Blog

  • देखते ही धराशायी हुई चार मंजिला इमारत, देखे वीडियों

    देखते ही धराशायी हुई चार मंजिला इमारत, देखे वीडियों

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मानसून की बरसात जनजीवन पर कहर बरपा रही है। भारी बारिश से लगातार जानमाल के नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कुल्लू और बिलासपुर में बादल फटने की बड़ी आपदाओं के साथ चंबा, मंडी और शिमला जिले में भारी नुकसान के बाद अब शिमला जिले के चौपाल में चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।

    इमारत की कच्ची थी नींव 

    बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत की नींव कच्ची थी। रात से हो रही भारी बारिश इमारत की नींव को अपने साथ बहा ले गई और देखते ही देखते यह इमारत ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हो गई। देखते ही देखते यूको बैंक, एटीएम, लैंड मोरगेज बैंक, बियर बार और ढाबा ज़मींदोज़ हो गए।

    ढहने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाले लोग

    जानकारी के अनुसार इमारत के ढहने से पहले ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। स्थानीय लोगों ने इमारत ढहने की लाइव तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कर ली। प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा मिलकर राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। फ़िलहाल किसी जानी नुक़सान की कोई आधिकारिक खबर नहीं है।

  • अमरनाथ यात्रा के बाद केदारनाथ धाम पर लगी रोक, जाने मामला

    अमरनाथ यात्रा के बाद केदारनाथ धाम पर लगी रोक, जाने मामला

    रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में इस वक्त मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों तक हर जगह झमाझम बरसात हो रही। बात करें चारों धाम की तो वहां पर भी झमाझम बरसात की वजह से यात्रियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ धाम एवं केदारघाटी में भीषण बरसात और कोहरे की वजह से अगले आदेश तक यात्रा को रोक दिया गया है। 

    प्रशासन ने अगले आदेश तक लगाई रोक

    केदारघाटी में सुबह से ही रिमझिम बारिश होने पर प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है, जिस वजह से रुद्रप्रयाग से लेकर गुप्तकाशी तक जगह-जगह 5000 से अधिक यात्रियों को रोक दिया गया है। सोनप्रयाग में 2000 और गौरीकुंड में लगभग 3500 यात्रियों को रोका गया है। सोमवार को केदारनाथ यात्रा सिर्फ एक ही घंटे चली और सुबह के बाद केदारनाथ में मौसम अचानक ही बदलने लगा और बरसात शुरू हो गई जिसके बाद श्रद्धालुओं को रोक लिया गया और यात्रा को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित रहने की अपील करते हुए सतर्कता बरतने को कहा है। 

    केदार घाटी व केदारनाथ में हो रही तेज बारिश

    दरअसल, बीते सोमवार को सोनप्रयाग से सुबह तकरीबन 8 बजे 8000 यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया था। मगर केदार घाटी व केदारनाथ में तेज बारिश और घना कोहरा छाने की वजह से प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यात्रा को रोक दिया। इस दौरान रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक जगह-जगह 5000 यात्रियों को रोक दिया गया। सुबह 9:00 बजे के बाद यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए नहीं भेजा गया। जो लोग 8 बजे तक धाम के लिए रवाना हुए थे उनको पुलिस एवं अन्य सुरक्षा जवानों की मौजूदगी में हल्की बारिश के दौरान धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया और इस दौरान जहां पर भी बारिश तेज हुई यात्रियों को वहां पर रोक दिया गया। 

    केदारनाथ में 3200 यात्री रोके 

    वहीं दूसरी तरफ बारिश के चलते केदारनाथ में भी 3200 यात्री रोके गए। खराब मौसम के चलते केदारनाथ से नीचे के लिए किसी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सुरक्षाबलों को मुस्तैद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जा रहा है। 

    पुलिस ने यात्रियों से की अगले आदेश तक रूकने की अपील

    पुलिस वालों ने यात्रियों से जहां पर मौजूद है वहीं पर रहने की अपील की है। पुलिस ने यात्रियों को अगले आदेश तक उनके ही कमरों में रुकने की अपील की है। वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा है यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल केदारनाथ में तैनात हैं जो कि यात्रियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं।

  • जालंधरः एक्टिवा में छिपाकर ले जा रहा था नशा, पुलिस ने किया काबू

    जालंधरः एक्टिवा में छिपाकर ले जा रहा था नशा, पुलिस ने किया काबू

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना रामामंडी पुलिस ने एक युवक को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है जोकि एक एक्टिवा के सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए थाना रामामंडी प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि सूचना अनुसार पुलिस संतोषी नगर टी प्वाइंट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। तभी एक्टिवा सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा, जिसका पीछा कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में एक्टिवा के सीट नीचे से 100 ग्राम बरामद हुई। आरोपित की पहचान राजकुमार वासी नेपाल फिलहाल वासी रामा मंडी के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी।

