    17. हरदीप सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी वारिंग खेड़ा हाल निवासी नजदीक पंजाब बस स्टैंड मंडी किलियावाली।

    18. कंवलप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी लिंक रोड वार्ड नंबर 5 मानसा।

    19. आकाशदीप सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी लम्बी हरियाणा।

    20. शशि कुमार पुत्र संत लाल निवासी आदर्श नगर श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।

  • ऊना से चोरी बाइक अम्ब से बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    ऊना से चोरी बाइक अम्ब से बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना से चोरी बाइक को पुलिस ने उपमंडल अम्ब से बरामद किया है। चोरी के आरोप में पुलिस ने अम्ब कस्बे के वार्ड नंबर एक के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से एक नाबालिग भी शामिल है। शनिवार को आरोपित चोरी की उक्त बाइक को आगे अन्य किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में थे और इसकी खरीददार के साथ डील भी हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चोरी के धंधे में गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक बाइक चोर गिरोह के संपर्क में थे। इनके गिरोह में आठ से दस लोग शामिल बताए जा रहे हैं। आरोपितों का गिरोह जिला ऊना के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय है और सुनियोजित ढंग से बाइक चोरी की वरदातों को अंजाम देता है। यह लोग चोरी बाइक को आगे आठ से दस हजार रूपये के मामूली दाम पर बेच देते थे।
    पुलिस से जानकारी के अनुसार आरोपितों ने छह सितंबर रात को ऊना के एक धार्मिक स्थल की पार्किंग से बाइक चोरी की थी। लेकिन आरोपितों की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गईं थी। ऊना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों तक पहुंची और शनिवार को अम्व में इन्हे चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ कर रही है कि उन्होंने क्षेत्र में इसके अलावा पर कहां पर चोरी की वरदातों को अंजाम दिया है। चोरी के इस धंधे में उनके साथ और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी के संबंध में आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
  • जालंधरः 50 किलो हेरोइन मामले में हुआ बड़ा खुलासा

    जालंधरः 50 किलो हेरोइन मामले में हुआ बड़ा खुलासा

    तस्करों ने पाकिस्तान जाकर बनाई थी योजना

    जालंधर,ENS: 17 अगस्त को 8 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार लुधियाना के जोगा सिंह ने पूछताछ में हैरानीजनक खुलासे हुए है। इस मामले में गिरफ्तार जोगा सिंह ने बताया कि फिरोजपुर के टेंडीवाला निवासी उसका जीजा शिंदर नशा बेचता है। उसने जोगा सिंह की मुलाकात काला सिंह और रंगी से कराई थी। काला सिंह ने जोगा सिंह को लालच दिया कि वह रंगी के साथ पाकिस्तान से हेराइन लेकर आए तो उसे 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
    इस दौरान 5 लाख रुपये के लालच में पंजाब के दो तस्कर 30 किलोमीटर तक रावी नदी में तैरकर पाकिस्तान पहुंचे। सरहद पार दो दिन रुकने के बाद वहां से 50 किलो हेरोइन लेकर रावी के रास्ते भारत फिर लौटे। सरहद पर कड़ी निगरानी के तमाम दावों के वाबजूद किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार तस्कर जोगा सिंह के इस खुलासे ने सीमा सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी रंगी और मस्तंगी के पास करीब 6.5 किलोग्राम हेरोइन है और दोनों ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। तस्कर जोगा सिंह व रंगी रावी नदी के बहाव के साथ पाकिस्तान गए थे और वहां दो दिन रुकने के बाद हेरोइन की खेप के साथ भारत लौटे थे। यह बात जांच में साफ हो चुकी है। एसएसपी जालंधर देहात ने बताया कि जोगा सिंह नशे की खेप देने गोराया आया था। 

    इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने गोराया के गांव धुलेता में नाकाबंदी कर रखी थी। जोगा सिंह मोटरसाइकिल पर जैसे ही नशे की खेप देने पहुंचा तो उसे पुलिस ने काबू कर लिया। जोगा सिंह मोटरसाइकिल पर आठ किलोग्राम हेरोइन एक बैग में डालकर ले जा रहा था। बता दें कि जोगा सिंह लुधियाना के लाडोवाल का रहने वाला है। 2005 में सातवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद खेतीबाड़ी करने लगा और साथ-साथ सतलुज किनारे शराब निकालने लगा। 2021 में पुलिस ने उसे लाहन के साथ पकड़ लिया था। जुलाई 2023 में परिवार के साथ झगड़ा कर बहन कोड़ा बाई पत्नी शिंदर सिंह निवासी टेंडीवाल (फिरोजपुर) के पास चला गया।

