Blog

  • पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस में SIT कर रही गायक बब्बू मान से पूछताछ, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस में SIT कर रही गायक बब्बू मान से पूछताछ, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कई बड़े-बड़े गायकों के नाम सामने आ रहे है। वहीं आज सिंगर बब्बू मान एसआईटी के आगे पेश हुए है। मूसेवाला मर्डर केस को लेकर मानसा सीआईए स्टाफ में एसआईटी द्वारा पूछताछ की जा रही है। 
    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कई बार भाषणों के जरिए होमलैंड का जिक्र किया है और विक्की मिड्दू खेड़ा के भाई पर भी आरोप लगा चुके है, जिनसे में जल्द ही पूछताछ होने की संभावना है। मूसेवाला मर्डर केस में अभी तक अफसाना खान, दिलप्रीत ढिल्लों सहित कई गायकों से पूछताछ की जा चुकी है। 

  • जालंधरः संदिग्ध हालत में स्कूल छात्रा की हुई मौत

    जालंधरः संदिग्ध हालत में स्कूल छात्रा की हुई मौत

    जालंधर/वरुणः महानगर के जेपी नगर से दुखःद खबर सामने आई है। जहां स्कूल की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई है। हालांकि मौत के असल कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा हैकि स्कूल के पेरेंट्स ग्रुप में एक मैसेज वायरल  किया गया जिसमें बताया गया कि बच्ची की मौत क्लास में लड़कों की मारपीट से हुई है। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी गगनदीप शेखों ने बताया कि उन्हें भी फोन पर किसी ने सूचना दी है कि बच्ची की किसी छात्र के साथ विवाद के कारण मौत हुई है।

    मगर किसी भी तरह की शिकायत लिखित में नही आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के अभिभावक स्कूल प्रबंधन से मिले है और मौत के कारणों की अपने स्तर पर जांच कर रहे है। क्योंकि बच्ची को मौत स्कूल से जाने के बाद हुई है इसलिए सही तथ्य सामने नहीं आए है। मगर अभिभावकों के ग्रुप में लोग स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे है मगर अभी तक स्कूल की लापरवाही आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः गन कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, 5 हजार लाइसेंस किए रद्द

    पंजाबः गन कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, 5 हजार लाइसेंस किए रद्द

    चंडीगढ़ः गन कल्चर पर नकेल कसते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में 5 हजार असलहा लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रद्द लाइसेंस को नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया था। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रद्द लाइसेंस में कुछ लोगों ने फर्जी आवास का पता दिया था तो कुछ ने खुद पर दर्ज आपराधिक मामलों को भी छिपाया था। सभी जिलों में असलहा लाइसेंस का सत्यापन चल रहा है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने साफ किया है कि इसके बाद अगर कोई जानकारी छिपाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना नेता सुधीर सूरी और 10 नवंबर को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या हुई थी। इसके बाद असलहा लाइसेंस की समीक्षा करने का फैसला लिया गया था। 

    पूरे पंजाब में इस समय कुल 369191 गन लाइसेंस हैं। इनमें से 4850 लाइसेंस सीधे रद्द किए गए हैं। राज्य सरकार ने तीन माह में समीक्षा करने का फैसला लिया है। 23 जिलों में इसके लिए डीसी व एसएसपी स्तर की कमेटियां गठित की गई हैं, जो इस काम को पूरा कर रही हैं। अब तक पूरे पंजाब में 30 फीसदी लाइसेंस का सत्यापन हो चुका है। इसके अलावा अब असलहा गोदामों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। इसके अलावा जिन लोगों के लाइसेंस में खामियां मिली हैं उन्हें नोटिस दिया गया है। साथ ही जिला स्तर पर अपने जवाब देने का कहा गया है।

    इसके अलावा जिन लोगों ने पुलिस सुरक्षा ली हुई, उनकी सुरक्षा की समीक्षा भी की जा रही है। साथ ही पुलिस मुलाजिमों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। पंजाब में पिछले कुछ वर्षों में गन कल्चर तेजी से बढ़ा है। पंजाब में देश की दो फीसदी आबादी रहती है लेकिन यहां देश की 10 फीसदी बंदूकें हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 तक पंजाब में 3.90 लाख से ज्यादा लाइसेंसी बंदूकें हैं। पंजाब में करीब 55 लाख परिवार हैं और 3 लाख 90 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं। वहीं पंजाब में 70 से ज्यादा एक्टिव गैंग हैं और यहां 500 से ज्यादा गैंगस्टर हैं। अधिकतर गैंग लीडर विदेश या जेल में है। दोनों जगह से ये अपना अपराध का नेटवर्क चलाते हैं।

  • दूसरे वनडे में रोहित शर्मा लगी चोट, स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया

    दूसरे वनडे में रोहित शर्मा लगी चोट, स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया

    IND vs BAN: दूसरे वनडे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए। दरअसल, बांग्लादेश की पारी के दूसरे ओवर में सिराज की गेंद पर अनामुल हक का कैच स्लिप में रोहित ने छोड़ दिया, इस दौरान उनके हाथ में चोट भी लग गई , जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था ।बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के चोट को लेकर अपडेट दिया और ट्वीट किया. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया। वह अब स्कैन के लिए गए हैं।

    बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने दो बदलाव करते हुए कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद की जगह क्रमश: उमरान मलिक और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है. कुलदीप पीठ में जकड़न के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बांग्लादेश ने भी एक बदलाव करते हुए हसन महमूद की जगह नासुम अहमद को टीम में शामिल किया है।

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

    बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

  • पंजाबः विरोध करने पर किसानों ने एसएचओ पर चढ़ाई गाड़ी, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

    पंजाबः विरोध करने पर किसानों ने एसएचओ पर चढ़ाई गाड़ी, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

    मोगा: जिले में किसानों द्वारा एसएचओ पर गाड़ी का टायर चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार आज किसान मजदूर संघर्ष द्वारा अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे।

    इसी बीच एसएचओ दलजीत सिंह द्वारा किसानों का विरोध किया जाने लगा, इतने में गुस्साएं किसानों ने उनके पैर पर गाड़ी का टायर चढ़ा दिया और एसएचओ जमीन पर गिर गए। फिलहाल एसएचओ की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

  • पंजाबः थाने और सरकारी इमारत पर हो सकता है हमला, एजेंसियों ने दिया इनपुट

    पंजाबः थाने और सरकारी इमारत पर हो सकता है हमला, एजेंसियों ने दिया इनपुट

    लुधियानाः देश विरोधी तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में है। इस बार पुलिस को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला कि हाईवे पर बने थाने और सरकारी बिल्डिंगों को निशाना बनाया जा सकता है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट पर है। अधिकारी सरकारी बिल्डिंगों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार रिव्यू कर रहे है। थानों और चौकियां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    बता दें कुछ महीने पहले भी इसी तरह का इनपुट पुलिस को मिला था, जिसके बाद थानों के बाहर बंकर व नेट आदि लगवा दिए गए थे। नेट इसलिए लगवाए गए थे कि यदि कभी कोई रॉकेट लांचर आदि से भी हमला करने की कोशिश करे तो वह विफल साबित हो। क्योंकि मोहाली में स्थित इंटेलीजेंस के दफ्तर में रॉकेट लांचर से ही हमला हुआ था। वहीं बीते दिन खन्ना में भी किसी ने देश विरोधी नारे लिख दिए थे, जिसे मौका रहते पुलिस ने साफ करवाया। पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है।

    पिछले दिनों हिन्दू नेता सुधीर सूरी, डेरा प्रेमी और सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद लगातार खालिस्तानी माहौल बिगाड़ने पर लगे हैं। वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने भी कमर कस ली है। CP मंदीप सिंह सिद्धू द्वारा सभी उच्चाधिकारियों और थाना पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए गए है। थानों के अंदर और बाहर सुरक्षा मजबूत हो रही है।

    वहीं पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग चल रही है। प्रत्येक व्यक्ति को सी.पी दफ्तर दाखिल होने से पहले उसका पहचान पत्र आदि चैक किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि शहर से बाहरी थानों या हाईवे पर मौजूद थानों में ज्यादा सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। क्योंकि, ऐसे थानों या बिल्डिंग पर हमला कर भागना आसान होता है। इसलिए हाईवे पर बने थानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।

  • फ्लाइट में ईंधन लीक के बाद मचा हड़कंप, यात्रियों की अटकीं सांसें

    फ्लाइट में ईंधन लीक के बाद मचा हड़कंप, यात्रियों की अटकीं सांसें

    गुवाहाटी: पटना से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट मंगलवार की शाम गुवाहाटी से आने के बाद ग्राउंडेड हो गई। फ्लाइट को पटना से वापस गुवाहाटी लौटना था लेकिन ईंधन लीक की खबर जैसे ही मिली तो थोड़ी देर के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया। 66 यात्रियों को इस फ्लाइट से जाना था। उड़ान से ठीक पहले जब जांच की गई तो इंजीनियरों को इसके बारे में पता चला था।

    पटना एयरपोर्ट की ओर से पहले यह जानकारी दी गई कि फ्लाईबिग फ्लाइट S9-220 (पटना-गुवाहाटी) फ्लाइट में तकनीकी खराबी (ईंधन रिसाव) के कारण देरी से चल रही है। इसके बाद कुल 66 यात्री फ्लाइट से उतरे और फिर यहां से अराइवल हॉल पहुंचे। यहां विमान प्रबंधन से बातचीत की गई जिसके बाद कुछ यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया। कुछ घंटों के बाद उड़ान को रद्द करना पड़ा।

    रात में नहीं भेजे जा सके यात्री

    इधर, फ्लाइट रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति बनी रही। रात में दूसरी फ्लाइट नहीं होने के चलते यात्रियों को नहीं भेजा जा सका. इसके चलते यात्री और आक्रोशित हो गए थे। यात्री विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से दूसरे विमान मंगाने की जिद करने लगे। फ्लाइट मंगलवार की शाम करीब 5.45 बजे आई थी। 6.15 में टेक ऑफ करना था। चार घंटे के बाद भी उड़ान नहीं भड़ा जा सका।

