Blog
-

1 फरवरी से निजी अस्पताल हिमकेयर पर इलाज नहीं करेंगे
बकाए को लेकर प्राइवेट अस्पतालों का सरकार को अल्टीमेटमऊना/सुशील पंडित: प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश (पीएचएएचपी) ने एक फरवरी से हिमकेयर कार्ड स्वीकार न करने की चेतावनी दी है। निजी अस्पतालों की संस्था का कहना है कि सरकार ने उन्हें पिछले इलाज का भुगतान नहीं किया है। प्राइवेट अस्पतालों में अब तक हिमकेएर स्कीम के तहत कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज की सेवा मिल रही थी। इलाज का खर्च सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस योजना के तहत उठाया जा रहा था। अब कई महीनों से सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को भुगतान न करने के कारण यह गतिरोध उत्पन हुआ है। इससे उन मरीजों को नुकसान होगा जो प्रदेश के निजी अस्पतालों में निशुल्क आधुनिक सेहत सेवाओं का लाभ उठा रहे थे। सरकारी अस्पतालों का स्तर पहले से गिरा हुआ है। लोग प्राइवेट में जाकर महंगा इलाज करवाने को विवश थे। हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से प्रदेश के लाखों परिवारों को फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध हो गई थी। अब प्राइवेट अस्पतालों ने फ्री इलाज तो कर दिया लेकिन सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को उसका भुगतान नहीं किया। प्राइवेट अस्पतालों की संस्था का आरोप है कि इससे निजी अस्पताल कंगाली की कगार पर पहुंच गए हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के अस्पतालों की आर्थिक हालत अब बिगड़ चुकी है। हम बार बार सरकार को इस दिन के लिए चेताते रहे लेकिन प्रदेश सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। अब हारकर हमें सत्यग्रह का मार्ग पकड़ना पड़ रहा है। एक फरवरी से हम हिमकेयर कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगे। यह स्कीम जनता को राहत दे रही थी। जब तक सरकार हमारे पिछले बिलों के भुगतान नहीं कर देती, हम हिमकेयर के अंतर्गत मिलने वाली कैशलैस सेहत सेवाएं बंद रखेंगे।संस्था के सदस्यों का कहना है कि “अब स्थिति यह है कि राज्य में लगभग हर व्यक्ति के पास यह स्वास्थ्य कार्ड है और वह कैशलेस सुविधा का लाभ उठा रहा है। समस्या इस हेल्थ कार्ड को जारी करने से नहीं है, समस्या यह है कि इससे सरकार पर भारी वित्तीय बोझ पड़ा है। निजी अस्पताल प्रबंधन को भी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें मरीजों को दवा और अन्य स्वास्थ्य उपकरण खुले बाजार से नकद में खरीदने पड़ते हैं।”एसोसिएशन ने कहा कि दवा और स्वास्थ्य उपकरण आपूर्तिकर्ता (मेडिसिन एंड इक्विपमेंट सप्लायर) आपूर्ति बरकरार रखने में अनिच्छुक हो रहे हैं क्योंकि उन पर भी निजी अस्पतालों की आपूर्ति के भारी लंबित बिलों का बोझ है और इस स्थिति के कारण सभी पर गंभीर मानसिक और वित्तीय तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।उन्होंने कहा कि लगभग 100 से अधिक निजी अस्पताल हैं जो सरकार की योजना का सम्मान कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा को अनसुना कर रही है, जिसके कारण अधिकांश निजी अस्पताल कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।एसोसिएशन ने यह भी कहा कि उन्हें भारी मन से निर्णय लिया है कि निजी स्वास्थ्य क्षेत्र, जो लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, वे सरकार से आग्रह करेंगे कि उनकी बकाया राशि 9 प्रतिशत ब्याज के साथ दिया जाए अन्यथा एसोसिएशन के सदस्य मजबूर होकर स्वास्थ्य कार्ड्स लेना बंद कर देंगे क्योंकि इनमें कोई नकदी रकम मिलने की गारंटी नहीं है।उन्होंने कहा कि अगर राज्य भर में निजी स्वास्थ्य संस्थानों का बकाया नहीं चुकाया गया तो फरवरी के पहले सप्ताह में सांकेतिक बंद रहेगा और मांग न माने जाने पर इसे अनिश्चितकालीन तक हिमकेयर कार्ड का बहिष्कार किया जायेगा।“हालाँकि, हम आयुष्मान भारत कार्ड लाभार्थियों की सेवा जारी रखेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि इस स्कीम के अधीन केवल वास्तविक योग्य वंचित आबादी को ही यह विशेषाधिकार प्राप्त है। स्वास्थ्य सरकारी अधिकारियों से अनुरोध है कि वे हमारी दुर्दशा को समझें और राज्य स्वास्थ्य कार्डों का सम्मान न करने के लिए किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य न हों । हिमाचल प्रदेश के लोगों से भी अनुरोध है कि वे हालत की नजाकत को समझें और सहयोग करें,” -
फोक मीडिया दलों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
ऊना/सुशील पंडित :सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों आरके कलामंच, चिंतपूर्णी ने विकास खंड बंगाणा के तहत अरलू खास व करमाली तथा पूर्वी कलामंच, जलग्रां के कलाकारों ने विकास खंड ऊना के तहत फतेहपुर व मैहतपुर में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। फोक मीडिया दलों के कलाकारों ने बताया कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन का आधार मजबूत बनाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम आरम्भ करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त हर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से लैस राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। कलाकारों ने राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना बारे जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए 680 करोड़ रूपये से इस योजना के प्रथम चरण के तहत ई-टैक्सी योजना का शुभारम्भ किया है, ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिड़ी का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एक बेटी के बाद परिवार नियोजना अपनाने पर प्रोत्साहन राशि 35 हज़ार रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये तथा दो बेटियों के बाद 25 हज़ार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये किया है। इस अवसर समस्त पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें -
