Blog

  • जालंधरः चोरी की 2 बाइकों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजिंदर कुमार निवासी उर्फ रिक्की भार्गव कैंप के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखवंत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई  दलजिंदल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित राजिंदर को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

    रिमांड के दौरान उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित राजिंदर के साथी मनी को मुक़दमे में नामज़द कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

  • पंजाब रोडवेज और PRTC बस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने प्रदेशभर में चक्का जाम का किया ऐलान, देखें वीडियो

    नंगल : पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन की पंजाब इकाई द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में गेट रैलीयों का आयोजन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रेक्ट वर्कर युनियन की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की और कोई ध्यान नही दे रही। इस मौके पर युनियन नेता राम दयाल ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार अस्थाई कर्मचारियों को रैगुलर करने, रोडवेज के बेड़े में नई बसों लाने, नए परमिंट लेने, फिर से टाईम टेबल बनाने, कर्मचारियों को पूरा वेतन जारी करने के साथ साथ वेतन में बृद्धि करने की और कोई प्रयास नही कर रही।

    जिससे कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि पंजाब रोडवेज के हालात दिन- ब – दिन बदत्तर होते जा रहे है।  प्रदेश सरकार पहले कर्मचारियों से बैठक कर उनकी मांगे मान लेती है। लेकिन मानी हुई मांगों को भी पूरा नही करती और कॉन्टरेक्ट वेज पर काम कर रहे कर्मचारियों को दिन रात की मेहनत के बावजूद बहुत कम वेतन मिल रहा है। जिससे घर का गुजारा होना मुशकिल है। उन्होने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर 8 नंबवर तक उन्हें वेतन जारी नही हुआ, तो 9 नंबवर से वेतन नही तो काम नही का नारा देते हुए प्रदेश भर में बसों को चक्का जाम ट्रांसपोर्ट अथवा मुख्यमंत्री के घरों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा और काली दीवाली मनाई जाएगी।

  • बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत भरे जाएंगे आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं के 10 व सहायिकाओं के 17 पद 

    बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत भरे जाएंगे आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं के 10 व सहायिकाओं के 17 पद 

    ऊना/ सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केंद्र तनोह, त्यासर, अघलौर, सकौण, तही, पिपलू, सरोह, भलौण, बलदोह, पंजोडा में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के रिक्त पड़े 10 पद और आंगनवबाडी केन्द्र डोलू, अलसाहन, चपलाह, जोल, टकोली-2, टकोली-1, छपरोह, सन्हाल, धरैत डैम, तनोह, चौकी-1, बडूहा-1, त्यार-1, हटली केसरू, बग्गी, कोटला व दनोह में आंगनबाडी सहायिकाओं के 17 पद भरे जाएंगे।  उन्होंने बताया कि इच्छुक व पात्र महिलाएं 25 नवम्बर सायं 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं। 


    योग्यता एंव मापदण्ड


    उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के अर्न्तगत आता हो। आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका हेतु न्युनतम शैक्षणिक योग्यता 10$2 पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 25 नवम्बर, 2023 तक 18 से 35 बर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा े परिवार की वार्षिक आय 50 हज़ार रूपये से अधिक न हो, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर उपरोक्त वर्णित प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं।

  • बड़ी खबर : भाई और भाभी का गोलियां मारकर क’त्ल

    कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई व भाभी को ही गोलियों से भून डाला। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जसौर गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

    सूचना के अनुसार, आरोपी दीपक कुमार ने जमीनी विवाद के कारण डबल मर्डर किया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी है। डबल मर्डर की यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है।

    मृतक दंपत्ति की 9 व 14 साल की दो बेटियां बताई जा रही है। दोनों का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है। आरोपी का भाई सरकारी स्कूल जमानाबाद में बतौर स्कूल लेक्चरर कार्यरत्त था, जबकि आरोपी दीपक पुत्र मुंशी राम अपना प्राइवेट स्कूल चलाता है।

  • फगवाड़ा : दूसरी के प्रेम में पागल पति ने कर दी पत्नी की पिटाई, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार :  बाबा फतेह सिंह नगर में एक औरत के साथ उसके पति ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसको पड़ोसियों की सहायता से फगवाड़ा के में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान कुंदन के तौर पर हुई है। बातचीत के दौरान कुंदन ने बताया कि उसका पति अकसर उसके साथ मारपीट करता रहता है। आज उसके पति की ओर से उसको मारने की कोशिश की गई।

    कुंदन ने बताया कि उसके पति का बाहर किसी लड़की के साथ अफेयर है। इसी बात को लेकर उन दोनों में अकसर लड़ाई होती रहती है। आज भी इसी वजह से उसके पति ने उसकी पिटाई की। उसने बताया कि वह खुद काम कर के घर का खर्च चला रही है। कुंदन ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः  जीटी रोड स्थित चंदी पैलेस के नजदीक पुलिस व तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। ये हादसा अमृतसर- जालंधर रोड पर स्थित खिलचियां में हुई। पुलिस ने सूचना के अनुसार कार्रवाई की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो तस्कर घायल हो गए, जिन्हें अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों ही तस्कर एक सुनसान जगह पर गाड़ी लगाकर बैठे हुए थे।

