Blog

  • राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – उपायुक्त

    राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – उपायुक्त

    ऊनासुशील पंडित :उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। उन्होंने समस्त राशन कार्ड उपभोक्ताओं से 29 फरवरी, 2024 तक ईकेवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ईकेवाईसी अभी तक नहीं करवाई है वह शीघ्र अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्यों की दुकानों पर करवाना सुनिश्चित करें। 

    उपाायुक्त ने बताया कि ईकेवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अतंर्गत भविष्य में सस्ता राशन प्राप्त करने हेतु ईकेवाईसी अनिवार्य है जिसके लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड सहित नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर अपनी ईकेवाईसी बायोमैट्रिक माध्यम से करवानी अनिवार्य है। जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वह प्रदेश में अपने नज़दीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ईकेवाईसी करवा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपंरात भी नहीं हो रही है (जैसे छोटे बच्चे/बुज़ुर्ग) उनसे/उनके अभिभावकों सेअनुरोध किया जाता है कि वह नज़दीकी आधार कार्ड केन्द्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं ताकि जिला के समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा सके।उपायुक्त ने बताया कि ईकेवाईसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपने नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान/संबंधित खण्ड निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हि0प्र0 या जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर किसानों के फटे सिर, DSP सहित कई पुलिस कर्मी हुए घायल, देखें वीडियो

    जिंद बॉर्डर पर हुई झड़प

    अंबालाः शंभु बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बने हुए है। वहीं जिंद बार्डर पर भी किसानों और पुलिस की झड़प होने की सूचना मिली है। दूसरी ओर एक तरफ इस आंदोलन में जहां किसानों के सिर फटे है, वहीं दूसरी ओर शंभु बॉर्डर पर डीएसपी घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी आंदोलन में घायल हुए है। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान रोड ब्लॉक व आवाजाही बाधित करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार भी मिल कर काम करे, किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई परसों तक की स्थगित कर दी गई है। इसके साथ सभी सरकारों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

    किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो मांगें रखी थीं, उनमें से अधिकांश सरकार ने पूरी कर दी हैं। बाकी मांगों के संबंध में पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय जैसे संबंधित मंत्री बात कर रहे हैं। दूसरी ओर किसानों के विरोध पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार (अधिकारी) बात करने के लिए यहां आए हैं। दो बार बातचीत हो चुकी है और वे उनके साथ आगे की बातचीत से इंकार नहीं कर रहे हैं।

    फिर भी वे दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं… वे दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं? ऐसा लगता है कि उनका कोई और मकसद है… हम शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्हें अपना आह्वान वापस लेना चाहिए।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं…वे क्या कह रहे हैं? वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

  • जिला स्तरीय युवा संसद  राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का  पहला पड़ाव : नेहरू युवा केंद्र ऊना

    जिला स्तरीय युवा संसद  राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का  पहला पड़ाव : नेहरू युवा केंद्र ऊना

    ऊना/सुशील पंडित :नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा दिनांक 18-02-2024 को वर्चुअल माध्यम से प्रायोजित जिला स्तरीय युवा संसद में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के बीच (1 फरवरी 2024 ) के युवा इसमें भाग ले सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2024 को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है  डॉ लाल सिंह उप-निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना ने बताया की 1 दिसंबर 2017 को प्रधानमंत्री ने मन की बात के दौरान 18 से 25 वर्ष आयु समूह के युवाओं से अपील की थी कि वह देश के नवनिर्माण में सक्रिय प्रतिभागी करें हम कैसा भारत चाहते हैं इस संबंध में न केवल अपने विचारों को व्यक्त करें अपितु उसके लिए अपना योगदान भी  दे। उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री के इसी  आवाहन की अनुपालना में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव का आयोजन प्रारंभ किया गया विगत वर्षों में लाखों युवा इस कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने अपनी बात राष्ट्रीय मंच पर रखी जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागी  राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे वहीं राज्य स्तर पर प्रथम  द्वितीय   एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 200000  द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 150000 तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा वहीं 50000, 50000 के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे प्रतियोगिता में  मेकिंग इंडिया ए ग्लोबल लीडर, आत्मनिर्भर भारत  से  विकसित भारत, एंपावरिंग फ्यूचर इन विषयों पर प्रतिभागियों को अपने विचार प्रकट करने होंगे। प्रतिभागी जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के  लिए गूगल सीट लिंक   ;

