Blog

  • बच्चों के बैग से मिले कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और सिगरेट, स्कूल ने दिए ये आदेश

    बच्चों के बैग से मिले कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और सिगरेट, स्कूल ने दिए ये आदेश

    बेंगलुरुः स्कूल में जब बच्चे पढ़ने जाते हैं तो उसके बैग में किताबें और कॉपी के अलावा पेन या कुछ अन्य पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही रहती है लेकिन हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स ने लोगों को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बच्चों के बैग का औचक निरीक्षण किया गया तो उनके बैग से ऐसी ऐसी चीजें निकलीं कि टीचर्स के होश उड़ गए।

    दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कुछ स्कूलों की है। बताया जा रहा है कि ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि वहां तमाम छात्र अपने स्कूली बैग में मोबाइल फोन और अन्य चीजें छिपाकर क्लास में ला रहे हैं। इसी के चलते कई स्कूलों में बच्चों के बैग की तलाशी का अभियान चलाया गया था। यह सब अचानक किया गया।

    जब औचक निरीक्षण किया गया तो इस दौरान मोबाइल फोन के अलावा कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर समेत कैश रुपए भी मिले। जानकारी के मुताबिक यह सब 8वीं, 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों के स्कूल बैग में देखे आगे हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जब एक 10वीं की छात्रा के बैग से कंडोम मिला तो उसने अपने क्लासमेट और अपने ट्यूशन पर आरोप लगाया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद कर्नाटक में स्कूलों के एसोसिएटेड मैनेजमेंट ने शहर के स्कूलों से बच्चों के स्कूल बैग में नियमित रूप से तलाशी लेने के आदेश दिए हैं। वहीं मामले के सामने आने के बाद कई स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। अभिभावकों को भी इस मामले को लेकर स्कूल में बुलाया जा रहा है।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल की वैन पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला, स्टूडेंट्स में डर का माहौल

    पंजाबः सरकारी स्कूल की वैन पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला, स्टूडेंट्स में डर का माहौल

    फाजिल्काः जिले के पास के गांव लालोवाली के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बाहर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां स्कूली छात्राओं से भरी वैन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। जिसके कारण स्टूडेंट्स में डर का माहौल बना हुआ है।

    मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टियों के दौरान कुछ लोगों ने एक निजी वैन पर हमला कर दिया है। इस वैन में लड़कियां सवार होकर स्कूल आती है। बताया जा रहा है कि वैन के चालक के साथ हमलावरों का कोई झगड़ा हुआ था, जिसके चलते हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस की जांच के बाद इस मामले की सही तस्वीर सामने आएगी।

  • चूहा मारने की निकली नौकरी, सैलरी सुनकर हो जाओगे हैरान

    चूहा मारने की निकली नौकरी, सैलरी सुनकर हो जाओगे हैरान

    न्यूयार्क: न्यूयार्क शहर में इन दिनों चूहों का आतंक मचा हुआ है। इससे आम जनता के साथ ही अधिकारी भी काफी परेशान हैं। यहां चूहों की बढ़ती आबादी से निपटने के लिए मेयर में नई नौकरी निकाली है। नौकरी करने वाले लोगों को जो सैलरी मिलेगी, वह भारत में कई सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों से ज्यादा होगी।

    न्यूयार्क शहर के स्वच्छता विभाग के अनुसार, पिछले दो वर्षों में सड़कों पर, सबवे और यहां तक कि घरों में चूहे देखे जाने की संख्या में 71 फीसद का इजाफा हुआ है। शहर में चूहों की आबादी काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कचरे से शहर में चूहों की आबादी तेज गति से बढ़ रही है। मेयर एरिक एडम्स ने नौकरी की घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा, मुझे चूहों से ज्यादा किसी चीज से नफरत नहीं है। यदि आपके पास न्यूयार्क शहर की अथक चूहे की आबादी से लड़ने के लिए आवश्यक दृढ़ संकल्प और हत्यारा प्रवृत्ति है, तो आपके सपनों की नौकरी आपका इंतजार कर रही है।

