Blog

  • Punjab News: खालसा साजना दिवस पर विशेष समागम, दीपमाला से रोशन होगा Golden Temple, देखें वीडियो

    Punjab News: खालसा साजना दिवस पर विशेष समागम, दीपमाला से रोशन होगा Golden Temple, देखें वीडियो

    अमृतसरः खालसा साजना दिवस और बैसाखी के शुभ अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक दिन को समर्पित करते हुए श्री हरमंदिर साहिब में विशेष गुरमत समागम होंगे। इस अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ढंगेड़ा ने श्रद्धालुओं के साथ जानकारी साझा की और इस महान दिन पर समस्त श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खालसा साजना दिवस के अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब में विशेष अमृत संचार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोग अमृत छकें, ‘गुरु वाले’ बनें, खालसा पंथ का अभिन्न अंग बनें और सिख स्वरूप को पूर्ण रूप से धारण करें।

    उन्होंने कहा कि कल पूरे दिन जहां गुरमत समारोहों की श्रृंखला चलेगी, वहीं शाम के समय विशेष उत्सवों का आयोजन होगा। मैनेजर ने बताया कि शाम को श्री रहरास साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में भव्य दीपमाला की जाएगी। इसके साथ ही, आसमान में अद्भुत आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो इस दिन की खुशी में चार चांद लगा देगा।

     

  • बिगड़े हालातः फैक्ट्री कर्मचारियों ने गाड़ियों में की आगजनी, हुआ पथराव, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    बिगड़े हालातः फैक्ट्री कर्मचारियों ने गाड़ियों में की आगजनी, हुआ पथराव, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सुबह अचानक फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। दरअसल, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा विरोध उग्र रूप ले बैठा, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों और बसों में आग लगा दी, पथराव किया और पुलिस की गाड़ी पलट दी। पुलिस के अनुसार, मदरसन सहित कई कंपनियों के करीब 500 से अधिक कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एकत्र हुए थे। मांगों पर सुनवाई नहीं होने से गुस्साए श्रमिक सड़क पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और करीब 10 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर भी पथराव कर दिया। एक पुलिस वाहन को पलट दिया गया और उसमें तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद कई थानों की अतिरिक्त फोर्स मौके पर तैनात की गई और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया। इस दौरान नोएडा के सेक्टर 1, 15 और 62 में भी कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया। मुख्य मार्गों पर बैठकर नारेबाजी की गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि वर्तमान वेतन महंगाई के मुकाबले बेहद कम है।

    उन्होंने न्यूनतम वेतन 26,000 रुपए करने और नए श्रम कानूनों में संशोधन की मांग रखी है। कर्मचारियों के अनुसार, मामूली वेतन वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। स्थिति को शांत करने के लिए जिला प्रशासन ने श्रमिकों को 11 बिंदुओं पर आश्वासन दिया है। इनमें ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, साप्ताहिक अवकाश, समय पर वेतन, बोनस का भुगतान और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। साथ ही, शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

    जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार बल का उपयोग किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। यह घटना औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की समस्याओं और संवाद की कमी को उजागर करती है, जिस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

     

     

     

  • पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में बिल्डिंग ढेर, कई लोग घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में बिल्डिंग ढेर, कई लोग घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    तमिलनाडु: विरुधुनगर के सत्तूर के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से बिल्डिंगी ढेर हो गई। वहीं घटना में कई लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी। हादसे के बाद लोग तुरंत मदद के लिए फैक्टरी में गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया, जहां घायलों को फैक्टरी से बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

    लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ देर बाद तक धमाके की आवाजें आती रहीं। हादसे के बाद फैक्ट्री की दीवारें मलबे में बदल गईं और चारों ओर मलबा बिखर गया। वहीं दमकल विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और घायलों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

  • 45 साल की महिला से Rape, घर पर अकेली देखकर दिया वारदात को अंजाम

    45 साल की महिला से Rape, घर पर अकेली देखकर दिया वारदात को अंजाम

    सीकरः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक 45 साल की महिला के साथ दरिंदगी की गई। महिला को अकेली देखकर आरोपी युवक घर में घुसा और उसके साथ रेप कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस को जानकारी देते 45 साल की महिला ने बताया कि वह ग्रामीण इलाके में रहती है। 9 अप्रैल की सुबह 11 बजे जब वह घर पर अकेली थी, तो उसी दौरान परिचित युवक घर में घुस आया और उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया। आरोपी ने महिला के धक्के से कपड़े फाड़कर रेप किया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह बदनाम कर देगा। रेप करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

