Blog

  • जालंधरः ANGEL IMMIGRATION के मालिक विनय हरि की पत्नी समेत 2 पर गैरजमानती वारंट जारी, छापेमारी जारी

    जालंधरः ANGEL IMMIGRATION के मालिक विनय हरि की पत्नी समेत 2 पर गैरजमानती वारंट जारी, छापेमारी जारी

    जालंधर, (वरुण): महानगर में ट्रैवल एजेंटो को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। दरअसल, कुछ ट्रैवल एजेंट विदेश जाने के इच्छुक राज्य के भोले-भाले लोगों को झूठे वायदे करके अपने जाल में फंसाकर ठगने का काम कर रहे है। वहीं ऐस ही एक मामला में माहिर ANGEL IMMIGRATION के मालिक विनय हरि का सामने आया है। पहले भी कई मामलों में विवादों में रह चुके “दागी” वीजा कस्लटैंट विनय हरि और उसके परिवार का पुलिस से नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा।

    जानकारी के अनुसार कि पुलिस अब उनकी पत्नी सुमति हरि और हरिन्दर कुमार की तलाश में बताई जा रही है। पुलिस को आदेश हुआ है कि दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए ताकि काफी देर से लंबित 2 मामलों की सुनवाई शुरू की जा सके। मामलों की सुनवाई अब 9.08.2022 को होगी। दरअसल, मामला यह है कि चंडीगढ़ की एक विशेष कोर्ट ने विवादित ट्रैवल फर्म के संचालक “दागी” वीजा कंसल्टैंट विनय हरि की कंपनी एंजिल्स इमीग्रेशन एंड एजुकेशन कंसल्टैंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सभी संचालकों को आयकर कानून 1961 की धारा 276-बी, 276-सी तथा 277 के तहत सम्मन जारी कर दो विभिन्न मामलों में आरोपी मानते हुए कोर्ट तलब किया था।

    रिकार्ड मुताबिक दोनों मामलों में आरोपी विनय हरि तो पेश हो गए लेकिन उनकी पत्नी सुमति हरि और हरिन्दर कुमार लगातार पेशी से कन्नी काटते रहे। अब चूँकि समन की सर्विस हो रही थी लेकिन उसके बाद भी दोनों आरोपी अदालत के समक्ष हाजिर नहीं हो रहे थे तो कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक पहले तो दोनों के “Bailable Warrant” जारी किए और पिछली तारीख को दोनों के ख़िलाफ़ गैर जमानती Warrant of Arrest जारी कर दिए थे जिसकी तामील पुलिस अब करने जा रही है।

    बता दें कि आयकर विभाग की ओर से दायर की दो विभिन्न शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विशेष कोर्ट ने इस दागी कंपनी के संचालक विनय हरि के साथ-साथ सुमति हरि तथा हरिंदर कुमार को भी प्रथय दृष्टतया आरोपी मानते हुए सम्मन जारी कर तलब किया था। कोर्ट के इस ताजा जारी आदेश के बाद इन दोनों आरोपियों को भी अब इस विशेष अदालत के समक्ष के सरैंडर करके रैगुलर बेल लेनी होगी तथा ट्रायल को फेस करना होगा।

  • जहरीली शराब पीने के कारण 11 की मौत, कई लोगों की गई आंखों की रोशनी

    जहरीली शराब पीने के कारण 11 की मौत, कई लोगों की गई आंखों की रोशनी

    पटना: बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जहरीली शराब पीने वाले कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है। 

    5 लोग गिरफ्तार

    राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पांच लोगों को कथित रूप से अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री में शामिल होने को लेकर गिरफ्तार किया गया है, जबकि संबंधित थाने के एसएचओ और स्थानीय चौकीदार को निलंबित किया गया है। 

    उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘सूचना मिली थी कि शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। यह घटना मेकर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के गांवों से सामने आई थी।’’ 

    11 लोगों की हो गई मौत

    संतोष कुमार ने बताया, ‘‘पुलिस, आबकारी और चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया और बीमार पड़ गया लोगों को यहां सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत बिगड़ गई उन्हें पटना के पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया।’’ अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। 