पंजाब : पुलिस इंचार्ज ने बस चालकों को दी चेतावनी, देखें वीडियो
मोगा : प्राइवेट बस वालों की ओर से बच्चों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। कई बसों वाले चंद पैसों के लालच में स्कूली बच्चों और आम व्यक्तियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इस मौके पर प्रीतपाल सिंह ने कहा के पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं को फ्री सफर किया था। जिस से बसों में काफी भीड़ रहती थी। अब पंजाब सरकार ने सरकारी बसों में 52 सवारी की ही इजाजत दी है। जिस के चलते अब प्राइवेट बसों में भीड़ होने लगी है।
कुछ प्राइवेट बसों वाले चंद पैसों के लिए स्कूली बच्चों और आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज गुरभेज सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी के कुछ प्राइवेट बसों वाले, बस में ज्यादा सावरियां बैठाते है। हम उनको चेतावनी दे रहे है कि अगर वह ऐसे करते है तो उनके ऊपर कारवाई की जाएगी। वहीं हम लोगों को भी कहना चाहते है कि वह भी इन बातों का ख्याल रखें। वह भी बस में भीड़ न करें, आराम से सफर करें और जल्दबाजी ना करें।
-
जालंधर पहुंची पंजाब की झांकियां, देखें Live
जालंधर, ENS: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया गया था। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब की रिजेक्ट की गई झांकियों को राज्य भर में दिखाया जाएगा। इसी के तहत आज जालंधर में पंजाब की रिजेक्ट की गई झांकियों की खूबसूरत झलक देखने को मिली है। इस मौके पर आप सासंद सुशील रिंकू सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान सुशील रिंकू ने कहा कि देखा जा सकता है कि इस खूबसूरत झांकियों में किसी पॉलिटिक्ल पार्टी को पेश नहीं किया जा रहा है।
इस झांकी में पंजाब के कल्चर के खूबसूरत तरीके से दिखाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह काफी दुखदाई बात है कि पंजाब की ऐसी खूबसूरत झांकियों को केंद्र सरकार द्वारा रिजेक्ट किया गया। वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री के आरोपों का खंडन किया है और बताया कि पंजाब और दिल्ली ने भारत सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें कहा गया है कि 26 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले तीन सालों में दिल्ली या पंजाब एक आरडीसी में राज्य की झांकी प्रदर्शित करने पर सहमति व्यक्त की है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस साल पंजाब की झांकियों का चयन नहीं किए जाने के आरोप बेबुनियाद हैं।
-
ਪੰਜਾਬ : ਬੇਜ਼ੁਬਾਨ ਜਾਨਵਰਾਂ ‘ਤੇ ਠੰਡ ਦਾ ਅਸਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਠਿੰਡਾ : ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਡ ਦਾ ਅਸਰ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਚਿੜੀਆ ਘਰ ਵਿੱਚ ਪੰਛੀ ਅਤੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਉੱਤੇ ਵੀ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਨੂੰ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪਿੰਜਰੇ ਦੇ ਆਸੇ ਪਾਸੇ ਪੋਲੋਥੀਨ ਅਤੇ ਗਰਮ ਹੀਟਰ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਠੰਡ ਦੇ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵੀ ਚਿੜੀਆ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਦਾ ਰੁਝਾਨ ਘਟਿਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ 1000 ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 1200 ਹਰ ਰੋਜ਼ ਲੋਕ ਚਿੜੀਆ ਘਰ ਵਿੱਚ ਜਾਨਵਰਾਂ ਪੰਛੀਆਂ ਨੂੰ ਵੇਖਣ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਸਨ ਹੁਣ ਉਹ ਘੱਟ ਕੇ 400 ਦੇ ਕਰੀਬ ਲੋਕ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਮੈਡਮ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਠੰਡ ਦੇ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਚਿੜੀਆ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਉਣਾ ਘੱਟ ਗਿਆ ਹੈ।
ਜਾਨਵਰ ਅਤੇ ਪੰਛੀਆਂ ਨੂੰ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪਿੰਜਰੇ ਨੂੰ ਆਸੇ ਪਾਸਿਓਂ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫੇ ਨਾਲ ਢਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਤੇਂਦੂਆ, ਲੈਪੜ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਬਕਾਇਦਾ ਗਰਮ ਦੋ ਹੀਟਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਪੰਛੀ ਅਤੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦਾ ਠੰਡ ਦੇ ਕਾਰਨ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦਾ ਵੀ ਖਾਸ ਧਿਆਨ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦਵਾਈਆਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਸਾਡੇ ਕੋਲੇ ਕੋਈ ਵੀ ਵੈਟਰਨਰੀ ਡਾਕਟਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਸੀਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਮਿਨੀ ਜੂਹ ਵਿੱਚ ਵੈਟਰਨਰੀ ਡਾਕਟਰ ਦੀ ਤੈਨਾਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।
-
पंजाबः बाइक और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौ+त, देखें वीडियो
