Blog

  • College Chairman के घर पर नौजवानों ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    College Chairman के घर पर नौजवानों ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः लाडवा में कॉलेज चेयरमैन के घर पर 2 नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिगं की। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। रजनीश बंसल का हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में हिमायलन ग्रुप के नाम कॉलेज है। फायरिंग के वक्त घर पर परिवार मौजूद नहीं था। उस समय घर पर केवल उनका एक नौकर सो रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा 18 राउंड फायरिंग की घई। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने पर्ची फेंकी। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में नौजवानों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जा रही है।

    फायरिंग से घर के शीशे टूट गए और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पड़ोसियों के घर में भी गोलियों के खोल गिरे हैं। रजनीश बंसल का परिवार चंडीगढ़ में रहता है और उन्हें पहले भी कई बार रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन आ चुके हैं। इसी वजह से उन्हें चंडीगढ़ में सुरक्षा दी गई है, लेकिन लाडवा वाले घर पर कोई सुरक्षा नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी निर्मल सिंह, एसएचओ गुरनाम सिंह और सीआईए की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले बदमाश नोनी राणा गैंग के बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने घर में रह रहे कर्मी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, कॉलेज चेयरमैन का परिवार चंडीगढ़ में रहता है और घर की देखरेख के लिए नौकर को रखा हुआ है। उन्हें कई बार रंगदारी के लिए फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते चंडीगढ़ में सिक्योरिटी भी मिली हुई है। उधर, पड़ोसी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गोलियों के कई खोल उनके घर भी आकर गिरे। वे रात करीब 12 बजे अपने काम से घर लौटे थे। 15-20 मिनट बाद उनको घर के बाहर तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने कमरे से बाहर आकर देखा, तो घर के आंगन में गोलियाों के खोल पड़े थे। पुलिस ने खोल कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • एक्शन में सरकारः इंजीनियर-इन-चीफ कादियान सस्पेंड

    एक्शन में सरकारः इंजीनियर-इन-चीफ कादियान सस्पेंड

    पंचकूलाः हरियाणा सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते आज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ (YWS नॉर्थ) सतबीर सिंह कादियान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

    जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान सतबीर सिंह कादियान को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के तहत निर्धारित जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही इस अवधि में उनका मुख्यालय पंचकूला स्थित हेड ऑफिस निर्धारित किया गया है। आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (सिंचाई एवं जल संसाधन) अनुराग अग्रवाल, IAS के हस्ताक्षर हैं और यह आदेश 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना गया है।

  • 6 साल तक बिना बोले Isha Yoga Centre में रही मशहूर एक्ट्रेस, बोली – ‘मुझे सुकून मिला’

    6 साल तक बिना बोले Isha Yoga Centre में रही मशहूर एक्ट्रेस, बोली – ‘मुझे सुकून मिला’

    धर्म: सद्गुरु आज के समय में सबसे चर्चित आध्यात्मिक गुरुओं में से एक है। ध्यान और आत्म-जागरुकता के जरिए वो लोगों को एक अलग तरह से जीवन जीने की राह दिखाते हैं। हर साल हजारों लोग शांति और सुकून की तलाश में कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र पहुंचते हैं। इन्हीं में से एक है 37 साल की पूजा। वो कलाकार जिसकी जिंदगी बाहर से तो अच्छी थी लेकिन मन में कहीं खालीपन था।

    एक कलाकार की तलाश रही अधूरी

    ‘मेरा नाम पूजा है और मेरी उम्र 37 साल की है। मैं एक कलाकार हूं। पिछले छह सालों से मैं कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में रह रही हूं। पहले जिदंगी बहुत अलग थी जब मैं लिखती थी। पेंटिगं करती थी। गाने बनाती थी और एक्सहिबिशन में हिस्सा लेती थी लेकिन कई सालों एक तलाश करने के बाद भी मुझे कोई ऐसी दिशा नहीं मिल रही थी जो मेरे मन को संतुष्ट कर पाए’। ‘शायद यही खोज मुझे यहां तक ले आई। ईशा आने से पहले मेरा जीवन कई शहरों और करियर के बीच गुजर चुका था। मैं शिमला और पंचकूला में पली बढ़ी फिर दिल्ली और इंग्लैंड में पढ़ाई की। मुंबई में मैंने एक राइटर के तौर पर काम किया और कला प्रदर्शनियों के लिए भी जापान जारी रही। मैंने पेटिंग और सिंगिंग सब कुछ आजमाया है। इस उम्मीद में कहीं न कहीं मुझे वो सुकून मिलेगा जिसकी तलाश थी लेकिन सच में ये है कि अंदर से मुझे बिल्कुल सु कून नहीं मिल रहा था’।

