Blog

  • पंजाबः सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में रिश्तेदार काबू, विदेश भागने की था फिराक में

    पंजाबः सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में रिश्तेदार काबू, विदेश भागने की था फिराक में

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल कातिल विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने गांव मूसा के रहने वाले जगतार सिंह को आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। जगतार सिंह के खिलाफ एलओसी(लुक आउट सर्कुल) नोटिस जारी था और जब वह इमीग्रेशन के लिए काउंटर पर पहुंचा तो उसे कस्टम विभाग ने काबू कर लिया।

    जगतार को मानसा पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। जगतार सिंह अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट sg55 पकड़ने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट आया था। फिलहाल जगतार सिंह को कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा थाना एयरपोर्ट की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बहुत जल्द मानसा पुलिस उसे अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर लेने पहुंच रही है।

    प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किया गया जगतार सिंह कोई और नहीं बल्कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का रिश्तेदार है। सिद्दू मूसेवाला मर्डर केस से पहले जगतार सिंह ने उसकी बहुत सी जानकारियां कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तक पहुंचाई थी।

  • हिजाब मामले पर इस मंत्री का बड़ा बयान कहा-  महिलाओं को देख जिनका मन मचलता था…

    हिजाब मामले पर इस मंत्री का बड़ा बयान कहा- महिलाओं को देख जिनका मन मचलता था…

    नई  दिल्ली:  मामले पर सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग-अलग है।  आपको बता दें कि जस्टिस धूलिया और जस्टिस हेमंत गुप्ता दोनों की राय इस मामले पर बटी हुई है।  कई दौर की सुनवाई के बाद आज जब फैसले की घड़ी आई तब जस्टिस धूलिया ने कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला खारिज कर दिया।  जबकि जस्टिस गुप्ता उस फैसले से इत्तेफाक रखते थे।  इसलिए अब हिजाब मामले को सीजेआई (CJI) को रेफर कर दिया है। कर्नाटक से शुरू हुआ ये विवाद कई मोड़ लेते हुए पहले हाईकोर्ट और आखिर में देश की सबसे बड़ी अदालत पहुंचा।  देशभर के नेताओं की हिजाब मामले पर प्रतिक्रिया आ रही है।  ऐसे में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) की कैबिनेट के मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने हिजाब को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

     महिलाओ को हिजाब से मुक्ति दें: विज

    सुप्रीम कोर्ट का अपडेट आने से पहले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट करते हुए हिजाब मामले पर लिखा, ‘जिन पुरुषों का महिलाओ को देखकर मन मचलता था उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया।  आवश्यकता तो अपने मन को मजबूत करने की थी परंतु सजा महिलाओं को दी गई।  उनको सिर से लेकर पांव तक ढ़ाक दिया।  यह सरासर नाइंसाफी है. पुरुष अपना मन मजबूत करे और महिलाओ को हिजाब से मुक्ति दें.’ इससे पहले जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच में 10 दिनों तक हिजाब विवाद पर जोरदार बहस चली।  जिरह के दौरान मुस्लिम पक्ष ने जहां एक ओर हिजाब की तुलना पगड़ी और क्रॉस से की, तो जस्टिस हेमंत गुप्ता ने इस पर तीखी टिप्पणी की थी।  आपको बता दें कि दस दिन तक चली सुनवाई के बाद 22 सितंबर को पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।  आज जजों की राय अलग-अलग होने पर मामले को सीजेआई के पास भेज दिया गया है। 

  • करवा चौथ पर  ‘पत्नी’ और ‘गर्लफ्रेंड’ में हुई लड़ाई, जानिए पूरा माजरा

    करवा चौथ पर  ‘पत्नी’ और ‘गर्लफ्रेंड’ में हुई लड़ाई, जानिए पूरा माजरा

    मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। करवा चौथ के मौके पर कपिल शर्मा का ये वीडियो उनके फैंस को खूब हंसा रहा है। दरअसल, कपिल शर्मा के लिए ऑनस्क्रीन पत्नी बिंदू शर्मा (Sumona Chakravarti) और पड़ोसन गजल (Srishty Rode) ने करवाचौथ का व्रत रखा है. ऐसे में दोनों ने दूसरे से भिड़ती भी दिखाई दे रही हैं।

    शो को प्रोमो हो रहा है वायरल

    ये प्रोमो वीडियो कपिल शर्मा ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। बता दें कि जहां एक ओर देश भर में करवा चौथ की धूम है तो वहीं कपलि शर्मा भी अपने शो में करवाचौथ स्पेशल एपिसोड लेकर आ रहे हैं।