    एसएचओ और चौकीदार हुए निलंबित 

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एसएचओ और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

    क्या बोले मंत्रिमंडलीय सहयोगी अशोक चौधरी 

    जब मुख्यमंत्री के करीबी एवं मंत्रिमंडलीय सहयोगी अशोक चौधरी से कहा गया कि ऐसी घटनाओं के आलोक में मद्यनिषेध कानून की प्रभावकारिता पर प्रश्न उठाये जा रहे हैं तब उन्होंने कहा, ‘‘ दहेज, बलात्कार एवं बिना लाइसेंस वाले हथियार भी रूके नहीं है, लेकिन क्या इससे उनके विरूद्ध बने कानूनों को निरस्त करने की मांग उठती है। ऐसे तत्व हैं जो बिहार में मद्यनिषेध अभियान को सफल नहीं देना चाहते हैं।’’ 

  • पंजाबः नशेड़ी युवकों ने गांव वालों पर चलाई गोलियां

    पंजाबः नशेड़ी युवकों ने गांव वालों पर चलाई गोलियां

    मोगा: पंजाब में नशे को लेकर भले ही सरकार कार्रवाई के दावे कर रही है, लेकिन सच तो यह है कि राज्य में अभी भी नशा सरेआम बिक रहा है। वहीं नशे को लेकर ताजा मामला मोगा के गांव दौलतपुर से सामने आया है। जहां गांव वासियों ने युवकों को चिट्टा बेचने को रोका तो उक्त नशेड़ी युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाते हुए युवकों पर गोलियां चला दी।

    इस घटना में कई व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव दौलतपुर में कुछ युवक काफी देर से चिट्टा बेच रहे थे, जिस कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था।  

    गांव वासियों ने युवकों को चिट्टा बेचने से रोका तो गुस्साएं युवकों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। इतना ही नहीं युवकों ने घरों को तोड़फोड़ भी की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।  वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने किया मतदान

    उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने किया मतदान

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संसद भवन में मतदान किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में मतदान किया। बता दें कि वोटों की गिनती आज ही होगी और अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। सत्तारूढ़ पार्टी NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। 

  • बड़ा हादसा: खाई में गिरी मिनी स्कूल बस, हादसे में 8 छात्र घायल

    बड़ा हादसा: खाई में गिरी मिनी स्कूल बस, हादसे में 8 छात्र घायल

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मसोरा के पास कई छात्रों को ले जा रही एक मिनी बस खाई में गिर गई। हादसे में 8 छात्रों के घायल होने की सूचना है।

    जानकारी के मुताबिक उधमपुर जिले के मसोरा के पास एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 8 छात्र घायल हो गए। बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इस संबंध में आधिकारिक तौर पर अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूचना मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

  • बड़ा हादसा: खाई में गिरी मिनी स्कूल बस, हादसे में 8 छात्र घायल

    बड़ा हादसा: खाई में गिरी मिनी स्कूल बस, हादसे में 8 छात्र घायल

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मसोरा के पास कई छात्रों को ले जा रही एक मिनी बस खाई में गिर गई। हादसे में 8 छात्रों के घायल होने की सूचना है।