होशियारपुरः गढ़दीवाला कस्बे में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार और बाइक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजिंदर प्रसाद और 6 वर्षीय लक्ष्य निवासी गांव अरगोवाल के रूप में हुई है। मृतक राजिंदर प्रसाद अपने 6 साल के पोते लक्ष्य के साथ मोटरसाइकिल पर तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गए थे। पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद जैसे ही वह मुख्य सड़क पर आए, तभी उन्हें सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में दादा-पोता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें दसूहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़दीवाला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दादा-पोते दोनों के शवों को दसूहा सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
-
पंजाबः ठंड से मिलेगी राहत, 2 दिन होगी बारिश, देखें वीडियो
लुधियानाः जनवरी के आखिरी दिनों में सर्दी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिन लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस माह के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी और 1 फरवरी को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मगर तापमान की बढ़ोतरी बरकरार रहेगी। पिछले 2 दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
बता दें कि रविवार को ज्यादा से ज्यादा तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री आंका गया है। जो अगले सात दिन तक बरकरार रहेगा। जबकि सुबह धुंध का येलो अलर्ट भी दिया गया है, जो अगले दो दिन रहेगा। आज सुबह के समय भले हल्की धुंध रही, मगर दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों ने भी इसका मजा लिया है। वीकेंड पर खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस तरह का मौसम पिछले दो दिन से है और इसी तरह मौसम आने वाले दिनों में भी रहने की उम्मीद है।
-
पंजाबः कांग्रेसी कार्यकताओं में हुए झगड़े को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आज अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान सांसद गुरजीत औजला और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के गुटों के बीच कलह देखने को मिली। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। जिसके चलते आम आदमी पार्टी सरकार ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आजकल कांग्रेस और अकाली दल अक्सर छितरी दाल आपस में बांटते अक्सर दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई नेता सीएम की कुर्सी के पीछे भाग रहा है, तो कोई टिकट की दावेदारी के पीछे कलह कर रहा है। इसी के चलते अब कांग्रेस में काटो-कलेश चल रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि आप पार्टी में मुख्यमंत्री की रेस में कोई नेता नहीं है और पार्टी खुद लोगों के बीच सर्वे कराती है और फिर किसी नेता को टिकट देती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा टिकट को लेकर खींचतान चलती रही है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में प्रताप सिंह बाजवा पर तंज कसते हुए कहा कि जहां झगड़ा हो वहां प्रताप बाजवा न हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। गौरतलब है कि आज अमृतसर कांग्रेस देहाती कार्यालय में अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला के गुट और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के गुट के बीच उम्मीदवार के हिंदू चेहरे को लेकर काफी बहस हुई, इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पार्टी आलाकमान के नेताओं के काफी चर्चा के बाद मामला शांत हुआ और अब अन्य दलों ने भी कांग्रेस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
-
पंजाब : न्यू हरगोबिंद नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों के बल पर युवक को पीटा, देखें वीडियो
लुधियाना : न्यू हरगोबिंद नगर में गुंडागर्दी देखने को मिली। बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम एक सिख युवक को तेजधार हथियारों के बल पर पीटा। युवक द्वारा जब खुद को बचाने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने उसे घेर कर दातर के बल पर अपने वाहन पर बैठा लिया।
बदमाश युवक को किस जगह उठाकर ले गए हैं इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है। इलाके में हुई इस गुंडागर्दी की वीडियो भी सामने आई है। इलाका निवासियों के मुताबिक आए दिन गली मोहल्लों में सरेआम गुंडागर्दी होती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिख युवक को हथियारों के बल पर ले जाने वाले युवक का नाम कुनाल बताया जा रहा है। बदमाश 4 से 5 बाइकों पर सवार होकर आए थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी वारदात कैद हुई।
मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। 2 दिन पहले भी इन युवकों की आपस में झड़प हुई है। फिलहाल इस वारदात संबंधी पुलिस को अभी तक कुछ पता नहीं है। हदबंदी के कारण थाना डिवीजन नंबर 2 और डिवीजन नंबर 3 के SHO से बात करने के लिए फोन किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
-

25 चालकों से 13000 जुर्माना वसूला
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने रविवार को जिले की अलग अलग जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 148 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनमें से 25 चालकों ने तो मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 13000 रूपए प्राप्त हुए। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले दो लोगों के भी चालान किए हैं।