    सुमोना और सृष्टि में हुई लड़ाई

    प्रोमो में सुमोना चक्रवर्ती और सृष्टि रोड़े शादीशुदा लुक में देखने को मिल रही हैं। वीडियो  में आप देख सकते हैं कि दोनों सिर से पांव तक सोलह ऋृंगार में डूबी हैं. उनके मन में जो चल रहा है, वह प्रोमो में दिखाया गया है. सुमोना यानी बिंदू शर्मा मन में बोलती हैं, ‘तुमने किसके लिए करवा चौथ का व्रत रखा है.’ उधर सृष्टि रोड़े मन में जवाब देती हैं, ‘मैंने अपने कप्पू के लिए व्रत रखा है। तब सुमोना और सृष्टि के बीच झगड़ा हो जाता है. एक कहती है कि कप्पू मेरा पति है तो दूसरी कहती है कि कप्पू मेरा प्यार है. तब सुमोना यानी बिंदू आगे कहती हैं-इतना है तो कोशिश करके देख लो, मैं तुम्हें कप्पू का ‘पू’ भी नहीं लेने दूंगी. सृष्टि यानी गजल जवाब देती हूं- मुझे तो कप्पू पूरा चाहिए।

    इसी बीच कपिल शर्मा एंट्री करते हैं और दोनों से कहते हैं-कोई मुझसे भी तो पूछ लो. बस फिर, सभी की हंसी छूट जाती है। इस वीडियो पर कमाल के रिएक्शन आ रहे हैं. खुद सुमोना ने भी वीडियो पर कमेंट किया. उन्होंने कपिल शर्मा को सलाह दी कि उन्हें उनके और सृष्टि और पत्नी गिन्नी चतरथ तीनों के लिए करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए. सुमोना के इस कमेंट पर फैंस हंसी नहीं रोक पाए।

  • चंडीगढ़ PGI में एक और इंजेक्शन के सैंपल फेल

    चंडीगढ़ PGI में एक और इंजेक्शन के सैंपल फेल

    पहले भी एक इंजेक्शन से 5 मरीजों की हुई थी मौत

    चंडीगढ़: पीजीआई चंडीगढ़ में प्रोपोफाल इंजेक्शन लगाने से 5 मरीजों की मौत मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ है कि एक और कंपनी के इंजेक्शन का सैंपल फेल हो गया। यह इंजेक्शन भी प्रोपोफाल इंजेक्शन की तरह एनिस्थिया टीका है, जो मरीजों को सर्जरी से पहले बेहोशी के लिए लगाया जाता है। मुंबई की कंपनी का एनिस्थिसिया ड्रग नीओन इंजेक्शन का सैंपल जांच में फेल हुआ है। वहीं प्रोपोफाल इंजेक्शन से 5 मरीजों की मौत मामले में अब चंडीगढ़ प्रशासन को कंपनी के निर्माता, होलसेलर और डिस्ट्रिब्यूटर पर एफआइआर दर्ज करने को प्रशासनिक कार्रवाई के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की तरफ से कहा गया है। बता दें इस पूरे मामले में अब नया पहलु सामने आया है, अब मुंबई की नीओन लैब में बनने वाले प्रोपोफाल ड्रग्स नीओरोफ का सैंपल फेल पाया गया है। इस इंजेक्शन के मानक भी अपने मापदंडों पर खरे नहीं पाए गए हैं।पीजीआइ डिप्टी डायरेक्टर कुमार गौरव धवन ने बताया कि प्रोपोफाल इंजेक्शन की लैब रिपोर्ट फेल आने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट बनाकर यूटी स्वास्थ्य निदेशक डा. सुमन सिंह को भेजी गई है, क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम में सबसे पहले यूटी प्रशासन ने प्रोपोफाल इंजेक्शन मामले में 27 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
    पीजीआई डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने इस इंजेक्शन की लैब रिपोर्ट फेल होने पर एक पूरी रिपोर्ट बनाकर यूटी स्वास्थ्य विभाग को इसलिए भेजी है ताकि रिपोर्ट पर प्रशासन चाहे तो अपना पक्ष रख सकता है, उसके बाद इंजेक्शन निर्माता कंपनी व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। पीजीआई की लगभग सभी मेडिकल शाप पर मुंबई की नीओन लैब की ओर से बनाई जाने वाली एनिस्थिसिया ड्रग नीओरोफ इंजेक्शन मिलता था। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के पास सबसे पहले नीओरोफ इंजेक्शन के लैब टेस्ट फेल होने की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके बाद सीडीएससीओ की ओर से इस मामले में इस इंजेक्शन के सैंपल मार्केट से स्टाक में वापस लाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