    नौकरी के लिए 120 हजार डालर (97 लाख 72 हजार 800 रुपये) से 170 हजार डालर (एक करोड़ 38 लाख 44 हजार 800 रुपये) के बीच भुगतान किया जाएगा। आवेदकों को न्यूयार्क शहर का होना चाहिए। उनके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और चूहों को मारने के प्रति दृढ़ संकल्पित होना चाहिए।

  • जालंधरः 10 दिसंबर होंगे पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव

    जालंधरः 10 दिसंबर होंगे पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव

    जालंधर/वरुणः पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव का ऐलान हो गया है। 10 दिसंबर को पंजाब प्रेस क्लब का मतदान किया जाएगा। जिसमें 9 पदों के लिए 511 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। जिसमें अभी तक करीब 26 से 27 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। 4 दिसंबर को स्क्रूटनी है तथा 5 दिसंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

    बता दें कि पिछले साल हुए चुनाव में सभी मतदाताओं ने सर्वसहमति से जसविंदर जोहल को पंजाब प्रेस क्लब का प्रधान घोषित कर दिया गया था। हालांकि इस दौरान कुछ पत्रकारों ने जसविंदर जोहल को प्रधान नियुक्त किए जाने का विरोध कर कोर्ट में केस दायर कर दिया था। जिसके बाद डीसी ने चुनाव प्रक्रिया अपने हाथों में लेकर दोबारा जसविंदर जोहल को प्रधान नियुक्त कर दिया गया था।

  • देहलां में मनाया गया जिला स्तरीय दिव्यांगता दिवस 

    देहलां में मनाया गया जिला स्तरीय दिव्यांगता दिवस 

    ऊना/ सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से हयुमन राईटस प्रोटैशन सैल व वेल्फेयर सोसाईटी आश्रय देहलां में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने की। कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। अनिता शर्मा ने उक्त संस्थान की सराहना करते हुए बताया कि संस्था दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। 
  • पंजाबः BSF पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 26 हेरोइन बरामद, DGP Gaurav Yadav ने दी जानकारी

    पंजाबः BSF पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 26 हेरोइन बरामद, DGP Gaurav Yadav ने दी जानकारी

    फाजिल्का: सीमा पार तस्करी नेटवर्क को फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ ने एक बड़ा झटका दिया है। बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से फाजिल्का में 26.850 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके साथ ही FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस भारत सीएम भगवंत मान के विजन के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पंजाबः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई 1 करोड़ रुपए की फिरौती की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई 1 करोड़ रुपए की फिरौती की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    पठानकोटः पुलिस ने पठानकोट से गरीदास के पास सिंगला सूती बनियान की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को जबरन कॉल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अज्ञात नंबर से फिरौती की कॉल आने के बाद 70 वर्षीय पीड़ित बोहोत घबरा गया था। वह पूरी तरह से घबरा गया था कि उसे नहीं पता था कि उसे क्या करना है, लेकिन किसी तरह उसने हिम्मत जुटाई और तुरंत पठानकोट के शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि शिकायतकर्ता राम लाल पुत्र रतन चंद निवासी न्यू गार्डन कॉलोनी मनवल बाग ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि एक अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति ने (8054560442) नंबर से फोन कर 01 करोड़ रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि यह उसके परिवार का कोई सदस्य हो सकता है। एसएसपी ने बताया कि उनके बयान पर पठानकोट के शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 387 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) संख्या 105 दिनांक 02/12/2022 दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर उसे तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए और विकसित किया गया। जब दिए गए नंबर की पिछली हिस्ट्री चेक की जाती है तो पता चलता है कि इससे अलग-अलग लोगों को 07 कॉल किए गए थे।

    इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी की पहचान कर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ध्रुव पुत्र अमित अग्रवाल निवासी सी-40ए खानपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास शाहपुरकंडी थाना पठानकोट के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कहा कि वह जानता था कि पीड़ित अमीर था और उसके पास बड़ी रकम हो सकती थी। इसलिए उसने उससे रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। उसने पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी कि अगर उसने अगले दिन तक 01 करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा।