    पूछताछ में आरोपित राजकुमार ने बताया है कि वह सनी के लिए काम करता है। बरामद हुई हेरोइन भी उसी की है। पुलिस अनुसार सनी जोकि अभी जेल में बंद है, जिसने नशा तस्करी का जाल शहर में बिछा चुका है साथ ही पैसों का लालच दे युवकों से काम करवाता है। आरोपित ने यह भी बताया है कि फिलहाल तस्करी के पैसे वह खुद रख रहा था। सनी के जेल से बाहर आने पर पैसों का लेनदेन होना था।

    थाना रामामंडी प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि सनी काे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत से रिमांड प्राप्त कर गहराई से पूछताछ करेगी। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद पुलिस ने तस्कराें पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसके तहत आज भाेगपुर सहित कई इलाकाें में रेड कर घराें की तलाशी ली।

  • पंजाबः फिल्म देखने आए युवकों ने चलाई गोलियां, फरार

    पंजाबः फिल्म देखने आए युवकों ने चलाई गोलियां, फरार

    फिरोजपुर: पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन सरेआम लूटपाट और फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में फिरोजपुर के तलवंडी भाई में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई। जहां फिल्म देखने आए कुछ नौजवानों ने सिनेमा घर के बाहर गोलियां चला दी। हालांकि यह गोली किसी को नहीं लगी। पीड़ित नौजवान ने बताया कि वह कार पर अपने दोस्तों के साथ यहां फिल्म देखने के लिए आए थे।

    फिल्म खत्म होने पर जब वह बाहर आए तो उनकी कार को कुछ नौजवानों ने रोक लिया। वह भी कार में सवार थे। कार में सवार पांच नौजवानों में से दो बाहर लड़के बाहर निकले और उन्होंने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पीड़ित लवदीप कुमार ने आगे बताया कि हमने कार को वहां से जैसे तैसे भगा लिया और मुश्किल से अपनी जान बचाई।

    हालांकि गोलियां कार के अगले शीशे पर जा लगी। वहीं हमलावरों की भी पहचान हो गई है। मौके मौजूद एसएचओ ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो वह मौके पर वहां पहुंच गए। हालांकि दोषी मौके से फरार हो गए लेकिन उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः 120 फीट रोड पर एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने की रेड

    जालंधरः 120 फीट रोड पर एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने की रेड

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के नए डीजीपी गौरव यादव ने कार्यकाल संभालते ही पंजाब के गेंगस्ट्रो और नशे के सौदागरों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। वहीं एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने जालंधर पुलिस कमिश्नर और तमाम पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर शहर की कई इलाकों में रेड की जा रही है। नशे के खिलाफ 120 फीट रोड पर पुलिस द्वारा रेड की गई। 

    इस मुहिम के तहत एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार पूरे पंजाब मैं पुलिस द्वारा पंजाब के गैंगस्टर और नशा बेचने वाले सौदागरों के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है। इन अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा स्पेशल ऑपरेशन किए जा रहे हैं और आगे भी इसी तरह इन अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी रहेगा।

    अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब को इन अपराधियों से मुक्त कर राज्य को अच्छा बनाना है। उन्होंने यह भी कहा की सीक्रेट ऑपरेशन किए जा रहे हैं जिसके बारे में वह कोई भी जानकारी नहीं दे सकते। वही कहा कि जालंधर के पुलिस कमिश्नर और तमाम अधिकारी इन अपराधियों के खिलाफ मुहिम को तेज करेंगे।

    बता दें कि  प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर नशा तस्करों, गैंगस्टरों व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 26 आईपीएस अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्पैशल आप्रेशन चलाने के लिए मैदान में उतारा गया है। जालंधर को नशामुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए एडीजीपी अर्पित शुक्ला को कमान सौंपी गई है जो जालंधर में एसएसपी रहते हुए कई अपराधियों को जेल का रास्ता दिखा चुके हैं।

  • जालंधरः सोमवार से बढ़ेंगे नए क्लेक्टर रेट, देखें नए रेट

    जालंधरः सोमवार से बढ़ेंगे नए क्लेक्टर रेट, देखें नए रेट

    जालंधरः शहरी इलाके में नया कलेक्टर रेट लागू हो गया है। सोमवार से हर तरह की रजिस्ट्री नए रेट पर ही होगी। इस बार कलेक्टर रेट में बेतहाशा वृद्धि की गई है। शहर के पाश इलाकों में तो रिहायशी व कामर्शियल रेट दोगुणा तक बढ़ा दिए गए। नए रेट के अनुसार शहर के किसी भी इलाके में प्रति मरला कलेक्टर रेट दो लाख रुपये से कम नहीं रहेगा। जिन इलाकों में 72 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्रति मरला कलेक्टर रेट थे, वहां पर भी प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाते समय अब लोगों को दो लाख के हिसाब से ही रजिस्ट्री करवानी होगी।

