Blog

  • पंजाबः इन 2 जिलों में भी NIA की रेड

    पंजाबः इन 2 जिलों में भी NIA की रेड

    फरीदकोटः जिला फरीदकोट के गांव जीवन वाला में एनआईए की रेड हुई। केंद्रीय मॉडर्न जेल फरीदकोट में बंद सुखजीत सिंह सीतू पुत्र गुरदेव सिंह के घर पर एनआईए रेड की। पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ हो रही है। बता दें कि गैंगस्टर हैरी मोड और गैंगस्टर हर्ष दीप ढलला के लिए काम करता है जबकि गैंगस्टर गुरदीप सिंह गुरी अलग-अलग गैंग के लिए काम करता है। इन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की टीम ने उनके घर गैंगस्टर के साथ संबंध होने के चलते ही छापेमारी की है।

    वहीं लुधियाना के जगराओं में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गोयल मनी एक्सचेंजर के घर रेड की है। टीम बुधवार सुबह उनके विजय नगर स्थित आवास पर पहुंची है। फिलहाल अधिकारियों ने अभी कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। इससे पहले भी मनी एक्सचेंजर पर करीब 7 बार रेड हो चुकी है। टीम को शक है कि यहां से खालिस्तान समर्थकों और गैंगस्टरों के पैसों का लेन-देन होता है। जिस समय टीम घर पहुंची उस दौरान सभी सदस्य सो रहे थे।

  • पंजाबः: खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः: खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बठिंडाः राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में 50 जगहों पर छापामारी की है। पंजाब के बठिंडा में एनआईए की टीम ने मौड़ मंडी के रहने वाले गैंगस्टर हैरी मौड़ और गांव जेठू के गुरप्रीत गुरी के घर पर रेड की। टीम दोनों गैंगस्टरों के घरों पर तलाशी ले रही है और उनके घर वालों से पूछताछ कर रही है। बठिंडा पुलिस भी मौजूद है। गैंगस्टर हैरी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर हैरी मौड़ गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला के लिए काम करता है वहीं गैंगस्टर गुरदीप सिंह गुरी अलग-अलग गैंग के लिए काम करता है जिन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की टीम में उनके गैंगस्टर के साथ संबंध होने के चलते ही छापेमारी की है। 

    बठिंडा में बुधवार सुबह करीब 6 बजे NIA की 2 टीम रामपुरा और मोड़ मंडी में पहुंची। गांव जेठूके में गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के घर टीम सर्च कर रही है। गुरी हत्या समेत कई केसों में बठिंडा पुलिस का वांछित आरोपी है। वहीं एक टीम हैरी मोर के घर पहुंची है। हैरी भी कई मामलों में नामजद है। कुछ दिन पहले ही कनाडा में मारे जा चुके आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पंजाब स्थित घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने संपत्ति जब्त करने का नोटिस चिपकाया था। निज्जर का घर जालंधर के गांव भारसिंहपुरा (फिल्लौर) में है। जिस पर पिछले डेढ़ साल से ताला लगा हुआ है। यहां शनिवार को NIA की टीम पहुंची थी।

    निज्जर के घर पर जो नोटिस चिपकाया किया गया है वह मोहाली की स्पेशल CBI कम NIA कोर्ट से जारी हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि NIA ने हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए याचिका दी है। इस मामले में रिश्तेदार-नजदीकी 11 अक्टूबर को स्पेशल NIA कोर्ट मोहाली में पेश होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। इससे पहले NIA ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को भी जब्त किया था। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी।

    NIA की तरफ से अमृतसर के गांव खानकोट में पन्नू की 46 कनाल की प्रॉपर्टी जब्त की गई। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। यह एग्रीकल्चर लैंड है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15 C में पन्नू का घर है। पहले 2020 में इन्हें अटैच किया गया था। अब NIA ने इन्हें जब्त कर लिया। कानूनी तौर पर अब पन्नू इन प्रॉपर्टी का मालिक नहीं रहा। यह प्रॉपर्टी अब सरकार की हो गई हैं।

  • आज का राशिफल, 27 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल, 27 सिंतबर 2023

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 29 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को आज अचानक पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। आज दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

    कर्क राशि- आज का दिन उत्तम रहने वाला है । करीयर को बेहतर बनाने के लिए किये गये प्रयासों से आपको लाभ होगा मिलेगा। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा । शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे । जिससे उनके काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी । जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

    सिंह राशि- आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा । जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें । लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बढेगा। आज रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे । छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