    जानकारी के मुताबिक उधमपुर जिले के मसोरा के पास एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 8 छात्र घायल हो गए। बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इस संबंध में आधिकारिक तौर पर अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूचना मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 06 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 06 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी भी मामले में सावधानी से चलने के लिए रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलो में आपको विजय प्राप्त होती दिख रही है। राजनीति में कार्यरत लोग जनता के प्रिय बनेंगे। शारिरीक कष्ट होने से आपको कुछ परेशानी होगी, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके चेहरे पर एक विशेष तेज देखने को मिलेगा। शत्रु आपस में लड़ कर ही नष्ट हो जाएंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना लाभदायक रहेगा। वह इसका इस्तेमाल करके लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। ऑफिस में कार्यरत लोग लड़ाई झगड़े के बाद अपने अच्छे वव्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवन साथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और आपके संबंध मधुर होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी कोई बात किसी परिवार के सदस्य या कहीं और के लोगों को बुरी ना लग जाए। आपके बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी मंदिर आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही उलझनो को जीवनसाथी के सामने रखना होगा, तभी आप उनका समाधान आसानी से खोज  पाएंगे। विद्यार्थी भी शिक्षा में पूरी मेहनत से जुटे नजर आएंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आप की बहुत ही सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। कड़ी मेहनत से ही आप अपने कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका अकारण ही छोटे भाई बहनों से असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में कुछ खलबली रहेगी, लेकिन उन्हें किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों पर ध्यान लगाएंगे और आपके कुछ अच्छे कार्यों के करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से आप किसी निवेश संबंधी योजना में दिल खुलकर निवेश करेंगे। माता पिता  आपको कुछ सुझाव देंगे, जिन पर अमल करके आप अपनी मानसिक चिंता को थोड़ा कम कर सकते हैं। विद्यार्थी जातक यदि विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो इसके लिए कोई ऑफर आ सकता है। परिवार में किसी छोटी-मोटे पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए आपको उसमें मधुरता बनाए रखनी होगी। यदि पिछले कुछ दिनों से आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें सुधार होता दिख रहा है। आपको आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जो उन्हें मन मुताबिक लाभ देगा। आपको  किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपकी व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। नए नए कार्य करके से कुछ सीखने में भी आप सफल रहेंगे। आपकी रुचि ऑनलाइन कार्य की ओर बढ़ेगी। विद्यार्थी जातक अपनी शैक्षणिक दिशा में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों में भी हाथ बढ़ाएंगे। माता जी से आप किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। संतान द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों को लेकर आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप खर्चे पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपनी बात परिवार के सदस्यों को से छुपा कर रखेगे, तो उनका वह राज सबके सामने खुल सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों के ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार की किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा, नहीं तो वह बाद में आपकी परेशानी बन सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको बिना मांगे किसी को भी सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो इसका उल्टा असर आपके ऊपर हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें मुनाफा होता दिख रहा है। आपको अपने पूर्वजों से मिली किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आपसी कलह को आप मिलजुल कर आपस में ही समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। जो लोग पुरानी छोड़कर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा व आपके धन कोष में वृद्धि लेकर आएगा। विधार्थी अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करके परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आपको हर क्षेत्र में लाभ प्राप्ति की पूरी उम्मीद है। आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपको कुछ नए मित्र बनाने को भी मिलेंगे। आपको निवेश दिल खोलकर करना बेहतर रहेगा, लेकिन भाइयों से किसी संपत्ति से संबंधित विवाद में पड़ने से बचना है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दिलाने वाला रहेगा। आपको नौकरी में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। विद्यार्थी अपने गुरुओं के प्रति पूर्ण भक्ति व निष्ठा भाव से जुटे नजर आएंगे। आपकी दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए जाने की योजना ना कामयाब रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आय में वृद्धि के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।

  • गैंगस्टर विनीत गहलोत हथियारों सहित गिरफ्तार 

    गैंगस्टर विनीत गहलोत हथियारों सहित गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः जिलें की क्राइम ब्रांच ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विनीत गहलोत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तलाशी दौरान 7 अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद किए। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने ईनाम भी रखा हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी विनीत गहलोत मंजीत महाल गैंग का खास बताया जा रहा है। जो हरियाणा और यूपी में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है और अभी तक आरोपी फरार चल रहा था। जिसे आज चंडीगढ़ की क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

