Blog

  • 20 साल पुराने केस में 7 नेताओं को मिली सजा 

    20 साल पुराने केस में 7 नेताओं को मिली सजा 

    बस्तीः यूपी के बस्ती जिले की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 20 साल बाद आखिरकार 7 माननीयों को सजा का ऐलान किया है। 2003 के एमएलसी चुनाव में विवाद को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मारपीट और कुछ वैलेट पेपर को लूटने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रयंबक नाथ पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, कंचन सिंह, अशोक सिंह और पूर्व विधायक स्वर्गीय कमाल यूसुफ मालिक के बेटे इरफान मालिक को तीन-तीन साल की सजा और दो-दो हजार जुर्माना लगाया गया है।

    इस घटना को लेकर सरकारी वकील देवानंद सिंह ने बताया की 2003 में एमएलसी चुनाव की काउंटिंग में हंगामा करने, प्रशासनिक अधिकारियों से हाथ पाई करने के मामले में सुनवाई चल रही थी, सरकारी अधिकारियों की गवाही और साक्ष्य से अभियुक्तों का दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने तीन साल की सजा का ऐलान किया है, यानी अब इन सबका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया है।

  • स्कूल में टीचर्स के जींस, टी-शर्ट और लेगिंग पहनकर आने पर लगी रोक

    स्कूल में टीचर्स के जींस, टी-शर्ट और लेगिंग पहनकर आने पर लगी रोक

    गुवाहाटी: असम सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए एक ड्रेस कोड जारी किया है। जिसके तहत स्कूल में जींस और लेगिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने पुरुष और महिला दोनों शिक्षकों को स्कूलों में टी-शर्ट, जींस, लेगिंग आदि नहीं पहनने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है एक शिक्षक शालीनता का उदाहरण पेश करने की उम्मीद की जाती है इसलिए एक ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है।

    अधिसूचना में कहा गया कि शिक्षण संस्थानों के कुछ शिक्षकों को अपनी पसंद के कपड़े पहनते हुए पाया गया हैं जो कभी-कभी जनता को बड़े पैमाने पर पसंद नहीं आते हैं, इसलिए एक ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक हो गया है जो स्कूल में मर्यादा, शालीनता को लेकर गंभीरता को बनाए रखे। विभाग ने शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया कि पुरुष और महिला दोनों शिक्षकों को साफ-सुथरे, शालीन और सभ्य रंगों के कपड़े पहनाए जाएं, जो आकर्षक न दिखें। कैजुअल और पार्टी वियर कपड़ों से शिक्षक दूरी बना कर रखें।

    अधिसूचना में आगे कहा गया है कि दिए गए आदेश पालन किया जाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम के शिक्षा मंत्री डॉ. रानोज पेगू ने कहा कि असम सरकार सभी सरकारी स्कूलों के लिए एक स्कूल रूल बुक शुरू करने जा रही है, जिसमें व्यापक बातें हैं कि स्कूल को कैसे प्रबंधित किया जाए और कक्षाएं कैसे संचालित की जाएं।

  • सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, बेटी की शादी से एक दिन पहले मां और रिश्तेदार की मौत

    सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, बेटी की शादी से एक दिन पहले मां और रिश्तेदार की मौत

    यूपी: हरदोई जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. दुल्हन की मां और बुआ शादी में शामिल होने आए मेहमानों की खातिरदारी में जुटी थीं। उन्हें कुछ खिलाने के लिए दोनों रसोई में गईं। वहां जैसे ही उन्होंने गैस को जलाने के लिए माचिस जलाई, वैसे ही एक जोरदार धमाका हुआ। दरअसल, गैस सिलेंडर में लीकेज थी। किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। धमाका हुआ तो आग तेजी से फैलने लगी। ननद और भाभी दोनों जान बचाने के लिए बाहर भागने लगीं। लेकिन उनका पैर सिलेंडर की पाइप में फंस गया और दोनों वहीं गिर पड़ीं। आग इतनी ज्यादा और तेजी से फैली की दोनों ही उसकी चपेट में आ गईं और उनकी जलकर मौत हो गई। मामला कोतवाली देहात इलाके के नीर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने इस दौरान ननद-भाभी को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन वे भी आग में बुरी तरह झुलस गए। उन्हें फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि नीर गांव में संजीव सिंह गौर की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को बारात आनी थी। घर में मेहमान भी शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। शनिवार को मेहमानों की खातिरदारी के लिए संजीव की पत्नी 45 वर्षी मंजू किचन में कुछ बनाने के लिए गईं। उनकी मदद करने के लिए संजीव की बहन 50 वर्षीय शर्मिला भी किचन में आ गईं। दोनों कुछ बनाने के लिए गैस जलाने लगीं. जैसे ही उन्होंने माचिस में जलाई, वैसे ही जोरदार ब्लास्ट हो गया। दरअसल, सिलेंडर में लीकेज हो रही थी।‌ जिस कारण माचिस में आग लगते ही उसमें ब्लास्ट हो गया. आग तेजी से फैलने लगी।

