जालंधर,वरुण/हर्षः महानगर के दयालपुर में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। बीते दिन जालंधर-अमृतसर हाईवे के नजदीक दयालपुर में सड़क के नजदीक खड़े 5 वर्षीय लड़के को तेज रफ्तार गाड़ी टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिवारिक सदस्यों को दे दी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा बीते दिन शाम के समय में हुआ था। वहीं गाड़ी चालक का कुछ पता नहीं चला है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Blog
-

इस एक्टर के साथ Live in Relationship में रहती हैं Shehnaaz Gill?
मुंबई: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 तारीख को रीलीज होने वाली है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान की फिल्म की चर्चा जोरों पर है। लेकिन सल्लू मियां की इस फिल्म में खास बात ये है कि शहनाज गिल डेब्यू करने वाली है। वैसे तो शहनाज गिल हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन अभी एक खास वजह से वो सुर्खियों में बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं क्यों हो रही है शहनाज गिल की चर्चा?
सोशल मीडिया पर राघव जुयाल और शहनाज गिल के कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि ये कपल लिव इन रिलेशनशिप में हैं। ‘बॉलीवुड लाइफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ वक्त पहले राघव और शहनाज ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसका बैकग्राउंड एक जैसा था, वहीं राघव और शहनाज, भारती के बेटे से भी मिलने साथ में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट्स हैं, जहां राघव और शहनाज को #RagNaaz भी कहा जा रहा है।
याद दिला दें कि बातों ही बातों में सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च पर इसका हिंट भी दे दिया था। सलमान ने कहा था, ‘फिल्म की मेकिंग के दौरान मैंने एक कैमिस्ट्री देखी थी। मैंने कैमिस्ट्री देखी और नोटिस किया कि कोई भी आगे बढ़ने की कोशिश नहीं कर रहा है।’सलमान पहले शहनाज को देखते हैं और फिर सिद्धार्थ निगम से पूछते हैं- तुम्हें नहीं ऐसा लगता? मैंने ये कैमिस्ट्री देखी है और तुमने भी।’
सलमान खान आगे कहते हैं, ‘ वो दूर से ही वाइब हो रहा है। कोई एक कदम आगे लेता है तो दूसरा दो कदम पीछे।’ इसके बाद सलमान, शहनाज से कहते हैं- ‘मैं तुम्हें कहना चाहता हूं कि तुम्हें मूव ऑन कर लेना चाहिए।’ जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं- मैं मूव ऑन कर चुकी हूं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम एक साथ लिया जाता है, जो बिग बॉस से शुरू हुआ था। दोनों को फैन्स सिडनाज कहते थे। वहीं 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया था।
-

जालंधरः भाजपा का ये दिग्गज नेता आप में शामिल!
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आप पार्टी लगातार जोड़तोड़ करने में लगी हुई है। हाल ही में आप पार्टी ने कांग्रेस को झटका देते हुए सुशील रिंकू, पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी सहित दर्जन भर पार्षद और पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वेस्ट हलके से भाजपा के पूर्व मंत्री का बेटा मोहिदंर भगत आप पार्टी में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि मोहिंदर भगत लोकसभा उपचुनाव की टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें दरकिनार करके दो दिन पहले अकाली दल छोड़कर आए पैराशूट नेता को टिकट देने के कारण नाराज चल रहे थे। वहीं कहा जा रहा है कि आज किसी भी समय भाजपा को वह पार्टी को अलविदा कह सकते है।
-

पंजाबः इससे ज्यादा दाम पर नहीं बेच सकेंगे बियर, मंत्री ने कीमतें की निर्धारित
चंडीगढ़: पंजाब के आबकारी एवं कर मामलों के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बियर की कीमतें उचित सीमाओं में सुनिश्चित रखने के लिए विभाग ने इसकी अधिकतम और न्यूनतम कीमतें निर्धारित की हैं। चीमा ने कहा कि यह कदम पड़ोसी राज्यों से इसकी तस्करी को रोकने के अलावा, इसकी अत्यधिक कीमतों को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसे कदम अवैध शराब के उत्पादन और खपत पर भी लगाम लगाएंगे। यहां आबकारी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीमा ने कहा, “आबकारी नीति 2023-24 में उपबंध 28 जोड़ा गया है, जिससे, बियर की दरों को उचित सीमा के भीतर रखने के लिए, खुदरा दुकानों पर बेची जाने वाली बियर की न्यूनतम और अधिकतम खुदरा कीमत तय करने की शक्ति सरकार को दी गई है।”
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि आबकारी विभाग ने राज्य में बीयर की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम और अधिकतम दाम तय कर दिया है। इस फैसले के तहत बीयर के कैन और डिब्बे की न्यूनतम और अधिकतम परचून बिक्री कीमत, बीयर की मात्रा के अनुसार होगी। गौरतलब है कि विभाग के इस फैसले के बाद राज्य में बीयर की परचून कीमतें उसकी मात्रा के हिसाब से न्यूनतम 60 रुपये और अधिकतम 220 रुपये के बीच रहेंगी। उन्होंने कहा कि बीयर ब्रांडों की परचून बिक्री कीमत, आबकारी नीति के अनुबंध-3 में निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार तय की गई है।
यह कदम पड़ोसी राज्यों से बीयर की तस्करी रोकने के साथ-साथ बीयर की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि रोकने के लिए उठाया गया है। वित्त मंत्री ने 2021 के एसएलपी (सिविल) नंबर 3764 केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के निर्देश देते हुए विभाग के अधिकारियों से कहा कि राज्य में शराब के अवैध कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए एन्फोर्समेंट सरगर्मियां बढ़ाई जाएं। पुलिस के साथ पूरा तालमेल बनाया जाए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अब यदि किसी इलाके में कोई गैर-कानूनी भट्ठी पाई जाती है तो स्थानीय पुलिस जिम्मेदार होगी।
-