  • युवा सेवा क्लब द्वारा करवाई निर्धन परिवार की कन्या की शादी

    युवा सेवा क्लब द्वारा करवाई निर्धन परिवार की कन्या की शादी

    ऊना/सुशील पंडित: एक निजी होटल में युवा सेवा क्लब द्वारा एक निर्धन गरीब परिवार की कन्या की शादी करवाई गई ।इसमें गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान व हिमाचल व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्विनी जैतिक व एक्साइज डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी राकेश भरतीय और शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई व ठेकेदार सरदार सुरजीत सिंह कथूरिया, विशेष रूप से उपस्थित रहे । इन महानुभावों का समारोह में पहुंचने पर प्रधान मोहनी ने तिलक लगाकर सम्मान किया।

    क्लब के प्रधान मोहन लाल मोहनी  ने बताया की लड़की वाले लोहारा गांव से हैं वहीं लड़के वाले बंगाणा से हैं । सभी आए हुए अतिथियों ने वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया वही व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्वनी जैतक ने बताया कि यह क्लब काफी नेक काम करता है हालांकि शहर के अंदर काफी ट्रस्ट हैं बहुत ऐसे ट्रस्ट हैं जो कि सराहनीय है परंतु यह क्लब सबसे हटकर  ऐसे नेक काम करता है कि दो परिवारों को आपस में मिलाता है  । वहीं सरदार सुरजीत सिंह कथूरिया ने बताया कि यहां आज के टाइम में लोगों के पास खुद के लिए टाइम नहीं है पर इस क्लब द्वारा लोगों के लिए टाइम निकालना और निर्धन परिवारों की मदद करना सच में एक बहुत बड़ी सेवा है । इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिलती है ।

    क्लब के प्रधान मोहन लाल मोहनी ने बताया कि आज तक हमारे क्लब द्वारा 1780 शादियां करवाई गई है और हमारे क्लब द्वारा गरीब परिवारों को सिलाई मशीनें भी बांटी जाती हैं और राशन सामग्री भी वितरण की जाती है उन्होंने बताया कि पुल वाला बाजार में लड़कियों के लिए जल्दी ही सिलाई इंस्टिट्यूट खोला जा रहा है  जिसका जल्दी ही उद्घाटन किया जाएगा इस मौके पर डॉ सुरेश शर्मा, सुखदेव सैनी, प्रदीप कुमार बंटी, जगदीश राम, जसपाल, जीवन, जोगिंदर लाल, शशि बाला, प्रेमलता, रशपाल, सुरेंद्र कौर, आशा देवी व रंजना व अन्य समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं लड़की की माता व अन्य अभिभावकों ने इस क्लब का प्रधान मोहन लाल मोहनी  व उनकी पूरी टीम का दिल से  धन्यवाद किया।

  • पंजाबः राधा स्वामी सत्संग घर में करंट लगने से 2 सेवादारों की मौत

    पंजाबः राधा स्वामी सत्संग घर में करंट लगने से 2 सेवादारों की मौत

    लुधियानाः जिले के राधा स्वामी सत्संग घर से दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में कस्बा मुल्लांपुर के इलाका भटि्टयां में आज दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों व्यक्ति राधा स्वामी सत्संग घर में सेवादार थे।

    बताया जा रहा है कि आज दोनों सेवादार डेरे में बने शैड की सफाई करने जा रहे थे। तभी कुछ दूरी पर मैदान में पड़ी लोहे की सीढ़ी ले जाने लगे तो हाईटेंशन की तारों में सीढ़ी सट गई जिससे दोनों व्यक्ति झुलस गए। हादसे में दोनों सेवादारों ने मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद सेवादारों ने बताया कि करंट लगते ही तारों में धमाका हुआ और दोनों सेवादारों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान महिन्द्र सिंह निवासी प्रतापसिंह वाला और रतन सिंह निवासी तलवंडी के रूप में हुई है।

    सेवादारों ने बताया कि सेवादार महिंद्र सिंह टेलीविजन रिपेयर का काम करता था। जबकि उसके साथ रत्न सिंह नामक सेवादार आज शैड की सफाई करने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर आ रहे थे कि मैदान में बिजली की तारों से सीढ़ी टकरा गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के सूचना मिलने पर थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।