    कन्या राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे । आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी । महिलाओ को घर के कार्यो से राहत मिलेगी । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी-मजाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते हैं। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे । उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है । आज आप कुछ नया काम
    स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें लें। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन खुशियां भरा रहेगा। नव विवाहित दंपत्ति में मीठी नोकझोक होगी, इससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचे, पहले उसके बारे में भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें । घर में शांति बनी रहेगी । छात्रों के लिए आज का दिन खुशियां देने वाला है, किसी अच्छी कंपनी में इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि- आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है । आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा । सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी, इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा, और रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी । छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

    मकर राशि- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज छात्रों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौरर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी के मिलने की संभावन बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे । जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो के लिए वाह- वाही मिलेगी । इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है, तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। परिवार का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनायेगा। कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे के धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो| साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी परफोर्मेंस बाकि लोगों से बेहतर रहेगी।

  • भाजपा के दिग्गज नेता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    भाजपा के दिग्गज नेता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनावाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार शाम 4 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है और फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है। लीलावती अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर ने बताया, डॉक्टरों की टीम ने शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की, ताकि संकरी अथवा बंद हो चुकी रक्त वाहिकाएं दिल तक खून की आपूर्ति कर सकें। डॉ. पारकर ने कहा, शाम करीब 4.30 बजे उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत की। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुझे शाहनवाज हुसैन को लीलावती अस्पातल में भर्ती करने के लिए फोन किया। जांच में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। कार्डियोलॉजिस्ट सुरेश विजन ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। उनके हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनावाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार शाम 4 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है और फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है।

    लीलावती अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर ने बताया, डॉक्टरों की टीम ने शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की, ताकि संकरी अथवा बंद हो चुकी रक्त वाहिकाएं दिल तक खून की आपूर्ति कर सकें। डॉ. पारकर ने कहा, शाम करीब 4.30 बजे उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत की। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुझे शाहनवाज हुसैन को लीलावती अस्पातल में भर्ती करने के लिए फोन किया। जांच में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। र्डियोलॉजिस्ट सुरेश विजन ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। उनके हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

  • जालंधरः गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधरः गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: गायक कन्हैया मित्तल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैया मित्तल के खिलाफ थाना लांबड़ा में फिर दर्ज की गई है। यह एफआईआर  पंजाब क्रिश्चियन लीडरशिप पंजाब के चेयरमैन पास्टर हरजोत सेठी और पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत थापर की ओर से की गई है।

    बताया जा रहा है कि कन्हैया मित्तल पर एक प्रोग्राम में प्रभु यीशु मसीह के बारे में गलत टिप्पणी करने पर ईसाई समाज में काफी रोष पाया जा रहा था। जिसके चलते पंजाब क्रिश्चियन लीडरशिप की तरफ से जालंधर एसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को एक शिकायत दी गई थी। इसके बाद जांच इस मामले की गहनता से जांच करने के दौरान आज थाना लांबड़ा में कन्हैया मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    क्रिश्चियन लीडरशिप का कहना है कि ईसाई भाईचारे को जो ठेस पहुंची थी, उसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से 295 ए का पर्चा दर्ज कर लिया गया है। पंजाब क्रिश्चियन लीडरशिप ने मांग की है कि जालंधर पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले कन्हैया मित्तल को गिरफ्तार करें।

  • जालंधरः इस इलाके में पुलिस की रेड, कई रसूखदारों सहित जुआरिए काबू

    जालंधरः इस इलाके में पुलिस की रेड, कई रसूखदारों सहित जुआरिए काबू

    जालंधर, ENS: बस्तियात क्षेत्र से  बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सीआईए स्टाफ की टीम ने एक फैक्ट्री में रेड कर दर्जन के करीब जुआरियों को काबू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीआईए  की टीम ने स्पोर्ट्स  की फैक्ट्री में रेड कर जुआरियों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि काबू किए गए जुआरियों में कई रासूखदार भी शामिल है, जिन्हे पुलिस काबू कर अपने साथ ले गई है।