    ननद और भाभी ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों जैसे ही बाहर की ओर भागने लगीं, उनका पैर सिलेंडर की पाइप से फंस गया। जिस कारण वे वहीं गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर घर के कई लोग वहां आ गए। उन्होंने दोनों को बचाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों उसकी चपेट में आ गईं और उनकी वहीं मौत हो गई। वहीं, उनकी मदद करने वालीं बिट्टा देवी, रेनू और रामू भी आग में बुरी तरह झुलस गए। फौरन फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। आगजनी की इस घटना में शादी का काफी सामान भी जलकर खाक हो गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। दुल्हन और उसके पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। इस तरह शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में तब्दील हो गईं।

  • भाजपा नेता ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

    भाजपा नेता ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

    जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा पुलिस पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए भाजपाकिसान मोर्चा के जिला मंत्री भोपाल सिंह उर्फ भोले ने शनिवार को जहर खा लिया। आनन-फानन में उन्हें नगर के डॉ बीएस उपाध्याय के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    दरअसल, 14 मई की भोर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के निवासी शिवजीत और सुजीत कुमार की मौत हो गई थी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपा नेता भोले सिंह की नेतृत्व में वाराणसी लखनऊ हाइवे को जाम करके धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लाठियां भाजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। उसके बाद बीजेपी नेता समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने चक्का जाम करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

    आरोप है कि एक पूर्व सांसद के इशारे पर पुलिस भोले सिंह और उनके परिजन का उत्पीड़न कर रही है। बीते शुक्रवार को बीजेपी नेता भोले सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के दबाव में बक्शा थाने की पुलिस मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रही है। पुलिस हमें धनन्जय के पैरों पर झुकाना चाहती है।

  • पंजाब: 6 IPS और 71 PPS अधिकारियों के किए तबादलें, देखे List

    पंजाब: 6 IPS और 71 PPS अधिकारियों के किए तबादलें, देखे List

    पंजाब: 6 IPS और 71 PPS अधिकारियों के किए तबादलें, देखे List

  • भाभी की मोहब्बत में देवर ने सभी सीमाएं की पार, दिया वारदात को अंजाम 

    भाभी की मोहब्बत में देवर ने सभी सीमाएं की पार, दिया वारदात को अंजाम 

    शाहजहांपुर: कहते हैं न​ कि जब इश्क होता है ​तो इंसान सभी हदों को पार कर जाता है। मोहब्बत में पड़ा इंसान उन सीमाओं को भी लांघ जाता है, जिसके बाद दुनिया ही बदल जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आया है, जहां इश्क में पड़े देवर भाभी ने ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला कि अब जिंदगी जेल में कटेगी। दरअसल मामला अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया का है, जहां रहने वाले अनुज की हत्या की आरोपी पत्नी सोनी और उसके प्रेमी देवर श्यामपाल ने कर दी। सोनी ने पति को प्यार की राह में कांटा बताते हुए देवर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। बुधवार की रात अनुज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई थी। उसे चूहा मार मिले आटे की रोटियां खिलाकर अचेत करने के बाद ईंट और लाठी से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया। हादसे का रूप देने के लिए सोनी ने अनुज के पिता शिव बहादुर के घर जाकर सूचना दी थी। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी हो गई थी, लेकिन तभी पुलिस मौके पर पहुंची तो पूछताछ की गई। सोनी और श्यामपाल के बयानों में भिन्नता होने व मौके की स्थिति को देखकर पुलिस ने सख्ती की दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, सोनी का 15 साल पहले अनुज उर्फ अनोज से विवाह हुआ था।

    उनका एक दस साल का बेटा राघव भी है। अनुज शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। सोनी सारी बात देवर श्यामपाल से साझा करती थी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। अनुज को पता चला तो उसने श्यामपाल के घर आने पर पाबंदी लगा दी। अनुज चार माह के लिए दिल्ली गया तो श्यामपाल का रास्ता साफ हो गया। श्यामपाल ने पुलिस को बताया कि आए दिन मारपीट से परेशान होकर भाभी सोनी ने पति को दोनों के बीच का कांटा बताते हुए हटाने की बात कही। अनुज के दिल्ली से लौट आने पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। बुधवार रात अनुज के घर आने पर श्यामपाल कमरे में छिप गया था। जब अनुज बेहोश हो गया तो श्यामपाल बाहर आया और सोनी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