    नाईट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों ने पहले भागने की कोशिश की। जब उन्हें भागने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिलहाल दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तस्करों की पहचान सुखचिंदर सिंह निवासी समाना कलां थाना मोरिंडा रूपनगर और आकाशदीप सिंह निवासी ईउद मोरिंडा रूप नगर के रूप में हुई है। दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह के निर्देशों पर पुलिस की तरफ से नाईट पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी के आधार पर बुधवार की रात 11 बजे के करीब उनकी टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान उनकी गाड़ी जीटी रोड स्थित चंदी पैलेस खलचियां के पास पहुंची तो वहां पर एक एक स्विफ्ट कार (पीबी-12-जैड-8377) सड़क किनारे सड़क हालत में खड़ी थी, जिसमें दो युवक बैठे हुए थे। पुलिस पार्टी देखकर उन्होंने गाड़ी भगाने की कोशिश की, तो उन्हें रोकने के लिए उनके ड्राइवर ने उनके आगे गाड़ी लगाने की कोशिश की। लेकिन तस्करों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। उन्होंने भी गाड़ी से बाहर निकलकर उन पर फायरिंग की।

  • 10 नवम्बर धन्वतरी दिवस पर आयुष विभाग लगाएगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    10 नवम्बर धन्वतरी दिवस पर आयुष विभाग लगाएगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला आयुर्वैदिक अधिकारी डॉ ज्योति कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि धन्वतरी दिवस के उपलक्ष्य पर 10 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे से सांय 4 बजे जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऊना में व सांय पुराना होशियारपुर रोड़ झुगी-झोपड़ी वस्ती में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में निःशुल्क चैकअप के अलावा दवाईयों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।
  • पंजाबः AIG सहित अन्य 2 के खिलाफ मामला दर्ज

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मानवाधिकार सेल, पंजाब पुलिस के सहायक इंस्पेक्टर जनरल (ए. आई. जी.) मालविन्दर सिंह सिद्धू समेत आस्था होम, गिलको वैली, एस. ए. एस. नगर के निवासी और ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के ड्राइवर कुलदीप सिंह समेत पटियाला जिले के गाँव आलमपुर के रहने वाले बलबीर सिंह को अपने पद का दुरुपयोग, सरकारी मुलाजिमों से धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और रिश्वत लेने के दोष अधीन मामला दर्ज किया गया है। यह प्रगटावा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ए. आई. जी. सिद्धू सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायतें देने के बाद ब्लैकमेलिंग और नाजायज लाभ लेकर यह शिकायतें वापस ले लेते थे। उन्होंने बताया कि विजिलेंस जांच नंबर 15, तारीख़ 06- 10- 2023 के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने सख़्त कानूनी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त सभी मुलजिमों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7 ए और भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 419, 420, और 120- बी के अंतर्गत 30 अक्तूबर, 2023 को थाना विजिलेंस ब्यूरो, फ्लायंग स्क्वाड- 1 पंजाब, मोहाली में मुकदमा नंबर 28 दर्ज किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि तफ्तीश के दौरान यह सामने आया कि साल 2017 से मानवाधिकार सेल, पंजाब पुलिस के ए. आई. जी के तौर पर सेवा निभा रहे मालविन्दर सिंह सिद्धू ने पिछले पाँच सालों के दौरान कभी भी विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब के अंदर ए. आई. जी. और आई. जी. के पदों पर काम नहीं किया। इस अधिकारी ने अपनी सरकारी गाड़ी आरटिगा ( पीबी 65 एडी 1905) का दुरुपयोग किया, जबकि तेल और अन्य खर्चे सरकारी खाते में से किये जाते रहे। उसने कभी भी इस वाहन का प्रयोग (लॉग बुक) का रिकार्ड नहीं रखा जो सरकारी जायदाद का दुरुपयोग को दर्शाता है।

    इस के इलावा, जांच में ऐसी घटनाओं का पर्दाफाश हुआ जब ए. आई. जी. सिद्धू ने ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफ़सर, राजपुरा के दफ़्तर में काम करते एक डाटा आपरेटर के पास अपने आप को आई. जी., विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब के तौर पर झूठी पहचान बतायी। सिद्धू ने इस धोखेबाज़ पहचान का प्रयोग करते हुये एक सरकारी अध्यापक की सर्विस बुक की फोटो कापी हासिल की और अपने मोबाइल फ़ोन के साथ उसके शुरुआती पन्नों की फोटो खींच ली। इसी तरह ए. आई. जी. सिद्धू ने सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल घनौर के प्रिंसिपल को लिखित दरख़ास्त के इलावा स्कूल की ईमेल आई. डी. पर उपरोक्त दोषी कुलदीप सिंह के द्वारा एक और अर्ज़ी भेज कर स्कूल के एक अध्यापक का रिकार्ड प्राप्त किया। स्कूल में से लिए गए इन अध्यापकों के रिकार्ड की पड़ताल करने के लिए वह ज़िला सामाजिक कल्याण अधिकारी को साथ लेकर स्कूल पहुँचा और प्रिंसिपल से दो पन्नों के प्रोफार्मे पर दस्तखत करवाने की कोशिश की परन्तु प्रिंसिपल ने इस पर दस्तखत करने से इन्कार कर दिया।