    सूत्रों के अनुसार जुआरियों के पास से जुएं की 3 लाख रुपए से अधिक की राशि भी बरामद हुई है। पकड़े गए जुआरियों को छुड़वाने के लिए राजनीती खेमो में भी हलचल हो रही है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर कमिशनरेट पुलिस द्वारा यह रेड की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਪਾ ਸੈਂਟਰ ਤੇ ਹੋਈ ਰੇਡ, 2 ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਸਮੇਤ 5 ਲੜਕੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਪਾ ਸੈਂਟਰ ਤੇ ਹੋਈ ਰੇਡ, 2 ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਸਮੇਤ 5 ਲੜਕੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਥਾਣਾ ਸਰਾਭਾ ਨਗਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਪਾ ਸੈਂਟਰ ਦੀ ਆੜ ‘ਚ ਦੇ ਵਪਾਰ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਹੇਠ, 5 ਲੜਕੇ ਸਮੇਤ ਕੁੱਲ 7 ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਏ.ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ. ਰੁਪਿੰਦਰ ਕੌਰ ਸਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਦੇਹ ਵਪਾਰ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ 7 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਦੋ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ।

  • एक महीने में चालान नही भुगता, तो जाना पड़ेगा सोलन 

    एक महीने में चालान नही भुगता, तो जाना पड़ेगा सोलन 

    सचिन बैंसल/बददी : बीबीएन में होने वाले वाहनों के चालान अब सोलन स्थित मोबाइल ट्रैफिक मेजिस्ट्रेट (एमटीएम)से भुगतना होगा। अभी तक वाहनों के चालान दो सप्ताह तक यातायात पुलिस और उसके बाद संबधित क्षेत्र के कोर्ट में भुगते जाते थे लेकिन अब चालान एमटीएम से भुगताना होगा।बीबीएन में प्रतिदिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले डेढ से दो सौ वाहन चालकों के चालान होते है। इसमें से कुछ लोग मौके पर ही चालान भुगत लेते है। लेकिन जो पंद्रह दिन तक नहीं भुगत पाते थे उन्हें कोर्ट में भेज  दिया जाता था। वहां पर न्यायधीश वाहन चालक की परिस्थितियों को देखकर उस पर फाइन लगाता था। जिसमें वह कई बार रियायत भी कर देता था। लेकिन अब चालान का पहले से टेरिफ के आधार पर चालान का निर्धारित जुर्मना वसूला जाएगा। यही  नहीं सभी वाहन चालक स्मार्ट फोन भी नहीं चलाते है। उन्हें आन लाइन चालान भुगताने में दिक्कत आएगी। अब शुरू के पंद्रह दिन तक तो वाहन चालक पुलिस के पास चालान भुगत सकता है। उसके बाद यह एमटीएम के पास  अपने आप ही आन लाइन पहुंच जाएगा। वहां से वाहन चालक को लिंक भेजा जाएगा। लिक खोलने पर वाहन चालक अपना चालान भरना पड़ेगा। एमटीएम भी चालान को 60 दिन तक अपने पास रख सकता है। इतने समय में भी अगर वाहन चालक चालान नहीं भुगतेगा तो उसे संबंधित क्षेत्र के कोर्ट को भेजा जाएगा।
    ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि यह नए नियम से वाहन चालकों को  परेशानी होगी।  जिन वाहन चालकों को आन लाइन फोन पर चालान देखना नहीं आता है, वह दलालों से शिकंजे में फंस जाएगे। और दलाल उन्हें अपने हिसाब से लूटेंगे। सरकार व विभाग व वर्चुअल और मेनुअल दोनों प्रकार का चालान भुगताने का प्रावधान होना चाहिए।  ट्रक संचालक कृष्ण कौशल ने बताया कि कई बार आन लाइन चालान हो जाते है। जिसका वाहन चालक व संचालक को पता नहीं होता है। ऐसे में कई बार चालान का भुगतान न  होने से ऐन मौके पर ट्रक की पासिंग रूक जाती है।  जिससे ट्रक को बिना पासिंग से खड़ा करना पड़ सकता है। जिसके सीधा नुकसान वाहन चालक को होता है।उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नए आदेश लागू हो गए है। पहले 15 दिन से एक माह तक चालान पुलिस के पास रहेगा। जिसमें वह आन लाइन भुगत सकता है। अगर किसी वाहन चालक को दिक्कत है तो वह यातायात कार्यालय में जाकर चालान भर सकता है। इसके बाद यह चालान एमटीएम सोलन के पास आन लाइन चला जाएगा। वहां से भी चालान को आन लाइन ही भुगतना पड़ेगा। एमटीएम के पास अगर  60 दिन तक चालान नहीं भुगता जाता है तो वह संबंधित क्षेत्र के कोर्ट में वापस चला जाएगा।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸਕੂਲ ਜਾ ਰਹੇ 4 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚੇ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੌਤ,  ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਕੂਲ ਜਾ ਰਹੇ 4 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚੇ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸਥਾਨਕ ਕਸਬੇ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪੜਦੇ ਚਾਰ ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਦੀ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤੋਂ ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਟੈਂਪੂ ਹੇਠ ਆ ਕੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਖ਼ਬਰ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮਰਹੂਮ ਰਿਚਰਡ ਮਸੀਹ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜੂ ਮਸੀਹ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਉਸ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਕਾਹਨੂੰਵਾਨ ਦੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਐੱਲ.ਕੇ.ਜੀ ਕਲਾਸ ਲਈ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਟੈਂਪੂ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਆਉਂਦਾ ਸੀ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਜਦੋਂ ਇਹ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਸਵੇਰ ਸਮੇਂ ਟੈਂਪੂ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਸਕੂਲ ਲਈ ਚਲਿਆ ਤਾਂ ਘਰ ਤੋਂ ਕੁਝ ਦੂਰੀ ਤੇ ਹੀ ਇਹ ਟੈਂਪੂ ਸੜਕ ਤੇ ਹਾਦਸਾ ਗ੍ਰਸਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਰਿਚਰਡ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਉਹ ਜ਼ਖਮਾਂ ਦੀ ਤਾਬ ਨਾਂ ਝੱਲਦਾ ਹੋਇਆ ਆਪਣੇ ਸੁਆਸ ਤਿਆਗ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਮਰਹੂਮ ਬੱਚੇ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸੂਚਨਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਜਿਲਾ ਚਾਇਲਡ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਗਠਿਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਚਾਈਲਡ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਅਫਸਰ ਸੁਨੀਲ ਜੋਸ਼ੀ ਟਰੈਫਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਨੋਟਿਸ ਲਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲਾ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਿਯਤ ਕੀਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲ ਵੱਲੋਂ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪੋਲਸੀ ਦਾ ਪਾਲਣ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਤੱਥ ਇਕੱਠੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਪੜਤਾਲੀਆ ਤੱਥ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੂੰ ਭੇਜੇ ਜਾਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨਾਲ ਖਿਲਵਾੜ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਮੈਡਮ ਸੈਲਵਮ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਹ ਸਕੂਲ ਵਿਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਭੇਜਣੇ ਅਤੇ ਵਾਪਸ ਲਿਜਾਉਣੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਹੈ। ਸਕੂਲ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਸੜਕ ਉੱਤੇ ਵਾਪਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਈ ਵਾਹਨ ਚਾਲਕ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਵਾਹਨਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਹਨ।