    https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSchJlosle1GHaXM5lnJugq5323RhCckuIqLi8ECMREMECjsPQ/viewform?vc=0&c=0&w=1&flr=0&usp=mail_form_link  पर अपना आवेदन करे  लकिन जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को 16 फरवरी 2024 2:00 तक अपने आवेदन फार्म, के साथ पासपोर्ट साइज की फोटो , आयु प्रमाण , आधार कार्ड ,जिला ऊना हिमाचल का स्थाई निवासी की फोटो प्रति भी साथ में नेहरू युवा केंद्र ऊना कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा । आवेदन पत्र नेहरू युवा केंद्र कार्यलय से प्राप्त करें I इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल (MYBHARAT.GOV.IN  PORTAL) पर लॉगिन करके राष्ट्रीय युवा संसद हेतु नामांकन करना भी अनिवार्य होगा Iभाषण का समय 4 मिनट रहेगा Iउन्होंने कहा कि ऊना जिला से समबन्ध युवा ही नेहरू युवा केंद्र ऊना के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे जबकि अन्य  ज़िलों के युवा सम्बंधित जिला के  नेहरू युवा केंद्र कार्यालय से संपर्क करें Iउपरोक्त  प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 9418233345, 9418333345, संपर्क कर सकते हैं I

  • ऊना में राईट आफ वे पॉलिसी 2021 से संबंधित संयुक्त समन्वय समिति की बैठक आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना में राईट आफ वे पॉलिसी 2021 से संबंधित संयुक्त समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला ऊना में विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा मोबाइल टावर स्थापित करने तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए जाने के संबंध में किए गए आवेदनों की  स्वीकृति के विलंब वारे विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने राइट ऑफ वे पॉलिसी 2021 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने के दौरान आ रही कठिनाइयों के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त को अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय निकायों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने विभिन्न दूरसंचार कंपनियों से संबंधित बकाया राशि प्राप्त करने वाले आ रही कठिनाइयों के बारे में भी अतिरिक्त उपयुक्त को अवगत करवाया।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने सभी विभागीय अधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि राइट ऑफ वे पॉलिसी 2021 के तहत अनापत्ति पत्र जारी करने के लिए सभी विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि दूर संचार से संबंधित ढांचागत विकास कार्यों में तीव्रता लाई जा सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्थानीय निकायों के अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण, विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि गण तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਖਾਨਾਪੂਰਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਸੂਬੇ ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣੇ 2 ਸਾਲ ਦਾ ਸਮਾਂ ਹੋ ਚਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਜ਼ੀਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ। ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਪਰ ਜੇਕਰ ਗਲ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਹਲਕਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੀ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਹਲਕੇ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲ ਨੇ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਚ ਇਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਰੋਸ਼ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ 35 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇਹ ਸੜਕ ਖਸਤਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਦੀ ਸੂਦ ਲੈਣ ਵਾਲਾ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਸਰ ਰੋਡ ਤੇ ਲੋਕ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੁੰਦੇ ਨੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਊਨਾ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਜਲਦ ਹਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਹਾਦਸਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕਣ।

  • विधायक चैतन्य शर्मा ने उपायुक्त का जिला कार्यभार संभालने पर किया स्वागत

    विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

    सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से सुदृढ़ किया जाएगा गगरेट विस का बुनियादी ढांचा – चैतन्य शर्मा 