    2019 में हुई थी पहली मुलाकात

    साल 2019 में मैंने काशी क्रम यात्रा में हिस्सा लिया। इसको ईशा सेक्रेट वॉक्स आयोजित करते हैं। वहीं मैंने पहली बार सदगुरु को सामने से देखा। यह कोई फिल्म पल नहीं था लेकिन मेरे लिए वह अनुभव बहुत अलग और गहरा था। जब उन्होंने मंत्रोच्चार शुरु किया। ऐसा लगा जैसे कोई अदृश्य लहरें पूरे हाल में फैल रही हो। तभी मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। अजीब बात ये थी कि मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा था। फिर भी आंसू रुक नहीं रहे थे। ऐसा लगा जैसे मेरे आस-पास बैठे लोग गायब हो गए हो और बस वही नजर आ रहे हो। मुझे लगा जैसे आस-पास की हर चीज बदल गई हो। उस दौरान मैं बिना वजह के रोने लगी थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है? लेकिन उस अनुभव ने मेरे भीतर कुछ छू लिया था। दस दिन बाद मैंने इनर इंजीनियरिंग कंप्लीशन प्रोग्राम किया। वहां भी मुझे वैसे ही गहराई और शांति का अनुभव हुआ। मेरे लिए यह किसी विश्वास को अपनाने या कोई नई पहचान बनाने की बात नहीं थी। बल्कि यह एक ऐसा अनुभव था जिसने मेरे अंदर होने का एक नया तरीका दिखाया। जितना मैं इस रास्ते से जुड़ती गई। उतना ही मुझे सदगुरु की ओर खिंचाव महसूस होने लगा। एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि मेरा जीवन में पूरी तरह इसी दिशा में बह रहा है।

    ईशा योग केंद्र में रह रही पूजा

    ‘मेरी दिनचर्या बदल गई। मैं रोज सुबह 3:30 या 4 बजे उठती हूं साधना करती हूं और ध्यानलिंग में लंबे समय तक बैठती हूं। अब मेरा जीवन शांति और एक साधारण दिनचर्या में ढल गया है। करीब डेढ़ दो साल बाद मुझे सम्यमा कार्यक्रम के लिए बुलाया गया’। ‘यह एक गहरा और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मुझे कहा गया कि बस निश्चल रहो, पूरी तीव्रता के साथ मौजूद रहो और कोई इरादा मत रखो। उस समय मैंने हर दिन कई घंटे ध्यानलिंग में बिताए। वह अनुभव अजीब था जिसमें समय लंबा भी लगता था, लेकिन ध्यान कभी भटकता नहीं था’।
  • Jalandhar News: पॉश इलाके में लगी आग, AC के Outdoor को पहुंचा नुकसान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में लगी आग, AC के Outdoor को पहुंचा नुकसान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के गोल मार्किट में मॉल के बाहर आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद रोहन सहगल के दफ्तर के सामने बने मॉल के बाहर आग लगी है। दरअसल, मॉल के बाहर लगे एसी के आउटडोर आग की चपेट में आ गए। इस घटना में आउटडोर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना का उस समय पता चलता जब राहगीर ने एसी के आउटडोर तक आग फैलती देखी। जिसके बाद उसने तुरंत मॉल मे जाकर कर्मियों को आग की सूचना दी। जिसके बाद मॉल के कर्मियों ने ही फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पा लिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बताया जा रहा है कि एसी के आउट के नीचे पेड़ की टाहनियां पड़ी हुई थी। ऐसे में किसी ने टाहनियों को आग लगा दी। जिसके बाद आग फैलकर एसी के आउटडोर तक पहुंच गई और आउट का काफी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के कुछ समय पहले राहगीर द्वारा वहां पर कार पार्क की हुई थी। गनीमत यह रही कि घटना से पहले ही उसने कार वहां से हटा ली थी, नहीं तो हादसे में कार को भी नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि इस मामले को लेकर मॉल के संचालकों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  
  • Jalandhar News: IPL में कैबिनेट मंत्री के भतीजे को मिली जगह

