Blog

  • पंजाबः ड्राई फ्रूट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

    पंजाबः ड्राई फ्रूट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

    अमृतसर। अमृतसर में शक्ति नगर के पास टूंडा तालाब स्थित एक ड्राई फ्रूट के गोदाम में रविवार की सुबह एकाएक आग लग गई। गोदाम के भीतर लोहे के टीन, बोरी और गत्ते के डब्बे रखे हुए थे। हादसे में लाखों रुपयों का ड्राई फ्रूट व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोदाम के मालिक वरुण ने बताया कि बिजली के शार्ट-सर्किट से उनके गोदाम में आग लगी है।

    उधर, घटना के बारे में पता चलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। लारेंस रोड निवासी वरुण ने बताया कि सुबह नौ बजे उन्हें बाजार के चौकीदार ने फोन पर जानकारी दी कि उनके गोदाम को आग की लपटों ने चारों तरफ से घेर रखा है। वह तुरंत किसी तरह टूंडा तालाब स्थित अपने गोदाम में पहुंच गए। वहां आसपास के लोग किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग ने चारों तरफ से उनकी इमारत को घेर चुकी थी।

    कुछ ही देर में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। फायर फाइटर्स ने पानी की बौछारों से सवा घंटे के भीतर किसी तरह आग बुझा दी। लेकिन तब तक उनका लाखों रुपयों का ड्राई फ्रूट जलकर राख हो चुका था। वरुण ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि गोदाम के भीतर कितना सामान पड़ा हुआ था। उन्होंने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।

  • पंजाब में 4 इंजीनियर सस्पेंड: ​​​​​​​होशियारपुर में बारिश में बना रहे थे सड़क, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

    पंजाब में 4 इंजीनियर सस्पेंड: ​​​​​​​होशियारपुर में बारिश में बना रहे थे सड़क, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

    होशियारपुर। पंजाब में सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 3 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। यह तीनों होशियारपुर में बारिश में ही सड़क की रीकार्पेटिंग कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने इनका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सस्पेंड किए इंजीनियरों में SDO तरसेम सिंह, जेई विपन कुमार, प्रवीन कुमार और जसबीर सिंह शामिल हैं। होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में यह सड़क बनाई जा रही थी। 

    माहिलपुर ब्लॉक में नंगल खिलड़िया और शेरपुर गांव को इसके जरिए कनेक्ट किया जा रहा था। उसी वक्त AAP के वर्कर गुरविंदर सिंह ने उन्हें रोका। उन्होंने बारिश में सड़क न बनाने को कहा। इसके बावजूद उनकी बात को नजरअंदाज कर काम चलता रहा।
    पंजाब सरकार के PWD प्रिंसिपल सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने यह आदेश जारी किए। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बारिश में सड़क बनाई जा रही है। इसलिए तुरंत इन चारों अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया।

  • पंजाबः आप विधायक के भाई की कार पुल से टकराई, 3 लोगों की मौत

    पंजाबः आप विधायक के भाई की कार पुल से टकराई, 3 लोगों की मौत

    बटाला। बटाला के मौजूदा विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी के भाई अमृतपाल सिंह कलसी की कार का शनिवार के दरमियानी रात को एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों में से विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी व मानिक को अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी अपने साथियों समेत आई-20 कार में देर रात अमृतसर-जालंधर रोड बाईपास से शहर की तरफ आ रहे थे, जब बीएच रिसार्ट के पास पहुंचे तो टायर फटने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुल के साथ जाकर टकराई। जिसके कारण कार सवार पांच व्यक्ति गंभीर जख्मी रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल बटाला में लाया गया। पांच घायलों में से शैरी कलसी के दो साथी उपदेश कुमार, सुनील सोढी और शैरी कलसी के ताया के बेटे गुरलीन की मौत हो चुकी थी।

    सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि कार के टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो जख्मियों को अमृतसर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • आज का राशिफल, 10 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 10 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आपको अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप कुछ समय दूसरों के कार्यों को करने में भी व्यतीत करेंगे और दूसरों की मदद करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको उच्च अधिकारियों से उलझनों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थी अपने सीनियर्स की मदद से किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिसके कारण आप अपने कार्य की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे और आपके कुछ जरूरी कार्य भी आगे के लिए लटक सकते हैं,जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और भटकना होगा,तभी कोई काम मिल पाएगा। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आपको रात्रि में लोगों की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को धीमी गति से चल रहे काम के कारण किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए परेशान रहेंगे व सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी,तो उसे भी आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। माताजी से आप किसी भी किए वादे को पूरा करेंगे,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिल सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। भावुकता में यदि आपने आज घर अथवा बाहर कहीं पर भी कोई निर्णय लिया,तो वह बाद में गलत साबित हो सकता है,जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह आज उन्हें छोड़ने की भी कोशिश करेंगे,जिसमे उन्हे सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अक्समात बड़ी मात्रा में आपके धन हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग लोगों को सावधान रहना होगा।

    सिंह राशिफल। विदेशों में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान के प्रति आप अपने दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए आपको बाहर खाने पीने व तले हुए भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे,जिनमे आप सफल भी अवश्य होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रियजनों के दर्शनों का लाभ मिलेगा।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपका मन रचनात्मक कार्यों में खूब लगेगा। घर परिवार में लोगों के बीच चल रही कलह समाप्त होगी और आपको किसी परिजन के कहने पर निवेश भी करना पड़ सकता है,लेकिन आपको साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ ऐसी बातें बोल सकता है,जिनको सुनकर आपका मन दुखी होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,तभी आप अपने कामों को आसानी से कर पाएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपकी वाणी आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी,इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उसमें लापरवाही की तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष को पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी की बातों से नाराज हो सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा,क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा,जिसके बाद आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी,लेकिन आपको कार्यक्रम में किसी विपरीत परिस्थिति में भी अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी किसी प्रियजन से भेंट होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है,जिसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके गृह उपयोगी वस्तुओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा,जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय  करेंगे,लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से रुपए पैसे का लेनदेन किया,तो उसमें आपका कुछ धन फंस सकता है। आपके ऊपर संतान के करियर को लेकर कुछ तनाव चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होंगी। पहले किए गए निवेश का आपको लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे,जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि संतान को कहीं बाहर से नौकरी का ऑफर आएं,तो आपको उन्हे रोकना नहीं है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी सम्पति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो आपको उसके कागजातों को अच्छी तरह से जांचना होगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपके खर्च आपका सिरदर्द बढ़ाकर रखेंगे,जिनके लिए आपको उन पर लगाम अवश्य लगानी होगी। सायंकाल के समय आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। विद्यार्थियों को भी बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके कारण आपका पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को लेकर माता-पिता से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी प्रियजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो लोग किसी यातायात पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

  • जालंधरः नशा तस्करी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः नशा तस्करी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, (हर्ष मेहरा): थाना नूरमहल की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में दो भगोड़ा चल रहे आरोपितों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गांव हरिपुर महितपूर निवासी निर्मल सिंह उर्फ निमा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया नीमा एनडीपी एक्ट मामले में भगोड़ा चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • अभाविप के 74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    अभाविप के 74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई द्वारा अभाविप के 74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतपाल सिंह सत्ती व विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई।
    मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश हित व छात्र हित में कार्य करने के लिया कहा, वहीं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आज कुछ देश विरोधी सोच रखने वाले संगठन भारत देश में उपस्थित है जो देश तोड़ने की सोच लेकर चलते हैं जिन्हें समय समय पर विद्यार्थी परिषद द्वारा मुँह तोड़ जबाब मिलता रहा है।
    इस मौक़े पर विभाग संगठन मंत्री अमन राणा, व्यवस्था प्रमुख धीरज कुमार, विद्यार्थी विस्तारक विनोद ठाकुर, ज़िला संयोजक अरूण कौशल , एस.एफ.एस ज़िला संयोजक चंदन सेखडी, इकाई अध्यक्ष भूपिन्दर सैणी, इकाई मंत्री अंकिता ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल राणा, रूचिका ठाकुर, हनिश सैणी, सह सचिव स्मृति धीमान, जगदीप, साहिल अरोड़ा (कोदु), प्रताप ठाकुर, हिमांशी, तमन्ना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • फॉल आर्मी वर्म से मक्की के बचाव के लिए करें कौराजेन का स्प्रे

    फॉल आर्मी वर्म से मक्की के बचाव के लिए करें कौराजेन का स्प्रे

    कृषि विभाग के सभी विकास खंड कार्यालयों में उपलब्ध करवाया जा रहा कौराजेन का पर्याप्त स्टॉक

    ऊना/सुशील पंडित: फॉल आर्मी वर्म से मक्की को बचाने के लिए कृषि विभाग के पास कौराजेन कीटनाशक सभी विकास खंडों में उपलब्ध करवाई जा रही है। कौराजेन का पहला स्प्रे बुआई के दस दिन बाद मक्की के पत्तों के भंवर में करें। स्प्रे को सुबह के शुरुआती घंटों में या शाम के समय में करना चाहिए और स्प्रे नोजल को पत्ती भंवर की ओर रखा जाना चाहिए, जिसमें लार्वा आमतौर पर फीड करते हैं। बुआई के 18-22 दिन के बाद स्प्रे को दोहरायें। 

    यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप-निदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने कहा कि पिछले एक दशक से देश की कई हिस्सों में खरीफ मक्का में फॉल आर्मी वर्म का अधिक प्रकोप दिखाई दे रहा है। इसका अधिक प्रकोप होने पर फसल को एक ही रात में भारी नुकसान पहुंचा सकता है। इस कीट की व्यस्क मादा मोथ पौधों की पत्तियों और तनों पर अण्डे देती है। एक बार में मादा 50-200 अण्डे देती है। यह अण्डे 3-4 दिन में फूट जाते हैं तथा इनसे निकलने वाले लार्वा 14-22 दिन तक इस अवस्था में रहते हैं। कीट के लार्वा के जीवन चक्र की तीसरी अवस्था तक इसकी पहचान करना मुश्किल है, लेकिन चौथी अवस्था में इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।

    डॉ. धीमान ने कहा कि चौथी अवस्था में लार्वा के सिर पर अंग्रेजी के उल्टे ‘वाई’ आकार का सफेद निशान दिखाई देता है। इसके लार्वा पौधों की पत्तियों को खुरचकर खाता है जिससे पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देती हैं। जैसे-जैसे लार्वा बड़ा होता है, पौधों की ऊपरी पत्तियों को खाता है और बाद में पौधों के भुट्टे में घुसकर अपना भोजन प्राप्त करता है।   

    उप-निदेशक ने कहा कि यह कीट बहु फसल भक्षी है, जो 80 से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचाता है। अगर समय रहते फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान कर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में मक्का एवं अन्य फसलों में भारी तबाही हो सकती है। फसल के लिए लार्वा अवस्था हानिकारक होती है। परन्तु कीट के सम्पूर्ण नियंत्रण हेतु इसके जीवन काल की हर अवस्था को नष्ट करना जरूरी है। उन्होंने किसानों से कहा कि भूमि की गहरी जुताई करें, ताकि कीट की लार्वा अवस्था या प्यूपा भूमि में गहरा दब जाए।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शिअद नेता काहलों का भतीजा गिरफ्तार, 3 दिन का मिला रिमांड

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शिअद नेता काहलों का भतीजा गिरफ्तार, 3 दिन का मिला रिमांड

    लुधियानाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सीआईए स्टाफ ने सिद्धू मर्डर केस में शिअद नेता निर्मल सिंह काहलों के भतीजे को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिअद नेता निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप सिंह काहलों का नाम सिद्धू मर्डर केस में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करवाने के मामले में आया था।

    गुरदासपुर में पंचायत अधिकारी हैं संदीप

    संदीप सिंह काहलों हरगोबिंदपुर, गुरदासपुर में पंचायत अधिकारी हैं। लुधियाना पुलिस के सीआईए स्टाफ की इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम ने एफआईआर नंबर 139/2 अंडर सेक्शन 25/54/59 के तहत बरेवाल नहर के नजदीक संदीप काहलों को गिरफ्तार किया है। पुुलिस ने संदीप कहलों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड मिला है। 

    सतबीर की गिरफ्तारी के बाद संदीप का नाम आया सामने

    मूसेवाला की हत्या में संदीप की कथित भूमिका तब सामने आई जब लुधियाना पुलिस ने अजनाला के घोड़ा व्यापारी सतबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। जिसने बटाला के मनदीप तूफान और अमृतसर के मनप्रीत मणि के साथ बठिंडा में लुधियाना के ट्रांसपोर्टर बलदेव चौधरी से मूसेवाला की हत्या के लिए अवैध हथियार प्राप्त किए थे। 

    संदीप ने सतबीर को मणि और तूफान को छोड़ने के लिए भेजा था बठिंडा 

    पूछताछ के दौरान सतबीर ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि मूसेवाला की हत्या से 10 दिन पहले संदीप ने उसे मणि और तूफान को छोड़ने के लिए बठिंडा भेजा था जहां बलदेव ने उन्हें हथियार पहुंचाए थे। गायक के मारे जाने के कुछ दिनों बाद संदीप ने सतबीर को फोन किया और कहा कि मूसेवाला की हत्या उनके गिरोह के सदस्यों ने की थी और अब उसे सतर्क रहना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप का 3 दिन का रिमांड किया गया है। पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों ने किया कब्जा

    राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों ने किया कब्जा

    श्रीलंका में आर्थिक हालात से त्रस्त जनता ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया है। वहीं राष्ट्रपति अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की। उधर, रैली के दौरान श्रीलंका की पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। इसमें करीब 100 लोग घायल हो गए। 

    इस बीच हालात काबू में करने के लिए श्रीलंका के मौजूदा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने ने स्पीकर से संसद सत्र बुलाने की भी अपील की है।

    उधर, श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) के 16 सांसदों ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति गोटबाया से तत्काल इस्तीफा देने का अनुरोध किया है। इससे पहले 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरी परिवार के साथ भाग गए थे। उग्र भीड़ ने कोलंबो में राजपक्षे के सरकारी आवास को घेर लिया था।