    ऊनासुशील पंडित :गगरेट विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल को जिला ऊना का पदभार संभालने पर स्वागत कर जय माता भद्रकाली की फोटो, शॉल, टोपी व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इस दौरान जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी ली। बैठक में जिला के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जिला विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए उपायुक्त की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि गगरेट को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

    विधायक  ने कहा कि आने वाले समय में गगरेट क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के दृष्टिगत औद्योगिक क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि यहां के स्थानीय युवाओं को घर द्वार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को गगरेट विस के ग्रामीण लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जा सके। 

    चैतन्य शर्मा ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से गगरेट विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली व रोजगार के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूर्ण किया जा सके। इसके अतिरिक्त चैतन्य शर्मा ने जय माता भद्रकाली मंदिर के साथ-साथ अन्य गगरेट के अन्य धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए उपायुक्त से सहयोग करने का आग्रह भी किया। 

    इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शीघ्र ही गगरेट का दौरा कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निपटाया जा सके तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों में तेज़ी लाई जा सके। इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, लोक निर्माण विभाग के एसई जीएस राणा, एसई जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, डीएफएससी राजीव शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, बीडीओ गगरेट, उप निदेशक पशु पालन विभाग विनय शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान,एसडीओ पीडब्ल्यूडी गगरेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • जतिन्द्र सिंह ने स्वरोजगार अपनाकर दूसरों को भी दिया रोजगार

    पर्यारण मित्र कैरी बैग से हो रहा सालाना 20 करोड़ रूपये का टर्न ऑवर

     

    कैरी बैग यूनिट में 42 लोगों को दिया है रोजगार

     

    ऊना/सुशील पंडित :ऊना जिला के रहने वाले जतिन्द्र सिंह ने जमा दो की पढ़ाई करने के बाद मिठाई की डिब्बे बनाने का कार्य शुरू किया। मिठाई के डिब्बे बनाने के दौरान उनके मन में कुछ नया करने की सोच पैदा हुई और उन्होंने पर्यावरण मित्र कैरी बैग बनाने का मन बनाया ताकि खुद का रोजगार शुरू कर अन्य बेरोजगारों युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके।

    जतिन्द्र सिंह ने बताया कि जैसे ही सरकार ने पोलीथीन बंद करने का निर्णय लिया था, 2018 में जतिन्द्र सिंह ने कैरी बैग बनाने की शुरूआत की ताकि लोगों की समस्या का समाधान किया जा सके और उन्हें पर्यावरण मित्र कैरी बैग उपलब्ध करवाए जा सके। कैरी बैग का यूनिट शुरू करने के लिए वह उद्योग विभाग के जनरल मैनेज़र से मिले तथा कैरी बैग यूनिट के बारे में चर्चा की। उद्योग विभाग द्वारा उन्हें उद्योग स्थापित करने के बारे में पूर्ण जानकारी दी तथा 50 प्रतिशत अनुदान राशि पर यानि साढे़ सात रूपये की राशि उन्हें बसाल में प्लॉट के उपलब्ध करवाई जिस पर खुद का पर्यावरण मित्र (कैरी बैग) बनाने का यूनिट स्थापित किया। 

    वर्तमान में जतिन्द्र सिंह ने कैरी बैग यूनिट में 42 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रखा है जोकि बैग बनाने, हेल्पर या अन्य कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि यूनिट में लगभग 80 प्रतिशत कार्य करने वाले लोग हिमाचली है जिन्हें घर द्वार पर ही रोजगार उपलब्ध हुआ है। इसके अतिरिक्त जतिन्द्र सिंह अन्य 10-12 लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवा सकते हैं।