    घटना के बाद पहले तो महिला डर गई। बाद में उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Divider से टकराकर 2 गाड़ियों में भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 दोस्तों की मौत, 3 घायल

    Divider से टकराकर 2 गाड़ियों में भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 दोस्तों की मौत, 3 घायल

    पालीः तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर 2 गाड़ियों से भिड़ने का मामला सामने आया है। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    जानकारी देते सदर थाने के एएसआई भंवर सिंह ने बताया कि कार सवार सभी युवक घूमने निकले थे। पाली में ओम बन्ना के दर्शन करने के बाद जोधपुर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान पाली शहर में बाइपास पर कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर अनियंत्रित होकर 2 अन्य वाहनों से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 5 दोस्त गंभीर घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल में जैसलमेर के जसंवतपुरा (साकदड़ा) निवासी मानवेंद्र सिंह (20) पुत्र जगपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

    वहीं बालोतरा के कोरणा (मंडली) निवासी लोकेंद्र सिंह (20) पुत्र हुकम सिंह और जोधपुर के सांगरिया फाटा निवासी पवन (19) पुत्र अम्बालाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान लोकेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वहीं भोपाल सिंह और महावीर सिंह को बांगड़ हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: बिजली के पोल से टकराकर बेसुध हुआ बाइक सवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बिजली के पोल से टकराकर बेसुध हुआ बाइक सवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चिक्क-चिक्क रोड के पास देर रात मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि घटना के बाद बाइक सवार मौके पर ही बेसुध हो गया। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे राहगीर ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल की मदद की। राहगीर ने घायल के फोन से उसके परिवार को सूचित किया, जिसके बाद घायल का बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, चिक्क-चिक्क हाउस के पास एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सीधे सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार व्यक्ति पूरी तरह होश खो चुका था और बोलने की स्थिति में नहीं था। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति का फोन उठाया और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की।

    राहगीरों ने घायल की पत्नी को फोन किया और हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही घायल व्यक्ति का बेटा और अन्य पारिवारिक सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम ‘बिट्टू’ है और वे जालंधर के ‘बस्ती शेख’ इलाके के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें जैसे ही फोन पर सूचना मिली, वे घबरा गए और तुरंत घटनास्थल की ओर भागे।

  • Punjab News: वृंदावन नाव हादसे में मीनू बंसल के बाद बेटी का भी हुआ अंतिम संस्कार

    Punjab News: वृंदावन नाव हादसे में मीनू बंसल के बाद बेटी का भी हुआ अंतिम संस्कार

    लुधियानाः वृंदावन नाव हादसे में दुगरी की मीनू बंसल का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस घटना में बेटी लापता थी, जिसे ढूंढने के लिए परिजनों द्वारा अपील की जा रही थी। वहीं घटना में बेटी का भी शव बरामद हो गया। जिसके बाद आज सुबह बेटी डिक्कीका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी । इस दौरान रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि दुगरी की मीनू बंसल की बेटी डिकी बंसल दोनों वृंदावन गए थे। वहां यमुना नदी पार कर मंदिर में माथा टेकने के दौरान जब वह नाव में बैठे तो यमुना में अचानक नाव पलट गई।

    इस वजह से लुधियाना के कई श्रद्धालु उसमें डूब गए। जिसमें मीनू बंसल व उनकी बेटी डिक्की बंसल भी थी। मीनू बंसल का शव दो दिन पहले मिल गया था। और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था लेकिन उनकी बेटी डिकी बंसल का शव नहीं मिला था वह शुक्रवार को मिला। इसके बाद परिवार वृंदावन गया और शव को लेकर आया। आज सोमवार को सुबह डिकी बंसल का अंतिम संस्कार किया गया है । बंसल 22 वर्षी की थी और वह अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। इस तरह से उनके निधन से परिवार शोक में है।