  • राशिफल (वीरवार 13  अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 13  अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।

    वृष: विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

    मिथुन: प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

    कर्क: अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।

    सिंह: यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।

    कन्या: घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।

    तुला: वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।

    वृश्चिक: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।

    धनु: देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

    मकर: कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

    कुंभ: वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

    मीन: घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।

  • पंजाब: एक और CIA अफसर आया विवादों में, अब गैंगस्टर लॉरेंस की थपथपाई पीठ

    पंजाब: एक और CIA अफसर आया विवादों में, अब गैंगस्टर लॉरेंस की थपथपाई पीठ

    मोगा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर लॉरेंस बिश्नोई को आज मोगा पुलिस ने कोर्ट से रिमांड हासिल कर उसे अपने जिले में पूछताछ के लिए लेकर गई है। मोगा पुलिस ने पिंटा मर्डर केस में लॉरेंस का रिमांड हासिल किया है।

    सीआईए स्टाफ मोगा का प्रभारी किक्कर सिंह विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल आज लॉरेंस बिश्नोई की मोगा कोर्ट में पेशी दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रभारी किक्कर सिंह लॉरेंस बिश्नोई से मुस्कराते उसकी पीठ थपथपा रहे हैं। अब यह चर्चा का विषय बना है। बात दें आज मोगा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई का रिमांड हासिल किया है।

    2021 में हुए पिंटा मर्डर केस मामले में लॉरेंस को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि मानसा के प्रभारी सीआईए स्टाफ प्रितपाल सिंह ने भी कुछ दिन पहले एक गलती की थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। यहीं नहीं दिवंगत लोक गायक के पिता सिद्धू मूसेवाला लगातार पुलिस और गैंगस्टरों के बीच संबंधों की बात करते हुए सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार या राज्य के पुलिस अधिकारी इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं।

  • कैलाश खेर सांस्कृतिक कार्यक्रम “सेवा संकल्प उत्सव” में करेंगे लाइव परफॉर्म

    कैलाश खेर सांस्कृतिक कार्यक्रम “सेवा संकल्प उत्सव” में करेंगे लाइव परफॉर्म

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले के गगरेट विधानसभा में रविवार 16 अक्टूबर 2022 को पद्मश्री से अलंकृत लोकप्रिय गायक कैलाश खेर पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम “सेवा संकल्प उत्सव” में लाइव परफॉर्म करने आ रहे हैं। ये कार्यक्रम कलरूहि के अमर पैलेस में आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा “शिक्षा में शक्ति” के मंच से जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने 12 अक्टूबर को दौलतपुर के मन्नत पैलेस में की। जहां “युवा शक्ति पराक्राम” द्वारा आयोजित शिक्षा में शक्ति अभियान के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही थी। कार्यक्रम के अंत में जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने “ग्रेट गगरेट” विजन के तहत आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम “सेवा संकल्प उत्सव” का ऐलान करते हुए कहा कि इसके पहले संस्करण में गगरेट की धरती पर पद्मश्री से सम्मानित लोकप्रिय गायक कैलाश खेर पधारेंगे। 
    युवा शक्ति पराक्रम संस्था के संस्थापक चैतन्य शर्मा का मानना है कि गगरेट के विकास के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए एम्बुलेंस, अच्छी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट और खेलों को बढ़ावा देने के लिए मैदानों का समतलीकरण, जिम और स्पोर्ट्स किट बांटने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन “ग्रेट गगरेट” का विजन बड़ा कैनवास है, जो गगरेट के समावेशी विकास की नींव साबित होगा। सेवा संकल्प उत्सव में चैतन्य शर्मा ने गगरेट के सभी निवासियों को आने का न्यौता दिया है, जिससे ये कार्यक्रम बड़े स्तर पर बड़ा संदेश देने का काम करे। साथ ही गगरेट को ग्रेट बनाने की ओर पहला कदम साबित हो।
  • पंजाबः स्कूलों में मिड-डे-मील को लेकर जारी हुए निर्देश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई 

    पंजाबः स्कूलों में मिड-डे-मील को लेकर जारी हुए निर्देश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई 

    चंडीगढ़ः मिड-डे-मील सोसाइटी पंजाब की ओर से मिड-डे-मील को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी किए है। दरअसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए विभाग द्वारा मोबाइल ऐप तैयार की गई है। इसी को लेकर सरकार ने स्कूलों को निर्देश जारी किए है। आज मिड-डे-मील सोसाइटी पंजाब द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (एलीमेंट्री शिक्षा) को विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि राज्य के सभी स्कूलों द्वारा हर रोज स्कूल में बनाए गए मिड डे मील के संबंध में मोबाइल ऐप पर डाटा फिल किया जाए, ताकि पूरे राज्य का यह डाटा मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन नई दिल्ली के पोर्टल पर अपडेट किया जा सके। स्कूल प्रमुखों द्वारा रोजाना मोबाइल एप पर डाटा भरा जाएगा।

    अगर किसी स्कूल प्रमुख द्वारा इस ऐप पर डाटा भरने में देरी की जाती है, तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए केस मुख्य कार्यालय को भेज दिया जाएगा। बता दें कि राज्य भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों को मिड-डे-मील के रूप में दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाया जाता है।

    इसके लिए शिक्षा विभाग की मिड-डे-मील सोसाइटी द्वारा स्कूलों को कुकिंग कास्ट के साथ-साथ अनाज भी उपलब्ध करवाया जाता है, जिसका ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए विभाग द्वारा मोबाइल ऐप तैयार की गई है। लेकिन देखने में आया है कि विभिन्न स्कूलों द्वारा समय पर इस मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा अपडेट नहीं किया जाता। इसी को लेकर विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए है।

  • पंजाबः आज बंद रहेगा हाईकोर्ट में कामकाज, किया छुट्टी का ऐलान !, जाने मामला

    पंजाबः आज बंद रहेगा हाईकोर्ट में कामकाज, किया छुट्टी का ऐलान !, जाने मामला

    चंडीगढ़ : अगर आप भी काम के सिलसिले में हाईकोर्ट जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। हाईकोर्ट में 13 अक्तूबर लोकल छुट्टी का ऐलान किया है। यह ऐलान चीफ जस्टिस की तरफ किया गया है। दरअसल, 29 अक्तूबर शनिवार को जो छुट्टी होनी थी, उसे वर्किंग डे रखा गया है। इस संबंध में चीफ जस्टिस की तरफ से एक नोटिस जारी करते हुए सूचित किया गया है कि आज यानी 13 अक्तूबर को हाईकोर्ट में कामकाज बंद रहेगा और इस छुट्टी की जगह 29 अक्टूबर को महीने के चौथे शनिवार को होने वाला अवकाश रद्द कर दिया गया है। 29 अक्तूबर को कामकाज जारी रहेगा। देखें नोटिस की कॉपी…

  • जालंधरः मंगी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में पुलिस ने की छापेमारी, एक व्यक्ति को किया राउंडअप, जाने मामला

    जालंधरः मंगी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में पुलिस ने की छापेमारी, एक व्यक्ति को किया राउंडअप, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः महानगर के बस्ती दानिशमंदा से बड़ी ख़बर सामने आई है। थाना पांच के एएसआई सतपाल ने दानिशमंदा मेन रोड मंगी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में रेड की है। दरअसल, मंगी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ हैंडीकैप दंपति सुमन पत्नी रविंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। दंपति सुमन पत्नी रविंदर कुमार निवासी मकान नंबर 413 कृष्णा नगर ने मंगी और उसके साथियों पर लाखों रुपए की ठगी के आरोप लगाए है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने बद्री कॉलोनी में 15 लाख रुपए की मंगी से कोठी खरीदी थी।

    जिसके लिए उन्होंने मंगी को कोठी के सारे पैसे भी दे दिए हैं, लेकिन मंगी उन्हें कोठी का कब्जा नहीं दे रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वह कोठी का कब्जा मंगी से मांगने गए तो उसने उल्टा उन पर 3.5 लाख रुपए के करीब की देनदारी निकाल दी। दंपति ने कहा कि वह जब उनसे कोठी की चाबी मांगने जाते हैं तो वे उन्हें जान से मारने की धमकियां देता है।

    इसलिए आज उन्होंने थाने में मंगी और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और कहा कि मंगी और उसके साथियों से उन्हें जान का खतरा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने मंगी प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में रेड करके एक युवक को राउंडअप किया है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर मंगी का कहना है कि सुमन और उसके पति ने उन पर जो भी आरोप लगाए हैं वह निराधार है। एएसआई सतपाल का कहना है कि वे इस मामले में जांच कर रहे हैं।