    सभी जगह दोगुणा से भी अधिक हुई बढ़ौतरी

    इससे पहले राम नगर में 85 हजार, कबीर नगर में 72 हजार, अजीत नगर में 75 हजार, बशीरपुरा में 75 हजार, शीतल नगर में 85 हजार, गांधी नगर में 75 हजार, उपकार नगर में 85 हजार और राजा गार्डन में 85 हजार रुपये प्रति मरला रेट था। सभी जगह दोगुणा से भी अधिक यानी दो लाख रुपये प्रति मरला कर दिया गया है।

    देहात में दो दिन पहले से ही नए कलेक्टर रेट लागू

    सब-रजिस्ट्रार दो के क्षेत्र (देहात के इलाके) में दो दिन पहले से ही नए कलेक्टर रेट लागू किए जा चुके है। वहां भी तीस प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए है। नई सूची पर सब रजिस्ट्रार वन कुलवंत सिंह सिद्धू ने भी हस्ताक्षर कर दिए हैं। बता दें कि शहर में अप्रैल 2021 के बाद कलेक्टर रेट में इजाफा नहीं किया गया था। जिला प्रशासन का तर्क था कि कोरोना काल व रियल एस्टेट कारोबार में मंदी के चलते रेट नहीं बढ़ाए गए। अब हालात सामान्य होने पर एकदम से उछाल आया है। 

    सोमवार से नए रेटों के मुताबिक रजिस्ट्री होगी

    नए कलेक्टर रेट लागू करने के लिए सात जुलाई निर्धारित की गई थी। बावजूद सब-रजिस्ट्रार वन में पुराने रेटों पर 66 प्रापर्टियों की रजिस्ट्रियां पुराने रेट पर ही की गई। इसके पीछे तर्क दिया गया कि शहरी हलके का एरिया अधिक होने के कारण नए कलेक्टर रेट पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जा सके थे। इस बारे में जिला राजस्व अधिकारी जश्नजीत सिंह ने बताया कि सरकारी रिकार्ड के मुताबिक ही रजिस्ट्रियां की गई है। इसे आनलाइन अपलोड भी किया गया है। सोमवार से नए रेटों के मुताबिक रजिस्ट्री होगी।

    अधिकतर पाश इलाकों में कामर्शियल रेट न्यूनतम दस लाख निर्धारित

    शहर के अधिकतर पाश इलाकों की कामर्शियल प्रापर्टी के रेट न्यूनतम दस लाख रुपये निर्धारित किए गए। इसमें लाजपत नगर, माडल टाउन व लाजपत नगर सहित इलाके शामिल हैं। रिहायशी प्रापर्टी के दाम भी कई इलाकों में दोगुणा कर दिए गए है। सब रजिस्ट्रार भवन कुलवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मंथन के बाद ही ये रेट निर्धारित किए गए है। सब-रजिस्ट्रार दो में नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद रजिस्ट्रियां करवाने का काम कम हुआ है। शुक्रवार को दिनभर बीस दस्तावेज पहुंचे। इनमें से 16 रजिस्ट्रियां ही हो सकी।

    कमर्शियल : सात लाख रु जनता पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

    भाजपा नेता और पूर्व विधायक केडी भंडारी बताते है कि प्रापर्टी का कारोबार पहले से मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऊपर से महंगाई के दौर में प्रापर्टी के कलेक्टर रेट में इजाफा करके जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। इसका किसी भी विधायक ने विरोध नहीं किया है जबकि गठबंधन सरकार में जब भी प्रशासन द्वारा प्रापर्टी के रेट बढ़ाने का प्रयास होता था, तो इसका विरोध किया जाता था।