    यह भी पता चला है कि आरोपी और पीड़िता (भतीजे और चाचा) आपस में रिश्तेदार हैं। गरीब भतीजे ने अपने चाचा को जल्दी पैसे कमाने के लिए डराया धमकाया है ताकि वो उसको पैसे दे। हालांकि, अभी तक कोई पैसा नहीं सौंपा गया है क्योंकि मामले में आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे। एसएसपी खाख ने बताया कि फिरौती की कॉल करने के लिए आरोपी को सिम कार्ड मुहैया कराने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी खख ने युवाओं को समझाइश देते हुए कहा कि जो लोग जीवन में अवैध तरीकों से पैसा कमाते हैं वे ज्यादा समय नहीं बचा पाते, उन्हें एक दिन जेल जाना पड़ता है।

  • गैंगस्टर राजू की हत्या के बाद घायल राहगीर की हुई मौत

    गैंगस्टर राजू की हत्या के बाद घायल राहगीर की हुई मौत

    होस्टल में रहती बेटी को मिलने आया था मृतक

    सीकरः राजस्थान के सीकर में बदमाशों ने गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्यों ने ली है। सूत्रों के अनुसार, राजू ठेहट की पूर्व में आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी। इस समय आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी ली है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने राह चलते दो लोगों को भी गोली मारी थी, जिसमें एक व्यक्ति ताराचंद जाट की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया की मृतक ताराचंद अपनी बेटी को मिलने के लिए आया था।

    जो वारदात वाली जगह के समीप होस्टल में रहती थी। बता दें कि बदमाशों ने कुल 50-60 राउंड के करीब बदमाशों ने फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार, उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड पर गैंगस्टर राजू ठेहट का घर है। आज सुबह राजू ठेहट अपने घर के बाहर निकला था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में राजू को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • सुंदर पिचाई को अमेरिका में किया गया सम्मानित, मिला यह पुरस्कार

    सुंदर पिचाई को अमेरिका में किया गया सम्मानित, मिला यह पुरस्कार

    वाशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण सौंपा गया। राजदूत तरणजीत एस संधू ने कहा, सैन फ्रांसिस्को में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई।

    इस मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत एस संधू ने कहा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी को मजबूत करती है। संबंधों, वैश्विक नवाचार में भारतीय प्रतिभा के योगदान की पुष्टि करता है।

    सुंदर पिचाई ने कहा, मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं। भारत मेरा एक हिस्सा है, और मैं गूगल और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की उम्मीद करता हूं, क्योंकि हम प्रौद्योगिकी के लाभ लाने के लिए मिलकर काम करते हैं। सुंदर पिचाई ने कहा कि तकनीकी बदलाव की तेज गति को देखने के लिए वर्षों में कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है। पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया विजन निश्चित रूप से उस प्रगति के लिए एक उत्प्रेरक रहा है और मुझे गर्व है कि गूगल ने दो परिवर्तनकारी दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए भारत में निवेश करना जारी रखा है।

  • उपायुक्त ने मतगणना केद्रों पर मतगणना से संबंधित तैयारियों का लिया जायजा

    उपायुक्त ने मतगणना केद्रों पर मतगणना से संबंधित तैयारियों का लिया जायजा

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र महाराणा प्रताप काॅलेज अंब, विधानसभा क्षेत्र गगरेट के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र डाॅ बीआर अम्बेडकर राजकीय बहुतकनीकी काॅलेज अंबोटा तथा हरोली, ऊना व कुटलैहड़ विस के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र राजकीय महाविद्यालय ऊना में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के उपरांत सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रोंग रूम में रखा गया है। राघव शर्मा ने बताया कि स्ट्रोंग रूम की सुरक्षा के लिए त्री स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसमें कंेद्रीय पुलिस बल और प्रदेश के पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी सुरक्षा पर तैनात है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। सभी सुरक्षा कर्मी पूरी कत्र्तव्य निष्ठा के साथ ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियों को लेकर पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 8 दिसम्बर को मतगणना प्रातः8 बजे आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना डयूटी पर तैनात सभी कर्मियों तथा काउंटिंग एजेंटों को निर्धारित समय से पूर्व मतगणना केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें। राघव शर्मा ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर पहचान पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी तथा वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मतगणना केद्रों पर मोबाईल ले जाने पर भी प्रतिबंध होगा। उन्होंने बताया कि मोबाईल फोन को जमा करवाने के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी।