Blog

  • सरकारी दफ्तर में मंत्री हरजोत बैंस ने मारा छापा, गैर हाजिर कर्मचारियों को लेकर जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    सरकारी दफ्तर में मंत्री हरजोत बैंस ने मारा छापा, गैर हाजिर कर्मचारियों को लेकर जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः मंत्री हरजोत बैंस ने आज सुबह अचानक आनंदपुर साहिब शहर के सरकारी दफ्तर अचानक छापेमारी की। इस दौरान वहां पर मौजूद सफाई कर्मचारी मंत्री को देख हैरान रह गए। उन्होंने वहां पर कर्मचारियों की हाजिरी चैक कर उन्हें हिदायते दी है। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से गैरहाजिर पाए जा रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान मंत्री हरजोत बैंस ने कर्मचारियों को कहा कि गुरु साहिब की पावन धरती को वह साफ रखें।

    वहीं शहरवासियों से साथ देने की हरजोत बैंस ने अपील की है। हरजोत बैंस ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिसका काम करने का मन नहीं वह छोड़ कर जा सकता है। हरजोत बैंस ने खुद हाजिरी चैक की, इन सबके बीच जो कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए उनके पैसे काटने का ऐलान किया। हाजिरी दौरान जो कर्मचारी लेट दफ्तर पहुंचे उनको भी मंत्री ने समय पर काम करने की चेतावनी दी है।

  • कार से भयानक टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, 30 की मौत, देखें तस्वीरें

    कार से भयानक टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, 30 की मौत, देखें तस्वीरें

    पेशावरः उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। देर रात को एक बस और कार की टक्कर हो गई। इसके बाद बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस भयंकर सड़क दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। यह एक सप्ताह से भी कम समय में इस तरह की दूसरी घातक दुर्घटना है।

    न्यूज एजेंसी के अनुसार दुर्घटना गिलगित बाल्टिस्तान इलाके के दिआमीर क्षेत्र में शतियाल चौक के पास हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार बस गिलगित से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। तभी शतियाल इलाके से विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों और शवों को आरएचसी अस्पताल पहुंचाया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने अधिकारियों को घायल का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

  • बैंक के बाहर से कर्मचारी की बाइक ले चोर फरार, देखें CCTV 

    बैंक के बाहर से कर्मचारी की बाइक ले चोर फरार, देखें CCTV 

    जालंधर/वरुण : महानगर में आए दिन चोर वाहनों को निशाना बना रहे हैं। बीते कुछ दिनों में दफ्तरों के बाहर से या मोहल्लों में में घरों के बाहर से वाहन चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। वह अब एक ऐसा ही मामला सिविल लाइन से सामने आया है। जहां चोर ने इंडियन बैंक के बाहर से बैंक के ही कर्मचारी की बाइक चुरा ली। चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाहर निकला तो पता चला बाइक गायब है।

    बैंक के कर्मचारी मनप्रीत कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी बड़ा पिंड (गोराया, जालंधर) ने बताया कि उसने रोजाना की तरह बैंके बाहर अपनी बाइक नंबर पीबी-08-ईबी-9725 पार्क की हुई थी। वह बैंक से कॉफी का आर्डर देने के लिए बाहर निकला तो उसने देखा कि उसकी बाइक गायब थी।

    वह तुरंत बैंक के भीतर गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई। उसमें देखा तो दो चोर उसकी बाइक को चुरा कर ले जा रहे थे। मनप्रीत ने बताया कि बैंक के बाहर से बाइक चोरी होने के बारे में उन्होंने पहले अपने अधिकारियों को बताया। इसके बाद चोरी की घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है।

  • कार और होम लोन फिर होंगे महंगे, RBI ने Repo Rate में की बढ़ौतरी

    कार और होम लोन फिर होंगे महंगे, RBI ने Repo Rate में की बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर आम आदमी को झटका दिया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे. देश में महंगाई काबू में आने के बाद भी आरबीआई ने दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

    6.50 फीसदी पर पहुंचा रेपो रेट 

    देश में महंगाई दर का आंकड़ा कम होने के बाद भी रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार नीतिगत दरों (Repo Rate) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा इएमआई चुकानी होगी। देश का आम बजट पेश किए जाने के बाद ये आरबीआई एमपीसी की बैठक थी और इसमें फिर से आम आदमी के झटका लगा है।

    छह बार में इतनी हुई बढ़ोतरी

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को तीन दिवसीय एसपीसी बैठक (MOC Meet) में लिए गए फैसलों का ऐलान किया। बता दें एक्सपर्ट्स पहले से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी किए जाने की संभावना जता रहे थे. गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2022 में हुई एमपीसी बैठक में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़कर 6.25% किया गया था। आरबीआई ने बीते साल से अब तक छह बार रेपो रेट में इजाफा करते हुए कुल 2.50% की बढ़ोतरी की है।

    6 में से चार सदस्यों ने किया समर्थन

    आरबीआई एमपीसी की बैठक में शामिल छह में से 4 सदस्यों ने रेपो रेट में इजाफे का समर्थन किया। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करने के साथ ही महंगाई को लेकर भी अनुमान जाहिर किया। केंद्रीय बैंक द्वारा चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी ग्रोथ के सकल के अनुमान को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है। वहीं अगले वित्त वर्ष में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान रखा गया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 6.5 फीसदी और अगले वित्त वर्ष में 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

    रेपो रेट का ईएमआई पर ये असर

    आरबीआई द्वारा निर्धारित रेपो रेट सीधे बैंकों के लोन को प्रभावित करता है। अगर इसकी दरें बढ़ती हैं तो लगभग होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। दरअसल, रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर बैंकों को आरबीआई पैसा रखने पर ब्याज देती है। रेपो रेट के कम होने से लोन की EMI घट जाती है, जबकि रेपो रेट में बढ़ोतरी से सभी तरह का लोन महंगा हो जाता है और इसी क्रम में ईएमआई में भी इजाफा देखने को मिलता है।

    FPI फ्लो में सुधार के संकेत

    RBI गवर्नर ने आगे बताया कि करंट अकाउंट डेफिसिट की स्थिति में सुधार हुआ है। चालू खाता घाटा दूसरे हाफ में कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा जुलाई 2022 से एफपीआई फ्लो में सुधार के संकेत मिले हैं। शक्तिकांत दास का कहना है कि पिछले करीब 3 साल में विभिन्न चुनौतियों के कारण दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के लिए मॉनेटरी पॉलिसी के स्तर पर चुनौती रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कमजोर ग्‍लोबल डिमांड, मौजूदा आर्थिक माहौल घरेलू ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है।

  • आज का राशिफल, 08 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 08 फरवरी 2023

    मेषः उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।

    वृषः बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।

    मिथुनः मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें।

    कर्कः विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।

    सिंहः राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

    कन्याः फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

    तुलाः रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।

    वृश्चिकः योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।

    धनुः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा।

    मकरः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी।

    कुंभः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।

    मीनः संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी।

  • Deep Sidhu की मौत के बारे में Girlfriend Reena Rai ने बताया असल सच , देखें वीडियो

    Deep Sidhu की मौत के बारे में Girlfriend Reena Rai ने बताया असल सच , देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी अदाकार दीप सिद्धू और उनकी गर्लफ्रेंड रीना रॉय के बारे में अधिकतर लोग जानते है। दरअसल, दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने  रीना रॉय के ऊपर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद अब लंबे अरसे के बाद रीना रॉय ने खुलकर सच ब्यान किया है। अब रीना रॉय ने अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों के बारे में बताया है। जिसके बारे में लंबे समय बाद रीना रॉय ने खुलकर सच्चाई बयान की है। आखिरकार दीप और वह मौत से पहले क्या तैयारियां कर रहे थे।

  • अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे दो वांछित भगोडो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सलीम उर्फ तेजी पुत्र वेद प्रकाश मोहल्ला जालंधर कैंट और हरीचंद पुत्र चंद्रका निवासी रंजीत नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि मुकदमा नंबर 99 जो कि 22 मई 2020 थाना कैंट में दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी सलीम को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने घर से गिरफ्तार किया।

    इसी तरह मुकदमा नंबर 184 थाना नवी बारादरी में 6 नवंबर 2018 को गैंबलिंग एक्ट के तहत हरिचंद के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा घर से दबोचा।

  • अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे दो वांछित भगोडो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सलीम उर्फ तेजी पुत्र वेद प्रकाश मोहल्ला जालंधर कैंट और हरीचंद पुत्र चंद्रका निवासी रंजीत नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि मुकदमा नंबर 99 जो कि 22 मई 2020 थाना कैंट में दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी सलीम को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने घर से गिरफ्तार किया।

    इसी तरह मुकदमा नंबर 184 थाना नवी बारादरी में 6 नवंबर 2018 को गैंबलिंग एक्ट के तहत हरिचंद के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा घर से दबोचा।

  • 11 ग्राम हैरोईन सहित पति-पत्नी गिरफ्तार

    11 ग्राम हैरोईन सहित पति-पत्नी गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना लोहियां की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक दम्पत्ति को 11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और रितु वासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पड्डा ने बताया कि एसआई गोविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी कूी हुई थी। जिस दौरान शक के आधार पर दम्पत्ति की तलाशी ली गई तो उनसे 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पड्डा ने बताया कि आरोपियों पूछताछ की जा रही है कि वह नशा कहां से लाकर कहां बेचने जा रहे थे।

  • नशीली गोलियों के मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    नशीली गोलियों के मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। देहाती क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीली गोलियों के मामले में भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करतारपुर निवासी जतिन नंदा के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि 7 अक्टूबर 2022 को आरोपी गांव काहलवां निवासी हरदीप सिंह को काबू कर 7 हजार नशीली गोलियां बरामद की थी। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया था कि वह जतिन नंदा मेडिकल स्टोर है, उससे खरीद कर लाता था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि आरोपित जतिन आगे भी 8 हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। क्राइम ब्रांच की इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से नशीली गोलिया लेकर आता था और कहां पर बेचता था।