    पाश इलाकों में बढ़ाए गए रेट

    माडल टाउन पहले

    रिहायशी : छह लाख रु

    कामर्शियल : नौ लाख रु

    अब

    रिहाईशी : आठ लाख रु

    कमर्शियल : 13 लाख रु

    लाजपत नगर पहले

    रिहाईशी : 5.50 लाख रु

    कमर्शियल : 6.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : सात लाख रु

    कमर्शियल : दस लाख रु

    शेखां बाजार पहले

    रिहाईशी : तीन लाख रु

    कमर्शियल : 6.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : पांच लाख रु

    कमर्शियल : दस लाख रु

    गुड़ मंडी पहले

    रिहाईशी : 2.10 लाख रु

    कमर्शियल : 7.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : चार लाख रु

    कमर्शियल :दस लाख रु

    अटारी बाजार पहले

    रिहाईशी : 2.10 लाख

    कमर्शियल : 6.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : 3.50 लाख रु

    कमर्शियल : दस लाख रु

    सेंट्रल टाउन पहले

    रिहाईशी : 2.45 लाख रु

    कमर्शियल : 5.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : चार लाख रु

  • पंजाबः DGP Gaurav Yadav ने टीम के साथ की रेड

    पंजाबः DGP Gaurav Yadav ने टीम के साथ की रेड

    मोहालीः पंजाब के मोहाली से बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मोहाली से खरड़ तक रेड की। इस रेड दौरान पुलिस ने 4 शकी नौजवानों को राउंडअप किया है। बता दें कि नशे के खिलाफ आज पूरे पंजाब में मुहिम चलाई जा रही है।

    डीजीपी गौरव यादव पद संभालने के बाद लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। वहीं डीजीपी का पदभार संभालते हुए गौरव यादव पहले ही यह साफ कर दिया था कि प्रदेश में अब गैंगस्टर और नशे पर नकेल कसा जाएगा और लोगों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा।

  • अमरनाथ यात्रा हुई स्थगित, अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत, जानें कितने लोग हुए लापता

    अमरनाथ यात्रा हुई स्थगित, अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत, जानें कितने लोग हुए लापता

    जम्मूः भारी बारिश की चेतावनी के बीच अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 45 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद पहाड़ से आया सैलाब श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए तीन लंगरों समेत करीब 45 टेंट बहा ले गया। 

    सैलाब गुफा के सामने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टेंटों के बीचों-बीच निकला। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। बाढ़ की चपेट में आए शिविर के टेंटों से निकालकर लोगों को फौरन पहाड़ की ढलान तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

    कई लोगों को बचाया गया है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। हादसे के समय गुफा के पास करीब पांच हजार लोग मौजूद थे। यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। 

  • पंजाबः रूठी पत्‍नी नहीं मानी तो दामाद ने तेजधार हथियार से पत्नी सहित परिवार पर किया हमला

    पंजाबः रूठी पत्‍नी नहीं मानी तो दामाद ने तेजधार हथियार से पत्नी सहित परिवार पर किया हमला

    मोगाः पंजाब के मोगा में बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब के मोगा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने रूठ कर मायके गई पत्नी को मनाने की काफी कोशिश की। पत्नी नहीं मानी तो पति ने ससुराल पहुंचकर सास, ससुर व अन्य लोगों को तेजधार हथियार से काट डाला। इतना ही नहीं पति उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर अपने घर वापस आया और खुद आत्महत्या कर ली।

    पति के साथ विवाद के कारण मायके रह रही थी पत्नी

    जानकारी के अनुसार, गुरमुख सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले अपने पति के साथ विवाद के बाद उसे छोड़कर धर्मकोट उपमंडल के तातारीवाला गांव में माता-पिता के घर चली गई थी। गुरमुख सिंह ने उसे मनाने की बहुत बार कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसकी एक नहीं सुनी। शनिवार तड़के गुरमुख ससुराल गया और पत्नी व उसके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

    हमले में 5 लोग घायल

    उसके हमले में घायल हुए लोगों की पहचान ससुर सरवन सिंह (65) पुत्र लक्ष्मण सिंह, सास परमजीत कौर (60), उसकी पत्नी गुरमीत कौर, हरप्रीत कौर बेटी बुट्टा सिंह और उनके बेटे के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

    फिर खुद पति ने की खुदकुशी

    ससुराल परिवार पर हमला करने के बाद आरोपी गुरमुख खोसा पांडो गांव में अपने घर वापस आया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को लगी आग, मचा हड़कंप

    पंजाबः रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को लगी आग, मचा हड़कंप

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़बड़ी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में अग लग गई। ट्रेन हिसार से अमृतसर की तरफ जा रही थी अचानक एक डिब्बे में सीट पर आग लग गई। सीट पर आग लगने के चलते लपटें इतनी तेज हुई कि स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लेकिन यात्रियों की समझदारी और स्टाफ के द्वारा तत्काल आग बुझा कर स्थिति को काबू किया गया।

    ज्ञात हो कि फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम सीमा शर्मा शनिवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन के दौरे पर आ रही हैं। उनके आने से पूर्व स्टेशन कर्मचारी पूर्ण रूप से तैयारियों में जुटे हुए थे। ट्रेन के डिब्बे में एकदम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और सारे स्टाफ ने जाकर आग पर काबू पाया।

    इसके बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए 3 बजे के बाद रवाना किया जाएगा। इस दौरान किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन किसी यात्री की ओर से धूम्रपान कर फेंके गए ज्वलंत पदार्थ से आग लगी है।