    पूछताछ में जोगा सिंह ने बताया कि तीनों उन्हें एक कच्चे घर में लगे गए। वहां कपड़े बदलवाए गए और रंगी की बात भारत में काला सिंह से करवाई गई। सात बजे नाश्ता दिया गया और बाद में कहा कि यहां पर कोई आ सकता है इसलिए मक्की के खेत में ले गए। शाम को रोटी-पानी देकर पाकिस्तानी तस्कर चले गए। एक अगस्त की सुबह आठ बजे नाश्ता देने तस्कर फिर आए थे।

    सूत्रों के अनुसार जोगा सिंह ने पूछताछ में बताया कि उन्हें एक अगस्त को रात 10 बजे खाना दिया गया और धान के खेतों में दो किलोमीटर पैदल लेकर नदी किनारे ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में कोई पाक रेंजर्स नजर नहीं आया। नदी के पास एक तस्कर और मिला, जिसके पास दो बोरे थे। एक बोरे में 22 पैकेट हेराइन भरी थी। इसे तिरपाल में कसकर लपेटा और जोगा सिंह की बाजू से बांध दिया। इसी तरह 25 पैकेट वाली बोरी रंगी ने बांध ली। 

    वहां से पानी का बहाव भारत की ओर काफी तेज था। रात को 12 बजे उन्हें यह कहकर नदी में उतार दिया गया कि पानी का बहाव आपको गांव टेंडीवाल ही लेकर जाएगा। महज चार घंटे में ही हम गांव टेंडीवाल पहुंच गए, जहां पर काला सिंह हमें रिसीव करने के लिए खड़ा था। हेरोइन ठिकाने लगाने के बाद आठ बजे के करीब जोगा सिंह व रंगी वापस अपने गांव टेंडीवाल पहुंच गए थे।

  • पंजाबः मौजूदा सरपंच के जवान बेटे का कत्ल, मचा हड़कंप

    पंजाबः मौजूदा सरपंच के जवान बेटे का कत्ल, मचा हड़कंप

    अमृतसरः जंडियाला गुरु के अधीन आते गांव निज्जारपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मौजूदा सरपंच कर्मजीत कौर के बेटे का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान दिलशेर सिंह पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है।

    युवक की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि कत्ल की वजह सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः सिख युवक की बालों से पकड़कर की पिटाई, देखें वीडियो

    पंजाबः सिख युवक की बालों से पकड़कर की पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः तलवंडी गांव में एक सिख युवक से मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें युवक को बालों से पकड़ कर बुरी तरह पीटा गया। गांव के ही कुछ लोगों की मदद से युवक को मारपीट करने वालों से बचाया। बाद में घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में शामिल गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुरजीत ने कहा कि पैसों के लेन-देन के चलते पहले युवक ने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर उस पर हमला कर होंठ फाड़ा है। इसलिए उन्होंने उसकी पिटाई की है। घायल जोगाराज सिंह ने बताया कि उसने सुरजीत सिंह के घर मजदूरी की थी। पैसों को लेकर उसका सुरजीत से विवाद हुआ।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    रास्ते में उन्हें जोगाराज सिंह मिला। उसने उसे उधार लिए पैसे वापस देने को कहा। जिस पर जोगराज ने कहा कि उसने उनके घर मजदूरी की थी 500 रुपए उसका काटना है, लेकिन अभी बाकी पैसे वह नहीं देगा। पैसों के लेन-देन को लेकर ही गली में उनकी जोगराज सिंह से बहसबाजी हो गई। जोगराज की मां और पत्नी भी मौके पर आ गई। तीनों लोगों ने उस पर हमला किया और उसके होंठ फाड़ दिए। जिसके बाद ही उन्होंने बचाव करने के लिए जोगराज से मारपीट की। लाडोवाल थाना की एसएचओ रूपदीप कौर का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।