Blog

  • पंजाबः रेंज रोवर से 28 लाख के लूट मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः रेंज रोवर से 28 लाख के लूट मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में रियल एस्टेट कारोबारी की रेंज रोवर कार से 28 लाख रुपए की चोरी के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजू और सुमित के रूप में हुई है। बदमाशों को नई दिल्ली के मदन गिरी से पकड़ा गया है। बदमाश बठिंडा के नंदू चौक के रहने वाले हैं।

    केस में काउंटर इंटेलिजेंस ने भी अहम भूमिका निभाई है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी की लीड पर काम किया। जिसके बाद पता चला कि शातिर चोर दिल्ली फरार हुए है। आरोपियों को ट्रेप लगाकर पुलिस ने वारदात से 4 दिन बाद ही पकड़ लिया। चोरों से कुल 15 लाख 22 हजार 500 रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से कारोबारी करन अरोड़ा की लाइसेंसी हथियार की कॉपी और रजिस्ट्रर भी बरामद किए हैं।

    फिलहाल अदालत में पेश कर दोनों बदमाशों को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके। सीपी मंदीप सिद्धू ने बताया कि शातिर चोर उन कारों को निशाना बनाते थे। जिन कारों में बैग पड़े होते थे। कारों का पीछा करने के बाद जब वह कारें लाल लाइट या पेट्रोल पंप पर रुकती थी तो वही से मौका देख बैग चुरा फरार हो जाते थे। ये बदमाश कार चोरी करने वाले को इशारा करते है कि उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई या शीशा खुला है। इस तरह से कार चालक का ध्यान भटकाने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं।

  • होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे चार पद

    होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे चार पद

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के चार पदो हेतू साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और एमबीए रखी गई है। इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के भरे जाएंगे 39 पद

    टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के भरे जाएंगे 39 पद

    ऊना/सुशील पंडित : शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल में टैट पास (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) के बैच आधार पर 39 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के अनारक्षित वर्ग में अपटू अगस्त 2023 बैच, ओबीसी ( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) में अपटू दिसम्बर, 2005 बैच, एससी ( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) में अपटू दिसम्बर, 2018 व एसटी ( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) श्रेणी में दिसम्बर, 2021 बैच के आधार पर भरें जाएंगे। इसके अतिरिक्त टीजीटी मेडिकल में अनारक्षित वर्ग( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) में अपटू दिसम्बर 2007, ओबीसी वर्ग( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) में अपटू दिसम्बर 2010, एससी श्रेणी ( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) में अपटू 2017 बैच व एसटी श्रेणी (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) में अबतक के बैच आधार पर भरे जाएंगे।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया उपरोक्त बैच व श्रेणी में पात्र अभ्यार्थी 10 अगस्त से पूर्व अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • जालंधरः पीड़ित परिवार का आरोप, BMS Fashion के मालिक के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, देखें Live

    जालंधरः पीड़ित परिवार का आरोप, BMS Fashion के मालिक के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा में स्थित BMS Fashion के मालिक लक्ष्य और उसके साथियों द्वारा देर रात गोलियां चलाने का मामला सामने आया था। इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपने रिश्तेदार BMS Fashion के मालिक लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी किशनपुरा, रूबि कश्यप सहित 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर मांग की है। वहीं उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को इस मामले संबंधी शिकायत दे दी गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने खुलासा करते हुए बताया कि देर रात वह घर पर सो रहे थे।

    इस दौरान BMS Fashion का मालिक लक्ष्य, प्रथम, रूबि सहित अन्य 15 हमलावार आए और उनके घर के दरवाजे पर हमला करने लगे। उन्होंने बताया कि हम गली में शोर सुनने की आवाज के बाद उठे तो सुना वह उन्हीं को गालियां निकाल रहे थे और कह रहे थे कि आज ऐहना नू मार देना है तथा घर को आग लगाकर फूंक देना है। पीड़ित परिवार ने BMS Fashion के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात वह कह रहे थे कि इनकी जायदाद हड़प लेनी है। जिसके बाद उक्त दोषियों ने अपने हाथों में पिस्तौल पकड़ी हुई थी और उन्होंने जान से मारने की नीयत गोलियां चलाई। इस दौरान कुछ गोलियां घर की दीवार और कुछ खिड़कियों पर लगी।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि हमने छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उक्त दोषियों ने हमारे घर का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया और कहने लगे की घर के अंदर आकर आपके टुकड़े करांगे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त दोषियों ने उन्हें कहा कि आपके सारे परिवार को जलाकर खत्म कर देंगे। पीड़ित परिवार ने कहा कि घर के बाहर का गेट मजबूत होने के कारण वह घर के अंदर दाखिल नहीं हो पाए। जिसके कारण वह घर के बाहर गालियां देते रहे और उनको ललकारे मारते रहे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि उक्त दोषियों ने उन्हें देर रात ही कह दिया था कि उनकी थाना 8 की पुलिस के साथ बातचीत हो गई है। आपके कहने पर कोई हमें पकड़ने नहीं आएगा।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि वह थाना 8 के एएसआई गुरिंदर सिंह को घटना संबंधी सूचना दी और अपनी व अपने परिवार की जान बचाने की एएसआई के गुहार लगाई। पीड़ित परिवार ने कहा कि इस दौरान उन्हें एएसआई ने कहा कि वह डयूटी पर नहीं है और मैं थाने में सूचना दे देता हूं। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना संबंधी सूचना दी। इस घटना के कुछ समय बाद पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस पहुंची। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित परिवार ने रूबि पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई बार जेल चुका है और वह कई बार उन्हें धमकियां दे चुका हैकि वह जेल से उन्हें मारने के लिए आया है।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि लक्ष्य और प्रथम अपराधी किस्म के व्यक्ति है। पीड़ित परिवार ने कहा कि दोनों के ऊपर फौजदारी केस दर्ज है। उक्त व्यक्ति पहले भी किसी परिवार पर गोलियां चला चुके है। पीड़ित परिवार ने कहा कि इस संबंधी अखबार में खबर भी लगी थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनके परिवार पर डर का माहौल बन गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उक्त लक्ष्य के पिता का लाइसेंसी रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति दोबारा कभी भी उन पर हमला कर सकते है।