    प्लेन में बैठ चुके थे यात्री, सामान भी लोड

    बताया गया कि फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने के लिए तैयार थी। प्लेन में यात्री बैठ चुके थे। सामान भी लोड हो चुका था। इसके बाद जब टेक ऑफ से पहले इंजीनियर ने जांच की तो तकनीकी खराबी के बारे में पता चला। इसकी जानकारी दी गई। फिर यात्रियों को उतारा गया। देर रात जब विमान के ग्राउंडेड होने की जानकारी दी गई तब यात्री हंगामा करने लगे।

  • जालंधरः पर्वती जैन स्कूल में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंचे सिख तालमेल कमेटी के सदस्य, जानें मामला

    जालंधरः पर्वती जैन स्कूल में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंचे सिख तालमेल कमेटी के सदस्य, जानें मामला

    जालंधर/हर्षः महानगर के पर्वती जैन स्कूल में सातवीं क्लास के बच्चे का कड़ा उतरवाने के बाद सिख समुदाय में रोष देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे युवराज निवासी पटेल चौक ने बताया कि वह पर्वती जैन स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ता है और उसने आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ा उतारने के बाद उसके साथ मैडम की तरफ से मारपीट भी की गई। जिसके उनके परिवार के सदस्यों ने सिख तालमेल कमेटी के सदस्य बातचीत की और मौके पर सिख तालमेल कमेटी के सदस्य पर्वती जैन स्कूल में पहुंचे हैं और स्कूल के प्रिंसिपल से बातचीत कर रहे हैं और घटना के संबंधी थाना चार की पुलिस को सूचित कर दिया है। 

    मौके पर पहुंची पुलिस मोहन को शांत करवाने में जुटी हुई है। सिख तालमेल कमेटी के सदस्य तेजेंद्र सिंह परदेसी ने बताया कि स्कूल में 7वीं कक्षा के एक विद्यार्थी का 2 दिन पहले कड़ा उतरवाया गया था। इसी मामले को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल से आज बात की गई। उनका कहना है कि बच्चे ने अगर कोई गलती की है या पढ़ाई नहीं की है तो मारना ठीक है लेकिन धार्मिक कड़े को उतरवाना निंदनीय है। टीचर द्वारा माफी मांगे जाने पर पहली बार गलती होने के चलते क्षमा कर दिया है।

  • पंजाबः कमिश्नर ने अपने साथ फोटो खिचवाने वालों लेकर पुलिस को दिए ये आदेश

    पंजाबः कमिश्नर ने अपने साथ फोटो खिचवाने वालों लेकर पुलिस को दिए ये आदेश

    लुधियाना: जिले के  पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने पत्र जारी कर सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायतें दी है कि यदि कोई उनके साथ खिंचवाई फोटो दिखाकर धौंस दिखाता है तो वह उनके प्रभाव में ना आए। उनके पास कोई भी शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष ढंग से जांच करें। जारी किए गए आदेश में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू की तरफ से कहा गया है कि 15 नंबवर 2022 को उन्होने ज्वाइंन किया था। उनकी ज्वाइनिंग के पास काफी तदाद में लोग मिलने के लिए उनके पास आए थे।

    जिन्होने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके पास अपनी फोटो भी खिंचवाई।  उनमें से अधिकतर लोगों को मैं जानता भी नहीं था। उनके ध्यान में आया है कि कई ऐसे लोग जब थानों में किसी काम के लिए जाते है तो वह मेरे साथ खिंचवाई फोटो दिखाकर जान पहचान होने के बारे में बता कर थाना पुलिस भी प्रभाव डालते है। इसलिए यह पत्र जारी कर सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस मुलाजिमों को हिदायत दी गई है कि वह ऐसी किसी फोटो के प्रभाव में ना आए और थाने में किया जाने वाला कामकाज, सबूत एवं तथ्य के आधार पर कानून मुताबिक किया जाए।

    दरअसल, जब भी कोई नया पुलिस कमिश्नर ज्वाइंन करता है तो बुके या गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करने वालों की उनके ऑफिस में कतार लगी रहती है। बाद में इनमें से कई लोग सीपी के साथ खिंचवाई गई फोटो दिखाकर थानों/चौकियों में धौंस दिखाते है। कई दफा नीचल स्तर के पुलिस मुलाजिम उन्हे साहिब का खास मान कर दबाव में आ जाते है और नजायज काम भी कर देते है। इसी के कारण उन्होंने पुलिस वालों को आदेश दिए है।

  • पंजाबः पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश

    पंजाबः पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश

    भारी मात्रा में किए हथियार बरामद

    रूपनगरः पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। रूपनगर पुलिस ने मध्यप्रदेश से संचालित अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 20 पिस्टल व 40 मैगजीन बरामद की है।

    मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। डीजीपी ने कहा कि अवैध हथियारों को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है। अवैध हथियारों के नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के विजन के अनुरूप 100% प्रतिबद्ध है।