Blog

  • जालंधरः लंबा पिंड चौंक में हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः लंबा पिंड चौंक में हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमृतसर हाईवे पर लंबा पिंड चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया है, जबकि इस हादसे में बाइक सवार की मां की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता रानी पत्नी योगेश कुमार निवासी बचिंत नगर नगर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए आकाश पुत्र योगेश कुमार निवासी बचिंत नगर ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पीएपी चौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही लंबा पिंड फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गए।

    जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया। जहां  डॉक्टरों ने उसकी मां गीता को मृतक घोषित कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः विधानसभा स्पीकर की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया तींयां दा मेला, देखें वीडियो

    पंजाबः विधानसभा स्पीकर की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया तींयां दा मेला, देखें वीडियो

    कोटकपूराः शहर वासियों के सहयोग से तींयां दा मेला लगाया गया। जिसमें शहर भर की लड़कियों औरतों ने धूमधाम से इस मेले का आनंद मनाया और छोटी-छोटी बच्चीयों ने पंजाबी लोक नृत्य कर इस मेले का मनोरंजन किया। इस मेले में पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की और बच्चीयों को अपना आशीर्वाद दिया और वही उन्हीने पिछले दिनीं गर्ल्स स्कूल की 2 गरीब बहने जिन्होंने नेशनल गतका प्रति योग्यता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनको सन्मानित कर अपने अख्तियारी कोटे से 31000-31000 हजार की राशि देने की घोषणा की। 

    वही इस प्रोग्राम में आई महिलाओं ने कहा कि आज हमारे शहर में यह जो तींयां तीज कियां का प्रोग्राम किया गया है। जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है, उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य अक्सर होने चाहिए। जिससे हमअपने पुरातन विरसे से जुड़े रहते है और आज का प्रोग्राम सावन माह में मनाया जाता है जो पुराने समय से ही चला आ रहा है। इसमें नव विवाहत लड़कियां अपने सुसराल से मायके आती है और लड़कियां रल मिल कर नाच गा कर इस पर्व को मनाती है।

    वहीं कुलतार सिंह संधवां स्पीकर विधान सभा पंजाब ने कहा कि यह जो प्रोग्राम शहर वासियों के सहयोग से किया गया है। यह अति सराहनीय कार्य है। इसमें हमारी बहन बेटियां नाच गा कर अपना मनोरंजन करती है जिससे हम अपने विरसे से जुड़े रहते है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਖਬਰ ਦਾ ਅਸਰ, ਬੰਨ੍ਹ ਵਿੱਚ ਪਏ ਪਾੜ ਪੈਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਰਕਤ  ‘ਚ ਆਇਆ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਖਬਰ ਦਾ ਅਸਰ, ਬੰਨ੍ਹ ਵਿੱਚ ਪਏ ਪਾੜ ਪੈਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਰਕਤ ‘ਚ ਆਇਆ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਸਾਡੇ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖਤਾ ਨਾਲ ਇਕ ਖਬਰ ਨਸ਼ਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਪਿੰਡ ਬੁਰਜ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਕਿਨਾਰੇ ਲੱਗੇ ਕ੍ਰੇਟ ਵਾਲ (ਪੱਥਰਾਂ ਦੇ ਡੰਗੇ ) ਦਾ ਕੁਝ ਹਿੱਸਾ ਪਾਣੀ ਤੇ ਤੇਜ਼ ਵਹਾਅ ਦੇ ਕਾਰਨ ਧਸੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਬੰਨ੍ਹ ਵਿੱਚ ਪਾੜ ਪੈਣ ਦਾ ਖਤਰਾਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਪੱਕਾ ਬਨੰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆ ਕੀਮਤੀ ਜਮੀਨਾਂ ਦਾ ਬਚਾਵ ਹੋ ਸਕੇ। 

    ਖਬਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਹਰਕਤ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਅਤੇ ਅੱਜ ਮਾਈਨਿੰਗ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਜੇਈ ਮਿੱਟੀ ਦੀਆ ਬੋਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਲੇਬਰ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਜਿਥੋਂ ਬਨੰ ਧਸਿਆ ਸੀ ਉਥੇ ਬੰਨ ਟੁਟੇ ਹੁਏ ਪਾਸੇ ਖੁਦ ਜਾ ਕੇ ਕੱਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਨਹੀਂ ਤਾ ਕੱਲ ਤੱਕ ਕੱਮ ਪੂਰਾ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਸਵਾ ਨਦੀ ਅਤੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿਚ ਵਾਧੂ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਕਰਕੇ ਦਰਿਆ ਪੂਰੇ ਉਫਾਨ ਪਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਹਰ ਸਮੇਂ ਖਤਰਾ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਡਰ ਸਤਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ DC ਰੂਪਨਗਰ ਤੋਂ ਫੰਡ ਜਾਰੀ ਕਰ ਪੱਕਾ ਬਨੰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ।

  • पंजाबः Singer Singga की बढ़ी मुश्किलें, अब इस थाने में दर्ज हुआ मामला

    पंजाबः Singer Singga की बढ़ी मुश्किलें, अब इस थाने में दर्ज हुआ मामला

    अमृतसर: प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। अमृतसर के अजानाला थाने में यह केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मसीह भाईचारे की शिकायत पर सिंगा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मसीह भाईचारे ने गीत ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर एतराज जताया है। 