  • पंजाबः इस मामले को लेकर कल स्कूल रहेंगे बंद!

    पंजाबः इस मामले को लेकर कल स्कूल रहेंगे बंद!

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कल यानी कि 9 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल के चलते कई स्कूलों ने छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि मणिपुर में हिंसक झड़प और महिलाओं के साथ क्रूर व्यवहार के कारण गुस्साए दलित समुदाय व ईसाई समुदाय के लोगों ने 9 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है।

    इस संबंध में ईसाई भाईचारे ने जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की और मणिपुर इंसाफ मोर्चा का गठन कर पंजाब बंद की घोषणा की थी। इस दौरान मणिपुर इंसाफ मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने कहा कि 9 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आवाजाई बंद रहेगी। उन्होंने पीएपी चौक पर धरना लगाकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

  • छात्रों के 2 गुटों में हुई झड़प, एक-दूसरे पर गमले और झाड़ू से किया हमला

    छात्रों के 2 गुटों में हुई झड़प, एक-दूसरे पर गमले और झाड़ू से किया हमला

    चंडीगढ़ः सेक्टर 32 स्थित सनातन धर्म कॉलेज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मंगलवार को छात्रों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दोनों पक्षो ने एक-दूसरे पर गमले और झाड़ू से हमला कर दिया। हालांकि मामले में किसी भी छात्र के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। वही पता चला है कि इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन मामले में दोनों छात्र संगठनों से बात कर रहा है।

    कॉलेज प्रशासन ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है। मौके पर सेक्टर 32 कि पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवा दिया है। पुलिस की तरफ से दोनों गुटों को आगे के लिए चेतावनी भी दी गई है। अभी कॉलेज में माहौल शांत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार को लेकर यह सारा बवाल हुआ है।

    सितंबर महीने में कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव होने हैं। इसको लेकर स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) की तरफ से चुनाव प्रचार किया जा रहा था। वही सनातन धर्म कॉलेज यूनियन का आरोप है कि SOI की तरफ से चुनाव प्रचार में बाहर से छात्र बुलाए जा रहे हैं। इस कारण कॉलेज में अव्यवस्था फैल रही है। इसी को लेकर दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई है।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, 23 वर्षीय इकलौते बेटे की हुई मौत

    पंजाबः इस इलाके में चली गोली, 23 वर्षीय इकलौते बेटे की हुई मौत

    अमृतसरः चौक मेहता से बड़ी खबर सामने आई है। जहां  माता-पिता के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय जसपाल सिंह पुत्र पुत्र हरजिंदर सिंह के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर जिले के मेहता थाने के अंतर्गत आने वाले गांव सैदुके में सुबह करीब 9 बजे हुए झगड़े के दौरान जसपाल सिंह पाली की मौत हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि झगड़े के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मामले के कारणों के बारे में कुछ बता सकेंगे।

  • पंजाबः इन जिलों में धारा 144 लागू

    पंजाबः इन जिलों में धारा 144 लागू

    मोगाः पंजाब के स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 11 अगस्त से 9 सितंबर 2023 तक सुबह के सत्र में 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केंद्रों में आयोजित करवाई जा रही हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए जिला मोगा और नवांशहर में धारा 144 लागू कर दी गई है ताकि परीक्षाओं का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जिला मजिस्ट्रेट रूपनगर डॉ. प्रीति यादव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की पूरक/री-अपीअर परीक्षा अगस्त/सितंबर 2023 के सुचारू संचालन के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाना आवश्यक महसूस किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रही।