    जतिन्द्र सिंह ने बताया कि कैरी बैग(पर्यावरण मित्र बैग) बनाने का कच्चा माल नजदीक बद्दी और नालागढ़ से ही मिल जाता है। कैरी बैग की विक्री हिमाचल और पंजाब से आसानी से हो जाती है क्योंकि कैरी बैग समय की मांग है और लोगों की जरूरत भी है। उन्होंने बताया कि उनका सालाना टर्नर लगभग 20 करोड़ रूपये है और कैरी बैग बनाने का कार्य बढ़िया ढंग से चल रहा है। जतिन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी होती है कि स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करवाने का मौका मिला। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्लॉट कि किस्तों का भुगतान भी समय कर दिया है।

    जतिन्द्र सिंह ने जिला के युवाओं से आहवान किया कि वे सरकारी नौकरी के पिछे न भाग कर प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतू चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें।यूनिट में काम करने वाले लोगों ने बताया कि पहले वे घर से दूर नौकरी करते थे। लेकिन वर्तमान में घर के समीप ही कैरी बैग यूनिट में रोजगार मिला है यहां पर सभी बेहतर सुविधाएं मिल रही है और घर का पालन -पोषण भी कर रहे हैं।
  • मातम में बदली शादी की खुशियां, चली गोलियां, एक की मौ+त

    गोंडा : जिले के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसियों पर गोलियां बरसा दीं। यहां फौजी ने 7 लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दरअसल, पड़ोसी के लड़के की आज बारात जानी थी। शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे के घरवालों ने घर के पीछे तिरपाल घेरकर नहाने के लिए बनाया था।

    फौजी ने उसे हटाने के लिए कहा। इस पर उसका दूल्हे के घरवालों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की। इसमें दूल्हे समेत 7 लोगों को गोली लग गई। सभी को आनन-फानन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां से 4 लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • हिंसक हुआ किसान आंदोलनः शंभु के बाद अब इस बॉर्डर पर किसानों की पुलिस से झड़प

    छोड़े गए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें

    नई दिल्लीः शंभू बॉर्डर के बाद अब जींद सीमा पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। वहीं सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर पर करीब 18 हजार जवानों की तैनाती की गई है। CISF, BSF और रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया है। जींद पंजाब बॉर्डर पर भी किसानों जमावड़ा लग रहा है। संगरूर से सटे हुए आसपास के 4 जिलों के किसान इसी रास्ते से दिल्ली कूच करना चाह रहे हैं। पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को राजपुरा बाईपास पार कर हरियाणा के अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने की अनुमति दे दी है।

    वहीं किसानों को तमिलनाडु से भी समर्थन मिल रहा है। वहां के किसान बिना कपड़ों के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों ने 13 मार्च को दिल्ली जाने का आह्वान दिया है और यह अपील बहुत से लोगों को दिल्ली आने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली में धारा 144 लागू की गई है और किसी भी सामूहिक गतिविधि की वर्दी में रोक लगाई गई है। किसान संगठनों को धरना और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी यात्रियों के लिए सावधानीपूर्वक सलाह जारी की है।

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) और अन्य महत्वपूर्ण बॉर्डर्स पर डायवर्जन रहेगा। सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के साथ इस मसले पर पांच घंटे तक बैठक की, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हमें नहीं लगता कि सरकार हमारी किसी भी मांग को गंभीरता से लेती है। उन्हें हमारी मांगों को पूरा करने की इच्छा है।”

  • टोल नाके से ट्रक की टक्कर में लगी आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेस-वे पर सुबह लगभग 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मौजपुर टोल नाके से टकरा गया। इससे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि इसमें सवार ड्राइवर व कंडक्टर को उतरने का मौका ही नहीं मिला। ड्राइवर और कंडक्टर मेवात के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही उनके नाम का पता चल पाएगा। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और छायसा थाना पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि ट्रक में रोड़ी भरी हुई थी। यह पलवल की ओर से आ रहा था और इसे नोएडा की ओर जाना था। ड्राइवर ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ओवरलोड होने के चलते ट्रक बेकाबू होकर टोल प्लाजा के नाके से टकरा गया। इसके चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक से ड्राइवर व कंडक्टर के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।