    प्रधान अविनाश की शिकायत पर थाना अजनाला की पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिंगा के खिलाफ IPC-295 (किसी धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिक्रयोग्य है कि पंजाबी गायक सिंगा पर पहले भी पंजाब के कपूरथला में एक एफआईआर दर्ज हुई है। सिंगा पर अश्लीलता फैलाने व गन कल्चर ग्लोरीफाई करने का केस दर्ज किया गया है।

    थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने भीमराव युवा फोर्स के अध्यक्ष की शिकायत पर गायक सहित 5 लोगों को नामजद किया है। भीम राव युवा फोर्स के अध्यक्ष अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा निवासी गांव जागनीवाल, जिला होशियारपुर अपने गानों में हथियारों को प्रोमोट कर पंजाब के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए उकसा रहा है।

  • भारी Landslide में मलबे तले दबी सडक़ किनारे खड़ी 7 गाडिय़ां

    भारी Landslide में मलबे तले दबी सडक़ किनारे खड़ी 7 गाडिय़ां

    भोटाः हमीरपुर के भोटा में करेर पचांयत के लाहड़ी सालन संपर्क मार्ग पर देर रात भारी बारिश के कारण ल्हासा गिरने से सात गाडिय़ां मलबे में दब गईं, वहीं सालन व लाहड़ी को जाने वाले लिंक रोड पर मलबा आने से रोड अवरूद्ध हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां हादसा रात 11 बजे के आसपास हुआ। यह गाडिय़ां अजय, नवीन, राकेश, तजेद्र, रिकी, रिपन, अशोक गांव लाहड़ी की थीं। सभी गाडिय़ां सडक़ किनारे खडी थीं।

  • पंजाबः पटवारियों के मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया सीएम मान पर भड़के

    पंजाबः पटवारियों के मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया सीएम मान पर भड़के

    अमृतसरः पटवारियों के मुद्दे पर अकाली दल के सीनियर लीडर बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार को घेरा है। बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पटवारियों को किए वादे को भी झूठा करार दिया। वहीं, पटवारी यूनियन ने भी पंजाब सरकार की तरफ से किए वादे को पूरा न करने पर विरोध जताया है। बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट करके कहा- मान साहिब, आपने कहते थे कि नए पटवारियों की ट्रेनिंग कम करके एक साल कर दी है और ट्रेनिंग के दौरान 19,900 रुपए सम्मान भत्ता मिलेगा और ट्रेनिंग भी सर्विस का हिस्सा मानी जाएगी। इसे एक साल हो गया है, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। इन्हें (पटवारियों) अभी भी 5000 रुपए मासिक भत्ता मिल रहा है और DLR से नोटिफिकेशन आ गया है कि ट्रेनिंग डेढ़ साल की रहेगी।

    पटवारी के तौर पर ड्यूटी जॉइन करने वाले कुछ युवाओं ने बताया कि उन्हें नियुक्ति पत्र देते समय भी सीएम भगवंत मान ने अपने वादे को दोहराया था। उन्होंने कहा था कि उनका ट्रेनिंग पीरियड एक साल का होगा। लेकिन अब DLR की नोटिफिकेशन से यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि उन्हें इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। पटवारियों का पहले की तरह डेढ़ साल ट्रेनिंग पीरियड होगा। इस दौरान उन्हें भत्ता भी 5 हजार रुपए दिया जाएगा, जो मनरेगा के एक वर्कर से भी कम है। वहीं उनका ट्रेनिंग पीरियड भी उनके सर्विस का हिस्सा नहीं मानी जाएगी।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, युवक की हालत नाजुक

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, युवक की हालत नाजुक

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीकी गांव बहादुर हुसैन में आज गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला लाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर है। परिणामस्वरूप अस्पताल प्रशासन ने घायल युवक को इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने घटना के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है और न ही गांव में किसी को गोलियां चलाने के कारणों बारे में कोई जानकारी है।

    बताया जा रहा है कि बटाला के नजदीकी गांव बहादुर हुसैन में गांव के ही रहने वाले युवक लवजीत सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान अचानक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। इस घटना में लवजीत सिंह के गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत को देखकर उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया और इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 145 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 145 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 145 चालान काटे गए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1600/- रूपये वसूल किए गए हैं । इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये प्राप्त किये गये है। 
  • सिंगा गांव से ट्रैक्टर की हुई चोरी 

    सिंगा गांव से ट्रैक्टर की हुई चोरी 

     ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव सिंगा में ट्रैक्टर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना हरोली में राजिन्द्र सिंह पुत्र  सुरम सिंह निवासी सिंगा ने शिकायत दी कि इसका ट्रैक्टर चोरी हो गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बेटे ने ट्रैक्टर संख्या ( एच0पी0 20सी-9398 )को सिंगा में तलाब के पास खड़ा किया था। जिसे कोई नामालूम व्यक्ति चुरा कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना हरोली में मामला दर्ज कर लिया है आगामी जांच जारी है।
  • पंजाबः दिन दहाड़े महिला का बेरहमी से कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    पंजाबः दिन दहाड़े महिला का बेरहमी से कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    लुधियानाः जिले के थाना साहनेवाल के इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े घर में 55 वर्षीय महिला का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान सुरिंदर कौर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला घरमें  अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठाकर हमलावार ने घटना को अंजाम दिया। 

    हालांकि कत्ल किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि उसका बेटा नशे का आदि था, जिसे नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। कत्ल की घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।