    चश्मदीद विजय कुमार ने कहा कि वृंदावन में नाव हादसे में अपनों को खो चुके और खुद उसी नाव में सवार थे। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को यह हादसा हुआ। इसमें 13 लोगों की मौत हुई, 3 की तलाश जारी है। विजय ने हादसे के आखिरी 7 मिनट का मंजर बताया। विजय ने कहा कि नाव में कीर्तन के कारण काफी लोग आ गए थे। विजय ने कहा कि जब हमारी नाव नए निर्माणाधीन पुल के नजदीक पहुंची तो वहां लगे लोहे के डैम को क्रेन ने खींच लिया।

    इतने में तेज हवा आई और नाव पिलर की तरफ गई। इसी दौरान रस्सी फंसने से पिलर से टकराकर नाव पलट गई। विजय ने कहा कि जैसे ही सभी लोग पानी में गिरे तो चिल्लाने लगे। मैं, बेटा और कुछ अन्य लोग जो तैरना जानते थे, वह पानी में छटपटाते रहे। बेटा मधुर अपनी मां को बचाने के लिए लड़ता रहा, लेकिन उसे बचाते-बचाते खुद ही डूब गया। हम उसे बाहर तो निकाल लाए, लेकिन उसे बचा नहीं सके।

  • एक्सप्रेसवे पर पलटी Double Decker Bus, शीशे तोड़कर निकाले 72 यात्री, देखें वीडियो

    एक्सप्रेसवे पर पलटी Double Decker Bus, शीशे तोड़कर निकाले 72 यात्री, देखें वीडियो

    मथुराः नोएडा से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस नौहझील के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 76 के समीप देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में 76 यात्री सवार थे। बस पलटने से एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इस गंभीर दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी 72 यात्रियों की जान सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या BR02PC2291 नोएडा से सवारियां लेकर दरभंगा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नौहझील थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 76 पर पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सूचना मिलते ही पीआरवी 1877 ने तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नौहझील, बाजना कट चौकी प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बस के दरवाजे ब्लॉक हो जाने के कारण यात्री अंदर फंस गए थे। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल यात्रियों को एम्बुलेंस और सरकारी वाहनों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई थी और वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क के बीच से हटवाया और किनारे खड़ा करवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारु किया जा सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस ने यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समय रहते मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
  • Eco Car और पिकअप Van में भयानक टक्कर, देखें CCTV

    Eco Car और पिकअप Van में भयानक टक्कर, देखें CCTV

    पाटनः गुजरात के पाटन जिले में ईको कार और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गई। शामी-हारीज हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को दहला कर रख दिया। एक ईको कार और मिनी-ट्रक (पिकअप) के बीच हुई इस सीधी भिड़ंत में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं कार में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के पास एक निजी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हादसा कितना जबरदस्त था। तेज रफ्तार ईको कार और मिनी-ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह फुटेज जांच के लिए सबसे बड़ा सबूत है। इस वीडियो की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गलती किस ड्राइवर की थी और क्या गाड़ियों की रफ्तार तय सीमा से अधिक थी। फिलहाल, इस दुर्घटना के बाद शामी-हारीज हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।  
  • Punjab News: पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

    Punjab News: पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर के भगतपुरा इलाके में युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को सूचित कर दिया है और इंसाफ की मांग की गई है।

    जानकारी देते सुखप्रीत सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी प्रिंस उर्फ चीकू चोरी के मामले में नामजद है। वह उनके भी घर में मोबाइल चोरी कर रहा था कि उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसको पीटकर वहां से भगा दिया था। थोड़ी देर बाद ही आरोपी प्रिंस टोनी को साथ लेकर आया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों के पास तेजधार हथियार भी थे। सुखप्रीत ने कहा कि उन्होंने भागकर जान बचाई जबकि उनके भाई संदीप को हमलावरों ने बुरी तरह पीटा और उसे गंभीर घायल कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें आरोपी हथियार लाते और मारपीट करते साफ दिख रहे हैं।

    पीड़ित की बहन निक्षिका ने बताया कि उनका भाई संदीप सिंह घर के बाहर खड़ा था कि इस दौरान 2 युवक आए और बातचीत करने के बाद उन्होंने उनके भाई पर खंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया और घर में भी तोड़फोड़ की गई। यह घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। मोहल्ला के लोगों ने परिवार को सूचित किया। उन्होंने आनन-फानन में संदीप को अस्पताल दाखिल करवाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस उनके बयान दर्ज करने नहीं आई है। उनकी सिर्फ यही मांग है कि उनको इंसाफ दिलाया जाए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।