







ऊना/सुशील पंडित : एस एस माडल स्कूल पिपलू में नवमीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी फेयरवैल पार्टी। इस पार्टी में बच्चों ने मनोरंजक कार्यक्रम के साथ -2 अपने विचार भी व्यक्त किए। दसवीं कक्षा के समीर, अतुल, आशीष, पुनम, आराधना, शिवंतिका, यशिता, पार्थ और दिक्षा ने बताया कि इस स्कूल में छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ, विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास पर भी विशेष महत्व दिया जाता है।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन विपन शर्मा और प्रबंधन सविता शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के अध्यापकों में अरूणा, कुमारी मधु, अमीर वेगम, अनामिका, रवीना, प्रियंका, वंदना, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। स्कूल के मुख्याध्यापक अभिषेक राणा ने छात्रों को शिक्षकों द्वारा बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए स्कूल एवं माता पिता का नाम रोशन करने की कामना की।

अमृतसरः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमीता शेट्टी के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि वह जल्द ही दोबारा बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं और उस फिल्म में वह एक पंजाबन का किरदार अदा करेंगी। शिल्पा शेट्टी गोल्डन टेंपल में माथा टेककर अपने व परिवार के लिए खुशियां मांगी। शिल्मा शेट्टी ने बताया कि जल्द ही उनकी नई फिल्म सुक्खी आने वाली है। जिसमें उन्हें बहुत ही बेहतरीन किरदार मिला है। वह एक पंजाबन जट्टी बनकर पर्दे पर आ रही हैं।
शिल्पा ने बताया कि अमृतसर में लैंड होने के बाद वह सबसे पहले गोल्डन टेंपल ही आती हैं। यहां आस्था उन्हें खींच कर लाती है। कड़ाह प्रसाद उन्हें बहुत ही अधिक पसंद है। गोल्डन टेंपल में सुकून का एहसास उन्हें होता है। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वह मुंबई में चाहे डाइट की तरफ ध्यान देती हैं, लेकिन अमृतसर आकर वह सब खाती हैं। होटल में पहले से ही अमृतसरी कुलचा और सरसों का साग व मक्की की रोटी का ऑर्डर दिया जा चुका है। यह खाने की चीजें उन्हें मुम्बई में नहीं मिलती।

ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हरोली के अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी, गगरेट के अध्यक्ष सतपाल सिंह, कुटलैहड़ के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा जारी किया गया प्रेस बयान पर पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनने के बावजूद मुकेश अग्निहोत्री की झूठ बोलने की आदत अभी गई नहीं है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के लगातार झूठ पर झूठ बोलने से ऊना जिला भी बदनाम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस बल्क ड्रग पार्क के लिए 225 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से लाने के दावे मुकेश अग्निहोत्री कर रहे हैं वह जनता को बताएं कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी उस वक्त वह ऊना के लिए या प्रदेश के लिए क्या लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री वही नेता हैं जिन्होंने बल्क ड्रग पार्क को रोकने के लिए यहां भालू तक होने की बात कही और वर्तमान में कांग्रेस सरकार के एडवोकेट जनरल से उस वक्त वकील के रूप में बल्क ड्रग पार्क का रास्ता रोकने के लिए अदालत में खड़ा किया था।
उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री जैसे नेताओं की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने कभी हिमाचल के हितों पर जुबान तक नहीं खुली, अब जब भाजपा ने बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूरा खाका तैयार करते हुए इसके निर्माण को पहली लिस्ट जारी करवाई है तो उपमुख्यमंत्री वाहवाही लूटने के लिए झूठे बयान जारी कर अपने आप को हंसी का पात्र बना रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह मोदी का ही करिश्मा है कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य में हजारों करोड रुपए के बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जा सकते हैं, लेकिन मनमोहन सिंह की सरकार के समय तो कांग्रेस के लोग 5 करोड रुपए भी हिमाचल के लिए नहीं ला पाए थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अब हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पद पर बैठे हैं ऐसे में उन्हें झूठ बोलकर न तो अपने साथ गिरानी चाहिए और न हिमाचल प्रदेश की छवि को धूमिल करना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए मुकेश अग्निहोत्री बल्क ड्रग पार्क के शिलान्यास को चुनावी स्टंट बताते थे, लेकिन अब उन्हें इस बल्क ड्रग पार्क में प्रदेश की खुशहाली कैसे नजर आने लगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला में अभी तक का जितना भी औद्योगिक विकास हुआ है यह सब भाजपा सरकारों की देन है जबकि मुकेश अग्निहोत्री जब प्रदेश के उद्योग मंत्री थे उस वक्त प्रदेश से कितने उद्योगों को पलायन करना पड़ा था, यह बात किसी से छुपी नहीं है।

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार करने के एक दिन बाद सीबीआई ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान सीबीआई ने आगे की पूछताछ के लिए सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। कोर्ट ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया।
राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। सीबीआई ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि गिरफ्तार किये गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि आबकारी नीति मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है, लेकिन जांच से पता चलता है कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर फैसला किया।
सीबीआई ने अदालत से कहा कि पूछताछ के लिए उसे सिसोदिया की हिरासत की आवश्यकता है। वहीं, सिसोदिया के वकील ने उन्हें हिरासत में देने की सीबीआई के अनुरोध का विरोध किया। उन्होंने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। सीबीआई ने 2021-22 की आबकारी नीति (अब रद्द की जा चुकी) को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर रविवार शाम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

अमृतसरः शहर के रानी का बाग में स्थित पंजाब नेशनल बैंक लूट मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। काबू किए गए आरोपियों ने दो महीने पहले कत्थूनंगल में पंजाब नेशनल बैंक में भी वारदात को अंजाम दिया था। लोहारा निवासी लालजीत सिंह और ऋषि विहार निवासी गगनदीप सिंह ने वारदात को कबूल लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी पीएस विर्क ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक कैंट ब्रांच की जांच के लिए दोनों ही आरोपियों का पुलिस रिमांड में ले रखा है।
जब कंटेनमेंट थाने की एसएचओ खुशबू शर्मा ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने कत्थूनंगल बैंक लूट वारदात को भी कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से लूट के 2.90 लाख रुपए, एक चोरी की एक्टिवा, लूट के पैसों से खरीदी जिप्सी, वारदात के समय पहने कपड़े और मोबाइल जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि कत्थूनंगल लूट के समय भी आरोपियों ने एक एक्टिवा का इस्तेमाल किया था। जिसे आरोपियों ने आईडीएच मार्केट से चुराया था। इतना ही नहीं, इस लूट में आरोपियों ने 18 लाख रुपए लूटे थे। जिन पैसों को ठिकाने लगाने के लिए एक जिप्सी और महंगे फोन खरीदे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों ने 19 दिसंबर को कत्थूनंगल पीएनबी बैंक में उन्होंने की बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पहले से ही पुलिस रिमांड पर है।

मोगाः पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद सरकारी भवनों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी सिलसिले में मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे के रोड़े गांव में एसडीएम कार्यालय में कई स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। सोमवार सुबह एसडीएम कार्यालय के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते ही मोगा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
हालांकि इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन में दीवारों पर लिखे नारों को रंगने का प्रयास किया, लेकिन इसके निशान दीवारों पर रह गए। रविवार देर रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने का मामला थाना प्रभारी को बताया गया। सोमवार की सुबह जिला व पुलिस प्रशासन के ध्यान में आते ही हड़कंप मच गया। इस बीच अधिकारी मौके पर पहुंचे और दीवारों पर लिखे स्लोगन को मिटाने की कोशिश की। हालांकि, दीवारों की पूरी तरह से सफाई नहीं हो सकी। पुलिस नारा लगाने वालों की तलाश कर रही है लेकिन कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

चंडीगढ़/प्रवेशः पीड़त माता-पिता भलाई मंच (रजि.), पटियाला के पदाधिकारी द्वारा आज एक मंच बनाया गया। जिसमें परेशान और निःसहाय माता-पिता को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी। हमारी संस्था बेसहारा बुजुर्गों के लिए काम कर रही है, जो अपने बच्चों के अपमान, जलालत अनादर और अपने से अलग करना जैसे कृत्य से पीड़ित हैं, वह भी उस समय जब माता-पिता ‘ पृौढ अबस्था में होते है।
चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संस्था के प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि हमारी संस्था अपने वृद्धावस्था में हमारे वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों, समस्याओं और संघर्षों पर चर्चा करना चाहते हैं, हम उन मुद्दों को आपके माध्यम से आम जनता और सरकार के ध्यान में लाना चाहते हैं। ताकि अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करें। “पीड़त माता-पिता भलाई मंच” ने पृौढ अबस्था के माता-पिता जो वृद्धाश्रम में अपने बच्चो द्वारा ठुकराए जाने के कारण रह रहे है उन की आवाज बनकर सरकार तक पंहुचाना चाहते है।
सतीश कुमार ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि कोई भी बुजुर्ग वृद्धाश्रम में न जाए। इस बारे में सरकार से अपील करते हैं कि बुजुर्गों की प्रताड़ना वाले केस में कठोर कानून बनाए जाए ताकि वृद्धों के साथ अन्याय न हो सके। उन्होंने बताया की हमारी संस्था ने इस संदर्भ में एक ज्ञापन ग्रह मंत्रालय भारत सरकार, कानून मंत्री भारत सरकार, हरियाणा के मुख्यमंत्री आदि को सौंपा गया है। बहुत ही जल्द संस्था द्वारा इसी को लेकर एक धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा है। आज उन्होंने प्रेस वार्ता दौरान कहा कि जब से ‘आप’ सरकार आई है पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। थाने में कब्जा करने के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को थाने ले जाकर बेअदबी की गई।
वहीं बीते दिन सिद्धू मूसेवाला के हत्थारों की जेल में हत्या हो गई। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में न तो जेल में लॉ ऑर्डर है और न ही जेल के बाहर। बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया ने जब सिद्धू मूसेवाला को मरवाया तो उसकी सारी प्लानिंग जेल में हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की हालात बहुत ही खराब हो गई है, कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में वारदातें हो रही हैं और सीएम साहब दिल्ली जाकर बैठे हुए हैं।
पंजाब में दिल्ली की पॉलिसी चलाई जा रही है। वहीं अमित रतन के केस को लेकर उन्होंने कहा कि उसके ऊपर केस दर्ज थे फिर भी आप पार्टी ने उसे टिकट दी। अमित रतन को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वहीं केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने कहा, दिल्ली में शराब का घोटाला हुआ, बड़ा मुनाफा कुछ लोगों को पहुंचाया गया। राकेश चौधरी पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