14 दिन के भीतर लग सकता है लॉकडाउन? सबसे ज्यादा बच्चों को खतरा
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण का दौर एक बार फिर भारत में लौट रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हजारों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा खस्ता हालत दिल्ली और महाराष्ट्र की है, जहां रोजाना नए संक्रमितों के आंकड़ों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। इस बीच लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने कोरोना महामारी को लेकर आशंका जताई है कि अगले दो हफ्ते में कोरोना चरम पर होगा। डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अभी तो कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमण बच्चों को भी चपेट में ले रहा है। हालांकि, मरीज के ठीक होने की दर अच्छी है। दिल्ली में कोविड का पीक आना बाकी है। डॉ. सुरेश ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए लोग दिशा-निर्देशों का पालन करें। कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाएं।
चेहरे पर मास्क लगाकर रखें। हाथों को समय-समय पर धोते रहें। कोविड-19 के एक्सबीबी1.16 वैरिएंट की वजह से मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली के स्कूलों में 6 से 12 वर्ष के बच्चों के माता-पिता के बीच कोविड-19 वैक्सीन स्वीकृति एक मिश्रित पद्धति का अध्ययन के संबंध में शिक्षा निदेशालय ने अनुमति दी है। इस संबंध में निदेशालय की ओर से सर्कुलर जारी किया है। दिल्ली के दक्षिण और पूर्वी जिला के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में यह अध्ययन किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान सांख्यिकी संस्थान द्वारा यह अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन की मंजूरी को लेकर संस्थान ने निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखा था, जिसमें परिजनों से अध्ययन को लेकर मंजूरी मांगी थी। डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि बताया कि अस्पताल में कोविड के 20 मरीज भर्ती हैं। इनकी उम्र 35-64 वर्ष के बीच है। इसमें तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
बाकी सब ऑक्सीजन पर हैं। चार बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हैं। 18 दिन का नवजात भी शामिल है, जिसकी हालत स्थिर है। नवजात को मां से कोविड हुआ था। दिल्ली में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली में गुरुवार को कोविड के 1,527 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण की दर 27.77 फीसदी रही और होम आइसोलेशन में मरीजों का आंकड़ा दो हजार पार है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सात महीनों में पहली बार दिल्ली में बुधवार को पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या 1,000 को पार कर गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 23.8 प्रतिशत रही। राजधानी में बुधवार को कोविड के 1,149 नए मामले आए थे, जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
-

शर्मसार! सरकारी स्कूल का Principal छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत
पन्नाः मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल को दोषी करार दिया गया। इस मामले में शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र राजपूत के खिलाफ 12वीं की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद जांच कमेटी बैठाई गई। जांच में प्राचार्य को दोषी पाया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल वीरेंद्र राजपूत को प्राचार्य पद से हटाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पन्ना के एक शासकीय स्कूल का प्राचार्य 12वीं की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। इस मामले में एक छात्रा की शिकायत के बाद एक जांच कमेटी बैठाई गई। इसमें प्राचार्य वीरेंद्र राजपूत के दोषी पाय जाने पर उसे प्राचार्य पद से हटा दिया गया। ये पूरा मामला पन्ना के शाहनगर का है।
-

राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें, ईंधन खरीद सहायता से 400 करोड़ डॉलर के गबन के लगे आरोप
कीव: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर गंभीर आरोप लगे है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति और देश के अन्य अधिकारियों ने कम से कम 400 करोड़ डॉलर का गबन किया है, जो देश को डीजल ईंधन की खरीद के लिए दिया गया था। एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, रूसी समाचार एजेंसी TASS ने अमेरिकी पत्रकार सीमोर हर्श की वेबसाइट का हवाला देते हुए बताया। सीमोर हर्श ने सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया, “यूक्रेन के राष्ट्रपति और उनकी टीम में शामिल कई लोग डीजल ईंधन भुगतान के लिए निर्धारित अमेरिकी डॉलर से लाखों रुपये उड़ा रहे हैं। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के विश्लेषकों के एक अनुमान के अनुसार पिछले साल कम से कम 400 करोड़ अमरीकी डालर का गबन किया गया था।”