    Jalandhar News: IPL में कैबिनेट मंत्री के भतीजे को मिली जगह

    जालंधर, ENS: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को शामिल करने की घोषणा की है। अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। 21 साल के भगत ने पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं। बता दें कि कृष भगत कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के भतीजे हैं।

    वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है।” पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं। कृष टीम में संतुलन लाते हैं। वह गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वह पिछले 2 सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे। उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं।

    अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। एमआई अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला वीरवार को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है।

  • Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, बेकाबू होकर दीवार से टकराया ट्रक, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, बेकाबू होकर दीवार से टकराया ट्रक, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास दादा अस्पताल के बाहर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को बचाने के कारण ट्रक बेकाबू होकर दीवार से टकरा गया। हादसे में कोई जानी नुकसान हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन हादसे में दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रक का मालिक मौके पर पहुंच गया। मामले की जानकारी देते हुए ट्रक के मालिक बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक नकोदर से आया था और उसने हाजीपुर जाना था।

    इस दौरान रास्ते में अचानक ट्रक के आगे ट्रैक्टर ट्राली आ गई। घटना के दौरान ट्रक खाली था और ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के दौरान यह हादसा हो गया। व्यक्ति ने कहाकि ट्रैक्टर चालक ने अचानक राइड साइड टर्न कर दिया। जिसके बाद ट्रक चालक ने उसे बचाने के लिए लेफ्ट साइड टर्न कर लिया और गाड़ी नीचे गिर गई। घटना में ट्रक का काफी नुकसान हो गया। हादसे में ट्रक की चेसी और कैबिन टूट गया। घटना आज सुबह 6 बजे हुई है। गनीमत यह रही कि हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और वह मौके पर ही मौजूद है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हादसे में ट्रक और दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • महिला आरक्षण विधेयक को लेकर Sisodia ने BJP पर साधा निशाना, CM Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    महिला आरक्षण विधेयक को लेकर Sisodia ने BJP पर साधा निशाना, CM Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः संसद में आज पेश किए जाने वाले महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहाकि वह भाजपा से अपील करते है कि इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिस इलाके में वोटिंग ज्यादा वहां बढ़ौतरी की जाए और जहां वोटिंग कम हो रही है वहां संख्या कम कर दी जाए। सीएम मान ने कहाकि भाजपा कुछ भी कर सकती है। ह्यूमन बिल को लेकर कहाकि भाजपा 543 सीटों में से पहले 33 प्रतिशत महिलाओं को दे दें। उन्होंने कहा कि डेढ़ गुणा सीटें सभी स्टेट में बढ़ा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहाकि 85 प्रतिशत वाले को 120 पर ले जाया जाए, लेकिन उन्हें 140 पर ले जाया जा रहा है। साउथ वालों का बनता है, लेकिन नहीं किया जा रहा है। वहीं बंगाल में 58 से आगे ले जाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता। सीएम मान ने कहा कि कारण यह है कि जिस स्टेट से भाजपा जीत रही है वह बढ़ौतरी की जा रही है, लेकिन जिस स्टेट से हार रही है वहीं कटौती की जा रही है। सीएम मान ने कहा कि इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।

    वहीं दूसरी ओर, महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल का बयान सामने आया है। जहां राज लाली गिल ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर खुशी जताई है। चेयरपर्सन राजलली गिल ने कहा कि जिस तरह से महिला आरक्षण बिल आ रहा है, वह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि इसको किस तरह से लागू किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए संसद में सीटें बढ़ेंगी। यह विधानसभा और पंचायतों में पहले से लागू है। महिलाएं हर क्षेत्र में भागीदारी कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत नहीं बल्कि 50 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए। महिला आरक्षण को लेकर राजलली गिल ने कहा कि जिस तरह से ओबीसी को लेकर मांग की जा रही है वह कतई सही नहीं है। क्योंकि आरक्षण जनरल होना चाहिए ताकि सभी महिलाओं को उसका हक मिल सके। वहीं दूसरी ओर, मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस तरह से भाजपा महिला आरक्षण बिल लेकर आ रही है, उसमें भाजपा अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में जुटी हुई है। क्योंकि भाजपा साजिश करके जहां पर कमजोर होती है वहां पर अपने मन चाहे फैसला करने की कोशिश करती है। जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन किया, लेकिन साथ यह भी कहा कि जिस तरह बिल लाया जा रहा है वह सही नहीं है।