    उन्होंने आगे बताया कि पड़ताल के अधीन एक अन्य मामले में मालविन्दर सिंह सिद्धू ने उपरोक्त बलबीर सिंह के द्वारा सम्बन्धित अधिकारी की तरफ से ऐतराज़ करने के बावजूद गुरूहरसहाय ज़िला फ़िरोज़पुर में कृषि विभाग के एक ब्लाक अफ़सर का निजी रिकार्ड हासिल किया। इसके बाद उन्होंने जाली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट रखने के लिए इस अधिकारी के खि़लाफ़ उसके विभाग में शिकायत दर्ज करवा दी। इस शिकायत को वापस लेने के बदले इस अधिकारी से तीन लाख रुपए की माँग की गई, जिसमें से डेढ़ लाख रुपए बलबीर सिंह और मालविन्दर सिंह सिद्धू ने गैर-कानूनी तरीके से प्राप्त किये थे। इसके बाद इस जांच को पूरा करने के लिए पीड़ित को उसके विभाग से और समय दिलाने के लिए उक्त बलबीर सिंह और मलविन्दर सिंह सिद्धू ने दो लाख रुपए की रिश्वत हासिल की।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि मालविन्दर सिंह सिद्धू ने अपने आप को विजिलेंस ब्यूरो का ए. आई. जी. / आई. जी. बताते हुये बलबीर सिंह के साथ मिलीभुगत करके अनुसूचित जाति और स्वतंत्रता सेनानियों के विभागों में कई व्यक्तियों का रिकार्ड हासिल किया, जिसके साथ बाद उनके विरुद्ध शिकायतें दर्ज करवा के उनको ब्लैकमेल करना और फिर इन शिकायतों को वापस लेने के बदले रिश्वत लेते रहे। उन्होंने कहा इस जांच की कठिन तफ्तीश के दौरान संभावना है कि इनके और साथी भी इस केस में फंस सकते हैं, जिसके बारे पूरी गहराई से जांच जारी है।

  • जालंधरः सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ Kulhad Pizza Couple, सामने आया नया वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में विवादों में घिरा मशहूर कपल कुल्हड़ पिज्जा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है। बीते दिन करवाचौथ पर कुल्लड़ पिज्जा कपल सहज और गुरप्रीत की एक नई वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में गुरप्रीत करवाचौथ की रस्में निभाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को लोग भरपूर प्यार दे रहे है। काफी समय के बाद मशहूर कपल सोशल मीडिया पर एक्टिवा हुआ है। बता दें कि कुछ समय पहले एक प्राईवेट वीडियो को लेकर उक्त कपल काफी सुर्खियों में रहा था।

    इस दौरान उक्त वीडियो को लेकर कपल ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। हालांकि इस मामले में उक्त लड़की को भी जमानत मिल गई है। वहीं उक्त कपल की वायरल हुई प्राइवेट वीडियो की जहां लोगों ने निंदा की थी, वहीं पंजाबी गायक एमी विर्क सहित कई लोगों मशहूर कपल के हक में उतरे थे। वहीं काफी समय के बाद 2 दिन पहले उक्त कपल अपने बच्चे को लेकर गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए गया था। हालांकि अभी तक उक्त कपल ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। लेकिन अब दोनों की नई शुरूआत को हर कोई सलाम कर रहा है। दोनों अपने खुशी के पलों को सोशल मीडिया पर सांझा कर रहे है, वीडियो पोस्ट कर उन्होंने हर किसी के प्यार और स्पोर्ट के लिए सभी का धन्यावाद किया है। 

  • जालंधर लुधियाना हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश: फगवाड़ा/राजेश: शहर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर से एक टिप्पर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि फगवाड़ा गोराया जीटी रोड मिल फ्लाईओवर पर अचानक एक टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना के दौरान ड्राईवर को चोट आई है, जिसके बाद तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र चरण दास निवासी नगर के रूप में हुई।

    गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बलविंदर ने बताया कि वह जालंधर से वापस नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान जेसी मील के फ्लाईओवर के ऊपर एक कार उसके आगे जा रही थी, जिसने एकदम से ब्रेक लगा दी। इस दौरान टिप्पर की गाड़ी से टक्कर होने से बचाते-बचाते टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। वहीं राहगीरों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि लोग अपनी जान बाचकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। इस घटना से इलाके में अफरा तफरा मच गई।