स्थिति के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को दोषी ठहराते हुए वेबसाइट ने दावा किया, “कीव में भ्रष्टाचार अफगान युद्ध की तरह आ रहा है, हालांकि यूक्रेन से कोई पेशेवर ऑडिट रिपोर्ट सामने नहीं आएगी।” पिछले साल फरवरी में शुरू हुए रूस के आक्रमण के बीच अमेरिका यूक्रेन को सहायता प्रदान करता रहा है। पिछले महीने अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों और उपकरणों के रूप में 350 करोड़ डॉलर देने का वादा किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा था, “आज, राष्ट्रपति बाइडेन के अधिकार के एक प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मैं यूक्रेन के लिए 350 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य के अमेरिकी हथियारों और उपकरणों के हमारे 34वें ड्रॉडाउन को अधिकृत कर रहा हूं।”
उन्होंने ये भी कहा था, “इस सैन्य सहायता पैकेज में अमेरिका द्वारा प्रदान किए गए HIMARS और हॉवित्जर तोपों के लिए अधिक गोला-बारूद शामिल है, जिसका उपयोग यूक्रेन खुद की रक्षा के लिए कर रहा है, साथ ही ब्रैडली इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल्स, HARM मिसाइलों, टैंक-रोधी हथियारों, नदी की नावों और अन्य उपकरणों के लिए गोला-बारूद भी शामिल है।”
-

पंजाबः एयर इंडिया का पायलट गिरफ्तार, जाने मामला
डेराबस्सी: 17 साल पहले पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी दिलाने के आरोप में डेराबस्सी पुलिस ने एयर इंडिया के एक पायलट को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उक्त मामले को लेकर डेराबस्सी पुलिस ने 18 जनवरी 2022 को आईपीसी की धारा 199 व 420 के तहत मामला दर्ज किया था। एयर इंडिया के पायलट को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पायलट अमित पुत्र यशदेव निवासी भबात, थाना जीरकपुर जिला एसएस नगर पर 17 वर्ष पूर्व पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी दिलाने का आरोप है। उक्त मामले को लेकर डेराबस्सी पुलिस ने 18 जनवरी 2022 को आईपीसी की धारा 199 व 420 के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए एस आई परमजीत सिंह ने कहा कि मामला वर्ष 2006 का है।
जिसमें शिकायतकर्ता मनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि अभियुक्तों ने तहसीलदार डेराबस्सी में गैर क्रीमी लेयर के तहत ओबीसी प्रमाण पत्र (कम आय के साधनों से पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र) बनवाने के लिए आवेदन किया था। वर्ष 2006 प्रमाण पत्र बनवाने की शर्त यह थी कि सभी स्रोतों से आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उक्त व्यक्ति की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कहीं अधिक थी।
-

पंजाबः ट्रैफिक पुलिस कर्मी को 1 किमी तक बोनट पर घसीटता रहा कार चालक, देखें वीडियो
लुधियानाः माता रानी चौक में एक कार चालक द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान उक्त कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर घसीटा और जोरदार कट मारते हुए उसे गिरा दिया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल हरदीप सिंह ने जब घंटाघर चौक की तरफ से आ रहे एक कार चालक को मोबाइल फोन का प्रयोग करते देखा तो उसे उसने रुकने का इशारा किया था। इससे गुस्साए युवक ने उसके साथ बदतमीजी की।
ड्राइवर ने रुकने की बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की। अचानक से हरदीप गाड़ी के बोनट के सामने आ गया तो युवक ने गाड़ी तेज कर ली।ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को बोनट पर बैठाकर ले गया। हरदीप शोर मचाता रहा, लेकिन करीब 1 किलोमीटर तक ड्राइवर उसे बोनट पर घसीटता हुआ छावनी मोहल्ला, मन्ना सिंह नगर आदि इलाकों में ले गया। रास्ते में जोरदार कट मारा और हरदीप को नीचे गिरा दिया। इस घटना में हरदीप को कुछ चोटें भी लगी हैं। उसकी वर्दी भी फटी है। हरदीप का सिविल अस्पताल में इलाज करवाया गया। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की पड़ताल पुलिस कर्मी के बयान दर्ज होने के बाद तुरंत शुरू कर दी जाएगी।
-

होशियारपुरः हादसे में मारे गए परिवारों को लेकर पीएम मोदी ने मदद का किया ऐलान
होशियारपुरः वीरवार को एक सड़क हादसे के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 7 लोगों को केंद्र सरकार ने मुआवजा देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। होशियारपुर में वीरवार को एक ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया था, इसमें सात की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में चार एक ही परिवार के थे। सारे मृतक उत्तर प्रदेश से संबंध रखते थे।