    क्योंकि जनगणना को देखा जाए तो उसमें जल्दबाजी की जा रही है। ऐसे में इस बिल को लेकर जहां उन्होंने समर्थन किया वहीं दूसरी तरफ कमियों को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया। वहीं दूसरी ओर, चंडीगढ़ की रहने वाली ज्योति महावर ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि इसको लेकर महिलाओं में काफी खुशी है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। पहले महिलाओं को घर वाले भी राजनीति में नहीं जाने देते थे लेकिन अगर घर की नारी सशक्त होगी तो पूरा घर ही सशक्त होगा। अधिवक्ता सुमनदीप कौर ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि सरकार का यह काफी सकारात्मक कदम है। पहले सिर्फ महिला सशक्तीकरण की बातें चलती थीं। इस विधेयक से संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। इसके लागू हो जाने के बाद घर की महिलाएं भी आगे आएंगी। वे अपनी समस्याओं को बता पाएंगी।

     

  • Punjab News: ईमानदारी की मिसाल, सेवादार ने श्रद्धालु का 20 लाख नकद और Passport वाला Bag लौटाया, देखें वीडियो

    Punjab News: ईमानदारी की मिसाल, सेवादार ने श्रद्धालु का 20 लाख नकद और Passport वाला Bag लौटाया, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में तैनात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सुरक्षा टीम ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है और एक NRI सिख परिवार का खोया हुआ कीमती बैग सुरक्षित वापस लौटाया है। इस बैग में ब्रिटिश मुद्रा (भारतीय रुपयों में लगभग 20 लाख के बराबर), एक भारतीय पासपोर्ट और 2 अमेरिकी पासपोर्ट थे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि सोढ़ी सिंह नामक एक श्रद्धालु, जो विदेश से दर्शन करने के लिए दरबार साहिब आए थे, अपनी फ्लाइट की जल्दबाजी में यह बैग वहीं भूल गए थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो श्री हरमंदिर साहिब की 5 सदस्यीय सुरक्षा टीम ने तत्काल कार्रवाई की और सारा सामान बरामद कर लिया और उसे उसके असली मालिक को सौंप दिया। इस इमानदारी के चलते उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अब इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, क्योंकि उन्होंने संगत का विश्वास जीत लिया है।

    गर्मी के मौसम और संगत की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, प्रधान धामी ने सेवकों को निर्देश दिया कि वे छोटे बच्चों वाली माताओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए एक अलग कतार की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें लंबी कतारों में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संगत से भी अपील की कि यदि परिवार बड़ा है, तो बच्चों वाले सदस्य छोटी कतार से जाएं और परिवार के बाकी सदस्य सामान्य शिष्टाचार के अनुसार सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गुरु घर आने वाली संगत की सुविधा और सुरक्षा शिरोमणि कमेटी की मुख्य प्राथमिकता है।

     

  • बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 तीर्थयात्रियों की मौत, PM Modi ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 तीर्थयात्रियों की मौत, PM Modi ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चिलकालाडोना के पास बोलेरो गाड़ी और लॉरी में टक्कर हो गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 167 पर, धर्मपुथेर टोल प्लाजा से लगभग 8-9 किलोमीटर दूर, कुरनूल के येम्मिगनूर उपमंडल के इलाके में हुई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत के साथ-साथ 10 से 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया।
    हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं, जो तीर्थयात्रा पर निकले हुए थे। वहीं घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा “आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुआ हादसा बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हर मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्राचीन श्री राघवेंद्र स्वामी मठ, मंत्रालयम जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक लॉरी की विपरीत दिशा से आ रहे एक फ्लाई-ऐश टैंकर से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के समय वाहन में 21 लोग सवार थे, जो सभी दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं, एक 3 वर्षीय बच्ची और 2 पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़ित कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के तारिके तालुक के उदयि गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंत्रालयम की तीर्थयात्रा के लिए वाहन किराए पर लिया था।  
  • हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, अनुपमा अंजलि बनीं महेंद्रगढ़ की उपायुक्त

    हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, अनुपमा अंजलि बनीं महेंद्रगढ़ की उपायुक्त

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महेंद्रगढ़ (नारनौल) के उपायुक्त मनोज कुमार-I को वित्त विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), फरीदाबाद की प्रशासक तथा शहरी संपदा, फरीदाबाद की अतिरिक्त निदेशक अनुपमा अंजलि को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का उपायुक्त लगाया गया है।