  • जालंधरः Prabhakar Palace में मैनेजर से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में FIR दर्ज

    जालंधरः Prabhakar Palace में मैनेजर से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में FIR दर्ज

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के थाना 2 के अंतर्गत आते प्रभाकर पैलेस में बीते दिन चल रही पार्टी के दौरान पार्टी में आए हुए युवकों ने पैलेस में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसआई गुलशन को दी गई शिकायत में बस्ती शेख के पीड़ित व्यक्ति मोंटू कपूर ने बताया कि 19.05.23 को दलबीर सिंह निवासी मथुरा नगर सोडल रोड मकान नंबर 1260 जालंधर ने अपनी बेटी की शादी के लिए पैलेस 25000/- रुपये में बुक किया था। इस दौरान दलबीर सिंह ने 4 हजार रुपये एडवांस दिए थे। जबकि 21000 रुपये बकाया रहता था। जब शादी समारोह समाप्त हो गया तो मैनेजर मोंटू ने दलबीर से बकाया पैसे मांगे। इस दौरान दलबीर सिंह के साथ 10 से 15 अन्य व्यक्ति थे। जिन्होंने मेरे साथ और शम्मी परेशर के 5-0 तिलक राज मकान नंबर 113 आनंद नगर मकसूदां के साथ मारपीट की और गाली-गालौच किया।

    इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने जान से मारने के इरादे से उन पर हमला किया। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयानों में आगे बताया कि इस दौरान वह मौके से सिविल अस्पताल चले गए और उन्होंने वहां पर मेडिकल करवाकर थाना 2 में शिकायत दर्ज करवा दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए 20.05.2023 U/s एफआईआर नंबर 59 अंडर सेक्शन 323, 324,509,148,149 IPC धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते दिन हुई उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पैलेस के मैनेजर मोटू कपूर निवासी बस्ती शेख ने बताया कि उनके पैलेस में शादी का प्रोग्राम का था। जिसकी पार्टी ने बुकिंग फीस पहले दे दी थी। जबकि शादी समारोह खत्म होने के बाद बाकी पैसे मांगने पर उसके और अन्य साथी के साथ मारपीट की गई थी और ऑफ़िस के शीशे भी तोड़ दिए थे। वहीं आज पीड़ित के बयानों पर थाना 2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार 

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सूचा सिंह उर्फ साबा पुत्र इंदर सिंह निवासी मोहल्ला नानकसर, तरनतारन के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी सहित जालंधर-अमृतसर हाइवे दयालपुर पर मौजूद थे। जहां अमृतसर की ओर से आ रहा बाइक सवार व्यक्ति पीबी 46 एफ 0858 को रोककर जब देहात पुलिस ने तालाशी तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि यह पता चल सके कि आरोपी कहां सप्लाई देने जा रहा था। 

  • जालंधरः करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, 2 घंटे खंभे से लटकता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधरः करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, 2 घंटे खंभे से लटकता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः भोगपुर के लड़ोई गांव में करंट लगने से एक बिजलीकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 घंटे तक खंभे के साथ शव आग में झुलसता रहा। दरअसल, बिजली कर्मी तार ठीक करने में लगा हुआ था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पवित्र सिंह निवासी गांव भटनूरा लुबाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जालंधर में प्राइवेट ठेका कर्मी था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई है।

    वहीं इस मामले को लेकर जेई अमरजीत सिंह का कहना है कि बिजली ठीक करते समय पीछे से कनेक्शन को बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि अगर कनेक्शन पीछे से बंद कर दिया गया तो उक्त बिजली कर्मी की करंट लगने से कैसे मौत हो गई। यही सवाल जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के शव को जालंधर सिविल अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। 

  • विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में जिला भाजपा की अहम बैठक का आयोजन

    विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में जिला भाजपा की अहम बैठक का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय ने शनिवार को विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में जिला भाजपा की अहम बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को प्रस्तावित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के संगठन मंत्री सिद्धार्थ उनके दौरे को लेकर रणनीति तय की गई। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविवार सुबह 9:30 पर भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई।

    भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिला एवं विभिन्न मंडल कार्यकारिणी उसे आए पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष के पहले दौरे को सफल बनाने का आह्वान किया। सतपाल सिंह सती ने बताया कि डॉ राजीव बिंदल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हो रहे ऊना दौरे को सफल बनाने के लिए जिला भर से सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जहां एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष पार्टी हाईकमान के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं का खुलासा करेंगे वहीं कार्यकर्ताओं से भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में फीडबैक हासिल करेंगे। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा वर्ष 2024 में होने वाले देश के आम चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है और इसी के चलते भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के साथ जिला में चुनावी शंखनाद भी फूंका जाएगा।