    उन्होंने कहा कि धारा 144 के तहत जिला रूपनगर के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर सख्त पाबंदी है।  यह पाबंधी इन स्कूलों के शिक्षकों/कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा और न ही उन विद्यार्थियों पर लागू होगी, जिनक परीक्षा केंद्र इन स्कूलों में है। उन्होंने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 11 अगस्त से 6 सितंबर तक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री आनंदपुर साहिब (लड़कियां), एस.एस.एस. स्कूल रूपनगर (लड़कियां), एस.एस.एस. स्कूल श्री चमकौर साहिब (लड़कियां)  और स.स.स. स्कूल (लड़के)  नंगल में करवाए जा रहे हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जा सके। ये आदेश 11 अगस्त से 6 सितंबर तक लागू रहेंगे। वहीं जिला मोगा में इन परीक्षाओं के लिए तहसील स्तर पर 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट मोगा कुलवंत सिंह ने कहा कि इन परीक्षाओं को पारदर्शी और कानून व्यवस्था ढंग से आयोजित करने के लिए, धारा 144 सी.आर.पी.सी. के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए, परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में छात्रों और ड्यूटी स्टाफ को छोड़कर आम जनता के लिए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं।

    सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाने वाले आदेश जारी किए गए हैं, जो 11 अगस्त से 6 सितंबर, 2023 दोपहर 1.15 बजे तक प्रभावी रहेंगे। बता दें कि ये परीक्षा केंद्र सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मकोट, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल निहाल सिंह वाला, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाघा पुराना और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भीम नगर मोगा में स्थापित किए गए हैं।

  • पंजाब Captain Amarinder Singh के करीबी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

    पंजाब Captain Amarinder Singh के करीबी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टनअमरिंदर सिंह के सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों का सामना कर रहे चहल पर विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है। विदेश भागने से रोकने के लिए विजिलेंस ने चहल का लुकआउट कार्नर नोटिस जारी किया है।

    चहल की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस की 4 विशेष टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें पंजाब, हिमाचल और दिल्ली में चहल को तलाश रही हैं। चहल और पारिवारिक सदस्यों की 40 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है। चहल पर आरोप है कि कैप्टन का सलाहकार रहते अपनी पोजीशन का दुरुपयोग कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।

    मिली जानकारी के मुातबिक विजिलेंस ने चहल के करीबियों तक मैसेज पहुंचाया है कि चहल खुद को सरेंडर कर दें। वहीं दूसरी ओर माना यह भी जा रहा है कि जल्द ही चहल सरेंडर कर सकते है। विजिलेंस ने दिल्ली में चहल के एक करीबी के ठिकाने पर छापा मारा। हिमाचल प्रदेश में एक होटल में तलाश की गई। पटियाला में भी दबिश दी। फतेहगढ़ साहिब व लुधियाना में चहल के करीबी रडार पर हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਮਰੀਕਾ ਗਏ ਇਕਲੋਤੇ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਬਾਅਦ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅਮਰੀਕਾ ਗਏ ਇਕਲੋਤੇ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਬਾਅਦ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਆਪਣੇ ਚੰਗੇ ਭਵਿੱਖ ਖਾਤਿਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵਿਕਸਿਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਮੁਲਕਾਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵਾਸ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਨ ਤੇ ਖੇਡ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਮਰੀਕਾ ਜਾਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਵੱਖਰੇ-ਵੱਖਰੇ ਮੁਲਕਾਂ ਦੇ 16,17 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੈਕਸੀਕੋ ਨਜਦੀਕ ਹਾਈਵੇ ਕੋਲ ਬੱਸ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਕਾਹਨੂੰਵਾਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਾਗੜੀਆਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਵੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਮਰਹੂਮ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤਰ ਸੀ ਅਤੇ ਚੰਗੇ ਭਵਿੱਖ ਖਤਿਰ ਇਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਬੀਤੀ 7 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਅਮਰੀਕਾ ਲਈ ਘਰੋਂ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੂਰੇ ਇਕ ਮਹੀਨੇ ਬਾਅਦ ਉਸਦੇ ਘਰ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖਬਰ ਪਹੁੰਚ ਗਈ।

    ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਸਥਾਨਕ ਏਜੰਟ ਅਤੇ ਹਾਜੀਪੁਰ ਦੇ ਏਜੰਟ ਰਾਹੀਂ ਅਮਰੀਕਾ ਜਾਣ ਲਈ ਘਰੋ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਅਮਰੀਕਾ ਪੁੱਜਣ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੋਟੀ ਰਕਮ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 40 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਅਦਾ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਸੀ ਕਿ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੈ। ਪਰ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਬਾਗੜੀਆਂ ਦੇ ਵਾਸੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਠਾਕੁਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਏਜੰਟ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਦੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਿਰਤਕ ਦੇਹ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਪਿੰਡ ਪਹੁਚਾਉਣ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।