  • जालंधरः गुरुद्वारा सचखंड साहिब में ग्रंथी पर महिला ने किया हमला, देखें CCTV

    जालंधरः गुरुद्वारा सचखंड साहिब में ग्रंथी पर महिला ने किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते दिन पुलिस ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से सटे अमर नगर स्थित गुरुद्वारा सचखंड साहिब में एक महिला गिरफ्तार किया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें महिला द्वारा ग्रंथी पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान ग्रंथी की उंगली कट गई है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब में पड़े शस्त्रों के साथ छेड़छाड़ करके बेअदबी करने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा श्री सचखंड साहिब में सेवादार हरविंदर सिंह उर्फ मक्खन के बयानों के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया है।

    सेवादार हरविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह पिछले 2 सालों से सेवादार के तौर पर गुरुद्वारा में काम कर रहा है। बीते दिन शाम को एक महिला गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आई थी। आरोप है कि इस दौरान उक्त महिला ने पहले माथा टेका और बाद में बेअदबी करने की नीयत से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने पड़े शस्त्रों में से 2 छोटी किरपानों को उठा लिया और हवा में लहराने लगी। इस दौरान उसने जब महिला को ऐसा करने से रोका तो उसने उसपर भी वार करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया।

    जब उसने शोर मचाया गया तो बाहर से संगत भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गई जहां हाथापाई के दौरान उसकी अंगूली पर किरपान जा लगी। किसी तरह महिला के हाथों से किरपान संगत ने अपने कब्जे में ली। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त महिला भोगपुर के गांव पतियाला की रहने वाली जसमीन कौर पत्नी दविंदर सिंह के रुप में हुई, जोकि फिलहाल अमर नगर में रह रही है। इस मामले में गुरुद्वारा प्रधान हरचरण सिंह टक्कर, तजिंदर सिहं परदेसी, हरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह सोनू, सुखजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, परमिंदर सिंह टक्कर एवं अन्य ने पुलिस से मांग की कि महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्ऱवाई की जाए। उधर, एसएचओ राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।